Dope Test - Sach Kahoon Hindi

बॉलीवुड में भी हो डॉप टैस्ट
सुशांत राजपुत की मौत का मामला नेशनल टेलीविजन पर आज भी छाया हुआ है। नेपोटिज्म से लेकर ड्रग्स, पैसा, शौहरत न जाने क्या-क्या कारण सुशांत की मौत के पीछे बताए जा रहे हैं। मामले में काफी मोड़ आए, मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस और आखिरकार अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है। सुशांत राजपूत की मौत से पहले उसकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच भी अब सीबीआई के हाथ आ गई है। दोनों की मौत का क्या कोई कनेक्शन है? सीबीआई इस ऐंगल से भी जांच करेगी। सुशांत की मौत ने बॉलीवुड में भूचाल ला दिया। खासकर कंगना रानौत ने जिस बेबाकी के साथ इस मुद्दे पर अपने विचार रखे वह वाकई बहुत बड़ी दिलेरी का कार्य है। नेपोटिज्म, बॉलीवुड माफिया व ड्रग्स माफिया के खिलाफ इतना मुखर होकर बोलना बड़े दिल व गुर्दे की बात है।

कंगना रानौत की बात को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। कंगना ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड की पार्टियां ड्रग से अछूती नहीं होती। उसके अनुसार 99 प्रतिशत सुपर स्टॉर ड्रग्स के आदि हैं। कंगना ने तो यहां तक कहा है कि जिस प्रकार वाडा खिलाड़ियों का डॉप टैस्ट करवाता है और इस टैस्ट से क्लीन चिट मिलने पर ही खिलाड़ी को खेलने की अनुमति मिलती है। इसी तर्ज पर बॉलीवुड में एक्टरों का भी डॉप टैस्ट होना चाहिए और इस टैस्ट में पॉजिटिव पाए जाने वाले अभिनेताओं को फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

कंगना ने केंद्र से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि अगर उसे समुचित सुरक्षा दी जाए तो वह बॉलीवुड में ड्रग्स के नेक्सस का भंडाफोड़ करने में जांच एजेंसी की मदद को तैयार हैं। इसमें कोई शक नहीं कि नशा माफिया ने आज हमारे समाज को बुरी तरह से जकड़ा हुआ है। जांच एजेंसियों को चाहिए कि कंगना की बात को गंभीरता से लें और उसे उचित सुरक्षा देते हुए नशा माफिया की जड़ तक पहुंचने के लिए उसकी मदद लें। सुशांत की मौत के पीछे चाहे कोई भी कारण हो जो अभी स्पष्ट नहीं लेकिन यह स्पष्ट है कि नशा उसकी मौत की एक वजह अवश्य है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डोप टैस्ट में पारदर्शिता लाने के लिए अब जीओजी करेंगे निगरानी
हर सप्ताह बाद बदलेगी लैब टैक्निशियन व जीओजी की ड्यूटी

फिरोजपुर(सतपाल थिन्द)। सिविल अस्पताल में हथियार लाईसेंस के लिए होने वाले डोप टैस्ट की प्रक्रिया में पारदर्शिता व सिस्टम (Dope test) में सुधार लाने के लिए डोप टैस्ट की सारी प्रक्रिया गार्डियनज आॅफ गवर्नेंस (जी.ओ.जी) की निगरानी में होगी। इस काम के लिए डिप्टी कमिशनर चंद्र गेंद ने नयी पहल करते शुक्रवार को एक बैठक में जीओजी के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डीनेटर चौहान को सिविल अस्पताल में जीओजी की एक टीम तैनात करने के लिए कहा है। यह टीम डोप टैस्ट के लिए आने वाले व्यक्तियों की फीस भरने, सैंपल जमा करवाने और टैस्ट रिपोर्ट तक की पूरी प्रक्रिया की निगरानी रखेगी।

निगरानी के दौरान सिस्टम में यदि कोई खराबी पाई गई तो उस की रिपोर्ट डिप्टी कमिशनर चंद्र गेंद को मिलेगी। डिप्टी कमिशनर जीओजी (Dope test) के फिड्ड बैक के आधार पर कार्रवाई करेंगे। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजिन्दर कुमार भी मौजूद थे। इस मौके डिप्टी कमिशनर चंद्र गेंद ने बताया कि उनके पास लोगों का फिड्ड बैक था कि डोप टैस्ट में कुछ कमियां हैं। फिड्ड बैक में यह अंदेशा जताया गया है कि पॉजिटिव रिपोर्ट के बावजूद कुछ लोगों के डोप टैस्ट पास हो रहे हैं।

इसे लेकर डिप्टी कमिशनर ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व सरल बनाने के लिए जीओजी तैनात करने का निर्णय लिया। जीओजी के डिस्ट्रिक्ट (Dope test) कोआर्डीनेटर एसएस चौहान ने बताया कि सिविल अस्पताल में वह अपने विभाग की ओर से एक सुपरडैंट व एक जीओजी तैनात करेंगे। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. राजिन्दर कुमार को जीओजी के स्टाफ सदस्यों को पूरी प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए कहा, जिससे उनको इस संबंधी जानकारी हो कि डोप टैस्ट की प्रक्रिया कैसे सपन्न होगी? डिप्टी कमिशनर चंद्र गेंद ने सिविल सर्जन डॉ. राजिन्दर कुमार से हर सप्ताह डोप टैस्ट वाला लैब टैक्निशियन भी बदलने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि डोप टैस्ट वाले ब्लॉक में बदल -बदल कर ड्यूटियां लगाई जाएं, जिससे पारदर्शिता पूरी तरह से बनी रहे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनको सरकारी सेवाओं को ले कर कोई दिक्कत या परेशानी आती है तो वह उनके पास आ कर शिकायत दाखिल कर सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पंचायती चुनाव में डोप टैस्ट होगा या नहीं, निर्णय 25 को
पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा कैबिनेट बैठक में ले कर जा रहे एजेंडा

चंडीगढ(अशवनी चावला)। पंजाब में ग्राम पंचायतों व जिला परिषद् सहित ब्लॉक समितियों का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टैस्ट जरूरी होगा या फिर नहीं, यह निर्णय आगामी बुधवार 25 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में आखिरी निर्णय ले लिया जाएगा। ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा डोप टैस्ट जरूरी करवाने के लिए अड़े हुए हैं और कुछ विधायकों सहित मंत्रियों द्वारा पंचायती चुनाव में डोप टैस्ट को टालने की सलाह दी जा रही है, जिस कारण 25 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में एजेंडा आ रहा है और मौके पर ही इसे लागू करने या फिर नहीं करने संबंधी बहस होगी।

डोप टैस्ट से उम्मीदवारों में हुआ डर पैदा

जानकारी अनुसार मंत्री मंडल में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा ने बीते कुछ दिन पहले यह ऐलान किया था कि पंचायती चुनावों में हर उम्मीदवार को डोप टैस्ट करवाना जरूरी होगा, जिससे पंचायतों में कम से कम सरपंच व पंच सहित ब्लॉक समिति व जिला परिषद् में मैंबर वह आएं जिनका का नशों से दूर दूर तक का कोई संबंध न हो। इस घोषणा के बाद गांवों में एक डर का माहौल भी पैदा हो गया कि कहीं उनकी तरफ के लिए जा रही किसी दवा या फिर छोटे मोटे नशो की गोली के कारण उनकी उम्मीदवार के लिए ही खतरा न बन जाए।

बहुत कम रह गया है पंचायती चुनाव का समय, मंत्री ने पकड़ी तेजी कई मंत्री व

विधायक भी कर रहे हैं डोप टैस्ट का विरोध

पिछले 10 सालों से पंचायतों में अकालियों का कब्जा होने के कारण कुछ कांग्रेसी नेता डोप टैस्ट को नहीं लागू करने की वकालत कर रहे हैं, जिससे विधान चुनावों में मदद करने वाला कोई भी गांवों का कांग्रेसी नेता इन चुनावों से बाहर न हो जाये, जिस के बाद कुछ विधायकों व कैबिनेट मंत्रियों ने भी पंचायती चुनाव में डोप टैस्ट लागू करवाने के निर्णय का विरोध करना शुरू कर दिया है।

इस विरोध के साथ साथ पंचायती चुनाव करवाने का समय भी नजदीक आता जा रहा है। गांवों की पंचायतों को भंग कर दिया गया व किसी भी समय ब्लाक समितियों व जिला परिषदें के चुनावों का की घोषणा की जा सकती है। इस लिए सरकार को जल्द ही इस मामले में अपना आखिरी निर्णय लेना पड़ेगा, जिस कारण ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री इस एजेंडे को 25 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में लेकर आ रहे हैं जिससे इस मामले को एक तरफ किया जाए।

नशा तो दूर शराब भी छोड़े हुए हैं इच्छुक उम्मीदवार

पंचायती चुनाव में डोप टैस्ट करवाने की घोषणा के तुरंत बाद ही चुनाव लड़ने के लिए तैयार उम्मीदवारों ने नशा तो दूर शराब तक छोड़ दी है। गांवों में इस बात का डर पैदा हुआ है कि शराब भी डोप टैस्ट में आ सकती है, इस लिए नशों के साथ ही शराब से कुछ समय दूरी बेहतर है। कई इच्छुक उम्मीदवारों ने डॉक्टरों की सलाह के साथ बीमारी संबंधी के लिए जाने वाली दवा तक बदल ली है, जिससे मौके पर कोई परेशानी न आ जाये। इस लिए वह ऐसी दवा तक नहीं खा रहे हैं, जिसके साथ डोप में कोई पाबंदीशुदा पन दवा या फिर नशा आ जाये।

डोप तो होगा, बस आदेश होने शेष : बाजवा

ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा ने कहा कि डोप टैस्ट के मामले में वह अपना निर्णय ले चुके हैं और मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह ने भी उनको थापी दे दी है। इस लिए 25 की कैबिनेट बैठक में वह एजेंडा ले कर आ रहे हैं। जहां सभी की सहमति के बाद इस संबंधित कानूनी कार्रवाई कर दी जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अधिकारी हो या विधायक सबका होगा ‘डोप टैस्ट’
पहले आज मैं करवाने जा रहा हूँ डोप टैस्ट,

अन्य करवाएं बाद में: बाजवा

चंडीगढ़(अशवनी चावला)। पंजाब के सीनियर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा आज मोहाली के सिविल अस्पताल में अपना डोप टैस्ट करवाने के लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही तृप्त राजिन्दर बाजवा ने अपनी विपक्ष पार्टी के नेताओं व विधायकों को भी चुनौती दे दी है कि वह भी डोप टैस्ट करवाएं व पंजाब की जनता के सामने लेकर आएं कि कौनसा नेता नशा करता है और कौनसा नेता नशा नहीं करता है?

तृप्त राजिन्दर बाजवा आज मोहाली में डोप टैस्ट करवाने के बाद वह अपनी रिपोर्ट को भी सार्वजनिक करेंगे, जिससे पंजाब की जनता को उनके बारे में सारी जानकारी मिल सके। जिक्रयोग्य है कि बीते दिन तृप्त राजिन्दर बाजवा द्वारा एक बयान दिया गया था कि पंजाब पुलिस के सभी आधिकारियों का डोप टैस्ट होना चाहिए,

क्योंकि पुलिस आधिकारियों पर ही नशा करने व नशा बेचने के आरोप लग रहे हैं। तृप्त राजिन्दर बाजवा ने डोप टैस्ट करवाने का बयान देने के बाद पुलिस के सीनियर आधिकारियों ने ही यह सवाल किया था कि अधिकारी तो डोप टैस्ट करवा लेंगे परन्तु क्या राजनैतिक नेता या फिर विधायकों सहित मंत्री भी अपना डोप टैस्ट करवाएंगे?

डॉक्टर साहब तैयार रहो आ रहा हूँ डोप टैस्ट करवाने : बाजवा

मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा ने सचिवालय में अपने कार्यालय से ही डॉक्टरों को फोन करते हुए कहा कि वह अपना डोप टैस्ट करवाना चाहते हैं, यह सुन कर डॉक्टर भी हैरान रह गए कि आखिरकार मंत्री साहब कह क्या रहे हैं? इसके बाद तृप्त राजिन्दर बाजवा ने कहा कि वह मजाक नहीं कर रहे हैं, बल्कि डोप टैस्ट करवाने के लिए पूरी तरह सीरियस हैं। तृप्त राजिन्दर बाजवा गुरूवार को सुबह अपना डोप टैस्ट करवाने के लिए मोहाली जाएंगे।

पुलिस आधिकारियों द्वारा किए गए इस तरह के सवाल के बाद तृप्त राजिन्दर बाजवा ने खुद घोषणा कर दी है वह खुद अपना डोप टैस्ट करवाते हुए सार्वजनिक करेंगे।

तृप्त राजिन्दर बाजवा ने कहा कि उन्होंने खुद पुलिस आधिकारियों का डोप टैस्ट करवाने के लिए बात कह थी व अब खुद ही अपना डोप टैस्ट करवाने के साथ ही अपने कैबिनेट मंत्रियों व सभी विधायकों को कहना चाहते हैं हर कोई अपना डोप टैस्ट करवाए व अपनी रिपोर्ट को सार्वजनिक करें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नाडा नहीं कर सकता क्रिकेटरों का डोप टेस्ट : बीसीसीआई
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी नाडा देश के क्रिकेटरों का डोप टेस्ट नहीं कर सकती। बीसीसीआई ने खेल मंत्रालय को कहा है कि उसके पास टेस्ट करने का अपना पूरा एक सिस्टम है, इसलिए नाडा को देश के क्रिकेटरों का टेस्ट करने की कोई जरुरत नहीं है। बीसीसीआई ने इसके साथ ही कहा कि वह एक स्वायत्त संस्था है और कोई राष्ट्रीय खेल महासंघ नहीं है इसलिए वह नाडा के क्षेत्राधिकार में भी नहीं आता है। भारतीय बोर्ड ने साथ ही कहा कि वह 2011 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की डोपिंग रोधी संहिता से जुड़ा हुआ है जो वाडा की संहिता पर आधारित है और इस कारण उसे अतिरिक्त जांच की जरुरत नहीं है।

बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने कहा, ‘बीसीसीआई एक स्वायत्त खेल संगठन हैं जो दुनिया में क्रिकेट को नियंत्रित करने वाली आईसीसी से संबद्ध है। बीसीसीआई को आईसीसी द्वारा निर्धारित नियम कायदों के तहत अपना संचालन करने की जरुरत है। बीसीसीआई डोपिंग को कतई बर्दाश्त नहीं करता है और उसके सख्त नियंत्रण के कारण भारतीय क्रिकेट डोपिंग से पूरी तरह मुक्त है। जौहरी ने जोर देकर कहा, ‘बीसीसीआई नमूनों के टेस्ट और उनकी जांच के लिए वाडा के अंतरराष्ट्रीय नियमों और मापदंडों का पालन करता है। बीसीसीआई ने उसी विशेषज्ञ नमूना एकत्र करने वाली एजेंसी की सेवाएं ली रखी है जो आईसीसी के साथ है। उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई का अपना डोपिंग सिस्टम है जो प्रतियोगिता के दौरान और उससे बाहर टेस्ट करता है।

यहां यह भी ध्यान देना होगा कि बीसीसीआई कोई राष्ट्रीय खेल महासंघ नहीं है, इसलिए नाडा के पास किसी घरेलू टूर्नामेंट या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में क्रिकेटरों का टेस्ट करने का कोई अधिकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारतीय खेल सचिव राहुल भटनागर ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर कहा था कि यदि बोर्ड नाडा का पालन नहीं करता है तो यह माना जाएगा कि वह वाडा विरोधी है। जौहरी ने इसी संदर्भ में अपना जवाब खेल मंत्रालय को भेजा है और उनका स्पष्ट कहना है कि बीसीसीआई केवल आईसीसी द्वारा निर्धारित डोपिंग रोधी नियमों का पालन करेगी।