Host - Sach Kahoon Hindi

आज से शुरू होगी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, 2019 की तैयारियां शुरु
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक अाज से शुरू हो रही है। इसमें पार्टी समाज के सभी वर्ग के लोगों के बीच ‘सामाजिक समरसता’ के मैसेज पर जोर देगी। ये मीटिंग दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर होगी। बैठक में पहले हर राज्य से उसकी रिपोर्ट ली जाएगी और उसके बाद उसे चुनावी एजेंडा सौंपा जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे। कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारी, बूथ प्रबंधन, केंद्र और राज्यों की अहम योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति आदि पर चर्चा होगी।

अटल की स्मृतियों के साए में होगी बैठक

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में हो रही इस बैठक में पार्टी अपने शीर्ष नेता के प्रति विशेष प्रस्ताव व श्रद्धांजलि व विभिन्न भाषणों के जरिए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर करेगी। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह भाजपा की पहली बैठक है, जिसमें अटल नहीं होंगे। इसके पहले वे अस्वस्थता के चलते कई बार बैठक में नहीं आ सके, लेकिन पार्टी को उनकी मौजूदगी का अहसास रहता था। अब उनका मार्गदर्शन ही पार्टी का पथ प्रदर्शक बनेगा।

बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बैठक में सरकार की कल्याण योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है। इसमें किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के सरकार के फैसले, नेशनल सिटिजंस रजिस्‍टर, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा को लेकर उठाए गए कदम, ओबीसी राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा देने आदि के बारे में भी चर्चा हो सकती है। बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव और इस साल होने वाले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के बारे में भी चर्चा होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

श्रीलंका मार्च में करेगा भारत की मेजबानी
नई दिल्ली (एजेंसी)। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम देश की आजादी के 70 वर्ष का जश्न मनाने के लिए मार्च 2018 में भारत और बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय ट््वेंटी-20 क्रिकेट सीरीज़ का आयोजन करेगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने एक बयान जारी कर बताया कि आठ से 20 मार्च तक कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सात ट््वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक टीम एक-दूसरे के साथ दो-दो मैच खेलेगी और फाइनल 20 मार्च को खेला जाएगा। ट््वेंटी-20 इस त्रिकोणीय सीरीज़ को निदास ट्रॉफी का नाम दिया गया है।

जो श्रीलंका बोर्ड के 70 वर्ष पूरे होने की वर्षगांठ भी होगी। बोर्ड के अध्यक्ष थिलागा सुमाथिपाला ने वर्ष 1998 में देश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निदास ट्रॉफी की शुरुआत की थी। उस समय भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने इस त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लिया था जिसे वनडे प्रारुप में खेला गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने कहा कि हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि श्रीलंका की आजादी के 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीसीसीआई के करीबी दोस्त श्रीलंका और बांग्लादेश श्री सुमाथिपाला के निमंत्रण पर इस सीरीज का हिस्सा बनेंगे।