Gurdaspur - Sach Kahoon Hindi

गुरदासपुर में ग्रेनेड फेंकने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार; आरोपियों के कब्जे से एक और ग्रेनेड बरामद
गुरदासपुर में ग्रेनेड फेंकने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार; आरोपियों के कब्जे से एक और ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़/गुरदासपुर। पंजाब को सुरक्षित और शांतिपूर्ण राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरदासपुर पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) पंजाब के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर में एक दुकान के पास ग्रेनेड फेंकने के मामले को सफलतापूर्वक सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया है। यह जानकारी आज पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गणेश नगर, रामा मंडी, जालंधर; करणजीत सिंह उर्फ करण निवासी तारापुर, अमृतसर; और सतनाम सिंह निवासी गांव बोपाराय, अमृतसर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को गुरदासपुर के गीता भवन रोड पर स्थित एक दुकान के पास एक निष्क्रिय हैंड ग्रेनेड मिला था। बम स्क्वॉड द्वारा ग्रेनेड को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए जाने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ बिल्ला के घर से एक और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि आरोपी एक विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उन्हें उसी हैंडलर के माध्यम से दो हैंड ग्रेनेड प्राप्त हुए थे।

ऑपरेशन संबंधी अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि घटना के तुरंत बाद विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, खुफिया जानकारी और तकनीकी विश्लेषण की मदद से यह पता चला कि पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अशोका चिप्स के पास ग्रेनेड फेंका गया था। इसके आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में विदेशी हैंडलरों और स्थानीय सहायता नेटवर्क की भूमिका सहित पूरे मॉड्यूल के आगे-पीछे के संबंधों की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है। इस संबंध में पुलिस थाना सिटी गुरदासपुर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत एफआईआर नंबर 113 दिनांक 27.04.2026 दर्ज की गई थी। बाद में इस मामले में गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं।

नए विवाद में फंसी पंजाब पुलिस, महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
गुरदासपुर। PUNJAB POLICE एक नए विवाद में फंस गई है। प्रदर्शनकारी किसानों को हटाने के दौरान एक सिपाही ने महिला को थप्पड़ मार (woman slap) दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की विपक्षी पार्टियों द्वारा आलोचना की जा रही है।

प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस से झड़प हो गई | PUNJAB POLICE

बता दें कि गुरदासपुर में किसान दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए। इसलिए किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में ले लिया।

PUNJAB POLICE pic.twitter.com/RyCTbnLAXy

— Sach Kahoon (@Sachkahoon) May 18, 2023

पुलिसकर्मी ने महिला किसान को थप्पड़ जड़ दिया| woman slap

इसी बीच पंजाब पुलिस के सिपाही ने महिला को थप्पड़ मार दिया। सिपाही ने महिला से अभद्रता भी की। इस वीडियो की निंदा की जा रही है और पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि पंजाब पुलिस का महिलाओं के प्रति क्या रवैया है। इस बीच किसानों की पगड़ी भी उतर गई।

Punjab Breaking: पुलिस अधिकारी ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, कुत्ते को भी मारी गोली
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर से दिल दहला देने वाली खबर आई है। पंजाब पुलिस के एएसआई भूपिंदर सिंह (48) ने जिले के भुंबली गांव में अपनी पत्नी बलजीत कौर (40) और बेटे बलप्रीत सिंह (19) की गोली मारकर हत्या कर दी है। एएसआई ने पालतू कुत्ते को भी मारी गोली एसएसपी गुरदासपुर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के सहायक उप निरीक्षक ने भुंबली गांव में अपनी पत्नी और जवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पुलिसकर्मी एक उच्च अधिकारी की सुरक्षा में अमृतसर में तैनात है।

क्या है मामला

जिला गुरदासपुर के थाना तिब्बर के गांव भुंबली के एएसआई भूपिंदर सिंह ने आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब ये हत्याएं कीं। सुबह उसका अपनी पत्नी और बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, तभी भूपिंदर सिंह ने अपने बेटे बलप्रीत सिंह (18) को गोली मार दी, जब मां बलजीत कौर (42) बेटे को बचाने के लिए आगे आई तो उसे भी गोली मार दी गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कांग्रेस को आक्सीजन देगी गुरदासपुर की जीत
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव की जीत कांग्रेस को आक्सीजन देने का काम करेगी। इस जीत से न तो संसद का गणित बदलेगा और न ही राष्ट्रीय राजनीति के समीकरण, फिर भी इस उपचुनाव परिणाम को महज स्थानीय मान लेना राजनीतिक समझदारी नहीं होगी। इस जीत से पूर्व कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगरपालिका चुनाव में बड़ी जीत हासिल की।2014 में कांग्रेस की बुरी शिकस्त के बाद देश के कई राज्यों से कांग्रेस की सत्ता सिमट गयी। इस साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता हासिल करने में कामयाबी पाई थी। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले मिली इस जीत से कांग्रेस बेहद उत्साहित है। माना जा रहा है कि पार्टी इस नतीजे को केंद्र सरकार के फैसलों खासकर जीएसटी के खिलाफ जनता की प्रतिक्रिया बताते हुए सरकार के खिलाफ हमले को तेज करेगी।

पंजाब से सटे पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में गुरदासपुर की जीत से कांग्रेस को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलना लाजिमी है। कांग्रेस नेता हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान गुरदासपुर की जीत को भुनाने की हरसंभव कोशिश करेंगे। उपचुनाव में केवल 56 फीसदी वोटिंग हुई। नतीजे बताते हैं कि सात महीने पुरानी कांग्रेस की सरकार के खिलाफ लोगों में कोई बड़ी नाराजगी नहीं थी। ये साफ है कि लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के बारे में कोई राय बनाने से पहले उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहते हैं।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना ने भारतीय जनता पार्टी की टिकट गुरदासपुर एक लाख से भी अधिक अंतर से जीती थी। उन्हीं के निधन के चलते उपचुनाव कराना पड़ा। बेशक इस बीच पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों में इसी साल शिरोमणि अकाली दल-भाजपा को हराकर कांग्रेस ने सत्ता में जोरदार वापसी की, लेकिन उसके बावजूद गुरदासपुर उपचुनाव में ऐसे नतीजे का विश्वास तो किसी को भी नहीं रहा होगा। कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया को लगभग दो लाख वोटों के अंतर से हराया।

इस जमीनी सच्चाई से इंकार नहीं किया जा सकता कि विरासत में मिली खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के चलते अमरेंद्र सिंह सरकार तो अभी तक कोई ऐसा उल्लेखनीय काम कर ही नहीं पायी है, जिसके पक्ष या विपक्ष में बड़े पैमाने पर जनमत उद्वेलित हो। पिछले एक साल में नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक मोदी सरकार ने अवश्य कई ऐसे काम किये हैं, जिन पर जनसाधारण में तीव्र प्रतिक्रिया साफ देखी जा सकती है। बेशक पंजाब की पूर्ववर्ती अकाली-भाजपा सरकार की कारगुजारियों तथा हाल ही में पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के विरुद्ध दुराचार सरीखे आरोपों ने भी इस उपचुनाव नतीजे में भूमिका निभायी होगी।

आम आदमी पार्टी का निराशाजनक प्रदर्शन भी सोचने को मजबूर करता है। जो पार्टी छह महीने पूर्व प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही थी। आज उसके उम्म्ीदवार इतनी दुर्गति क्यों हुई। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने हार के कारणों की समीक्षा करने की बात कही। इसमें दो राय नहीं कि इस जीत से कांग्रेस और राज्य की राजनीति में सुनील जाखड़ का कद बढ़ेगा। कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भी इसका श्रेय मिलना ही चाहिए।

गुरदासपुर सीट गंवाने के बाद भाजपा को अब जरूरत है, इस उपचुनाव परिणाम में निहित संकेत-संदेश को सही अर्थों में समझने की। गुरदासपुर की जीत का संदेश उत्तर भारत के हिमाचल से पश्चिम के गुजरात तक पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। राहुल जिस तरीके की राजनीति इन दिनों कर रहे हैं, उसमें यह जीत दम भरने का काम करेगी।

-आशीष वशिष्ठ