Taj Mahal - Sach Kahoon Hindi

Taj Mahal: दिल्ली में कार धमाके के बाद ताजमहल की सुरक्षा कड़ी
आगरा (एजेंसी)। Agra News: सोमवार को दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद आगरा में ताज महल की सुरक्षा व्यवस्था एहतियात के तौर पर कड़ी कर दी गयी है। मंगलवार सुबह से ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट से आने जाने वालों की सख्त चेकिंग की जा रही है। पर्यटकों की भी चेकिंग की जा रही है। ताजमहल के पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर पार्किंग है, लिहाजा दोनों पार्किंग पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियां भी सतर्क कर दीं हैं। ताज महल की सुरक्षा में तैनात एजेंसियों से संपर्क करके सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताजमहल की बाहरी सुरक्षा पुलिस के हवाले है जबकि आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ की जिम्मेदारी है।

दिल्ली में ब्लास्ट में बाद के दौरान बाद ही आगरा पुलिस अलर्ट हो गई थी। रात में ही पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर निकल आए थे। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ताज महल की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए खुद ही पहुंचे गए थे। पूर्वी गेट पर पैदल पैदल मार्च किया था, उसके बाद ताजमहल के पीछे यमुना किनारे पर दशहरा घाट भी गए थे। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने ताजमहल की सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए हैं। शहर की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सख्त है। शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर दी है। सभी थाना पुलिस को संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त और निगरानी के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। Agra News

यह भी पढ़ें:– Karnataka: दिल्ली विस्फोट के बाद कर्नाटक के सभी जिलों में निगरानी के निर्देश

Taj Mahal News: ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में फायरिंग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाई सिक्योरिटी एरिया में कार से की थी घुसने की कोशिश, पुलिसकर्मियों से हुई थी झड़प

लखनऊ से गिरफ्तार पंकज के परिजन बोले – मानसिक रोगी है वो

आगरा (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Taj Mahal News: आज सोमवार सुबह ताजमहल के पास पश्चिमी गेट पार्किंग के पास सवा 9 बजे कुछ युवकों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। इस दौरान बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी झड़प हो गई। पुलिस द्वारा रोकने पर ये लोग हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए, लेकिन आगरा पुलिस ने महज 7 घंटे में इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी पंकज किराए की कार से आया था, फिलहाल पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, पकड़ा गया कार ड्राइवर वृंदावन का रहने वाला है। Agra News

पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज ने कार से ताजमहल के पास पश्चिमी गेट पार्किंग के पास हवाई फायरिंग की थी, वह जबरन ताजमहल के येलो जोन में कार ले जाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी पंकज आजमगढ़ का रहने वाला है। एत्माद्दौला क्षेत्र से पंकज ने कार बदल दी थी और दूसरी कार से आगरा से लखनऊ के लिए रवाना हुआ था। इधर लखनऊ के थाना मानकनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद पंकज के परिवार के लोगों का कहना है कि वह मानसिक रोगी है।

ताजमहल के पास कार सवारों की हवाई फायरिंग से मची थी दहशत | Agra News

विश्वविख्यात धरोहर ताजमहल के समीप पश्चिमी गेट पार्किंग के पास सोमवार सुबह सवा नौ बजे कुछ युवकों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी। बैरियर पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा रोकने पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए ।

विदित हो कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिसकर्मियों द्वारा मना करने पर युवकों से तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ने पर युवक गाड़ी मोड़कर वापस जाने लगे, लेकिन पार्किंग क्षेत्र से कुछ दूरी पर पहुंचते ही उन्होंने अचानक तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर वहां मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

यह भी पढ़ें:– पुलिस विभाग से 11 अधिकारी व कर्मचारी हुए सेवानिवृत

Taj Mahal: अमेरिकी उप राष्ट्रपति वेंस ने पत्नी व बच्चों संग निहारा ताज, बयां की खूबसूरती
जेडी वेंस ताज की खूबसूरती पर हुए फिदा, डेढ़ घंटे तक रहे ताजमहल में, कराई फोटोग्राफी

सीएम योगी ने एयरपोर्ट पहुंचकर की अगवानी , किया स्वागत

आगरा (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने अपने परिवार के साथ बुधवार को ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने अपनी पत्नी उषा और तीनों बच्चे विवेक, इवान, मीराबेल के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाईं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने करीब डेढ़ घंटे तक परिवार के साथ मोहब्बत की इमारत का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल वास्तव में अद्भुत है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ सुबह करीब 10.15 बजे ताजमहल पहुंचे। Agra News

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। इधर ताजमहल परिसर में पहुंचते ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी। इस दौरान वेंस का पूरा परिवार भारतीय रंग में रंगा नजर आया। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस पहली बार भारत यात्रा पर आए हैं । उनको राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

सड़क किनारे दोनों देशों के झंडे लेकर खड़े स्कूली बच्चों ने हाथ हिलाकर किया स्वागत | Agra News

अमेरिकी उपराष्ट्र्पति जेडी वेंस अपने राजकीय स्पेशल विमान से सुबह 9.15 बजे आगरा के टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम योगी के स्वागत से अमेरिकी उपराष्ट्रपति गदगद नजर आए। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में 20 आईपीएस अधिकारी, 3500 पुलिसकर्मी और ब्लैक कमांडो सुरक्षा में तैनात किए गए। वहीं ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। सड़क किनारे दोनों देशों के झंडे लेकर खड़े स्कूली बच्चों ने उनका हाथ हिलाकर स्वागत किया। एयरपोर्ट से ताजमहल तक शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था ।

यह भी पढ़ें:– पहलगाम आतंकी हमला: कैराना में अधिवक्ताओं के खून में आया उबाल

आगरा: वॉच टावर से अब कर सकेंगे ताजमहल और आगरा किले का दीदार
आगरा (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताजनगरी आगरा में उद्यान विभाग ने ताजमहल के साये में एक खास टावर बनाया है। इस टावर की ऊंचाई से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग और यमुना नदी का शानदार नजारा देख सकेंगे। उद्यान विभाग ने शीशमहल पार्क में वॉच टावर का निर्माण किया है। दीपावली से पहले इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। विभाग ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर स्थित शीश महल पार्क में वॉच टावर का निर्माण किया है। वॉच टॉवर से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला और यमुना नदी का एक साथ दीदार कर सकते हैं। इस वॉच टावर के चारों ओर हरियाली है।

इस वॉच टावर के चारों ओर हरियाली

उप निदेशक (उद्यान) कौशल कुमार नीरज ने बुधवार को बताया कि शीशमहल टीले पर पहले सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखने के लिए वॉच टावर बनाया गया था, जो जर्जर हो गया था। उसे तोड़कर पर्यटकों के लिए नए वॉच टावर का निर्माण किया गया है। एक बार में टावर पर लगभग 100 पर्यटक जा सकेंगे। नीरज ने बताया कि शीश महल पार्क को विकसित करने में 72 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पार्क में वॉच टॉवर और पाथवे के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। पार्क में फुलवारी समेत अन्य पौधों का रोपड़ कर दिया गया है।

एक बड़े क्षेत्रफल में फैले शीश महल पार्क में एक हट भी बनाई गई है। जहां बैठकर पर्यटक शुद्ध हवा का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वॉच टावर के अलावा पार्क में भव्य प्रतिमा, झरना, फव्वारा, लाइटिंग और कैंटीन समेत कई अन्य काम भी प्रस्तावित हैं। दीपावली से पहले उद्यान विभाग पार्क का उद्घाटन करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

वायु सेना दिवस पर चंडीगढ़ के आकाश में 40 से अधिक लड़ाकू विमान करेंगे गर्जन

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

इतिहास से फिजूल की छेड़छाड़
आज से दो-तीन दशक पूर्व भी मीडिया में ऐसे लेख व समाचार पढ़ने को मिल जाते थे कि ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह ने करवाया है। किसी ने यहां मंदिर होने का दावा किया है, जिसकी चर्चा हो रही है और इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक पीआईएल दायर की है। अदालत ने याचिककर्ता की याचिका पर निराशा व्यक्त की और अदालत ने यहां तक कह दिया कि पीआईएल का दुरुपयोग न करें। अदालत ने यह भी कहा कि यदि अदालत में आना है तो पहले विषय की पूरी खोज करो और फिर आओ। माननीय जज साहब की भावना और परेशानी को समझा जा सकता है। वास्तव में देश का बहुत बड़ा ढांचा है जो हजारों सालों के इतिहास, संस्थाओं, संगठनों, इमारतों, कला और संस्कृति का कागजी रिकॉर्ड रखता है। देश की सैकड़ों यूनिवर्सिटियों में हजारों विद्वानों के जांच कार्य, पुस्तकें हैं जो इतिहास और ऐतिहासिक इमारतों के पुख्ता, विश्लेषणात्मक, संतुलित और तथ्यों पर आधारित जानिकारियों से भरपूर हैं।

मुगलों की अत्याचारी कार्रवाईयों की आलोचना भी इस बात का प्रमाण है कि अलोचक यह मान रहे हैं कि देश में मुगल हकूमत रही है। मुगल बादशाहों ने महलों, मकबरों, कुओं, बाग, बगीचों, बाजारों और कार्यालयों का निर्माण भी करवाया और यह इमारतें अपनी भवन निर्माण कला के लिए प्रसिद्ध भी हैं। इनकी ऐतिहासिक महत्वता के साथ-साथ कलात्मक इमारतों की खूबसूरती केवल भारत तक ही सीमित नहीं बल्कि अन्य देशों में अपनी ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण ढहने की कगार पर खंडहर बन चुकी इमारतों को संभाला गया है। भले ही उनके साथ कड़वी यादें ही क्यों न जुड़ी हों। मुगल राज अच्छे या बुरे दौर का प्रतीक बना यह अलग विषय है लेकिन इमारतों की प्रामाणिकता पर संदेह करना देश के इतिहास की प्रामाणिकता को धुंधला करना है।

यूरोप और अमेरिका आधुनिकता, लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों की वजह से विकास कर रहे हैं, लेकिन अफसोस हमारे देश में अभी भी इतिहास से छेड़छाड़ में ही समय बर्बाद किया जा रहा है। भले ही महान अशोक सम्राट, महाराना प्रताप, शिवाजी, सिख गुरू साहिबान, बाबा बन्दा सिंह बहादुर हमारे आदर्श हैं लेकिन इतिहास को क्रमबद्ध तरीके से तैयार करते वक्त विरोधी और नकारात्मक तानाशाहों का वर्णन करते रहना इतिहास का अहम हिस्सा होता है। युद्ध में बहादुर योद्धाओं की प्रशंसा शक्तिशाली शत्रुओं के जिक्र के साथ ही मुकम्मल होती है। बेहतर होगा, यदि इतिहास से छेड़छाड़ करने की बजाय प्रदूषण, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा के ढांचें की कमियों को दूर करने के लिए संवैधनिक संस्थाओं का सहारा लिया जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ताजमहल के बंद दरवाजों को खोलने की गुजारिश वाली याचिका खारिज
लखनऊ (एजेंसी)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने ताजमहल (Taj Mahal) के बंद दरवाजों को खोलने की गुजारिश वाली याचिका पर गुरूवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने आज अपराह्न सवा दो बजे मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

याचिका अयोध्या के डॉ. रजनीश सिंह ने दायर की थी। याचिका में इतिहासकार पीएन ओक की किताब ताजमहल का हवाला देते हुए दावा किया गया कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है, जिसका निर्माण 1212 एडी में राजा परमार्दी देव ने कराया था। याचिका में यह भी दावा किया गया कि ताजमहल के बंद दरवाजों के भीतर भगवान शिव का मंदिर है।

याचिका में अयोध्या के जगतगुरु परमहंस के वहां जाने और उन्हें भगवा वस्त्रों के कारण रोके जाने संबंधी हालिया विवाद का भी जिक्र किया गया। याची ने ताजमहल के संबंध में एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी (तथ्यों का पता लगाने वाली समिति) बनाकर अध्ययन करने और ताजमहल के बंद करीब 20 दरवाजों को खोलने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है जिससे सत्यता सामने आ सके ।

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई में याचिकाकर्ता रजनीश सिंह के वकील ने कहा कि देश के नागरिकों को ताजमहल (Taj Mahal) के बारे में सच जानने की जरूरत है। याचिकाकर्ता ने कहा, ‘मैं कई आरटीआई लगा चुका हूं। मुझे पता चला है कि कई लगभग 20 कमरे बंद हैं और प्रशासन की ओर से बताया गया कि ऐसा सुरक्षा कारणों की वजह से किया गया है।

इसके जवाब में यूपी सरकार के वकील ने कहा कि इस मामले में आगरा में पहले से ही मुकदमा दर्ज है और याचिकाकर्ता का इस पर कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। वहीं याचिकाकर्ता ने कहा, ‘मैं इस तथ्य पर बात ही नहीं कर रहा कि वह जमीन भगवान शिव से जुड़ी है या अल्लाह से। मेरा मुख्य मुद्दा वो बंद कमरें हैं और हम सभी को जानना चाहिए कि आखिर उन कमरों के पीछे क्या है।

इसके बाद दो न्यायाधीशों की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा, ‘ जाइए एमए करिए और उसके बाद ऐसा विषय चुनिए। अगर कोई संस्थान आपको रोकता है तो हमारे पास आइए। अदालत ने पूछा ‘आप किससे सूचना मांग रहे हैं। ह्व इसके जवाब में याचिकाकर्ता ने कहा, ‘ प्रशासन से। इस पर कोर्ट ने कहा, ‘अगर वो कह चुके हैं कि सुरक्षा कारणों से कमरे बंद हैं तो वही सूचना है।

अगर आप संतुष्ट नहीं हैं तो इसको चुनौती दीजिए। आप एमए करिए और फिर नेट, जेआरएफ करिए और अगर कोई यूनिवर्सिटी आपको इस विषय पर शोध करने से रोके तो हमारे पास आइए। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता अपनी याचिका तक ही सीमित रहे। अदालत ने याचिका खारिज कर दी है ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ताजमहल पर जयपुर रायल फैमली ने किया बड़ा दावा-वहां हमारा महल था, हमारे पास है दस्तावेज
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में ताजमहल को लेकर एक अब नया विवाद खड़ा हो गया है। इसमें स्थित 22 कमरों को खोलने की मांग की जा रही है, जिससे उन दावों की सच्चाई का पता चल सके, जिसमें कहा गया था कि यहां हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियां हो सकती हैं। वहीं, ताजमहल पर तमाम दावों के बीच जयपुर रॉयल फैमिली ने दावा किया है कि ताजमहल उनकी प्रॉपर्टी है। रॉयल फैमिली की सदस्य और भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा कि उस जगह पर हमारा महल था। ये अच्छी बात है कि किसी ने ताजमहल के दरवाजे खोलने को लेकर अपील की है, इससे सच सामने आएगा। हम भी अभी मामले को एग्जामिन कर रहे हैं।

‘दस्तावेजों की जरूरत पड़ी तो हम देने को तैयार’

दीया कुमारी ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, जो बताते हैं कि पहले ताजमहल जयपुर के पुराने राजपरिवार का पैलेस हुआ करता था, जिस पर शाहजहां ने कब्जा कर लिया। जब शाहजहां ने जयपुर परिवार का वह पैलेस और जमीन ली तो परिवार उसका विरोध नहीं कर सका, क्योंकि तब उसका शासन था। उन्होंने कहा, ”आज भी कोई सरकार किसी जमीन को एक्वायर करती है तो उसके बदले में मुआवजा देती है। मैंने सुना है कि उसके बदले में कोई मुआवजा दिया, लेकिन उस समय ऐसा कोई कानून नहीं था कि उसके खिलाफ अपील कर सकते थे या उसके विरोध में कुछ कर सकते थे। अब अच्छा है किसी ने आवाज उठाई और कोर्ट में याचिका दायर की है।”

दीया कुमारी ने कहा, ”अगर दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी तो जयपुर के पूर्व राजपरिवार के हमारे ट्रस्ट में पोथी-खाना भी है। अगर कोर्ट आदेश देगा तो हम उसे डॉक्यूमेंट्स देंगे। हमारे पास मौजूद डॉक्यूमेंट में यह बात साफ है कि शाहजहां को उस वक्त वह पैलेस अच्छा लगा तो उसे एक्वायर कर लिया। क्या वहां पर कोई मंदिर था? इस सवाल पर दीया कुमारी ने कहा मैंने अभी सारे डॉक्यूमेंट नहीं देखे हैं, लेकिन वह प्रॉपर्टी हमारे परिवार की थी।”

इलाहाबाद हाईकोर्ट में ताजमहल को लेकर याचिका दायर

गौरतलब हैं कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में इस विवाद को लेकर एक याचिका भी दायर हो चुकी है। ये याचिका दावा करती है कि अंग्रेजों के जमाने से बंद इन कमरों में हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियां, प्राचीन शिवलिंग और शिलालेख मौजूद हो सकते हैं। कोर्ट में दायर इस याचिका में ये भी कहा गया है कि आगरा में जिस जगह अभी ताजमहल है, वहां साल 1212 में राजा परमर्दिदेव ने भगवान शिव का मंदिर बनवाया था, जिसे तेजोमहालय या तेजोमहल का नाम दिया गया था लेकिन शाहजहां ने तेजो महालय को तुड़वाकर इसे मकबरा बना दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अब 12 मई को इस मामले की सुनवाई होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जानिए, ताजमहल के 22 कमरों का राज? जिस पर है विवाद
नई दिल्ली (एजेंसी)। रजनीश नामक एक शख्स ने इलाहबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें मांग की है कि ताजमहल के 22 कमरों को खुलवाए जाए और इसकी जांच पुरातत्व विभाग से की जाए। इन कमरों की जांच कर रिपोर्ट एएसआई कमेटी को सौंपी जाए। याचिका में दावा किया गया है कि ताजमहल के इन बंद कमरों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं, जिनकी जांच कर रिपोर्ट कमेटी को सौंपी जाए, ताकि सच सबके सामने आ सकें। बता दें बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने उपरोक्त याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की है।

बता दें कि इससे पहले भी ताजमहल में स्थित कमरों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां होने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन इन दावों कितनी सच्चाई है, इससे अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। जिसे लेकर अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। अब ऐसी स्थिति में देखना होगा कि उक्त मामले में कितनी सच्चाई निकलकर सामने आती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा। आइए, अब आगे आपको इन 22 कमरों के रहस्य के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

22 कमरें का रहस्य!

कथित तौर पर ताजमहल के ये 22 कमरें संगमरमर के बने हुए हैं। इनके मध्य में दो मंजिल हैं। जिनमें 12 से 15 विशाल कक्ष हैं। ये मंजिलें लाल पत्थरों से बने हुए हैं। फिलहाल इन झरेखों के चुनवा दिया गया है। हालांकि, इस बात को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इन कमरों में भगवान की मूर्तियां हैं, लेकिन इससे पहले कभी इसके पीछे की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश नहीं की गई थी। लेकिन अब जब इस पूरे मसले को लेकर कोर्ट का रुख किया गया है, तो ऐसी स्थिति में अब यह देखना होगा कि इन कमरों में की सच्चाई किस रूप में सभी के सामने आती है।

फिलहाल क्या है स्थिति

बता दें कि अभी सुरक्षा के लिहाज से इन 22 कमरों को बंद कर दिया गया है और मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। ध्यान रहे कि ताजमहल शुरू से सियासी गलियारों में सियासी विषय के रूप में उभरकर सामने आते रहा है। कई मौकों पर सियासी नुमाइंदे इसे लेकर जमकर राजनीति करते हुए भी दिखे हैं। खासकर चुनाव के मौसम में इसे लेकर राजनीति कहीं ज्यादा तीक्ष्ण हो जाती है। लेकिन अब इस पूरे मामले में क्या कुछ सच्चाई निलकर सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अयोध्या के संत को ताजमहल में प्रवेश से रोका
आगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने के लिये भले ही दुनिया भर के सैलानियों का बोली, रंग, और वेशभूषा का भेदभाव किये बिना स्वागत किया जाता हो लेकिन मंगलवार को एक भगवाधारी संत को ताज महल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश देने से मना कर दिया, जिससे इस पर विवाद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की है जब अयोध्या के छावनी इलाके से आये संत जगद्गुरू परमहंसाचार्य और उनके तीन शिष्यों ने दंड कमंडल के साथ प्रेम के स्मारक में प्रवेश किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने संतों के हाथ में लोहे का दंड होने का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया।

ताज महज का रखरखाव कर रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बाद में सफाई दी कि तीनों संत लोहे के डंडे के साथ प्रवेश चाहते थे, लेकिन पर्यटन मानकों के मुताबिक उन्हें लौह दंड के साथ प्रवेश की इजाजत देना मुमकिन नहीं था। दूसरी ओर संत लोग बिना लौहदंड के ताज में जाने को तैयार नहीं हुए।

क्या है मामला

परमहंसाचार्य जब अपने शिष्यों के साथ ताजमहल के निकट पहुंचे तो यूपी पुलिस के जवानों ने उन्हें पूरे सत्कार के साथ ताज के प्रवेश द्वार तक जाने वाली गोल्फ कार्ट में बैठाया, लेकिन प्रवेश द्वार पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने उन्हें लौह दंड के साथ मुख्य इमारत में प्रवेश करने से रोक दिया। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद आर के पटेल ने कहा कि भगवा कपड़े पहने व्यक्ति को सीआईएसएफ ने रोका था और इसका कारण यह था कि वे अपने साथ लोहे का एक डंडा लिए थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें डंडा वहीं रख कर जाने को कहा, पर वे तैयार नहीं हुए। परमहंसाचार्य के एक शिष्य ने बताया कि उनके गुरु अलीगढ़ में रहने वाले अपने एक भक्त परिवार से मिलने आये थे। अलीगढ़ से वह ताज महल देखने ताजमहल आये। उनके साथ सरकारी गनर भी थे। शिष्य ने बताया कि श्मशानघाट चौराहे से जब वे ताजमहल के लिए निकले तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिचय जानकर उन्हें गोल्फ कार्ट में बैठाकर पश्चिमी गेट भेजा।

भगवा झाारण करने के कारण प्रवेश न देने की बात कही गयी

उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे परमहंसाचार्य अपने शिष्यों के साथ जब ताजमहल में प्रवेश करने लगे तो वहां मौजूद सीआईएसएफ और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। शिष्य ने आरोप लगाया कि उन्हें भगवा झाारण करने के कारण प्रवेश न देने की बात कही गयी और उनके टिकट लेकर अन्य पर्यटकों को बेचकर पैसा लौटा दिया। इतना ही नहीं आरोप यह भी लगाया गया कि उनके शिष्य ने जब फोटो खींचने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन छीन कर फोटो डिलीट कर दिये। परमहंसाचार्य को प्रवेश नहीं मिला तो वहां खड़े एक सैलानी ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि संत की दाढ़ी तो है, अगर टोपी लगा लेते तो प्रवेश मिल जाता, भगवा पहन कर क्यों आये। परमहंसाचार्य ने कहा कि उन्होंने सुना है कि यह इमारत ‘तेजोमहल’ है और यहाँ भगवान शिव की पिंडी दबी हुई है, इसीलिये इसे देखने आये थे।

मगर, यहां कहा गया कि भगवा पहने हैं और ब्रह्मदण्ड लिए हैं, इसलिये भगवा वालों के प्रवेश पर रोक है, यहाँ टोपी वालों को जाने दिया जाता है। परमहंसाचार्य के शिष्य ने कहा कि ताजमहल पर भगवा को भी प्रवेश मिलना चाहिए और जो लोग दोषी हैं, जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि मंगलवार को ही ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर भगवान की फोटो रखकर पूजा करने के दौरान एक दम्पति को पकड़ा गया था, बाद में उन्होंने जानकारी न होने की बात कहकर माफी मांगी तो उन्हें छोड़ दिया गया था। ताजमहल पर किसी भी तरह का प्रचार प्रतिबंधित है। धार्मिक वेशभूषा जैसे टोपी, कुछ लिखे अंगवस्त्र और किसी भी जगह की वेशभूषा पर रोक नहीं है, इसके बावजूद कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ताजमहल में बम की सूचना से मचा हड़कंप
पुलिस ने चलाया गहन तलाशी अभियान, पर्यटकों को बाहर निकाला

सर्च अभियान में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

आगरा। वीरवार को विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में बम होने की सूचना मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पर्यटन स्थल को खाली करवाया। हालांकि, जांच के बाद यह सब झूठ साबित हुआ। बम रखने की सूचना संबंधी कॉल आते ही सीआईएसएफ ने ताजमहल से एकाएक पर्यटकों को बाहर निकाला। इस दौरान पर्यटकों और सीआईएसएफ के जवानों के बीच थोड़ी नोकझोक की भी खबर है। पूरी तरह छानबीन के बाद ताजमहल को फिर से खोल दिया गया।

दिनांक 4.3.21 को मो.न. 8318881301 से सूचना प्राप्त हुई कि ताजमहल के पास बम रखा है, जो कुछ देर बाद ब्लास्ट हो जायेगा। आगरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये @cosadar द्वारा मय टीम के साथ ताजमहल परिसर में चैकिंग अभियान चलाकर तलाशी ली जा रही है। #sp_protocol_bite@Uppolice pic.twitter.com/rE2IbJSMYl

— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) March 4, 2021

पुलिस ने कॉल करने वाले को किया काबू

बताया जा रहा है कि किसी ने पुलिस को फोन करके ताजमहल में बम होने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद पुलिस के आला अधिकारी ताजमहल के बाहर पहुंचे और ताजमहल के दोनों गेट बंद किए गए। तभी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इसके बाद ताजमहल के बाहर पुलिस और अंदर सीआईएसएफ की ओर से सर्च आॅपरेशन चलाया गया। सर्च अभियान में ताजमहल का चप्पा-चप्पा छान डाला, लेकिन कहीं कोई बम जैसी वस्तु नहीं मिली।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी ने सूचना दी थी कि ताजमहल के पास बम रखा है, जो कुछ देर बाद ब्लास्ट हो जाएगा। आगरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीओ सदर की अगुवाई में टीम के साथ ताजमहल परिसर में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान गहनता से हर कोने की जांच की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। आगरा के आईजी ने कहा कि बम की सूचना झूठी साबित हुई है, इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस के अनुसार किसी ने फोन करके बम की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ताजमहल की संभाल में लापरवाही
ताज महल की सार-संभाल ना करने पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जो सख्त शब्द प्रयोग किए हैं वो हमारे सरकारी सिस्टम की कमजोरी को उजागर करते हैं। माननीय न्यायधीशों ने सख्त लहजे में यहां तक कह दिया कि यदि ताज की संभाल नहीं कर सकते तब इसको गिरा दो। मुगलकाल में बनी यह इमारत पूरी दुनिया की भवन निर्माण कला का सुंदर नमूना है।

इसको संसार के सात अजूबों में शुमार किया गया है पर यह सरकारों की लापरवाही व नाकामी का नतीजा है कि इस सुंदर इमारत की संभाल नहीं की गई। यह बदरंग भी होती जा रही है। इस संबंधी सुप्रीम कोर्ट पुरातत्व विभाग को फटकार चुकी है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ऐतिहासिक इमारतों संबंधी ‘अपनी धरोहर, अपनी पहचान’ योजना चलाई पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संबंधी कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।यही नहीं इस इमारत को सांप्रदायिक नजरिए से भी देखा गया। ताज सिर्फ देश की शान नहीं बल्कि इस देश को वित्तीय सहयोग भी दे रही है। हर वर्ष लाखों सैलानी यहां पहुंचते हैं जिससे पर्यटन उद्योग विकसित हो रहा है।

फिर भी ताज की महत्ता अनुसार इसकी संभाल व सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कोई प्रभावी नीति या प्रोग्राम नहीं बनाया। सरकारों का रवैया ऐसा है कि इस सुंदर स्थान को एक बोझ तथा मजबूरी की तरह ही लिया जा रहा है। देश में सैकड़ों स्मारकों के नए प्रॉजेक्ट तो चल रहे हैं पर पहले बनी ऐतिहासिक इमारतों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। हैरानी तो तब होती है जब नए बने मंत्री अलॉट हुए आॅफिस व सरकारी भवनों को चमकाने के लिए जनता का पैसा पानी की तरह बहाते हैं पर देश के इतिहास व संस्कृति को संभालने की बात उनके दिलो-दिमाग में भी नहीं। पुरातत्व का विभाग अलग होने के बावजूद देश की हजारों ऐतिहासिक इमारतों खंडहरों में तब्दील होती जा रही हैं। राजनेता भाषणों में देश के इतिहास व परंपराओं की बड़ाई करते नहीं थकते लेकिन कथनी और करनी का फ र्क सुप्रीम कोर्ट ने खोल दिया है। इतिहास किसी देश व उसके नागरिकों के भविष्य की नींव होता है। फिर ताज तो सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं बल्कि विदेशी मुद्रा भी कमा रहा है। केन्द्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार उच्चतम न्यायालय के दर्द को समझे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इतिहास के बारे में सियासी पैंतरेबाजी सही नहीं
उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक विधायक ‘ताज महल’ को एतिहासिक स्थानों की सूची से निकालने की जोरदार वकालत करते हुए इसे इतिहास मानने से ही इंकार कर रहे हैं। ऐसे बयान असल में प्रसिद्ध होने के ढंग होते हैं। इतिहास लिखना व सियासी पैंतरों का कोई सुमेल नहीं होता। इतिहास सीधा साधा कालक्रम है, इसे समझने के लिए इतिहास के क्षणों को समझना जरूरी होता है। इतिहास सिर्फ घटनाओं की तारीखों व राजे-महाराजाओं के धार्मिक विश्वासों तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें किसी देश की भौतिक, सांस्कृतिक उपलब्धियों को भी शामिल किया जाता है। इतिहास में प्रसिद्ध हुए बहुत सारे राजे-महाराजे अपनी कुछ खामियों के बावजूद ऐसी उपलब्धियां हासिल कर गए, जो किसी न किसी रूप में देश का गौरव साबित हुई। (history of Taj Mahal)

शाह जहां के अतिरिक्त भी प्रसिद्ध राजाओं के जीवन के बारे में सौ फीसदी स्पष्ट तथ्य मौजूद ही नहीं हैं। विभिन्न इतिहासकारों की विभिन्न राय है। जहां तक शाहजहां का संबंध राजनीतिक तौर पर उसके राज्य प्रबंध पर किन्तु-परंतु किया जा सकता है, किन्तु नकाशी व भवन निर्माण कला के पक्ष मेें उसके द्वारा बनवाई इमारतों ने हिन्दोस्तान का नाम पूरी दुनियां में ऊंचा किया है। वैसे भी कला का संबंध किसी धर्म, जाति अथवा राजा-महाराजा तक सीमित नहीं होता। कला का संबंध मनुष्य के हृदय के साथ है। कोई भी सुंदर रचना हर दर्शक को आकर्षित करती है। दर्शक कला देखता है, ना कि कलाकार का धर्म, जाति, रंग अथवा उसका गांव, शहर व रूतबा। कला का कद्रदान होना मनुष्य की उपलब्धि है। history of Taj Mahal

यदि कोई शासक कला के प्रसार के लिए कुछ करता है तब यह देश के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय इमारत राष्ट्रीय एकता का आधार है। बिहारी, पंजाबी, हरियाणवी हर कोई ताज महल का प्रशंसक है और इस पर गर्व महसूस करता है। कला के कद्रदानों को धर्मों के आधार पर बांट कर कला के साथ न्याय नहीं किया जा सकता। दुनियां के सात अजूबों में शामिल ताज महल पर राजनीति करना तंग सोच का परिणाम है। सियासतदानों को जनता की समस्याएं सुलझाने की तरफ ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। ताज महल कोई मुद्दा ही नहीं है, जनता के बेशुमार मुद्दे हैं। ताज पार सियासी पैंतरेबाजी को कोई भी स्वीकार नहीं करता। देश से प्यार करने वाले देश की राष्ट्रीय इमारतों का मान सम्मान करते हैं। राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए देश के इतिहास को सांप्रदायक्तिा की नजर से नहीं देखा जाए। (history of Taj Mahal)