century - Sach Kahoon Hindi

रोहित-राहुल के शतकों और कुलदीप की हैट्रिक से जीता भारत
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरिज में की बराबरी

रोहित का 28वां वनडे शतक

विशाखापत्तनम (एजेंसी)। India Won the 2nd ODI: उपकप्तान रोहित और ओपनर लोकेश राहुल के शतकों तथा कुलदीप की हैट्रिक से भारत ने दूसरे वनडे जीत लिया। वेस्टइंडीज को यहां 107 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। एकदिवसीय में तीन दोहरे शतक का विश्व रिकार्ड अपने नाम करने वाले रोहित ने 220 मैचों में 28 शतक बनाये हैं। जयसूर्या ने 28 शतकों के लिये 445 मैच लिये थे। रोहित से आगे अब आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (30), कप्तान विराट (43) और सचिन तेंदुलकर (49) हैं। 32 वर्षीय रोहित का यह आठवां 150 से अधिक का स्कोर है। जो एक विश्व रिकॉर्ड भी है। डेविड वार्नर इस मामले में छह बार यह कारनामा कर दूसरे स्थान पर हैं।

वेस्टइंडीज को 43.3 ओवर में 280 रन पर रोका

भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 387 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद विंडीज की चुनौती को 43.3 ओवर में 280 रन पर थाम लिया। उपकप्तान रोहित ने 138 गेंदों पर 159 रन की पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाये। यह रोहित का 28वां वनडे शतक है। वहीं राहुल ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक बनाया। उन्होंने 104 गेंदों की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाये।

भारतीय कप्तान विराट कोहली का 400वां वनडे जीता

गेंदबाज कुलदीप ने पारी के 33वें ओवर में आखिरी तीन गेंदों पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की । भारत ने इस तरह अपने कप्तान विराट कोहली के कुल 400वें मैच का जश्न जीत के साथ मनाया।

गेंदबाज कुलदीप यादव ने 33वें ओवर में ठोकी हैट्रिक

कुलदीप वनडे में दो या उससे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले गेंदबाज बने। कुलदीप ने इससे पहले 2017 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैट्रिक ली थी। कुलदीप ने 33वें ओवर में शाई होप, जैसन होल्डर और अलजारी जोसफ को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को कटक में खेला जाएगा।

करो या मरो वाला था मैच

उपकप्तान रोहित शर्मा ने 159 और लोकेश राहुल ने बनाए 102 रन

कुलदीप ने लगातार तीन गेंदों पर होप, होल्डर और जोसफ को किया आउट

रविवार को कटक में होगा तीसरा वनडे

मोहम्मद शमी ने 3 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए

नाजिया ने 10 साल के संघर्ष से बदला 100 साल का इतिहास
रांची (एजेंसी)। 32 साल की नाजिया इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल हाल ही में उन्होंने रांची में अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में महिला सदस्य के तौर पर वोट दिया है। अंजुमन के सौ सालों के इतिहास में यह पहली दफा हुआ है। दरअसल अब तक किसी भी महिला को अंजुमन का सदस्य नहीं बनाया गया था। इस अधिकार को पाने के लिए नाजिÞया ने पूरे दस सालों की लड़ाई लड़ी। मुसलमानों के बीच सामाजिक, शैक्षणिक तरक्की, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के साथ गरीबों-मजलूमों की मदद के लिए अंजुमन काम करता रहा है। झारखंड में सुन्नी वक़्फ बोर्ड अंजुमन इस्लामिया के कामकाज पर नजर रखता है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब नाजिया ने जुझारूपन दिखाया है।

कॉलेज के दिनों में छात्र नेता के तौर पर रांची विश्वविद्यालय में किसी मुस्लिम छात्रा के पहली बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। नाजिया कहती हैं कि मुस्लिम महिलाओं में भी हुनर और प्रतिभाएं हैं। घर-परिवार और समाज का थोड़ा साथ मिल जाए, तो वे भी तेजी के साथ अगली कतार में शामिल होती दिखेंगी। “साल 2008 में मैंने अंजुमन की सदस्यता के लिए आवेदन दिया था, जिसे खारिज कर दिया गया। मुझे बताया गया कि अंजुमन में कोई महिला सदस्य नहीं बन सकती।” इसके बाद महिला आयोग में उन्होंने दरख्वास्त डाला। आयोग ने उनके पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद भी बात नहीं बनी। तब वो राज्य अल्पसंख्यक आयोग पहुंचीं।

केन का रिकार्ड शतक, कीवी मजबूत
आॅकलैंड (एजेंसी)। कप्तान केन विलियम्सन (102) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को न्यूजीलैंड के लिए रिकार्ड 18वीं शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को यहां ईडन पार्क में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। बारिश के कारण मैच में जब स्टम्प्स घोषित किया गया तब न्यूजीलैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे और उसके पास 171 रन की बड़ी बढ़त हो गई थी। मैच के दूसरे दिन बारिश और मैदान गीला होने के कारण समय से पहले स्टम्प्स घोषित करना पड़ा।

उस समय तक न्यूजीलैंड ने 92.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे। हैनरी निकोल्स 49 रन और बीजे वाटलिंग 17 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। इससे पहले सुबह कीवी टीम ने पारी को कल के तीन विकेट पर 175 रन से आगे बढ़ाना शुरु किया। विलियम्सन (91) और निकोल्स(24) ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। कप्तान विलियम्सन ने मैच में 220 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेली जो उनके करियर का 18वां टेस्ट शतक है। विलियम्सन इस शतक के साथ ही न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अपने टीम साथी रॉस टेलर और पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम 17-17 टेस्ट शतक हैं। क्रो ने 77 मैचों में और टेलर ने 84 मैचों में 17-17 शतक बनाए हैं जबकि विलियम्सन ने अपने 64वें मैच में 18वें शतक के साथ नया रिकार्ड बना लिया है।

विलियम्सन ने दूसरे दिन के खेल के 35 मिनट बाद ही सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। उन्हें फिर जेम्स एंडरसन ने पगबाधा कर चौथा और दिन का एकमात्र विकेट निकाला। विलियम्सन और हैनरी निकोल्स ने सुबह पारी को आगे बढ़ाते हुए चौथे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की और टीम को चार विकेट पर 206 के स्कोर तक ले गए। स्टम्प्स के समय निकोल्स ने नाबाद 49 रन बनाए और वाटलिंग (नाबाद 17) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 रन की अविजित साझेदारी कर ली। इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 58 रन बनाकर आॅल आउट हो गई थी जो उसका 131 साल के टेस्ट इतिहास में सबसे कम स्कोर भी है।

अभ्यास मैच : संजू सैमसन ने ठोका शानदार शतक
कोलकाता (एजेंसी)। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज एवं संजू सैमसन ने श्रीलंका के विशाल स्कोर का जवाब बेहतरीन 128 रन ठोककर दिया जिसकी बदौलत बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने पांच विकेट पर 287 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया और दो दिवसीय अभ्यास मैच रविवार को ड्रा समाप्त हो गया। सैमसन ने 143 गेंदों पर 128 रन की आक्रामक पारी में 19 चौके और एक छक्का लगाया। मेहमान टीम ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश की पारी में 14 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। केवल विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ही गेंदबाजी करने से रह गए। सैमसन पर कोई भी श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया। सैमसन जब आउट हुए तो बोर्ड अध्यक्ष एकादश का स्कोर 255 रन पहुंच चुका था। मेहमान श्रीलंकाई टीम ने कल नौ विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर बनाया था।

बल्लेबाजों का अभ्यास पूरा हो जाने के बाद गेंदबाजों को भी अभ्यास देने के उद्देश्य से श्रीलंका ने अपनी पारी वहीं समाप्त घोषित की। श्रीलंका के गेंदबाजों ने भी अच्छी शुरुआत करते हुए बोर्ड अध्यक्ष एकादश के तीन विकेट 31वें ओवर तक मात्र 99 रन पर निकाल दिए। लाहिरु तिरिमाने ने तन्मय अग्रवाल को पगबाधा आउट किया। तन्मय ने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। पांच रन बाद आकाश भंडारी भी तिरिमाने का दूसरा शिकार बन गए। भंडारी तीन रन ही बना सके। इसके बाद जीवनजोत सिंह और सैमसन ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। दिलरुवान परेरा ने जीवनजोत को विकेट के पीछे आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

जीवनजोत ने 99 गेंदों में 35 रन में तीन चौके लगाए। सैमसन ने फिर रोहन प्रेम के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। रोहन को धनंजय डी सिल्वा ने पगबाधा किया। रोहन ने 61 गेंदों पर 39 रन में पांच शानदार चौके लगाए। सैमसन को इसके बाद बवांका संदीप के रुप में एक अच्छा जोड़ीदार मिला। सैमसन और संदीप ने पांचवें विकेट के रुप में 85 रन की साझेदारी कर स्कोर को 255 रन तक पहुंचा दिया। सदीरा समरविक्रमा ने सैमसन को आउट कर उनकी शानदार पारी का अंत किया लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी से साबित किया कि श्रीलंकाई गेंदबाजों को अभी काफी मेहनत करनी होगी। संदीप 74 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 33 और जलज सक्सेना 50 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 20 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका का ईडन गार्डन में भारत के खिलाफ 16 नवम्बर से शुरु होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व यह एकमात्र अभ्यास मैच था।