Drug Addiction - Sach Kahoon Hindi

Drug Addiction: एक और युवक हुआ मौत का शिकार, नशा लील गया 2 महीने में 5 जिंदगियाँ!
Drug Addiction: ओढां (सच कहूँ/राजू)। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद भी नशे पर अंकुश नहीं लग रहा। बुधवार को रोड़ी में 19 वर्षीय एक युवक नशे के कारण मौत की भेंट चढ़ गया। पिछले करीब 2 माह के अंतराल में रोड़ी क्षेत्र में नशे के कारण 5 युवकों की मौत हो चुकी है। मृतक के पिता रोड़ी निवासी भोला सिंह के मुताबिक उसका 19 वर्षीय बेटा गोरख सिंह पिछले करीब 5 वर्षों से नशे की लत का शिकार था। पिछले कुछ दिनों से उसके पास नशे की पूर्ति के लिए पैसे न होने के चलते उसे बुरी तरह से नशे की तोड़ लगी हुई थी। Sirsa News

इसी के चलते उसने कहीं से अधिक नशीली गोलियों की डोज ले ली। जिसके बाद बुधवार देर सायं उसे ओवरडोज के कारण उल्टियां लगने के चलते अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पास से एक खाली सीरिंज व एक नशे की गोली बरामद हुई। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के युवक का अति गमगीन माहौल में वीरवार को अंतिम संस्कार कर दिया। नशे के कारण हो रही मौतों के बाद लोगों में भय का माहौल है। करीब 10-12 दिन पूर्व एडीजीपी की नशा मुक्ति टीम ने रोड़ी में नशा मुक्ति शिविर लगाया था। टीम ने नशा करने वाले युवाओं की सूची भी बनाई थी। बताया जा रहा है कि टीम नशा पीड़ित मृतक युवक गोरख सिंह के घर भी गई थी। लेकिन वह टीम के साथ नशा छोड़ने के लिए नहीं गया।

गोली का पाउडर बनाकर सीरिंज से लगाते हैं | Sirsa News

रोड़ी में नशे का मक्कड़जाल बड़ी मात्रा में फैला हुआ है। लेकिन पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा। जिसके चलते पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस चाहे तो एक गोली भी नहीं बिक सकती। लेकिन रोड़ी में नशा बड़ी मात्रा में बिक रहा है। नशा करने वाले युवक नशीली गोलियों का पाउडर बनाकर सीरिंज में भरकर शरीर की नसों में लगाते हैं। जोकि सीधे रूप से मौत का कारण बनता है। रोड़ी पंजाब के साथ सटा हुआ क्षेत्र है। वहां से आसानी से मेडिकल नशा मिल जाता है।

नशे को लेकर हुई थी महापंचायत | Sirsa News

रोड़ी में नशे पर लगाम कसने के उद्देश्य से कुछ समय पूर्व महापंचायत भी हुई थी जिसमें आस-पड़ोस के गांवों के लोग व पंचायतें भी शामिल हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने कमेटी का गठन भी किया। कमेटी ने काफी कोशिश भी की, लेकिन नशा तस्कर भारी पड़े। गांव में नशे के कारण हो रही मौतों के कारण लोगों में एक तरह से भय बन गया है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि गांव के युवाओं को बचाया जाए।

बेटे को बहुत समझाया था: पिता भोला सिंह

मृतक के पिता भोला सिंह ने रोते हुए कहा कि उसने अपने बेटे को नशा न करने के लिए बहुत बार समझाया था। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। मृतक गोरख सिंह ने 9वीं तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह एक हलवाई की दुकान पर कार्य करता था। मृतक का पिता भोला सिंह लोडिंग के कार्य में मजदूरी कर जैसे-तैसे कर अपने परिवार का गुजारा करता है। भोला सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नशा मुक्ति टीम ने उनके घर आ कर गोरख सिंह को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए फार्म भरवाया था। लेकिन उसके बेटे ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। Sirsa News

Himachal Snowfall: मनाली में सैलानी, भारी बर्फबारी के बीच की मौज-मस्ती! सैलानियों के लिए IMD का अलर्…

Drug Addiction: रोड़ी में नशे की ओवरडोज से गई युवक की जान, झाड़ियों में पड़ा मिला शव
Drug Addiction: ओढां, राजू। गांव रोड़ी में एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। मृतक के पास सीरिंज आदि पड़े मिले हैं। जिससे क्यास लगाया जा रहा है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। मृतक की पहचान रोड़ी निवासी करीब 24 वर्षीय जस्सा सिंह के रूप में हुई है। मृतक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। 4 दिन पूर्व उसके घर बेटे ने जन्म लिया था। जानकारी मुताबिक रोड़ी में बस स्टैंड के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा होने की खबर जैसे ही लोगों को लगी तो गांव में सनसनी फैल गई। Sirsa News

मृतक के पास खाली सीरिंज पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था। सूचना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गौरतलब हो कि नशे की ओवरडोज से रोड़ी क्षेत्र मेंं पिछले 2 माह के अंंतराल में 4 मौतें हो चुकी हैं। Sirsa News

गिंदड़ा में पंचायती जमीन का मामला: कार्रवाई नहीं हो पाई पूरी!

Drug Addiction : लगातार पैर पसार रहा नशा, समस्या का सही समाधान निकाला जाए!
Drug Addiction: देश के कई राज्य नशे की चपेट में हैं। छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांवों में भी नशे ने अपने पैर पसार लिए हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब नशे की बरामदगी न हो। हाल ही में पंजाब में 77 किलो की बड़ी खेप बरामद की गई थी। सरकारें भी नशा विरोधी अभियान चला रही हैं, लेकिन सरकारी अभियान की सबसे बड़ी समस्या यह है कि शराब को अभी तक नशा नहीं माना गया जबकि शराब मानव स्वास्थ्य, समाज और अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी बबार्दी है। शराबबंदी वाले राज्यों को छोड़ दें तो शायद ही कोई ऐसा राज्य होगा जहां सरकार को शराब से प्राप्त होने वाले राजस्व पर गर्व न हो।

प्रत्येक राज्य सरकार का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में आबकारी विभाग ने ज्यादा राजस्व एकत्रित किया है। राज्यों के वित्त मंत्री कहते हैं कि आबकारी विभाग कमाई कर रहा है, वे यह नहीं कहते कि राज्य में शराब ज्यादा बिक रही है, लोग ज्यादा शराब पी रहे हैं और सरकार को खूब पैसा मिल रहा है। वास्तविक्ता यही है कि वे शब्दों के हेर-फेर में असली बात छुपा रहे हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि शराब से आय प्राप्त करने का लालच करने वाले राज्य के लोगों का स्वास्थ्य, मानसिकता और अर्थव्यवस्था खोखली हो जाएगी, क्योंकि इसके कारण झगड़े, दुर्घटनाएं, बीमारियां, आत्महत्याएं बढ़ रही हैं। Drug Addiction

एक तरफ लिखा होता है कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, वहीं दूसरी तरफ ड्राइवर सरकार की मंजूरी से खुले ठेकों से शराब खरीदते हैं। किसी को भी यह नहीं भूलना चाहिए कि शराब पीने वाले लोग समाज व राज्य को कमजोर ही बनाएंगे। शराब को धर्म और संस्कृति नकारते हैं, शराब को बुराई मानते हैं, तो शराब बेचकर आर्थिक उन्नति की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, यही हाल मनोरंजन का भी है, ऑनलाइन गेम्स को बढ़ावा देने से समाज पतन की ओर जाएगा। बच्चे अपने माता-पिता की हत्या करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। Drug Addiction

सरकारें बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए नए-नए नामों से अच्छे स्कूल खोल रही हैं, जो सराहनीय है, लेकिन जिस तरह के संस्कार बच्चों को मिल रहे हैं, उससे उनका नुकसान हो रहा है। इलाज की सुविधा मुहैया कराना भी अच्छी बात है, लेकिन शराब के ठेकों का बढ़ना, टीवी और सोशल मीडिया पर अश्लीलता की भरमार समाज के विनाश का कारण बनेगी। केवल आर्थिक मजबूती ही विकास का आधार नहीं बल्कि स्वास्थ्य व चरित्र ही मानवीय जीवन के असली गहने हैं। जो शांतिप्रिय, नशामुक्त और खुशहाल समाज की निशानी है। Drug Addiction

यह भी पढ़ें:– Fake Currency: सावधान! कहीं 200 का नकली नोट आपके पास तो नहीं आ गया!

नशा रूपी बुराई को समाज से मिटाने के लिए सभी दिखाएं सजगता
ऑपरेशन सीमा के तहत रायसिंहनगर में नशा मुक्ति शिविर आयोजित

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिला पुलिस एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रायसिंहनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादवांवाला में शनिवार को ऑपरेशन सीमा के तहत नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री निहालचंद मेघवाल ने कहा कि नशे की इस बुरी लत से सभी को दूर रहना होगा। खासकर युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए सभी मिलकर सजगता दिखाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखकर संस्कारवान बनाएं।

इस मौके पर उन्होंने भादवावाला में लाइब्रेरी संचालित करने की घोषणा की। एसपी श्री परिस देशमुख ने कहा कि ऑपरेशन सीमा का उद्देश्य सीमांत क्षेत्र के लोगों को नशे को लेकर जागरूक करने के साथ-साथ पड़ोसी देश द्वारा की जा रही नापाक करतूतों को नाकामयाब करना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र मे ड्रोन से भी नशे की तस्करी होने लगी है। स्थानीय नागरिक संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस अथवा बीएसएफ को सूचना देवें। इस मौके पर रेड आर्ट थियेटर ग्रुप द्वारा नशे प्रहार करते हुए नाटक अर्थियां उठाने से अच्छा है, जिम्मेदारियां उठा लो की शानदार प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को भावुक कर दिया। Shri Ganga Nagar News

नाटक में नन्ही कलाकार लक्ष्या ज्याणी ने अपने पिता को नशा नहीं करने एवं नशे के लिए उसको भी बेच देने पर भावुक अभिनय किया। नाटक के दौरान बेटे द्वारा नशा करने से हुई मौत पर मां के विलाप ने भी सभी को रुआंसा कर दिया। नाटक में मुख्य भूमिका में विक्रम ज्याणी ने नशे की बुरी लत के बारे में बताते हुए कहा कि अगर अभिभावक और आमजन सावधान नहीं हुए तो नशे की हवा घरों के दिये आपके बच्चों को बुझा देगी। नाटक में ममता पुरी, सहीराम, सौरभ सहारण ने सराहनीय अभिनय किया।

कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी | Shri Ganga Nagar News

नन्ही कलाकार लक्ष्या ज्याणी ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर एनएपीडीडीआर (नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिड्यूकेशन) के अंतर्गत युवाओं को जागृत करने के लिये नाटक मंचन किया गया। नशा मुक्ति महाअभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर सौरभ स्वामी एवं जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के नेतृत्व में आमजन को जागरूक किया जा रहा है। सरपंच सोनू सहारण ने स्वागत करते हुए नशा मुक्ति की मुहिम में सबसे भागीदारी निभाने का आह्वान किया। अतिथियों को सरपंच सहारण एवं विद्यालय प्रधानाचार्य कविता वर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। Shri Ganga Nagar News

इस मौके पर बीएसएफ की 34 वीं वाहिनी के समादेष्टा सुप्रिया भगत, आईएएस प्रतीक जुईकर, पूर्व विधायक श्रीमती सोना देवी बावरी, पंचायत समिति प्रधान श्रीमती सुनीता गोदारा, संतोष बिश्नोई, नगर पालिका अध्यक्ष हरीश डाबी, एएसपी अधीक्षक जय सिंह तंवर, पुलिस उप अधीक्षक अनु बिश्नोई, मनीष कुलड़िया, मिठू सिंह, जिला परिषद सदस्य बंता सिंह, किशोर बारूपाल सहित अन्य मौजूद रहे। Shri Ganga Nagar News

यह भी पढ़ें:– बालिकाओं की उच्च शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा महाविद्यालय : मीणा

नशों से छुटकारा पाना चाहते है तो पढ़ें पूज्य गुरु जी के रूहानी वचन
सवाल : पिता जी देश में नशा बहुत बढ़ गया है, आपजी जल्दी से आएं और इस बुराई से देश को बचाएं और सफाई अभियान भी चलाएं।

पूज्य गुरु जी : जी, बिल्कुल जैसे हम लाइव होते रहे हैं तो हर जगह से यही बात ज्यादा सुनने को मिली है कि नशा बहुत बढ़ रहा है या फिर कई जगहों पर लोग धर्म को बदलने की सोच रहे हैं। तो हमें लगता है कि इन चीजों से कोई फायदा होने वाला नहीं है। धर्म को मानने से फायदा हो सकता है, सोच बदलनी चाहिए, ना कि धर्म। धर्म तो सभी अच्छे हैं। हर धर्म में अच्छी चीज सिखाई गई है। पर उस पर अमल करोगे तभी फायदा होगा।

हर धर्म बेग़र्ज, नि:स्वार्थ प्यार करना सिखाता है, हर धर्म इन्सान को इन्सान से जोड़ना सिखाता है, हर धर्म अहिंसा का पाठ पढ़ाता है, हिंसा को तो कहीं भी जगह नहीं है। हर धर्म को फॉलो करेंगे तो खुशियां मिलेंगी। जहां तक हमारा है, तो हमारी तो कोशिश है कि नशा ज्यादा से ज्यादा छूट जाए और लोग नेक नीयत से जिंदगी जी सकें, शांति से जिंदगी जी सकें।

https://www.instagram.com/tv/CgH9GmbhYb7/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

सवाल : पिता जी मैं स्कूल में प्रिंसीपल हूँ और आज की जेनरेशन को रूहानियत की तरफ कैसे जोड़ें?

पूज्य गुरु जी : प्रिंसीपल हैं तो छोटे बच्चों से शुरूआत कीजिये, क्योंकि जो नींव होती है, आधार होता है अगर उसमें जो भी चीज हम डाल दें तो वो बिल्डिंग में जरूर आएगी। कहने का मतलब अगर बचपन में बच्चों में अच्छे संस्कार डाल दोगे आप तो बड़ा होते-होते बहुत नेक इन्सान बनेगा। और आप प्रिंसीपल हैं तो उनके लिए बहुत अच्छा है, आप वो गुरु हैं, जिनको सबसे बड़ा तगमा तब मिलता है, जब उनके बच्चे सफल होते हैं, सक्सेस होते हैं और हमारे ख्याल से हर प्रिंसीपल को वो तगमा भगवान वाला भी जरूर लेना चाहिए, जब आपके पढ़ाए बच्चे अच्छे आॅफिसर भी बनें और इन्सानियत का भी झंडा ऊँचा करें।

तो हमें लगता है उससे बड़ा गर्व आपके लिए दूसरा हो नहीं सकता। उसके लिए हर रोज प्रार्थना से शुरूआत करें। इन्सानियत की बातें सुनाते रहें, ऐसी कहानियां बताते रहें, रोचक होनी चाहिए, तो बच्चे जरूर आएंगे उस तरफ। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऐसे मोबाइल गेम बनाएं जो सिर्फ दिमाग की पावर ना दें बल्कि बॉडी पावर की ओर भी लेकर जाएं।

सवाल : पंजाब गुरुओं की धरती है, जिसमें आज नशा बहुत बढ़ गया है और बुराई भी बहुत ज्यादा हो चुकी है, प्लीज पंजाब में सत्संग लगाओ जी।

पूज्य गुरु जी : जी, पंजाब में लाइव जुड़े तो बहुत जगहों पर वहां की पंचायतों और लोगों ने कहा कि यहां पर चिट्टा कोई नशा है बहुत ज्यादा फैल चुका है। पंजाब तो खास करके गुरु साहिबानों, पीर-पैगम्बरों की पाक पवित्र धरती है। वहां पर पवित्र गुरुबाणी की वर्षा होनी चाहिए। वहां पर तो राम-नाम की चर्चा होनी चाहिए। ये नशा जो कर रहे हो बच्चों, खास करके पंजाब वालों, बेटा हो सकता है हमारी बात आपको बुरी लगे, लेकिन जो ये नशे आप लोग कर रहे हैं ना, श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के घोड़े ने भी वहां से गुजरने से मना कर दिया था, जहां नशा था तो गुरु जी ने कहा कि ये सबसे गन्दा नशा है, क्योंकि घोड़ा वहां अन्दर घुसा ही नहीं। उसकी इतनी गन्दी स्मैल आई।

या यूं कह लो गुरु जी ने इस माध्यम से दुनिया को समझाना था। तो आप वही नशा कर रहे हो और उन्हीं गुरु साहिबानों की पाक पवित्र धरती पर। तो आपसे गुजारिश है इसे छोड़ने की कोशिश करें, दवा से या फिर आत्मबल जगाइए अपने अंदर अल्लाह, वाहेगुरु, राम का नाम जपकर। तो यकीनन आप नशा छोड़ पाएंगे अपने आप। आप यंग हैं, ये मत सोचिये कि आप नशे से हार गए हैं, आप इतने बहादुर बनिए कि नशा आपसे हार जाए तो मजा आ जाए।

सवाल। आपको बैडमिंटन खेलते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं बैडमिंटन का प्लेयर हूँ, खेल पर फोकस के लिए क्या करूं?

पूज्य गुरु जी : बैडमिंटन के लिए आप जिगजैग दौड़ना, कलाइयों की मूवमेंट करवाना, क्योंकि कलाई का बहुत प्रयोग होता है और बड़े और छोटे स्टैप की प्रैक्टिस कीजिये, उनके ऊपर आप फोकस कीजिये। और हमारे ख्याल से प्रोफेशनल कोच से ट्रेनिंग लेना भी जरूरी है। वो आपको बताएगा कि कब छोटा कदम लेना है और कब बड़ा कदम लेना है और कब कलाई का प्रयोग कैसे करना है, कब जम्प लेना है। इसके साथ ही स्पीड भी बहुत जरूरी है। फिटनेस बहुत जरूरी है हर गेम में और इसमें तो बहुत जरूरी है। तो ये सब आप करें।

सवाल : बहुएं सास-ससुर को घर से न निकालें, ऐसा संदेश दें जी।

पूज्य गुरु जी : हमारी वो सब बेटियां जो किसी न किसी घर में बहू बनी हुई हैं, से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं और आपको आशीर्वाद भी कह रहे हैं। बेटा किसी ने दु:खी होकर ऐसा सवाल पूछा होगा। आप अपने सास-ससुर को घर से निकालने की नहीं बल्कि घर में रहकर आपकी आने वाली औलाद के साथ खेलने के लिए समय दें।

सवाल : आईएएस की कोचिंग ले रही हूँ, स्टड़ी कैसे करूं जी?

पूज्य गुरु जी : बस फोकस रखिए और पढ़ने में ज्यादा ध्यान दीजिये। जब भी पढ़ने से मन उक्ता जाए तो थोड़ा नेचर को देखिए, या फिर सुमिरन कीजिये यानि एकदम से ध्यान उधर से हटाकर दूसरी तरफ लगाएं, ताकि माइंड फ्रैश हो जाए और फिर से पढ़ेंगे तो ज्यादा अच्छा याद रहेगा।

सवाल : सच पर चलने वालों का विरोध क्यों होता है? और सच को साबित होने के लिए इतना समय क्यों लगता है?

पूज्य गुरु जी : सच एक ऐसी शक्ति है, जो जब से दुनिया साजी है तब से चला आ रहा है और वो कभी भी खत्म नहीं हुआ। और जो झूठ होता है, वो थोड़े समय के लिए पैदा होता है और थोड़े समय में खत्म हो जाता है। तो इसलिए सच की उम्र बहुत लम्बी है, वो कभी डगमगाता नहीं। हाँ, लगता है कि परेशानियां आ गई, लगता है कि वो डगमगा रहा है, लेकिन सच कभी रूकता नहीं।

और सच कभी भी गलत नहीं हो सकता, वो हमेशा सही रहता है। और झूठ थोड़ी उम्र के होते हैं और बाद में वे खत्म हो जाते हैं। सच से जुड़े हमारे संत, पीर-पैगम्बरों का नाम आज भी बुलंदियों पर है और उस समय में जो बुराई थी, उनका कोई नाम लेना पसंद नहीं करता। अगर पवित्र रामायण की बात करें तो मंथरा नाम शायद ही किसी का हो, कैकयी नाम शायद ही किसी का हो, और कौशल्या, सुमित्रा बहुत नाम सुनने को मिल जाएंगे। और राम तो कहना ही क्या। ज्यादातर लोगों के नाम के पीछे राम शब्द लगा मिलता है और राम के नाम से बहुत सारे नाम रखे जाते हैं।

सवाल : बाल झड़ गए हैं, क्या करें जी?

जवाब : कई बार ये होता है कि परिवार से ही ऐसी चीजें आती हैं, उसकी वजह से भी ये हो जाता है, या खान-पान में कुछ ऐसा हो जाता है। या फिर आपकी सार-संभाल में कुछ ऐसा हो जाता है, क्योंकि आज के बच्चों को होता है कि बाल थोड़े रूखे रखने हैं ताकि खड़े हो जाएं। कई तो हमारे वक्त में एक कहानी सुनाया करते थे, उसका नाम था झिंतरिया। हिन्दी में एक कविता आया करती थी तो जैसे आजकल आप जैल लगाकर बाल खड़े करते हैं, तो उस समय हमारे यहां कहा जाता था झिंतरिया, झिंतरिया का मतलब जिसके बाल खड़े हैं।

तो कहते नाने के घर जाऊंगा, दही मलाई खाऊंगा, वहां जाकर रोने लग गया तो कहने लगे क्या बात हो गई। तो कहता कि मैं तो लाल मिर्ची खाऊंगा। हमने तो वैसे ही पुरानी बात याद आ गई आपको सुनाई। तो आप बालों पर इतना कुछ लगाओगे, कैमिकल लगाओगे तो गंजे ही होगे। हाँ, कुछ न कुछ उसको पोषण देते रहो, जैसे अगर ज्यादा ही हो रहे हो तो प्याज का रस उसमें लगाओ, घंटा-डेढ़ घंटा उसमें रखो, फिर धो लो तो काफी फायदा होगा।

पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को यहां क्लिक करके फॉलो करें और देखें पूज्य गुरु जी का हर नया वीडियो और सुंदर सुंदर तस्वीरें

पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट को यहां क्लिक करके सब्रसक्राइब करें और देखें पूज्य गुरू जी का हर वीडियो

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पक्का शहीदां में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
कालांवाली में भी संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

ओढां (सच कहूँ/राजू)। नशे की आवरडोज से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ताजा मामला गांव पक्का शहीदां का है, जहां 30 वर्षीय एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। इस संबंध में कालांवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के चाचा गुरजंट सिंह ने बताया कि उसका भतीजा करीब 30 वर्षीय रोहीराम पिछले कुछ समय से नशे का आदी था। वह नशे के इंजेक्शन लगाता था।

उन्होंने उसे काफी समझाया, लेकिन वह ये लत नहीं छोड़ पाया। उसने बताया था कि गाँव के ही सतवीर, गामा सिंह, तार सिंह व राजा सिंह सहित 4 युवक उसे व गाँव के काफी नशेड़ियों को इंजेक्शन से नशे की डोज देते हैं।  जिसके बाद उन्होंने उक्त युवकों के घर जाकर उन्हें कई बार समझाया कि वे उसके भतीजे रोहीराम को नशा न दें, लेकिन वे नहीं माने। गुरजंट सिंह के मुताबिक उसका भतीजा रोहीराम बीती 11 जून को यह कहकर घर से गया था कि वह दवा लेने जा रहा है।

परिजनों ने गांव के 4 लोगों को बताया मौत का जिम्मेवार

काफी समय तक जब वह वापस न आने पर उन्होंने उसकी तलाश की। लोगों ने उन्हें सूचना दी कि रोहीराम एक गली में मृत पड़ा है। गुरजंट सिंह के मुताबिक नशे की आवरडोज से उसके भतीजे की मौत हुई है। उसने सतवीर सिंह, गामा सिंह, तार सिंह व राजा सिंह को अपने भतीजे की मौत का जिम्मेवार बताया। मृतक रोहीराम विवाहित था और उसके 2 बच्चे थे। उधर मंडी कालांवाली में भी करीब 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है।

वह पिछले काफी समय से कालांवाली में रह रहा था। मृतक का शव गली में बरामद हुआ बताया गया है। चर्चा है कि उक्त युवक की मौत भी नशे की ओवरडोज से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। चौकी इंचार्ज गुरमेश सिंह ने बताया कि अभी तक इस बारे स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही कि मौत की वजह क्या है। फिलहाल इस संबंध में इतेफाकिया कार्रवाई दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली वजह सामने आएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नशे के खिलाफ हरियाणा पुलिस का तेज होता अभियान
हिसार रेंज के तहत एनडीपीएस के मामलों में 60 फीसदी इजाफा

3003 किलो मादक पदार्थ बरामद

सच कहूँ/अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा हिसार रेंज में 2020 के प्रथम 6 माह के दौरान विगत वर्ष इसी अवधि की तुलना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज हुई एफआईआर में 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई है। मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त गिरफ्तार आरोपियों की संख्या भी 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। ड्रग-पेडलर्स पर कड़ी निगरानी करते हुए हिसार रेंज के तहत आने वाले हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद व पुलिस जिला हांसी में इस अवधि में 3003 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां बताया कि ड्रग-पेडलर्स के खिलाफ पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के कारण मादक पदार्थ एक्ट संबंधी मामलों और गिरफ्तारी में निरंतर वृद्धि हो रही है। ड्रग्स जैसी बुराई को पूरी तरह से मिटाने व नशे की पाइपलाइन को तोडने के लिए नशा कारोबारियों पर पुलिस का लगातार कसता शिकंजा हमारी इस अवैध धंधे में लगे लोगों के खिलाफ जीरो टोलरंस का संकेत है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से होगी सप्लाई चेन ध्वस्त

विर्क ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज द्वारा ड्रग्स के खिलाफ युद्ध की घोषणा के बाद से ही राज्य पुलिस बल द्वारा डीजीपी हरियाणा मनोज यादव की निगरानी में नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों और समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब एक समर्पित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना के साथ पुलिस मादक पदार्थ तस्करों पर अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि हिसार रेंज पुलिस में 2019 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 445 मामलों की तुलना में इस साल जनवरी से जून के बीच 714 मामले दर्ज हुए। इस साल 1113 व्यक्तियों को ड्रग्स तस्करी या रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि 2019 में यह आंकड़ा 739 था। पुलिस ने इस दौरान 48.5 किलोग्राम अफीम, 2474 किलोग्राम चूरा पोस्त, 25 किलो 273 ग्राम चरस, 436 किलो 50 ग्राम गांजा, 20 किलो 224 ग्राम हेरोइन और 760 ग्राम स्मैक बरामद की है।

हिसार में इस साल एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 केस दर्ज

हिसार जिले में, इस साल जून तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 केस दर्ज किये व 125 लोगो को गिरफ्तार किया गया। पिछले वर्ष इसी अवधि मे 35 मुकदमे दर्ज हुये थे व 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिला पुलिस हांसी में इस वर्ष उपरोक्त अवधि के दौरान 28 केस एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किये गये व 44 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया जबकि पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 21 केस दर्ज कर 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जीन्द में इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के तहत 45 केस दर्ज कर 58 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकी पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 33 मुकदमे दर्ज हुऐ थे व 40 लोगो को गिरफ्तार किया गया था।

सरसा में 401 मुकदमें दर्ज, 570 आरोपी गिरफ्तार

सरसा ने इस वर्ष उक्त एक्ट के तहत 401 मुकदमे दर्ज कर 570 व्यक्तियों को उक्त जुर्म मे गिरफ्तार किया जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में 211 केस दर्ज कर 330 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया था। इसी प्रकार फतेहावाद ने उक्त अवधि में 163 केस दर्ज कर 316 व्यक्तियो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है जबकि पिछले वर्ष 145 केस दर्ज कर 271 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हर सरकारी स्कूल को लेना पड़ रहा नशों के खिलाफ मुहिम में भाग
नशेड़ियों को बचाने के चक्कर में विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में

स्कूल के विद्यार्थियों को हर सप्ताह सैमीनार से लेकर मैराथन दौड़ में किया जाता है शामिल

चंडीगढ़(अशवनी चावला)।

पंजाब के नशेड़ियों को बचाने के चक्कर में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का भविष्य ही खतरे में नजर आ रहा है, क्योंकि हर सप्ताह अध्यापकों सहित विद्यार्थियों को नशों के खिलाफ मुहिम में भाग लेने के लिए कभी सेमीनार तो कभी मैराथन सहित हर समारोहों के लिए बुलाया जा रहा है जिस कारण पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही नशों के खिलाफ मुहिम से शिक्षा विभाग काफी अधिक परेशान होता नजर आ रहा है, क्योंकि इस मुहिम के लिए बीडीपीओ से लेकर एसडीएम व तहसीलदार से लेकर डिप्टी कमिशनर कोई भी सेमीनार करवाते हैं या फिर मैराथन दौड़ करवाते हैं तो सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों सहित अध्यापकों को न सिर्फ दौड़ना पड़ रहा है, बल्कि कई कई घंटो के सेमीनार को सुनना तक पड़ रहा है। पिछले सप्ताह तो डिप्टी कमिशनर मानसा ने सभी गांवों में स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों को शहर बुलाकर मैराथन दौड़ तक करवाई।

जिसे लेकर शिक्षा विभाग ने काफी अधिक आपत्ति जताई, क्योंकि विद्यार्थियों को कई-कई किलोमीटर से बसों से सफर करते हुए न सिर्फ शहर में आना पड़ा था, बल्कि उनकी पढ़ाई तक खराब हुई है। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से इस संबंधी पंजाब सरकार तक अपनी आवाज तक पहुंचा दी है कि नशों के खिलाफ मुहिम से अध्यापकों व विद्यार्थियों को बाहर निकालना होगा और यदि इस तरह नहीं किया तो नशेड़िÞयों को बचाते-बचाते खुद विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो सकता है, क्योंकि स्कूलों में नशो की मुहिम कर पढ़ाई बहुत ही अधिक कम हो पा रही है और जिस कारण परीक्षा दौरान परिणाम भी काफी अधिक खराब आने के भी आसार बन रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।