Indian Cricketer - Sach Kahoon Hindi

टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत की CM धामी से गुहार! धामी ने दिया जवाब
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत द्वारा उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर लगाई गई गुहार का जवाब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया है। मुख्यमंत्री ने पंत की तारीफ करते हुए उन्हें उत्तराखंड का गौरव बताया। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि विकेटकीपर बल्लेबाज की हरसंभव मदद की जाएगी।  Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पंत की गुहार का जवाब देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।"

दरअसल, पंत ने अपने एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मदद करने की गुहार लगाई थी। पंत ने अपने ट्वीट में लिखा, "हेलो, पुष्कर सिंह धामी सर। आप कैसे हैं? उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते, मुझे यहां आए हुए काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र विनती है कि जमीन खरीदने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ-सुथरी जमीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है।" Uttarakhand News

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, "इसके अलावा, एक जमीन का मामला भी अटका हुआ है जो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य का प्रचार-प्रसार कर रहा था। सब कुछ छोड़कर मैं अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूं। कृपया इस मामले पर ध्यान दें; 3 साल हो गए हैं और अभी तक कोई जमीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतजार रहेगा।"

"इंटरनेशनल स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होगी, लेकिन अगर आप मुझे इजाजत दें, तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर जमीन खरीदना चाहता हूं ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूं। कृपया इसमें मेरी मदद करें। सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे करूं।" Uttarakhand News

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए छलक पड़े आंसू
भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक भावुक वीडियो साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी। इस दौरान अपने क्रिकेट सफर को याद करते हुए रहाणे भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। रहाणे ने कहा, "हर चीज का एक सही समय होता है और मुझे लगता है कि मेरी रिटायरमेंट का सही समय आ गया है। मैंने इस खेल को अपना सबकुछ दिया, जो मैं दे सकता था।"

अपने संदेश में उन्होंने अपने शुरुआती क्रिकेट दिनों को याद किया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA), अपने सभी कोच, साथी खिलाड़ियों और आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों का आभार जताया। उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार का भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया, जिन्होंने हर मुश्किल दौर में उनका साथ निभाया। रहाणे ने कहा कि उनके परिवार का समर्थन ही उनके पूरे क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी ताकत रहा। यह बात कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए और वीडियो भावुक माहौल में खत्म हुआ।

बताया जा रहा है कि रहाणे अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। पिछले दो सीजन में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी कर चुके थे। अजिंक्य रहाणे ने अपने शांत स्वभाव, शानदार बल्लेबाजी और टीम के प्रति समर्पण से भारतीय क्रिकेट में एक खास पहचान बनाई। उनके संन्यास के साथ भारतीय क्रिकेट के एक यादगार अध्याय का अंत हो गया।

Shikhar Dhawan Retires : क्रिकेट के ‘गब्बर’ ने की ये बड़ी घोषणा!
Shikhar Dhawan Retires : खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन जिन्हें ‘गब्बर’ के नाम से भी जाना जाता है, ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। धवन ने कहा कि वह अपने साथ अनगिनत यादें लेकर जा रहे हैं और उन्होंने अपने प्रशंसकों, बीसीसीआई और डीडीसीए का भी धन्यवाद किया। ‘गब्बर’ कहा कि उन्हें अब भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करने का दुख नहीं है, बल्कि इतने लंबे समय तक नीली जर्सी पहनने की ज्यादा खुशी है। Shikhar Dhawan

एक्स पर एक पोस्ट में धवन ने लिखा, ‘‘जब मैं अपनी क्रिकेट यात्रा के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, तो मैं अपने साथ अनगिनत यादें और आभार लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद! जय हिंद!’’

यह दिया संदेश | Shikhar Dhawan

सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के अनुसार ‘‘एक कहावत है कि पूरी कहानी पढ़ने के लिए आपको पन्ना पलटना पड़ता है। मैं यही करने जा रहा हूं। मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। जब मैं अपने करियर को अलविदा कह रहा हूं, तो मैं शांत हूं क्योंकि मैंने देश के लिए बहुत खेला है। मुझे मौका देने के लिए मैं बीसीसीआई और डीडीसीए का शुक्रगुजार हूं। मैं प्रशंसकों का भी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे इतने सालों में इतना प्यार दिया है। मैं खुद से एक बात कह रहा हूं कि इस बात से दुखी मत हो कि तुम फिर से भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाओगे, लेकिन वह खुश है कि उसने इतने लंबे समय तक भारत के लिए खेला। मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि मैंने खूब खेला और दिल से खेला।

भारतीय टीम के साथ धवन का सफर | Shikhar Dhawan

धवन ने 2010 से 2022 के बीच भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत को 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने और 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन 2023 विश्व कप से पहले चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया।

इस अनुभवी बल्लेबाज ने आखिरी बार 2022 में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भारत के लिए खेला था, लेकिन शुभमन गिल, ईशान किशन और अन्य युवाओं से प्रतिष्ठित ओपनिंग स्लॉट के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण, धवन के लिए अपनी जगह बनाए रखना मुश्किल हो गया। यह वनडे प्रारूप ही था जिसमें धवन वास्तव में अपनी क्षमता का परिचय दे पाए, उन्होंने 167 मैचों में 44.1 की औसत और 91.3 की स्ट्राइक रेट से 6,793 रन बनाए। उनकी उपलब्धियों में विराट कोहली के साथ वनडे में सबसे तेज 1,000, 2,000 और 3,000 रन बनाने का गौरव भी प्राप्त किया है। Shikhar Dhawan

Body Donation: ब्लॉक कल्याण नगर से एक औैर इन्सां बनी दधीचि

कूल धोनी ने कहा, आलोचकों की चिंता नहीं
दुबई (एजेंसी)। मैदान पर बेहद ठंडे दिमाग से खेलने के अपने अंदाज के कारण कूल खिताब पाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आलोचनाओं से बिलकुल भी चिंतित नहीं रहते हैं और उनका कहना है कि सबका अपना-अपना नजरिया होता है। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने संयुक्त अरब अमीरात में अपनी पहली वैश्विक क्रिकेट अकादमी शुरु करने के मौके पर पहली बार अपनी आलोचनाओं पर खुलकर जवाब दिए जिसमें उनका कूल अंदाज साफ नजर आया। उन्होंने कहा, ‘सभी के अपने-अपने विचार होते हैं और उनका सम्मान करना चाहिए। दरअसल पूर्व क्रिकेटरों अजीत आगरकर और वीवीएस लक्ष्मण ने धोनी की ट््वेंटी-20 में भूमिका पर सवाल उठाए थे।

धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे ट््वेंटी-20 मैच में 26 रन बाउंड्री के जरिए सिर्फ पांच गेंदों में ही बटोरे थे, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। लेकिन शेष 32 गेंदों में वह सिर्फ 23 रन ही बना पाए थे। तब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आगरकर ने कहा था कि टी-20 में अब भारत को और विकल्पों के बारे में सोचना चाहिए। आगरकर के अलावा लक्ष्मण ने भी सवाल उठाते हुए टीम मैनेजमेंट से दूसरा विकल्प तलाशने पर जोर दिया था हालांकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और टीम के कोच रवि शास्त्री ने खुलकर सामने आते हुए उनका बचाव किया था लेकिन धोनी इस मामले पर खामोश रहे थे। धोनी से जब इस मुद्दे पर सवाल दागे गए तो उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते कहा, ‘हर व्यक्ति का अपना-अपना नजरिया होता है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए। मैं आलोचनाओं से चिंतित नहीं होता।

मेरा मानना है कि नतीजों से ज्यादा प्रक्रिया जरुरी है। मैंने कभी परिणाम के बारे में नहीं सोचा। मैंने हमेशा सही करने पर विचार किया, चाहे बात 10 रनों की जरुरत की हो, पांच की हो या फिर 14 रनों की। धोनी क्रिकेट अकादमी में भारत से कोच आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। धोनी ने उत्साही प्रशिक्षुओं और उनके माता-पिता की मौजूदगी में इसे लांच किया।अकादमी में नियमित आधार पर मैचों का आयोजन किया जाएगा। कोचिंग स्टाफ की अगुवाई मुंबई के पूर्व गेंदबाज विशाल महादिक करेंगे। धोनी ने इस मौके पर कहा, ‘इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और इसे कामयाब बनाने में अपनी ओर से पूरा प्रयास करुंगा। क्रिकेट को योगदान देना मेरा सपना रहा है और यह उस दिशा में पहला कदम है।