Sanju Samson - Sach Kahoon Hindi

India T20 New Captain: सूर्यकुमार यादव के बाद ये खिलाड़ी संभालेगा टीम इंडिया की कप्तानी?
India T20 New Captain: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक सवाल यह है कि Suryakumar Yadav के बाद टीम इंडिया की टी20 कप्तानी किस खिलाड़ी को मिल सकती है। लगातार बदलते क्रिकेट कैलेंडर, युवा खिलाड़ियों के उभार और भविष्य की योजनाओं को देखते हुए चयनकर्ता अब नए कप्तान की तलाश में नजर आ रहे हैं।

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई भविष्य को ध्यान में रखते हुए अगले टी20 कप्तान को लेकर गंभीर चर्चा कर सकता है। कई क्रिकेट दिग्गज भी इस मुद्दे पर अपनी राय दे चुके हैं।

सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं श्रेयस अय्यर India T20 New Captain

Shreyas Iyer को फिलहाल टी20 कप्तानी की रेस में सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। आईपीएल में उनकी कप्तानी और शांत स्वभाव ने क्रिकेट विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Ricky Ponting ने भी श्रेयस अय्यर को भारत की भविष्य की टी20 कप्तानी का बड़ा दावेदार बताया है।

संजू सैमसन भी रेस में शामिल

Sanju Samson का नाम भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी अनुभव उन्हें मजबूत विकल्प बनाता है। पूर्व भारतीय कोच Ravi Shastri ने भी सैमसन की लीडरशिप की तारीफ की है।

शुभमन गिल पर भी BCCI की नजर

Shubman Gill को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई लंबे समय के लिए एक ऐसे कप्तान की तलाश में है जो तीनों फॉर्मेट में टीम की जिम्मेदारी संभाल सके। ऐसे में गिल का नाम भी काफी मजबूत माना जा रहा है।

हार्दिक पांड्या का अनुभव भी बड़ा फैक्टर

Hardik Pandya पहले भी भारत की कप्तानी कर चुके हैं और उनके पास आईपीएल कप्तानी का अनुभव भी है। हालांकि फिटनेस उनकी सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। फिर भी अनुभव के आधार पर वह इस रेस से बाहर नहीं हैं।

ईशान किशन और अक्षर पटेल भी बने सरप्राइज विकल्प

हालिया रिपोर्ट्स में Ishan Kishan और Axar Patel के नाम भी सामने आए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में नेतृत्व क्षमता दिखाई है।

क्या जल्द बदल सकती है कप्तानी?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चयनकर्ता आईपीएल 2026 के बाद टी20 टीम के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। हालांकि फिलहाल सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान बने हुए हैं और उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर लगा 24 लाख रुपए का जुर्माना
अहमदाबाद (एजेंसी)। IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन पर आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को खेले गये मैच में धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रुपए का जुमार्ना लगाया गया है। आरआर पर आईपीएल के इस सत्र में यह दूसरी बार धीमी ओवर गति के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत किसी कप्तान पर दूसरी बार ओवर-रेट का नियम तोड़ने पर 24 लाख का जुमार्ना लगाया जाता है। IPL 2025

इस सत्र से तीसरी गलती पर कप्तान को निलंबित नहीं किया जाएगा, केवल आर्थिक दंड तक ही सीमित रखा गया है। इस नियम के अनुसार मैच में खेलने वाले सभी ग्यारह खिलाड़ियों के अलावा इंपैक्ट प्लेयर भी शामिल है। इन को या तो छह लाख रुपए या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुमार्ना अदा करना होगा। उल्लेखनीय है कि आरआर की पहली ओवर-रेट गलती चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के खिलाफ पिछले महीने हुई थी, जब संजू सैमसन अपनी उंगली की चोट के कारण बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेले थे और रियान पराग टीम की कप्तानी कर रहे थे। उस मैच के बाद रियान पर 24 लाख का जुमार्ना लगा था। IPL 2025

यह भी पढ़ें:– 500 Rupees Note News: बंद हो जाएंगे 10 और 500 रुपये के नोट, आरबीआई जारी करने जा रहा है नए नोट

अभ्यास मैच : संजू सैमसन ने ठोका शानदार शतक
कोलकाता (एजेंसी)। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज एवं संजू सैमसन ने श्रीलंका के विशाल स्कोर का जवाब बेहतरीन 128 रन ठोककर दिया जिसकी बदौलत बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने पांच विकेट पर 287 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया और दो दिवसीय अभ्यास मैच रविवार को ड्रा समाप्त हो गया। सैमसन ने 143 गेंदों पर 128 रन की आक्रामक पारी में 19 चौके और एक छक्का लगाया। मेहमान टीम ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश की पारी में 14 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। केवल विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ही गेंदबाजी करने से रह गए। सैमसन पर कोई भी श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया। सैमसन जब आउट हुए तो बोर्ड अध्यक्ष एकादश का स्कोर 255 रन पहुंच चुका था। मेहमान श्रीलंकाई टीम ने कल नौ विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर बनाया था।

बल्लेबाजों का अभ्यास पूरा हो जाने के बाद गेंदबाजों को भी अभ्यास देने के उद्देश्य से श्रीलंका ने अपनी पारी वहीं समाप्त घोषित की। श्रीलंका के गेंदबाजों ने भी अच्छी शुरुआत करते हुए बोर्ड अध्यक्ष एकादश के तीन विकेट 31वें ओवर तक मात्र 99 रन पर निकाल दिए। लाहिरु तिरिमाने ने तन्मय अग्रवाल को पगबाधा आउट किया। तन्मय ने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। पांच रन बाद आकाश भंडारी भी तिरिमाने का दूसरा शिकार बन गए। भंडारी तीन रन ही बना सके। इसके बाद जीवनजोत सिंह और सैमसन ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। दिलरुवान परेरा ने जीवनजोत को विकेट के पीछे आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

जीवनजोत ने 99 गेंदों में 35 रन में तीन चौके लगाए। सैमसन ने फिर रोहन प्रेम के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। रोहन को धनंजय डी सिल्वा ने पगबाधा किया। रोहन ने 61 गेंदों पर 39 रन में पांच शानदार चौके लगाए। सैमसन को इसके बाद बवांका संदीप के रुप में एक अच्छा जोड़ीदार मिला। सैमसन और संदीप ने पांचवें विकेट के रुप में 85 रन की साझेदारी कर स्कोर को 255 रन तक पहुंचा दिया। सदीरा समरविक्रमा ने सैमसन को आउट कर उनकी शानदार पारी का अंत किया लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी से साबित किया कि श्रीलंकाई गेंदबाजों को अभी काफी मेहनत करनी होगी। संदीप 74 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 33 और जलज सक्सेना 50 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 20 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका का ईडन गार्डन में भारत के खिलाफ 16 नवम्बर से शुरु होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व यह एकमात्र अभ्यास मैच था।