kurukshetra - Sach Kahoon Hindi

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री पंवार सुनीं जन समस्याएं
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Kurukshetra News: प्रदेश के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एआर को निर्देश जारी किए कि वो डीग-खरींडवा पैक्स में अवैध तरीके से भर्ती करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाएं। इसके साथ ही दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी में मैनेजर सस्पेंड व अन्य कार्रवाई में अगली बैठक से पहले डीआर कोर्ट का फैसला करें और बैठक में रिपोर्ट के साथ मौजूद हों। मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एजेंडे में रखी गई 12 शिकायतों में से 6 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया और लंबित 6 शिकायतों पर जांच करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, पिहोवा के विधायक मनदीप चट्ठा भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विष्णु कॉलोनी थानेसर निवासी सोम प्रकाश की शिकायत पर एसडीएम को धारा 164, 165 के स्पीकिंग आदेश जारी करने के निर्देश दिए। लाडवा निवासी सोनू नारंग की शिकायत पर सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि वो गलत तरीके से डिपो का संचालन करने वाले नरेश गर्ग को शामिल तफ्तीश करें।

अंसल सुशांत सिटी प्रधान की शिकायत पर जांच के लिए कमेटी का गठन किया। इसमें डीएमसी, डीटीपी, ईओ एचएसवीपी, जनस्वास्थ्य व बिजली विभाग एक्सईएन को शामिल किया। पानीपत निवासी राजपाल खुराना की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वो दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई करें और जो पैसा देना बनता है वो डा. सुभाष गर्ग से लिखित में लें। मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर पेश करें।

मंत्री बोले, यह मेरा विभाग, चिंता न करें

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव अजरानी निवासी संतोष कुमार की शिकायत पर बीडीपीओ थानेसर को निर्देश दिए कि वो 15 दिनों में प्रार्थी को पेमेंट करें। इसके साथ ही प्रार्थी को कहा कि पेमेंट न हो तो दोबारा आ जाना। यह मेरा विभाग है चिंता करने की जरुरत नहीं है। मंत्री ने ग्राम पंचायत तंगोर की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि वो जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके सडक के टुकड़े का निर्माण करें, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।

पंवार ने शाहाबाद मारंकडा निवासी एवं वेलफेयर सोसायटी के प्रधान जसपाल सिंह की शिकायत पर एसडीएम शाहाबाद को कमेटी बनाकर इस मामले की जांच की जाए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क पर किए गए सभी प्रकार की कब्जे को हटवाया जाए। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस्माइलाबाद निवासी राजकुमार की शिकायत पर नगर पालिका के अधिकारियों को आदेश दिए कि वो कोर्ट से केस वापस लेकर अवैध कब्जा को हटवाएं।

कुुरुक्षेत्र से यमुनानगर के लिए चलाएं इलेक्ट्रिक बस

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कुरुक्षेत्र निवासी अनूप सिंह की शिकायत पर जीएम रोडवेज को कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से यमुनानगर के लिए शाम 7 बजे इलेक्ट्रिक बस को शुरू करने के निर्देश दिए। पंवार ने गांव प्रतापगढ़ निवासी हरपाल सिंह व डोडा खेड़ी निवासी राजपाल और राजेंद्र की शिकायत को दोनों पक्षों के आपसी समझौते पर बंद किया।

बगैर डीपीसी बुलाए भेजी मास्टर प्लान की फाइल: विधायक

बैठक में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 लेकर शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले मास्टर प्लान को लेकर डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी की बैठक हुई थी, जिसे पास करने के बाद फाइल को सरकार के पास भेजा था, लेकिन कई आॅब्जेक्शन के बाद फाइल वापस आ गई। अब अधिकारियों ने बगैर डीपीसी बुलाए फाइल अप्रूव करके वापस भेज दी।

इस मास्टर प्लान के लिए ज्योतिसर, कमोदा, मिजार्पुर गांव के किसानों की जमीन की जरूरत पड़ेगी, लेकिन किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहते, क्योंकि उनके साथ लगती जमीन का रेट 5 करोड़ रुपए मिल रहा, जबकि उनकी जमीन के रेट पोर्टल पर कम है। मीडिया से बातचीत में विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि मास्टर प्लान-2041 को लेकर ग्रीवेंस में मुद्दा रखा गया था, लेकिन कैबिनेट मंत्री की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं दिया गया।

Kurukshetra News: बैठक के दौरान समस्याओं को सुनते कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार व अपनी फरियाद सुनाते शिकायतकर्ता।

Vegetables: गर्मी से बचाव के लिए सब्जियों की तुड़ाई सुबह व शाम को करें: डॉ. सीबी सिंह
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Vegetables: गर्मी ने जहां आमजन को प्रभावित किया है, वहीं सब्जियों की फसलों पर भी गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। गर्मी के चलते मार्किट में सब्जियों की कीमतों के दाम बढ रहे हैं। सब्जी की फसल को लेकर कृषि विशेषज्ञ डा. सीबी सिंह ने सब्जी उत्पादकों को सलाह दी है। डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि आजकल गर्मी का मौसम तीव्रता की ओर है तो सब्जी उत्पादक किसानों को गर्मी से बचाव के लिए सब्जियों की तुड़ाई सुबह व शाम को करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के बीच सब्जी उत्पादक किसानों को फसल की तुड़ाई के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कृषि विशेषज्ञों की भी सलाह है कि किसान सुबह या शाम के समय ही सब्जियों की तुड़ाई करें, क्योंकि इस समय तापमान कम होता है। इस छोटे से उपाय से सब्जियों की ताजगी, गुणवत्ता और शेल्फ लाइफ बरकरार रहती है।  डा. सिंह के अनुसार सब्जियां बहुत जल्दी खराब होने वाली होती हैं और गर्मी के प्रति संवेदनशील होती हैं। दोपहर की तेज धूप में तुड़ाई करने से सब्जियों में नमी की कमी हो सकती है, जिससे वे सिकुड़ जाती हैं और जल्दी खराब हो जाती हैं। इससे बाजार में उनकी कीमत कम मिलती है और फसल का नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि सुबह-शाम तुड़वाई करने से टमाटर, भिंडी, खीरा, बैंगन और हरी पत्तेदार सब्जियों में नमी बनी रहती है। तुड़ाई के बाद सब्जियों को छायादार जगह या ठंडे शेड में रखना चाहिए, ताकि वे सीधी धूप से बची रहें। खराब या अधिक पकी हुई सब्जियों को अलग कर देना चाहिए और अच्छी सब्जियों को नरम कपड़े से ढककर टोकरियों या बक्सों में रखना चाहिए। यदि भंडारण करना हो तो ठंडी और हवादार जगह का उपयोग करें या साधारण कूलिंग सिस्टम लगाएं। आने वाले दिनों में बढ़ता तापमान सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है।

रोटरी क्लब पिहोवा की ‘शगुन योजना’ से जरूरतमंद बेटी को मिला सहारा, आशीष चक्रपाणि बोले—समाज सेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Rotary Club Pehowa: रोटरी क्लब पिहोवा ने ‘शगुन योजना’ के तहत एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग और आवश्यक सामान भेंट कर एक बार फिर इंसानियत और सेवा का परिचय दिया। सतपाल की बेटी के विवाह के अवसर पर क्लब के सदस्यों ने सामूहिक रूप से शगुन प्रदान किया। यह केवल एक औपचारिक सहयोग नहीं, बल्कि संवेदनाओं और अपनत्व से जुड़ा एक ऐसा क्षण था, जिसने सभी को भावुक कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि विशेष रूप से केंद्र में रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज की असली पहचान इसी बात से होती है कि हम जरूरतमंदों के साथ कितनी मजबूती से खड़े होते हैं। उन्होंने रोटरी क्लब पिहोवा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज को जोड़ने और मानवता को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर ऐसे परिवारों की मदद करनी चाहिए, ताकि किसी भी बेटी की शादी में आर्थिक तंगी आड़े न आए। वरिष्ठ एडवोकेट डी.पी. दस्तूर और नगरपालिका उपप्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढिंगड़ा भी समारोह में मौजूद रहे और उन्होंने भी इस नेक पहल को सराहनीय बताया। रोटरी क्लब के प्रधान अमित अरोड़ा ने कहा कि जब किसी पिता की चिंता कम होती है और बेटी के चेहरे पर मुस्कान आती है, तभी उनके प्रयास सफल होते हैं।

प्रोजेक्ट चेयरमैन नरोत्तम वासन, दीपक बावेजा और डॉ. जसवीर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. जसवीर सिंह ने विशेष रूप से कहा कि इस पुनीत कार्य में रोटरी क्लब के साथ-साथ नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, एडवोकेट डी.पी. दस्तूर का महत्वपूर्ण योगदान रहा, वहीं उनके साथी यूके से करनैल सिंह का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए वे सभी आभार के पात्र हैं। समारोह का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब बेटी के पिता सतपाल ने नम आंखों से रोटरी क्लब और विशेष रूप से मुख्य अतिथि आशीष चक्रपाणि का आभार व्यक्त किया। यह पहल सिर्फ एक शादी में दिया गया शगुन नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश है कि समाज आज भी एक-दूसरे के साथ खड़ा है।
“एक छोटी सी मदद… किसी की जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बन सकती है।”

राजकीय स्कूल में 8 लाख की लागत से बनी कंप्यूटर लैब का किया उद्घाटन
पिहोवा (सच कहूँ/जसविन्द्र)। हरियाणा लीगल सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशांत भारती ने नगरपालिका पिहोवा द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गोचारण में करीब 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक कंप्यूटर लैब का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर हरियाणा लीगल सेल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशांत भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सोमवार, 27 अप्रैल को हुआ, जिसमें वार्ड नंबर 1 के पार्षद लाभ सिंह के साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत फीता काटकर किया गया और इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। सुशांत भारती ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

विद्यार्थियों को दी जा रही आधुनिक सुविधाएं

सुशांत भारती यने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें और वे तकनीकी रूप से सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। ऐसे में इस प्रकार की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरों के बराबर अवसर प्रदान करेंगी। विद्यालय के हेडमास्टर कमल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामधारी शर्मा, युधिष्ठिर बहल, लाडी पाल, सतपाल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर: सुखबीर
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भारतीय जनता पार्टी के बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक़ की अध्यक्षता में अनाज मंडी पिहोवा स्थित किसान विश्राम गृह में शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राजकुमार सैनी ने शिरकत की। बैठक में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। Pehowa News

उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनका दायित्व है कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर आम जनता को उनका लाभ दिलाएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक़ ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना योगदान देंगे। बैठक के अंत में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। Pehowa News

यह भी पढ़ें:– DA Hike: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सैलरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के संकेत, सरकार ले सकती है फैसला

पिहोवा के मुख्य चौक की शोभा बढ़ाएगा शंख, 50 लाख के बजट से होगा जीर्णोद्धार
मुख्यमंत्री सैनी के प्रयासों से लगातार योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा

प्रसिद्ध शिल्पकार राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने किया भव्य शंख का निर्माण

पिहोवा (सच कहूँ/जसविन्द्र)। Pehowa News: नगरपालिका पिहोवा के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी पिहोवा के मुख्य चौक का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस मुख्य चौक पर भव्य और सुंदर शंख चौक को चार चांद लगाएगा। इस चौक के जीर्णोद्घार पर लगभग 50 लाख रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। नगरपालिका के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने बातचीत करते हुए कहा कि तीर्थ नगरी पिहोवा को विकसित और सुंदर नगरी बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से लगातार योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस तीर्थ नगरी में सरस्वती द्वार के सामने मुख्य चौक का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस चौक को भव्य और सुंदर बनाने का कार्य चल रहा है। इस चौक के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाने के लिए भव्य शंख का निर्माण करवाया गया है।

इस शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहर के हर नागरिक के सहयोग की जरूरत होगी। हर व्यक्ति को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। अभी हाल में ही 16 से 19 मार्च को आयोजित होने वाले चैत्र चौदस मेले में भी लोगों के सहयोग की जरूरत होगी। सभी के साझे प्रयासों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।

प्रसिद्ध मूर्तिकार ने तैयार किया है शंख | Pehowa News

इस शंख का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं शिल्पकार राम सुतार के पुत्र अनिल सुतार द्वारा किया गया है। इस शंख को मुख्य चौक पर स्थापित कर दिया गया है और चौक व आस पास के क्षेत्र को भी भव्य और सुंदर बनाया गया है। जहां कुरुक्षेत्र रोड पर भी डिवाइडर पर गमलों का निर्माण कर ओरनामेंटल प्लाट लगाए गए है। इन तमाम विकास कार्यो पर लगभग 50 लाख रुपए का बजट खर्च होगा। इन कार्यों से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को तीर्थ नगरी पिहोवा में पहुंचने का एहसास होगा। चेयरमैन ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि तीर्थ नगरी पिहोवा को विकसित और सुंदर बनाया जाए। इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें:– LPG Cylinder Shortage: दिल्ली हाईकोर्ट के लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस खत्म, नहीं बन सका दोपहर का भोजन

अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में रंगों, फूलों और उमंग के साथ मनाई गई होली, जल संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल पिहोवा में रंगों और फूलों की होली बड़े ही उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक सजावट और खुशियों की फुहारों से सराबोर नजर आया। स्कूल प्रिंसिपल दुर्गेश शर्मा ने कहा की नन्हे-मुन्ने बच्चों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों से होली खेलते हुए एक दूसरे को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने खूब मस्ती की और रंगारंग होली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं।

बच्चों ने समूह में डांस कर सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूम मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। शिक्षकगण भी बच्चों के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आए, जिससे पूरा परिसर खुशी और उत्साह से गूंज उठा। इस अवसर पर बच्चों को होली के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत कराया गया। प्रह्लाद और होलिका की कथा के माध्यम से उन्हें बताया गया कि यह पर्व सत्य की असत्य पर विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम व भाईचारे का प्रतीक है। विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम काहड़ा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा किहोली का पर्व हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। हमें होली फूलों और प्राकृतिक रंगों के साथ ही मनानी चाहिए तथा पानी का अनावश्यक उपयोग नहीं करना चाहिए। पानी हमारे जीवन का अमूल्य आधार है। अक्सर देखा जाता है कि बच्चे होली पर पानी की टंकियां और बाल्टियां भरकर व्यर्थ बहाते हैं, जो उचित नहीं है। Pehowa News

हमें जल संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। एमडी जन्नत काहड़ा ने कहा की भारतीय संस्कृति में प्रत्येक त्योहार का अपना विशेष महत्व है। होली हमें भेदभाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव से रहने की प्रेरणा देती है। बच्चों को हमारी परंपराओं, संस्कारों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल होली ही सच्चे अर्थों में त्योहार की खुशी को बढ़ाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर प्राकृतिक रंगों के उपयोग और पानी की बचत का संकल्प लिया। इस प्रकार विद्यालय में मनाई गई होली न केवल हर्षोल्लास से भरपूर रही, बल्कि एक ज्ञानवर्धक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायक संदेश भी देकर गई।

यह भी पढ़ें:– Indian Rupees Value: ईरान के मुकाबले भारतीय रुपया कितना मजबूत? जानिए इजराइल की मुद्रा के सामने कहां खड़ा है रुपया

Welfare Works: विधवा की बेटी की शादी में डेरा श्रद्धालुओं ने आर्थिक मदद कर दिया घरेलु सामान
जिसका कोई नहीं, उसकी मदद हम करेंगे…लाडवा की साध-संगत आई आगे

लाडवा (सच कहूँ न्यूज)। Welfare Works: जिसका कोई नहीं, उसकी मदद हम करेंगे…, इसी सोच के साथ डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने विधवा महिला की बेटी की शादी में आर्थिक मदद की है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ब्लॉक लाडवा, गुढ़ा की साध-संगत ने विधवा महिला की बेटियों की शादी में घरेलू सामान देकर सहयोग किया है। डेरा सच्चा सौदा की सच्ची नम्र सेवादार आशा इन्सां व बाला इन्सां ने बताया कि विधवा पूनम पत्नी सुशील गांव छलौंदी की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और वह अपने घर का गुजारा बहुत मुश्किल से चला रही है। वह अपनी बेटी महक की शादी करने में असमर्थ होने के कारण बहुत परेशान थी। Ladwa News

उसने लाडवा के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र में आकर अपनी स्थिति के बारे में बताया। उसकी स्थिति को देखते हुए साध संगत ने आपसी सहयोग से बेटी की शादी में लगभग 1 लाख रुपए का शादी का घरेलू सामान जिसमें डबल बेड, वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, फ्रिज, कूलर, अलमारी, 37 लेडीज सूट, 22 जेंट्स सूट, मिक्सी, कुर्सियां व मेज देकर सहयोग किया। इस मौके पर बबीता, अनीता, गीता, सरोज, जनका, सरोज लाडवा, निर्मला, सुषमा, अनीता, सपना, राज, पिंकी, कुसुम, सीमा, सुषमा, संतोष, कोमल, सुनीता, महेंद्रो, मोनिका, रजनी, नीरू सहित सभी समिति की बहनें उपस्थित रहीं। Ladwa News

सेवादारों के सहयोग के लिए धन्यवाद शब्द भी छोटा: पूनम

सहायता पाकर पूनम ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व साध-संगत का बारम्बार धन्यवाद करते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी व समस्त साध संगत के इस सहयोग के लिए धन्यवाद शब्द भी छोटा है। चूंकि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, ऐसे में विकट समयडेरा श्रद्धालुओं ने ही उसकी मदद की है।

यह भी पढ़ें:– UP Expressway News: यूपी वालों के लिए खुशखबरी, इन 12 जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे

CM Nayab Saini: सीएम सैनी ने कुवि में निर्मित सिंथेटिक हॉकी खेल मैदान का किया उद्घाटन
ओलंपिक में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाया जा रहा उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर: मुख्यमंत्री

8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आल वेदर स्वीमिंग पूल की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने सिंथेटिक ट्रैक पर हॉकी से लगाए स्ट्रोक

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार की तरफ से खेल नर्सरियों के साथ-साथ अन्य खेल केन्द्र भी बनाए गए हैं। सरकार ने खिलाड़िय़ों को उच्च स्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई हैं, जिसके चलते खिलाड़ी देश के लिए सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ला रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़िय़ों से बातचीत कर रहे थे। Kurukshetra News

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवा कायक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक हॉकी मैदान का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया योजना के तहत 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आल वेदर स्विमिंग पूल के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने स्वयं हॉकी स्टिक थामी और नए सिंथेटिक ट्रैक पर जोरदार स्ट्रोक लगाकर मैदान का परीक्षण किया।

सीएम ने हरियाणा को देश का खेल हब बनाए रखने के संकल्प को दोहराया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंथेटिक हॉकी खेल मैदान से अब उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। सीएम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना से राज्य के खिलाड़ी ओलंपिक और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर और भी अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। यह आयोजन न केवल बुनियादी ढांचे के विकास का प्रतीक रहा, बल्कि हरियाणा को देश का खेल हब बनाए रखने के संकल्प को भी दोहराया गया। Kurukshetra News

खेल मंत्रालय ने 10 करोड़ रुपये का बजट करवाया उपलब्ध: कुलपति

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत बनाए गए सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ की जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय की तरफ से 10 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया था। इस बजट से 5.50 करोड़ रुपये हॉकी खेल मैदान पर खर्च किए गए हैं और 4.50 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज इंडोर खेल हॉल का निर्माण किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, कुवि कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से गहने हड़पने का आरोपी काबू

हरियाणा में भूमिहीनों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट: सीएम
कुरुक्षेत्र सच कहूँ/देवी लाल बारना। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के भूमिहीन जरूतमंद परिवारों को सरकार द्वारा जल्द ही 100-100 गज के प्लाट आबंटित किए जाएंगे। प्रदेश के इन 7 हजार प्लाटधारकों को पीएम आवास योजना के साथ जोड़कर मकान निर्माण के लिए तय राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रलाहदपुर, बदरपुर व गांव बणी में धन्यवादी एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत करीब 15 हजार 500 परिवारों को 30 गज का प्लाट देने का काम किया है। शीघ्र ही शहरी आवास योजना के तहत योग्य प्रार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में 30-30 गज के प्लाट आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही युवाओं के लिए विभिन्न पदों के लिए सरकारी भर्तियां निकाल कर नौकरियां देगी। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों ने पंचायती भूमि पर मकान बने हुए हैं। ऐसे परिवारों के लिए सरकार ने योजना बनाकर 2004 के कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक देने का काम किया है।

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश से मिलता है निष्काम कर्म करने का संदेश: कुलपति
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश पवित्र ग्रंथ गीता में है, जो मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसे हर मनुष्य को जानना बहुत जरूरी है। श्रीमद्भगवद्गीता वर्तमान में धर्म से ज्यादा जीवन के प्रति अपने दार्शनिक दृष्टिकोण को लेकर भारत में ही नहीं विदेशों में भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है। निष्काम कर्म का गीता का संदेश विश्व के सभी गीता प्रेमियों को भी लुभा रहा है। पवित्र ग्रंथ गीता विश्व के सभी धर्मों की सबसे प्रसिद्ध पुस्तकों में शामिल है।

देर सायं केयूके के वाइस चांसलर प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर की आरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से आरती का शुभारम्भ भी किया। इस आरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया। सांस्कृतिक संध्या के मंच का संचालन डॉ. अशोक शर्मा ने किया। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डॉ. ऋषिपाल मथाना, सौरभ चौधरी, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, हरमेश सिंह सैनी, सुशील राणा, डॉ. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डॉ. संदीप छाबड़ा, जिओ गीता से राजेंद्र चौपड़ा, यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी विनोद पाल, हुकुम सिंह, जीत राम उपस्थित थे।

सावधान! मुसीबत में डाल सकता हैं आपको ‘शादी का निमंत्रण’
कुरुक्षेत्र सच कहूँ/देवीलाल बारना। शादी का निमंत्रण कार्ड पाकर आप मिठाई खाने के लिए खुश होंगे, सिर्फ ऐसा ही नहीं है, बल्कि शादी का निमंत्रण कार्ड आपको मुसीबत में भी डाल सकता है। ऐसा ही एक मामला शाहाबाद में प्रकाश में आया है, जहां साइबर ठगों ने शादी का निमंत्रण भेजकर टेलर के साथ 2.20 लाख रुपए रुपए का फ्रॉड कर लिया। व्हाट्सऐप पर आए कार्ड पर क्लिक करते ही मोबाइल में एप्लिकेशन इंस्टॉल हुई और मोबाइल हैंग हो गया। जब तक टेलर को पता चला, उसके खाते से पैसे ट्रांसफर हो चुके थे। सुखदेव सिंह ने बताया कि वह गांव में ही टेलर का काम करता है और दिव्यांग है। कुछ दिन पहले उसके वॉट्सऐप पर शादी का निमंत्रण कार्ड आया।

बच्चों ने उसे खोलकर देख लिया, इसके बाद उसका मोबाइल हैंग हो गया। ये मैसेज उसके स्कूल के बच्चों के टीचर के मोबाइल नंबर से आया था। बच्चों ने मैसेज देखा, तो उस पर लिखा था, 10 तारीख को शादी है। खोलकर देखो किसकी शादी है। बच्चों ने टीचर का नंबर देखकर उस कार्ड को खोल लिया। हालांकि बाद में उसने टीचर से पूछताछ भी की, लेकिन ठगों ने उनको मोबाइल को हैंक करके सबके पास मैसेज भेज रखा था। कार्ड खोलते ही मोबाइल में ऐप डाउनलोड हो गई। बच्चों ने और उसने ऐप को डिलीट करने की कोशिश भी की, लेकिन ऐप डिलीट नहीं हुई। उसने फोन भी बंद करना चाहा, लेकिन नहीं हुआ। इस दौरान उसके अकाउंट से 70 हजार रुपए और दूसरे अकाउंट से 4 बार में करीब डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर हो गए।

सोशल मीडिया पर भेजे गए शादी निमन्त्रण पर क्लिक ना करें: एसपी

पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने कहा कि साईबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। बदलते वक्त के साथ साईबर ठगों ने अपने पैंतरे भी बदले हैं। शादियों के सीजन में साइबर ठग आपके व्हाट्सऐप पर शादी का कार्ड भेजते हैं। जब आप कार्ड खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करते हैं तो एपीके खुलती है जिसके बाद आपके फोन का सारा एक्सैस ठगों के पास चला जाता है। उसके बाद साइबर ठग खाते को खाली कर देते हैं। ऐसे में आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई किसी भी फोटो पर क्लिक ना करें तथा बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें।