Ravichandran Ashwin - Sach Kahoon Hindi

R Ashwin: भारत के धुरंधरों का कमाल! एक ने ढाया कहर तो दूसरे ने रचा इतिहास!
India vs New Zealand 2nd Test: पुणे (एजेंसी)। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर. अश्विन (R Ashwin) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पुणे टेस्ट में उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने कीवी बल्लेबाज विल यंग का विकेट लिया। इस विकेट के साथ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। Washington Sundar

उन्होंने इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लायन को पछाड़ा है। डब्ल्यूटीसी में 189 विकेट के साथ अश्विन पहले, नाथन लायन 187 विकेट के साथ दूसरे और 175 विकेट के साथ पैट कमिंस तीसरे स्थान पर हैं। R Ashwin

इससे पहले तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम 259 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड का स्कोर अलग-अलग समय पर 76-1, 138-2 और 197-3 था, लेकिन सुंदर (7-59) ने ऐसा कहर ढाया कि आखिरी 7 विकेट लेकर उनकी कमर ही तोड़कर रख दी।

सुंदर के आंकड़े आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के अलावा किसी भारतीय स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ थे, जब से अनिल कुंबले ने 2004/05 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-48 का स्कोर बनाया था। तेज गेंदबाजों में भी इरफान पठान ने सुंदर के आंकड़ों की बराबरी की (2005 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ) लेकिन कोई भी उनसे आगे नहीं निकल पाया।

सुंदर के आंकड़े पुणे के गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भी सर्वश्रेष्ठ थे। उन्होंने 2016/17 में केरी ओ’कीफ के दोहरे 6-35 के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। उमेश यादव (उसी टेस्ट में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-32) भारत के लिए रिकॉर्ड रखते थे।

Silver Price Today: चांदी ने तोड़ा 12 वर्षों का रिकॉर्ड! इस दिवाली चांदी की मनेगी बड़ी दिवाली!

World Cup 2023: फाइनल मैच को लेकर भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा खुलासा! सब हैरान
मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। World Cup 2023: भारत का विश्वकप जीतने का सपना टूट गया है और इसके लिये भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को जिम्मेदार मानते हैं।

अपने नवीनतम यूट्यूब वीडियो ‘विश्व कप 2023: ए रिफ्लेक्शन’ में अश्विन ने फाइनल मुकाबले में पैट कमिंस की प्रतिभा का विश्लेषण किया और उनके जादू को ‘गेम-ब्रेकिंग’ घटना के रूप में संदर्भित किया। टॉस जीतने के बाद आॅस्ट्रेलियाई कप्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा। यह निर्णय एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कमिंस ने अपने कोटे के पूरे 10 ओवर फेंके और सिर्फ 34 रन दिए। उन्होंने श्रेयस अय्यर (4) और इन-फॉर्म विराट कोहली (54) के दो बड़े विकेट भी लिए। World Cup 2023

आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने 10 ओवर पूरे करने वाले सभी गेंदबाजों में कमिंस ने 3.40 के स्ट्राइक रेट पर सबसे किफायती स्पैल फेंका जिसके बाद एडम जम्पा (4.40), मिशेल स्टार्क (5.50) और जोश हेजलवुड (6.00) थे। अश्विन ने कमिंस के मास्टरमाइंड की गहराई से पड़ताल की और बताया कि क्यों भारतीय बल्लेबाजों को उनका सामना करना चुनौतीपूर्ण लगता था। अश्विन ने कहा, ह्ल एकदिवसीय गेंदबाज के रूप में पैट कमिंस विश्व कप में काफी समय से संघर्ष कर रहे थे लेकिन फाइनल तक पहुंचने वाले पिछले 4-5 मैचों में उनकी करीब 50 फीसदी गेंदें कटर थीं। फाइनल में, मुझे नहीं पता कि कितने लोगों ने टीवी पर इसे समझा मगर एक आॅफ स्पिनर की तरह उन्होने गेंदबाजी के दौरान आॅफ साइड पर चार और लेग साइड पर पांच क्षेत्ररक्षक रखे और अपने पूरे 10 ओवर बिना मिड-आॅफ के फेंके।

अश्विन ने जोर देकर कहा, ‘कमिंस ने पूरे 10 ओवर के स्पैल में स्टंप लाइन की ओर छह मीटर के दायरे में केवल तीन गेंदें फेंकी । उनकी स्टंप लाइन पर पांच क्षेत्ररक्षक स्क्वायर लेग, मिडविकेट, डीप स्क्वायर लेग, मिड-आॅन और लॉन्ग लेग पर थे। गौरतलब है कि भारत को 240 रन पर आउट करने के बाद आॅस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के प्लेयर आॅफ द मैच 137 रन और मार्नस लाबुशेन के नाबाद 58 रन की बदौलत 43 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election 2023: वोटिंग के बीच सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, मच गई खलबली!

World Cup: अश्विन को टीम में शामिल करने पर रहेंगी प्रशंसकों की नजर
पुणे (एजेंसी)। आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup) में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बंगलादेश के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले में स्पिनर आर अश्विन को टीम में शामिल किये जाने सवाल पर रहेंगी लाखों प्रशंसकों की नजर। हालांकि इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी है। ऐसा माना जा रहा है कि पुणे की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नेट अभ्यास के दौरान दिग्गज स्पिनर अश्विन को स्पिन गेंदबाजी पर टिप्स देते देखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि टीम का बल्लेबाजी क्रम को परेशान नहीं करना चाहता, जब तक कि अश्विन एकादश के जरूरी न हो।

यहां प्रशंसक भारत द्वारा आक्रामक खेल की उम्मीद कर रहे हैं, रोहित शर्मा शानदार लय में दिख रहे हैं और शुभमन गिल अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की हैं, उन्होंने विकेट पर अपने संक्षिप्त पारी में आक्रमता की झलक दिखाई। रोहित ने तीन मैचों में 217 रन बनाए हैं और पिछले दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। आईसीसी विश्व कप 2023 में आठ विकेट के साथ जसप्रीत बुमरा संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

बंगलादेश के नजमुल हुसैन शांतो और मुश्फिकुर रहीम ने इस वर्ष एकदिवसीय मैचों में क्रमश: 764 और 714 रन बनाए हैं। तस्कीन अहमद 2023 में 23 विकेट के साथ बंगलादेश के सबसे सफल एकदिवसीय गेंदबाज हैं। बंगलादेश में भारत को हराने की पूरी क्षमता है वह 2007 विश्व कप में ऐसा उलटफेर कर चुका और 2022 के बाद से मेजबान टीम के खिलाफ चार वनडे मैचों में से तीन मैच जीते हैं। हालांकि उनके बल्लेबाजों ने उन्हें निराश किया है। लिटन दास, शान्तो और तौहीद हृदोय ने अभी तक टूनार्मेंट में भाग नहीं लिया है। मैच के लिए शाकिब अल हसन की संदिग्ध उपलब्धता चिंताजनक है हालांकि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मामूली चोट के बाद नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा गया।

दूसरी ओर, भारतीय बल्लेबाज इस टूनार्मेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी अच्छे रन बना रहे हैं। हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी टूनार्मेंट में अच्छी गेंदबाजी की। अश्विन के शामिल होने से भारत न सिर्फ स्पिन बल्कि बल्ले से भी मजबूत होगा। दोनों टीमों के 40 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इनमें भारत ने 31 मैच जीते हैं। बंगलादेश ने आठ में जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। वहीं एक दिवसीय विश्व कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच चार मैच हुए हैं तीन में भारत और एक में बंगलादेश को जीत मिली है। ICC World Cup

यह भी पढ़ें:– Para Asian Games 2023: पैरा एशियाई गेम्स में रामसिंह व भावना का चयन

लीसेस्टरशायर में टीम इंडिया से जुड़े अश्विन
लेस्टर (एजेंसी)। भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है कि कोविड 19 से उबरने के बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन लीसेस्टरशायर में टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। हालांकि लीसेस्टरशायर के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए अभ्यास मैच में वह नहीं खेल रहे हैं। पिछले सप्ताह अश्विन भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ इंग्लैंड के लिए उड़ान नहीं भर पाए थे, क्योंकि वह कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे।

गुरुवार की सुबह उन्हें टीम के साथ सफेद किट में देखा गया लेकिन उनका नाम किसी भी टीम शीट में नहीं था। यह मैच प्रति टीम 13 सदस्यों के बीच खेला जा रहा है। अश्विन के पास इंग्लैंड में खेलने का अच्छा अनुभव है, जिससे भारतीय कैंप उनके टीम से जुड़ने से खुश होगा। वह दो क्लबों के लिए काउंटी क्रिकेट भी खेल चुके हैं। अश्विन अभी आईसीसी की गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में नंबर दो और हरफनमौला की रैंकिंग में नंबर तीन पर बने हुए हैं।

वह पटौदी ट्रॉफी के पिछले साल खेले गए चार टेस्ट मैचों के दौरान टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। एजबेस्टन में एक जुलाई से शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट में अगर परिस्थितियां दो स्पिनरों के मुफीद हुई तो अश्विन टीम में जगह बनाने के बड़े दावेदार हो सकते हैं। नॉटिंघमशायर और वॉसेस्टरशायर के लिए उनके काउंटी आंकड़े प्रभावी हैं, जहां उन्होंने 25.32 के औसत से 61 विकेट लिए हैं और करीब 37 के औसत से 553 रन बनाए हैं। लीसेस्टरशायर की टीम में चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई। इसकी प्रमुख वजह यही थी कि मेहमान टीम के सभी खिलाड़ियों का अभ्यास हो सके। अगले सप्ताह से शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट से पहले यह एकमात्र अभ्यास मैच है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अश्विन ने की हरभजन की बराबरी
कानपुर (एजेंसी)। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में विल यंग को पगबाधा कर अपना 417वां अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया और इसके साथ ही वह भारत के महानतम ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की बराबरी पर पहुंच गए। 35 वर्षीय अश्विन के इस मैच से पहले तक 413 विकेट थे। पहली पारी में तीन विकेट लेकर उन्होंने अपने विकेटों की संख्या 416 पहुंचा दी और दूसरी पारी में अपना पहला विकेट लेने के साथ ही उनके 417 विकेट हो गए। हरभजन ने 103 टेस्टों में 417 विकेट लिए थे जबकि अश्विन अपने 80 वें टेस्ट में इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। अश्विन इसके साथ ही टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में 13 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके पास कानपुर टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन हरभजन से आगे निकलने का पूरा मौका रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रविचंद्रन अश्विन ने बताया, कैसे भारत इंग्लैंड के खिलाफ जीत सकता है टेस्ट सीरीज
नई दिल्ली (एजेंसी)। टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि विराट कोहली और उसके साथियों को अनुभव की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। भारत इंग्लैंड दौर के लिए 2 जून को निकलेगा, जहां वो पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगा। इसके बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। भारत साल 2018 में इंग्लैंड के अपने आखिरी दौरे में 4-1 से टेस्ट सीरीज हार गया था। अश्विन को उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाजों को जेम्स एंडरसन के खिलाफ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जो घरेलू परिस्थितियों में घातक हो सकते हैं।

हालांकि आॅफ स्पिनर को भरोसा है कि भारतीय बल्लेबाज नियमित रूप से रन बनाकर विराट कोहली का सपोर्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास मेजबान टीम को हराकर इंग्लैंड में इतिहास रचने का अच्छा मौका है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए अश्विन ने कहा कि इंग्लैंड अपनी पिचों पर अच्छा क्रिकेट खेलता है और उन्होंने दिखाया है कि वो अपनी पिचों पर कितने बेहतर हैं। जेम्स एंडरसन इसे उतना कठिन बना देंगे, जितनी हमारे लिए हो सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मैच में अभी बहुत कुछ बाकी है : अश्विन
भारतीय टीम की कोशिश मैच जीतने पर होगी

(Ravichandran Ashwin)

वेलिंगटन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पहले टेस्ट में स्थिति भले ही नाजुक है लेकिन भारतीय आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि मैच में अभी बहुत कुछ होना बाकी है और टीम मुकाबले का रुख बदलने में सक्षम है। (Ravichandran Ashwin) अश्विन ने कहा कि इस टेस्ट में अभी कुछ भी संभव है और यह कहना मुश्किल है कि भारत दूसरी पारी में कितना स्कोर कर सकता है।

इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी में अपने चार विकेट 144 रन पर खो दिए हैं और वह न्यूजीलैंड की बढ़त से 39 रन पीछे है। टीम इंडिया की उम्मीदें अब नाबाद बल्लेबाजों उपकप्तान अजिंक्या रहाणे और हनुमा विहारी पर टिक गयी हैं। अगर रहाणे और विहारी बड़ी साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में सफल होते हैं और मेजबान टीम को मजबूत लक्ष्य देते हैं तो भारतीय टीम की कोशिश उसे जल्द समेट कर मैच जीतने पर होगी। उन्होंने कहा,‘मैच अब ऐसे मोड़ पर है जहां कुछ भी संभव है।

मैच में अभी छह सत्र होने है और अभी हम इस स्थिति में नहीं है।

यह तय कर सकें कि कितना स्कोर हमारे लिए सही है।

जिसका टीम बचाव कर सकती है।

अगर हम उनकी पहली पारी के आधार पर उन्हें रोकने में कामयाब होते हैं।

हमारे लिए मैच में अच्छा अवसर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बीसीसीआई को पता नहीं थी अश्विन की चोट!
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय स्टार आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का 24 घंटे के अंदर डी बी देवधर ट्रॉफी से हट जाना इस बात की तरफ संकेत करता है कि खिलाड़ी और बीसीसीआई के बीच संवाद की कमी है। अश्विन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चार से आठ मार्च तक होने वाली डी बी देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए का कप्तान बनाए जाने के 24 घंटे बाद ही चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया है कि अश्विन को हल्की चोट है और बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें एक सप्ताह के आराम की सलाह दी है। (BCCI)

सीनियर चयन समिति ने अश्विन की जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम को टीम में शामिल किया गया है और अंकित बावने को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है। अंकित पहले इंडिया बी टीम में थे और इंडिया बी टीम में उनकी जगह अक्षदीप नाथ लेंगे। अश्विन को इससे पहले आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब का भी कप्तान बनाया गया था। यह दिलचस्प है कि बीसीसीआई ने जब अश्विन को इंडिया ए टीम का कप्तान नियुक्त किया था तो क्या उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्हें चोट है और वह देवधर ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। (BCCI)

आॅफ स्पिनर को इंडिया ए का कप्तान नियुक्त किए जाने के 24 घंटे के अंदर बीसीसीआई को पता चलता है कि अश्विन को चोट है और वह नहीं खेल पाएंगे। इससे पता चलता है कि बीसीसीआई ने अश्विन से कुछ पूछे बिना ही उन्हें कप्तान बनाए जाने की घोषणा कर दी। इस घटना ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ी और बीसीसीआई के बीच संवाद की कमी है वर्ना ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। अश्विन लम्बे समय से भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर चल रहे हैं और टीम इंडिया की सीमित ओवरों की योजना में फिलहाल उनकी कोई भूमिका नहीं दिखाई दे रही है। (BCCI)

अश्विन ने अपना आखिरी वनडे 30 जून 2017 को और अपना आखिरी ट््वेंटी-20 मैच नौ जुलाई को खेला था। उसके बाद से भारत ने आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और ट््वेंटी-20 सीरीज खेली लेकिन अश्विन को एक भी सीरीज में मौका नहीं दिया गया। अश्विन ने 111 वनडे में 150 और 46 ट््वेंटी-20 में 52 विकेट लिए हैं। (BCCI)

सबसे तेज 300 विकेट का विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं अश्विन
कैलेंडर वर्ष में तीसरी बार 50 विकेटों का आंकड़ा पूरा करने से छह विकेट दूर

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर से शुुरु हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में विकेटों का तिहरा शतक पूरा कर सकते हैं और साथ ही सबसे तेज 300 विकेट का विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं। अश्विन अब तक 52 मैचों में 25.26 के औसत से 292 विकेट ले चुके हैं और 300 विकेट पूरे करने से मात्र आठ विकेट दूर हैं। 31 वर्षीय अश्विन पिछले कुछ समय में भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर चल रहे थे और इस दौरान उन्होंने इंग्लिश काउंटी में भी हाथ आजमाए थे। आॅफ स्पिनर की पिछली सीरीज श्रीलंका में थी जहां उन्होंने तीन टेस्टों में 17 विकेट हासिल किए थे। अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ कुल छह टेस्ट खेले हैं और 38 विकेट हासिल किए हैं।

अश्विन इस साल आठ टेस्टों में 44 विकेट ले चुके हैं और कैलेंडर वर्ष में तीसरी बार 50 विकेटों का आंकड़ा पूरा करने से छह विकेट दूर हैं। अश्विन के पास इस सीरीज में सबसे तेज 300 विकेट पूरा करने का आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनिस लिली का रिकार्ड तोड़ने का मौका रहेगा। लिली ने 56 मैचों में 300 विकेट पूरे किए थे जबकि अश्विन ने अभी 52 टेस्ट ही खेले हैं। भारतीयों में यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम हैं जिन्होंने 66 टेस्टों में 300 विकेट पूरे किए थे। अश्विन के अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव के पास अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे करने का मौका रहेगा। उमेश अब तक 34 टेस्टों में 94 रन विकेट ले चुके हैं। भारत के एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खाते में 25 टेस्टों से 86 विकेट हैं।

भारतीय ओपनर शिखर धवन के पास अपने 2000 टेस्ट रन पूरे करने का भी मौका रहेगा। शिखर अब तक 26 टेस्टों में 1822 रन बना चुके हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली की शानदार फार्म यदि इस सीरीज में बरकरार रहती है तो वह टेस्ट मैचों में 5000 रन पूरे कर लेंगे। विराट के अभी 60 मैचों में 4658 रन हैं और उन्हें 5000 रन पूरे करने के लिए 342 रन की जरुरत है। उपकप्तान रहाणे के पास भी 3000 रन पूरे करने का शानदार मौका है। रहाणे अब तक 40 टेस्टों में 2809 रन बना चुके हैं।