VijayaDashami - Sach Kahoon Hindi

रावण की आंख से बरसेंगें अंगारे नाभी से निकलेगा चक्र मेघनाथ का चारों दिशाओं में घूमेगा सर
विजय दशमी महोत्सव का सुखाड़िया सर्किल रामलीला मैदान में होगा आयोजन

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Sri Ganganagar: विजय दशमी महोत्सव वीरवार 2 अक्टूबर सांय 3 बजे सुखाडिया सर्कल स्थित रामलीला मैदान में बडी धूम धाम से मनाया जाएगा। इस बार 70 फुट का रावण मैदान में भयंकर गर्जना करेगा उसकी आंखों से अंगारे बरसेंगे व नाभी में आर्कषक चक्र चलेगा। 65 फुट का कुम्भकर्ण अङ्गहास करेगा। दहन से पूर्व 60 फुट के मेघनाथ का सर चारों दिशाओं में घूमता हुआ नजर आयेगा। इस बार रंगीन आतिशबाजी का विशेष प्रबंध किया गया है।

मंत्री सीताराम शेरेवाला ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयदीप बिहाणी विधायक श्रीगंगानगर, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक अध्यक्ष श्रीयादे माटी कला बोर्ड, राज० सरकार, विशिष्ट अतिथि कुलदीप इन्दौरा, सांसद श्रीगंगानगर, स. गुरवीर सिंह बराड़, विधायक सादुलशहर, डॉ. मंजू जिला कलक्टर श्रीगंगानगर, डॉ. अमृता दुहन जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर, राजकुमार गौड, पूर्व विधायक श्रीगंगानगर, रविन्द्र सिंह यादव, आयुक्त, नगर परिषद्, श्रीगंगानगर, मुकेश शाह, डायरेक्टर, रिद्धि सिद्धि होम डेवलपर्स प्रा.लि. श्रीगंगानगर, डॉ. मोहित टांटिया, वाइस चेयरमैन, टाटिया यूनिवर्सिटी श्रीगंगानगर व स. बलदेव सिंह बराड़, पूर्व डायरेक्टर, जिला परिषद, श्रीगंगानगर होगें।

रंगीन आतिशबाजी भी होगी | Sri Ganganagar

कार्यक्रम के संयोजक रामगोपाल पांडूसरियां ने बताया कि श्री हनुमान राम नाटक समिति के स्वरूप भगवान श्री राम व लंकापति रावण की सवारी रथ पर सवार होकर बैंड-बाजों व सेना सहित महावीर दल से दोपहर 1 बजे रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सुखाड़िया सर्कल स्थित रामलीला मैदान में पहुंचेगें। वहां राम व रावण दल में युद्ध होगा। अतिथियों द्वारा ध्वज पूजन के पश्चात लंकापति रावण की पूजा अर्चना की जाएगी। तत्पश्चात हनुमान जी द्वारा लंका दहन किया जाएगा। भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ व भगवान श्री राम द्वारा कुम्भकरण व रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा।

प्रधान श्रीकृष्ण लीला ने बताया कि श्री सनातन धर्म महावीर दल पिछले 73 वर्षों से श्रीगंगानगर में प्रति वर्ष विजय दशमी महोत्सव का आयोजन कर रहा है। जिसमें हजारों दर्शक परिवार सहित इस आयोजन का आनन्द उठाते है।

शीतल जल की स्टालें भी लगेंगी

श्रीगंगानगर शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले दर्शको के लिए आयोजन समिति महावीर दल की ओर से पेयजल की व्यवस्था हेतु मैदान में विभिन्न स्थानों पर शीतल जल की स्टॉल लगाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें:– शराब के ठेके को शिकायत के बाद भी नहीं किया गया शिफ्ट सरपंच ने जताई आपत्ति

विजयदशमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। विजयदशमी (Vijayadashami) का पाव शहर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा इस दिन अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व के अवसर पर घरों में बहनें भाइयों के कानों पर नौरते रखकर इस पर्व को मानाती है। कहते हैं हमेशा सत्य की ही जीत होती है जिसका उदाहरण आज का यह पर्व साबित करता है। झूठ का सहारा इंसान बहुत लंबे समय तक नहीं ले सकता है। एक न एक दिन सच्चाई सामने आती है। और सच्चाई की ही जीत होती है। यह पर्व पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है। Kharkhoda News

इस दिन भगवान विष्णु के सातवे अवतार भगवान श्री राम ने अधर्म के प्रति आक्रमण कर उसकी सेना सहित नाश कर दिया था। तथा धरती पर धर्म की स्थापना की थी। त्रेता युग में धरती पर रावण के नेतृत्व में अत्याचार बहुत बढ़ था । जिसका अंत करने के लिए भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में अवतार लिया था। जब उनका अयोद्धा के राजा के रूप में राजतिलक होने वाला था तभी उनकी सौतेली मां केकई के द्वारा उन्हें 14 वर्ष का कठोर बनवास दे दिया गया। जो वनवास में अपने छोटे भाई लक्ष्मण तथा पत्नी सीता के साथ गए। Kharkhoda News

14 वर्ष के वनवास के अंतिम बरस में रावण ने छल से माता सीता का अपहरण कर लिया और उन्हें अपनी राजधानी लंका ले गया। श्री राम ने अपनी पत्नी सीता को वापस पाने के लिए रावण तथा उनकी सेवा के साथ भयंकर युद्ध किया अंत में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि के दिन उन्होंने रावण का अंत कर दिया। इसलिए यह असत्य पर सत्य की विजय के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है। शहर में आसपास के कई गांव में रामलीला का मंचन किया जाता है । विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन होता है। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा सरकार हुई मेहरबान, नौकरियां भी, भत्ता भी कर रही प्रदान

प्रताप स्कूल में मनाया दशहरा पर्व
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। सापला मार्ग पर स्थित प्रताप स्कूल (Partap School) में विजयदशमी दशहरा व आयुध-पूजा का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य दया दहिया ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान राम ने इस दिन रावण का वध किया था तथा दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरांत महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। Kharkhoda News

उन्होंने बच्चों को इस त्योहार को क्यों और कैसे मनाएँ, यह बच्चों को समझाया और सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इस कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने नाटक, नृत्य, गणेश पूजा, डांडिया नृत्य और ज्ञानवर्धक कविता वाचन कर सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, गणेश और भगवान शिव के अवतार में रंगमंच पर उतरे। इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Weather: हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार: आईएमडी

School Holidays: बच्चों की हो गई मौज, दशहरे पर एक या दो नहीं यहां मिलेगी पूरे 10 दिन की छुट्टी
School Holidays: भारत में इस माह त्योहार की धूम है। दशहरा आने वाला है और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। लेकिन एक ऐसा राज्य भी है जहां इस पर्व के अवसर पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। तेलंगाना में विजयदशमी के अवसर पर स्कूलों में 10 दिनों का अवकाश दिया जाएगा। राज्य में दशहरा का त्योहार मनाने के लिए यहां 10 दिन छुट्टियों का एलान किया गया है।

Dussehra 2023: हिमाचल की हसीन वादियों में है दशहरे की छुट्टियाँ मनाने का हसीं नजारा, एक बार इस घाटी में जाकर जरूर देखें!

ओडिशा में भी हुआ 9 दिन का अवकाश | School Holidays

तेलंगाना के अलावा, ओडिशा में 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश में 20 से 29 अक्टूबर, 2023 तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में यहां के छात्र-छात्राओं को भी लंबे दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। हालांकि, इस दौरान स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय निकालकर पढ़ाई भी करते रहें।

दिवाली पर 4 दिनों की लंबी छुट्टी

वहीं दिवाली 12 नवंबर को यानी रविवार को पड़ रही है। इसके बाद गोवर्धन पूजा के पर्व के दिन यानी 13 नवंबर सोमवार को भी अवकाश रहेगा। भैया दूज के पर्व का अवकाश 15 नवंबर बुधवार को होगा। दिवाली पर्व पर 4 दिन की छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। वहीं 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी रहेगी।

अक्तूबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

19 अक्तूबर: से 24 अक्तूबर-महा पंचमी, दशहरा, विजया दशमी

28 अक्तूबर: महर्षि वाल्मिकी जयंती की छुट्टी रहती है।

29 अक्तूबर: रविवार-रविवार को स्कूल की छुट्टी रहती है।

मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।  मोदी ने ट्वीट किया, “ सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।” इससे पहले प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ट्वीट कर महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी थीं। मोदी ने ट्वीट किया, “ देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।”

यह भी पढ़े – सेना एक इंच जमीन भी दूसरे के हाथों में नहीं जाने देगी: राजनाथ

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विजयदशमी पर लें अपने मन की बुराइयों को मिटाने का संकल्प: सुनीता दुग्गल
श्री रामा क्लब के 70वें दशहरा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब (Vijayadashami)

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। विजयदशमी पर्व पर श्री रामा क्लब चेरीटेबल(Vijayadashami) ट्रस्ट द्वारा 70वें दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो जनता भवन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड से आरंभ हुई। शाम को कंगनपुर रोड आॅटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में रावण व कुंभकर्ण के पुतलों को अग्निभेंट किा गया। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि सांसद सुनीता दुग्गल थी, जबकि अध्यक्षता संजय अरोड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव श्याम मेहता, समाजसेवी प्रवेश सेठी,समाजसेवी प्रवेश सेठी, मा. रोशन लाल गोयल, गोपाल सर्राफ, श्याम मेहता, सुरेश पाहुजा, श्री रामा क्लब के प्रधान अश्वनी बाठला थे।

दशहरा पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है : दुग्गल

अपने संबोधन में दुग्गल ने कहा कि दशहरा पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है

आज हमें अपने मन की बुराइयों को जलाने का, मिटाने का संकल्प लेना चाहिए

उन्होंने जिलावासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी

इससे पूर्व जनता भवन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड से शोभायात्रा आरंभ हुई

शोभायात्रा के उद्घाटन अवसर पर क्लब के प्रधान अश्वनी बाठला, महासचिव गुलशन गाबा व अन्य सदस्यों ने जिलावासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी। शोभायात्रा अनाजमंडी, शिव चौक, सुरतगढ़िया बाजार, घंटाघर चौक, हिसारिया बाजार, परशुराम चौक, होते हुए आॅटो मार्केट चत्तरगढ़पट्टी स्थित दशहरा ग्राउंड में पहुंची। बाजारों में जगह जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बाजारों व गलियों में शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आतंकवाद मिटाने को ‘राम’ बनायें
विजय दशमी (दशहरा) विशेष

भारत भूमि को आतंक की पीड़ा सदैव ही सहनी पड़ी है। चाहे वह सतयुग हो, त्रेता युग हो या द्वापर युग हो। इन आतंकियों को तब असुर, राक्षस, दानव, दैत्य, निशाचर जैसे नामों से पहचाना गया था। हिरण्यकश्यप, रावण, कंस ये सभी व ऐसे ही राक्षसवृत्ति के चरित्रों का हमारे यहां ग्रन्थों में उल्लेख मिलता है। भारत धरा पर बाहरी हमले हुये, कभी सिकन्दर तो कभी गौरी, गजनी, फिर मुगल बाद में अंग्रेज भी। जब भी ये आक्रांता इस भू पर आये, तब इनके द्वारा लूटपाट, मारकाट, ध्वंस व जबरन धर्म परिवर्तन के कारनामों को अंजाम दिया गया।

इसी तरह देश की धरती पुन: आतंकी चपेट में आ रही है। इन्हें नक्सली कहो, आतंकवादी कहो, जेहादी कहो, अलगाववादी कहो, उग्रवादी कहो…। ये सभी दहशत को फैलाने वाले मानवता के दुश्मन हैं जहां भाईचारे, दया, धर्म, अहिंसा, धैर्य, क्षमा का कोई काम नहीं है। अत: संसार से वर्तमान आतंक का साया हटाना है तो हमें फिर से एक ‘राम’ बनाना होगा। ‘राम’ ही क्यों बनायें, इस पर संक्षिप्त चर्चा करना चाहूंगा। रावण शब्द से ही एक क्रूर, आतंकवादी, आततायी सताने वाले आदमी का चेहरा सामने आ जाता है। रावण पंडित था साथ में परम प्रतापी, दुस्साहसी वीर, अद्भुत साहसी, वैज्ञानिक, औषधियों का ज्ञाता, वेदों का जानकार, महत्वाकांक्षी, कूटनीतिज्ञ था पर अत्याचार के कई रूप उसमें समाहित थे।

वह तकनीकी ज्ञान का विशेषज्ञ था। सर्वगुण सम्पन्न होने पर भी वह अपनी लिप्सा के अधीन था। वह नहीं चाहता था कि विश्व में ब्रह्मांड में कोई उसकी बराबरी कर सके, उससे टक्कर ले सके। अपने बलबूते से कई सिद्धियां, तपस्या से कई वरदान (शक्तियां) प्राप्त कर वह एक तरह से अजेय बन चुका था। जिसके पास भी कुछ अच्छा होता था वह सब छीन लेता था। जब उसे आभास होता था कि कोई उससे शक्ति में और विज्ञान में आगे जाने वाला है तभी वह उसके विनाश का उपक्रम कर नष्ट कर देता था या अपने अधीन कर लेता था। इसी तरह आज के आतंकी आकाओं की महत्वाकांक्षायें भी हैं।

रावण भारत खंड से बहुत ही आतंकित रहता था। यहां तपस्वी, वीर, वैज्ञानिक, वैद्य सभी तरह की शक्तियों के ज्ञाता रहते थे पर ये योद्धा लड़ाका नहीं थे। कई ऋषियों के पास अस्त्र-शस्त्रों की शक्तियां थीं। उनके प्रयोग मानव हित के लिये होते थे। मुनियों ने शब्द शक्ति को प्राणवान, ऊर्जावान बनाया। मंत्र बल की सिद्धियों से सक्षम बने परन्तु अकेला एक रावण अपने पास इतनी सिद्धियां, शस्त्र शक्ति समेटे हुये था कि ये सब उसके सामने तुच्छ थे। रावण ने अपना आतंक यज्ञ विध्वंसों के द्वारा व तपस्वियों को मारकर बनाया हुआ था। इस आतंकवादी कारनामों के कारण सभी दबे हुए थे। त्रस्त थे। सब चाहते थे कि कोई शक्ति, कोई ताकत, बल या युक्ति मिले, ताकि इस रावण से मुक्ति मिले।

समय के इस कालखंड को मनीषियों ने ‘त्रेता युग’ का नाम दिया है। इस समय अयोध्या में राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों का जन्म हुआ। जैसे कि कहावत है ‘पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं।’ बचपन से ही श्री राम जी की प्रतिभा, कौशल का दर्शन दिखाई देने लगा था। विद्या पाने के लिए उस समय के सर्वगुणसंपन्न गुरु वशिष्ठ जी से शिक्षा पायी। जहां से तपकर निकले तथा राजनीति, समाजशास्त्र, रण कौशल के साथ युद्ध विद्या की बारीकियों को समझकर अयोध्या आये। तब तक उनके कौशल, व्यावहारिकता और शौर्य की गाथायें चहुंओर फैल चुकी थीं। ऋषि, मुनि, महात्माओं आदि की नजर श्री राम जी पर ठहर गयी।

मुनि विश्वामित्र के यज्ञों को रावण के आतंकी ताड़का, मारची, सुबाहु जैसे राक्षस ध्वंस कर रहे थे। ऐसे में धैर्यवान, शौर्यमान गुणवान योद्धा श्री राम जी ही संबल बन सकते थे। तब विश्वामित्र श्री राम जी व लक्ष्मण जी को अपने यज्ञ की रक्षार्थ लेकर आये और उन्होंने राक्षसों को मारकर, खदेड़कर यज्ञ की रक्षा की। यह श्री राम की पहली परीक्षा थी। इनके नाम का डंका चारों तरफ पिट गया। इसी समय राजा जनक ने मिथिला में सीता स्वयंवर रखा। यहां श्री राम ने शिव धनुष को तोड़कर दूसरी सफलता से ब्रह्मांड में तहलका मचा दिया।

अब बारी आती है श्री राम के राजतिलक की। रावण की शक्ति के विनाश की चाह रखने वालों को लगा कि यदि श्री राम का राज तिलक हो गया तो राक्षसों (आतंकियों) का विनाश कैसे होगा? अयोध्या के महल की कमजोर कड़ी मंथरा के माध्यम से कैकेयी को साध्य बनाकर श्री राम का वन गमन करवाया गया। श्री राम जी को वन में ऋषि भारद्वाज से मार्गदर्शन मिला। अगस्त मुनि से अक्षय तरकस वाला दिव्य धनुष मिला व अन्य शक्तियां मिलीं।

पूर्व में विश्वामित्र जी से बला-अतिबला नाम की सिद्धियों के साथ अन्य युद्ध में काम आने वाले शस्त्र भी श्री राम जी को मिले। इस तरह वन में जिनके पास जो भी विशेष था, वह सब श्री रामचन्द्रजी को मिलता गया, फिर सुग्रीव जैसा समर्पित विश्वासी मित्र का साथ मिला वानर सेना के साथ। युक्ति, भक्ति व शक्ति के पुंज पवनपुत्र हनुमान जैसा आराध्य सेवक मिला। विभीषण से रावण की कमजोरियों के साथ कई भेद मिले। समय-समय पर देवताओं द्वारा भी व्यक्त व अव्यक्त रूप से शक्तियां मिलीं। श्री राम साहसी वीर योद्धा थे। इन शक्तियों द्वारा ही रावण का विनाश करने में सफल हुये। इसी तरह आज के ‘आतंक’ रावण को मारने के लिए एक ‘राम’ बनाना होगा, जिसके पास इस आतंक को मिटाने हेतु सभी तरह की शक्तियां भौतिक, चारित्रिक, साहसिक के साथ आधुनिक विज्ञान की उपलब्धियों, जिनसे युद्ध लड़ा जा सके, होना चाहिए।

पूर्व राष्टÑपति श्री कलाम वैज्ञानिक थे, उन्होंने शक्तिशाली मिसाइलें बनायी हैं, पर वे लड़ाका (योद्धा) नहीं थे। इनका प्रयोग एक शक्तिशाली निपुण, पारंगत, योद्धा ही कर सकता है। अत: राम बनायें। सभी तरह के सहयोग के साथ मित्रता के विश्वासी हाथ भी दें। इस आतंक के वर्तमान स्वरूप के खात्मे के लिए निर्विवाद होकर एकजुट हों। भ्रमित करने वाले उन स्वर्णमृगों का सफाया हो, जो आतंक के नाम पर मानवता को कलंकित कर रहे हैं। मानव सभ्यता मनुजता से अलंकृत हो, पुष्पित हो, पल्लवित हो। आओ सब मिल एक ‘राम’ बनायें।

-बाबूलाल खण्डेलवाल