Kolkata - Sach Kahoon Hindi

अमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता में ‘Catalyst 2K26’ AI हैकाथॉन संपन्न, 24 घंटे तक छात्रों ने तकनीक से गढ़े भविष्य के समाधान
अमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता में ‘Catalyst 2K26’ AI हैकाथॉन संपन्न, 24 घंटे तक छात्रों ने तकनीक से गढ़े भविष्य के समाधान

सच कहूँ न्यूज़ (कोलकाता)।* अमिटी यूनिवर्सिटी, कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के *AI हैकाथॉन ‘Catalyst 2K26’* का सफल समापन हुआ। 24 घंटे तक लगातार चले इस आयोजन में विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित नवाचार प्रस्तुत किए।  इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि Catalyst 2K26 केवल कोडिंग प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि ऐसा मंच था जहां युवा प्रतिभाओं ने अपने विचारों को व्यावहारिक तकनीकी समाधानों में बदलकर दिखाया।

चार प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रतिस्पर्धा

आयोजकों के अनुसार, हैकाथॉन को चार प्रमुख ट्रैक्स—*AI for Healthcare, AI for Education, AI for Sustainability और AI for Fintech*—में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने पूरी रात प्रोटोटाइप विकसित करने, मॉडल तैयार करने और जजों के सामने अपने समाधान प्रस्तुत करने में बिताई।

हेल्थकेयर में ‘MedLens’ ने मारी बाज़ी

हेल्थकेयर श्रेणी में *“MedLens – The Verifiable Radiology Co-Pilot”* को विजेता चुना गया। यह AI आधारित प्लेटफॉर्म छाती के एक्स-रे विश्लेषण, स्वचालित रिपोर्टिंग और मेडिकल सहायता को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया। इसके अलावा *VisionAid, **Sushruth* और *ARE YOU AT RISK* जैसे प्रोजेक्ट्स ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और सुरक्षित बनाने की दिशा में नवाचार प्रस्तुत किए।

शिक्षा क्षेत्र में AI आधारित मूल्यांकन प्रणाली रही आकर्षण

शिक्षा श्रेणी में *“ShikshakSathi”* को विजेता घोषित किया गया। यह AI आधारित प्लेटफॉर्म शिक्षकों को हस्तलिखित उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और मूल्यांकन में सहायता प्रदान करता है। इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि इस श्रेणी में छात्रों ने व्यक्तिगत शिक्षण, स्मार्ट रिवीजन और AI-सहायता प्राप्त अध्ययन प्रणालियों पर आधारित कई प्रभावशाली समाधान प्रस्तुत किए।

पर्यावरण और सतत विकास पर भी फोकस

सस्टेनेबिलिटी ट्रैक में *“GreenRoute AI”* विजेता रहा, जिसने नेटवर्किंग और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने का समाधान प्रस्तुत किया। वहीं *VanSanchar, **CascadeAI, **FoodBridge* और *ApadaMitra AI* जैसे प्रोजेक्ट्स ने जैव विविधता संरक्षण, आपदा प्रबंधन और संसाधन अनुकूलन से जुड़े विषयों पर ध्यान आकर्षित किया।

फिनटेक में ‘InvoiceFin’ ने जीता खिताब

फिनटेक श्रेणी में *“InvoiceFin”* को प्रथम स्थान मिला। यह प्लेटफॉर्म छोटे और मध्यम व्यवसायों को बकाया चालानों के आधार पर त्वरित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में विकसित किया गया है। इसके अलावा *AI Powered Trading Terminal, **FinSaathi* और *KhetSmart* जैसे प्रोजेक्ट्स ने वित्तीय तकनीक में AI की संभावनाओं को रेखांकित किया।

मेंटर्स और विशेषज्ञों का मिला मार्गदर्शन

हैकाथॉन के दौरान प्रतिभागियों को *हर्षवर्धन बजोरिया, ज्योतिर्मय रॉय, देवेश तुलस्यान, केशव अग्रवाल और अविक अग्रवाला* जैसे विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिला। आयोजकों का कहना है कि इस मेंटरशिप ने प्रतिभागियों को अपने विचारों को व्यावहारिक और स्केलेबल समाधान में बदलने में मदद की।

नवाचार को मिला सम्मान

विजेता टीमों को नकद पुरस्कार, क्लाउड क्रेडिट्स और विशेष उपहार प्रदान किए गए, जबकि विशेष उल्लेख प्राप्त टीमों को भी तकनीकी संसाधनों के रूप में प्रोत्साहन दिया गया।

तकनीक से समाधान की दिशा में युवाओं की पहल

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि Catalyst 2K26 ने यह साबित किया है कि छात्र-नेतृत्व वाला नवाचार अब केवल विचारों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और वित्तीय क्षेत्र जैसी वैश्विक चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने की क्षमता रखता है। आयोजन समिति ने घोषणा की कि भविष्य के संस्करणों में Catalyst को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें उद्योग जगत की भागीदारी और नवाचार के अवसरों का विस्तार किया जाएगा।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए मौका मिला तो तैयार हूं: पुजारा
कोलकाता (एजेंसी)। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भूख और भी बढ़ गई है, अगर मौका मिला तो मैं इसे लपकने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। पुजारा ने गुरुवार को मीडिया कॉन्क्लेव में भारतीय टीम में वापसी के सवाल पर कहा, ‘मैं घरेलू क्रिकेट खेल रहा हूं। अगर मौका मिला तो मैं इसे दोनों हाथों से लपकने के लिए तैयार हूं। मेरे सीरीज में खेलने की भूख और भी बढ़ गई है। जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपको और भी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास गेंदबाजी है। हमें बोर्ड पर रन बनाने की आवश्यकता है और हमारे पास ऐसा करने वाले खिलाड़ी हैं। हमें गेंदबाजी और वहां की परिस्थितियों का सम्मान करना होगा। भारतीय टेस्ट टीम के नंबर तीन स्थान के मजबूत स्तंभ रहे चेतेश्वर पुजारा फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह टीम में वापसी का मौका मिलने और जोरदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंडियन प्रीमियर लीग के बाद शुरू होने वाली यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी।

पुजारा सौराष्ट्र की रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा हैं। इस सत्र उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 234 रन और असम के खिलाफ 99 रन की पारियां खेली। रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन मिश्रित रहा है। उनके पास विदेश की पिचों का अनुभव और सफलता उन्हें टीम में वापसी का प्रबल दावेदार मानती है।

एलएसजी ने पंत को बनाया टीम का कप्तान
कोलकाता (एजेंसी)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने सोमवार को भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम का कप्तान नियुक्त किया। एलएसजी ने आज कोलकाता में ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाये जाने की घोषणा की। यह दूसरी बार है जब पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की किसी टीम की कमान संभालेंगे। पंत इससे पहले 2021, 2022 और 2024 सत्र में दिल्ली कैपिटल्स(डीसी) के कप्तान रह चुके है। इस अवसर पर पंत ने कहा, ‘मैं विशेष रूप से संजीव गोयनका सर (टीम मालिक) और पूरे प्रबंधन का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपना 200 प्रतिशत दूंगा। उन्होंने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। यह एक नई शुरूआत है। उम्मीद है कि हम नए सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी इस नई टीम से बेहद खुश हूं। हमारी टीम में युवा और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। अब हमें यह सोचना है कि इस फ्रैंचाइजी को कैसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाई जाए। मुझे पता है कि यह एक नई शुरूआत है, नई फ्रैंचाइज है। हालांकि मैं जिस तरह की कप्तानी करता हूं या क्रिकेट खेलता हूं, उसमें ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा। हां, यह जरूर है कि उसमें काफी कुछ जुड़ेंगे। टीम की जो भी रणनीति होगी, उसके हिसाब से आगे बढ़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि एलएसजी ने पिछले वर्ष नवंबर की नीलमी में पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे महंगे खिलाड़ी है।

कोलकाता में भाजपा के मार्च पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर लालबाजार की ओर निकाले गये मार्च पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मार्च में शामिल भाजपा कार्यकतार्ओं ने ‘छात्र समाज’ की ओर से आहूत नवन्ना अविजन(सचिवालय रैली) के दौरान गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग की गयी। मार्च में आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद रैली का नेतृत्व कर रहे मजूमदार बीमार पड़ गये और उनका इलाज किया गया। पार्टी के अन्य नेता अर्जुन सिंह, तपस रॉय, लॉकेट चटर्जी और अन्य वरिष्ठ नेता भी आंसू गैस से प्रभावित हुए।

‘छात्र समाज’ और ‘संग्रामी जौथा मोन्चो’ की ओर से आहूत नवन्ना अविजन में भाग लेने वाले गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यकतार्ओं ने लालबाजार के रास्ते में बैरिकेड तोड़ने की कोशिश जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने दावा किया है कि दिन में छात्रों के साथ झड़प में करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 94 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नवन्ना अविजन प्रदर्शनकारियों के उकसावे के कारण पुलिस को आंसू गैस, लाठियां और पानी की बौछारें करने पर मजबूर होना पड़ा। भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी ने पहले आरोप लगाया था कि 130 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच भाजपा ने लोकतंत्र की बहाली, बलात्कार और हत्या की शिकार महिला चिकित्सक के लिए न्याय और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को 12 घंटे का बंगाल बंद का आह्वान किया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने बंद पर रोक लगा दी और लोगों और सरकारी कर्मचारियों से बुधवार को सामान्य रूप से काम करने का आह्वान किया। वरिष्ठ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और ब्रत्य बसु ने आरोप लगाया कि भाजपा का आह्वान मंगलवार को नवन्ना अविजन विफल होने के बाद राज्य में अराजकता पैदा करने की साजिश है।

इंसानियत शर्मसार, एंबुलेंस के पैसे नहीं होने पर बैग में बच्चे का शव ले जाने को हुआ पिता लाचार
कोलकाता। West Bengal में एक पिता की बेबसी पर आपका दिल भी भर आएगा, जहां एंबुलेंस का किराया पास नहीं होने की वजह से उसे अपने पांच वर्ष के बच्चे का शव बैग में डालकर बस से 200 किमी. का सफर तय करके घर ले जाना पड़ा। यह घटना वाकई इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी से कालियागंज में उसके घर तक शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने उससे किराए के तौर पर 8000 रुपये की मांग की थी जोकि उसके पास नहीं थे। इसी बेबसी स्वरूप उसे अपने बच्चे के शव को बस द्वारा घर ले जाना पड़ा।

क्या है मामला

आशीम देवशर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिनों तक सिलीगुड़ी नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के बाद मेरे 5 माह के बेटे की पिछली रात मौत को गई। मैंने अपने बेटे को बचाने की पूरी कोशिश की। बच्चे के इलाज पर मैंने 16000 रुपये भी खर्च किए। लेकिन वह नहीं बचा। बच्चे के पिता देवशर्मा ने कहा कि मेरे बच्चे को कालियागंज तक ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने 8000 रुपये की मांग की थी जो मेरे पास नहीं थे इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं।

आशीम देवशर्मा इस बात का दावा करता है कि एंबुलेंस न मिल पाने के कारण उसे अपने बच्चे के शव को बैग में डालकर दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी से करीब 200 किमी. तक उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज तक बस से सफर तय करके ले जाना पड़ा। उसने पूरे सफर के दौरान किसी भी यात्री को पता नहीं लगने दिया कि उसके बैग में बच्चे का शव है। क्योंकि उसे ये डर भी सता रहा था कि यात्रियों को पता लगने पर कहीं उसे बस में बैठने ही ना दें।

उसने बताया कि 102 योजना के तहत एक एंबुलेंस चालक ने उससे कहा कि यह सुविधा मरीजों के लिए है न कि शव को ले जाने के लिए। मीडिया से बातचीत में इस व्यक्ति के विडियो को ट्विटर पर डालते हुए एक अधिकारी ने लिखा, ह्यह्यहम तकनीकी बातों में न जाएं लेकिन क्या ह्यस्वास्थ्य साथीह्ण यही हासिल करने के लिए है? यह दुर्भाग्य से ही सही, लेकिन ह्यइगिये बांग्लाह्ण (उन्नत बंगाल) मॉडल की सच्ची तस्वीर है।ह्णह्ण वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने भाजपा पर एक बच्चे की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे की मौत पर इस तरह से राजनीति करना ठीक नहीं है।

तपती गर्मी में राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की लगाई छबील
कोलकाता (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई 139 मानवता भलाई के कार्य लगातार बढ़-चढ़कर करते आ रहे हैं। समय और मौसम कैसा भी हो डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई हमेशा समाज भलाई के कार्यों में लगे रहते हैं। कोलकाता से सीआरपीएफ की एडिशनल कमांडर बहन आशा रानी इन्सां और उनकी बटालियन के सदस्यों द्वारा कोलकाता के इलाके लालगढ़ में इस गर्मी में (Scorching Heat) राहगीरों के पीने के लिए ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई।

बहन आशा रानी इन्सां ने बताया कि पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां हमें हमेशा दूसरों का भला करने के लिए ही प्रेरित करते हैं। जो भी राहगीर पानी पीकर जा रहा था वह हमें दुआएं दे रहा था कि आप धन्य हैं जो दूसरों के हित की सोच रहे हो।

क्योंकि आज के स्वार्थी युग में कोई किसी की सार नहीं लेता पर आप लोग दूसरों का सोच रहे हो, इतनी गर्मी में (Scorching Heat) दूसरों की प्यास बुझाने के लिए आप ठंडे और मीठे पानी का प्रबंध कर रहे हो। आपको बता दें कि बहन आशा रानी इन्सां हाल ही में चंडीगढ़ से कोलकाता पोस्टिंग होने पर वहां गई हैं। वह चंडीगढ़ में भी अपनी बटालियन के लोगों के साथ मिलकर मानवता भलाई के कार्य करती रहती थीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अभिनेत्री मंजूषा का शव मिला फांसी पर लटकता
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मॉडल और अभिनेत्री मंजूषा नियोगी का शव शुक्रवार को राजधानी कोलकाता के दक्षिणी इलाके के स्थित उनके आवास पर फांसी के फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक के बाद एक इस तरह की घटनाओं ने लोगों को सदमे में डाल दिया है। दो दिन पहले ही मंजूषा की दोस्त और अभिनेत्री बिदिशा का शव भी इसी स्थिति में पाया गया था। मंजूषा की हाल ही में शादी हुई थी और वह अपने मायके आयी हुई थी। उनका शव आज तड़के उनके पिता के आवास पर फांसी पर लटका पाया गया। परिजनों का कहना है किे मंजूषा अपनी दोस्त बिदिशा की मौत के बाद गहरे अवसाद में थी।

मंजूषा की मां ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनकी बेटी गुरुवार को शूटिंग से लौटने के बाद अच्छे मूड में थी लेकिन इसके बाद क्या हुआ इसका तत्काल पता नहीं चल पाया। गौरतलब है कि मॉडल और उभरती हुयी अभिनेत्री बिदिशा बुधवार रात दमदम के नागरबाजार इलाके में अपने फ्लैट में मृत पाई गई थी। पुलिस को उसका शव पंखें से लटकता हुआ मिला था और मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। टॉलीवुड अभी पल्लवी डे (15 मई) की चौंकाने वाली मौत से से उबर नहीं पाया है कि एक और चौंकाने वाली घटना से मनोरंजन जगत पर मातम पसर गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोलकाता में दौड़ेगी भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो
प्रॉजेक्ट पर काम तेजी से जारी,  मार्च 2020 तक काम पूरा होंने की उम्मीद |Underwater Metro

Edited By Vijay Sharma

नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)।  अब तक आपने मेट्रो को जमीन के ऊपर (एलिवेटेड) और अंडरग्राउंड (Underwater Metro) चलते देखा है, लेकिन बहुत जल्द भारत में अंडरवॉटर मेट्रो भी दौड़ेगी। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC) बहुत जल्द हुगली नदी के भीतर मेट्रो चलाने जा रही है। ईस्ट-वेस्ट प्रॉजेक्ट पर काम बहुत तेजी से जारी है और उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2020 तक यह काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद सफर करने वाले अंडरवॉटर मेट्रो सवारी का रोमांचक अनुभव उठा पाएंगे। इस प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर विश्वनाथ दीवानजी ने बताया कि हमने इसके लिए 13 देशों के अंडरवाटर टनल प्रोजेक्ट की स्टडी की। उनके इंजीनियरों से चुनौतियों और खतरे समझे। टनल की डिजाइनिंग और प्लानिंग में ही करीब एक साल का वक्त लग गया। मजबूत प्लानिंग का नतीजा यह रहा कि 520 मीटर लंबी टनल बनाने में महज 66 दिन लगे।

8600 करोड़ में तैयार हुआ प्रॉजेक्ट |Underwater Metro

भारत की सबसे पहली मेट्रो की शुरुआत 1984 में कोलकाता में हुई थी। यह नॉर्थ-साउथ मेट्रो थी। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की शुरुआती लागत 4900 करोड़ रुपये थी और यह 14 किलोमीटर लंबा था। बाद में बदलाव और लेट होने के कारण यह दूरी 17 किलोमीटर हो गई और प्रॉजेक्ट की लागत 8600 करोड़ रुपये पहुंच गई।

नदी के पानी का प्रेशर बर्दाश्त करने वाली मशीन जर्मनी से आई |Underwater Metro

इस काम के लिए ऐसी मशीन की जरूरत थी, जो ऊपर से पड़ने वाला नदी के पानी का प्रेशर बर्दाश्त कर सके और यह हमने जर्मनी से बनवाकर मंगवाई। इसके लिए तीन शिफ्टों में 1500 लोगों ने बिना थके और रुके काम किया। हर दिन 150 ट्रक मलबा निकाला गया ताकि काम सुचारु चल सके। नदी में 36 मीटर की गहराई में बढ़ता तापमान और ऑक्सीजन की कमी भी बड़ी चुनौतियों में एक थी। इसके लिए अलग से ऑक्सीजन डाला गया। यह तापमान 50 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है, इससे वातावरण बहुत गर्म हो जाता है। आपात स्थिति के लिए पर्याप्त फायर अलार्म लगाए गए हैं। रेस्क्यू टीम और निकासी मार्ग अलग बनाए गए हैं, ताकि ये आपस में न टकराए।

टनल कोलकाता को हावड़ा से जोड़ेगी, दो फेज में मेट्रो का निर्माण

कोलकाता मेट्रो का निर्माण दो फेज में किया जा रहा है।

इसकी कुल लंबाई 16 किमी. होगी।

पहला चरण साल्ट लेक सेक्टर 5 से साल्ट लेक स्टेडियम 5.5 किमी. तक है।

दूसरा फेज अंडरग्राउंड मेट्रो का 11 किमी. लंबा है।

यह मेट्रो फूल बगान से हावड़ा स्टेशन तक चलेगी।

ट्रैक बिछाने का काम शुरू हाे चुका है।

साथ ही स्टेशनों का निर्माण भी चल रहा है।

इस लाइन को 2021 में चालू करने का लक्ष्य है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

परंपरा की चाशनी में लिपटा आधुनिक शहर है कोलकाता
उमंगों में डूबा शहर

कुमारटुली (एजेंसी)। कुमारटुली कोलकाता का वह हिस्सा है जहां पूरे बंगाल से आकर कुम्हारों ने एक बस्ती बसा ली है। साल भर यहां पर मूर्तिकारों को माटी से मूर्ति में जान डालते हुए देखा जा सकता है लेकिन यदि आप दुर्गा पूजा से कुछ महीनों पहले यहां जाएं तो यहां की गलियां एकदम सजीव जान पड़ेंगी, जहां कोई छोटी तो कोई बड़ी मूर्ति बना रहा होता है। एक पूरी गली मां के श्रृंगार की वस्तुओं की दुकानों से सज जाती है। यहीं से लोग अपने-अपने पंडालों के लिए दुर्गा मां की एक से बढ़कर एक खूबसूरत मूर्तियां और साज-सज्जा के सामान लेकर जाते हैं। यदि आप इन दिनों कोलकाता के भ्रमण पर हैं तो आप पूरा एक दिन इस इलाके में गुजार सकते हैं।कोलकाता के दो चेहरे हैं। एक, कोलकाता बंगाल की प्राचीन परंपराओं का वाहक तो दूसरा, कोलकाता अंग्रेजों की छाप या प्रभाव वाला। इसमें औपनिवेशिक जमाने की यादें देखने को मिलती हैं। एक कोलकाता में जहां प्राचीन मंदिर, मठ हैं तो दूसरी ओर आप देख सकते हैं विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज जैसी आधुनिक संरचनाएं। सबसे अच्छी बात यह है कि इतने सारे विरोधाभासों के बीच भी यह शहर सच में सिटी ऑफ जॉय है। दरअसल, यहां पर खुशियां बहुत सारे पैसों की मोहताज नहीं हैं। आप चंद पैसों में भी कोलकाता का आनंद ले सकते हैं।

प्रिंसेप घाट में रात में नौका विहार का आनंद

विक्टोरिया मेमोरियल से थोड़ी दूरी पर है सफेद खंभों से सजी खूबसूरत संरचना प्रिंसेप घाट। इसका निर्माण एंग्लो-इंडियन स्कॉलर जेम्स प्रिंसेप की याद मेंसन् 1843 में हुगली नदी के किनारे करवाया गया था। यहां एक खूबसूरत गार्डन भी है। यदि आपको पारंपरिक तरीके से नौका विहार करनी है तो शाम के समय यहां आएं।यहां से रात में जगमगाता हुआ विवेकानंदन सेतु बहुत खूबसूरत नजऱ आता है।

अपनी तरह का अनूठा रवींद्र सेतु यानी हावड़ा ब्रिज

कोलकाता की पहचान हावड़ा ब्रिज दो शहरों कोलकाता और हावड़ा को जोडऩे के लिए आज से 75 साल पहले हुगली नदी पर बनाया गया था। सन् 1965 में इसका नाम बदल कर प्रसिद्ध कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर रवींद्र सेतु रखा गया। हालांकि आज भी लोग इसे हावड़ा ब्रिज कहना ही पसंद करते हैं। यह एक ऐसा ब्रिज है जिसमें कहीं भी नट बोल्ट नहीं लगाए गए हैं। यह दुनिया के सबसे लंबे 6 सस्पेंशन ब्रिजों में से एक है। इसका निर्माण 1942 में पूरा हुआ और फरवरी 1943 में लोगों के लिए खोला गया। यह ब्रिज 705 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है। एक अनुमान के अनुसार इस विशाल ब्रिज से हर रोज 80 हजार से अधिक वाहन और 10 लाख पैदल यात्री गुजरते हैं। हावड़ा ब्रिज के नीचे ही एक दार्शनिक स्थल है मलिक घाट फ्लॉवर मार्केट। सुबह के समय इस मार्केट में काफी चहल-पहल देखने को मिलेगी। यहां भांति-भांति के फूल बिकते हैं। हावड़ा ब्रिज से इसका व्यू बहुत ही सुंदर नजर आता है।

ट्राम की सवारी

कोलकाता के ट्राम को एशिया के सबसे पुराना ट्रांसपोर्ट माना जाता है। इसकी शुरुआत 27 मार्च, 1902 में हुई थी। पहली ट्राम सियालदाह और आर्मीनियन घाट स्ट्रीट के बीच चली थी। यह वो जमाना था जब ट्राम को घोड़े खींचा करते थे। घोड़ों द्वारा खींचने वाली ट्राम को खासतौर पर लंदन से आयात किया गया था। इसका उद्घाटन लॉर्ड रिपन ने किया था। वक्त के साथ-साथ कोलकाता ट्राम को लोकोमोटिव इंजन मिला और तब से यह लगातार यहां की सड़कों पर दौड़ रही है। आज भले ही शहर ने टैक्सी और मेट्रो के साथ गति पकड़ ली हो लेकिन कोलकाता का ओल्ड व‌र्ल्ड चार्म इन ट्राम के जरिए बरकरार है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

दो सड़क हादसों में एक की मौत और तीन विदेशी नागरिक घायल
सिक्किम से सिलीगुड़ी लौट रही कार तीस्ता नदी में जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत | Road Accident

सिलीगुड़ी / कोलकाता 12 अक्टूबर (एजेंसी)– सिक्किम से सिलीगुड़ी लौट रही कार ((Road Accident))के कलिझोरा के पास शुक्रवार को अनियंत्रित होकर तीस्ता नदी में जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक बीएसएनएल कर्मचारी की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि एसयूवी कार सिक्किम से सिलीगुड़ी लौट रही थी जिसमें चार लोग सवार थे। कार चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार फिसलकर सड़क (Road Accident)से नीचे उतर गयी और तीस्ता नदी में जा गिरी।

नदी में डूबने से पहले कार में सवार तीन लोग कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति कार के भीतर ही रह गया जिसकी पहचान होनी अभी बाकी है। क्षतिग्रस्त कार को पानी से बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। कार का पंजीकरण सिक्किम मोटर वाहन विभाग से हुआ है।

नाइजीरिया के तीन नागरिक घायल

एक अन्य कार हादसे में नाइजीरिया के तीन नागरिकों समेत एक कार चालक को गंभीर चोटें आईं। यह हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ जब ईएम बाईपास पर चिंगारी घाट के नजदीक गैस से लदे ट्रक को गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद दो नाइजीरियाई नागरिकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है जबकि तीसरे को अधिक चोट लगने के कारण से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल चालक सुरक्षित है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 250 मरीज सुरक्षित बाहर निकाले गए
दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी

कोलकाता (एजेंसी) Edited By Vijay Sharma । पश्चिम बंगाल में कोलकाता मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के फार्मेसी विभाग में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हॉस्पिटल से करीब 250 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह कोलकता के मेडिकल कॉलेज में फार्मेसी स्टोरी में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और उनके तीमारदारों ने शोर मचाना शुरू किया। इस बीच प्रशासन ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गईं। फिलहाल दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के सभी मरीज सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए करीब 250 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

नौसेना के पास सिर्फ दो ‘माइनस्वीपर’ जहाज: शीर्ष अधिकारी
नौसेना(Navy) मेंसहायक सामग्री प्रमुख रियर एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन ने बताया

कोलकाता (एजेंसी)। भारतीय नौसेना(Navy) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि पूर्वी एवं पश्चिमी समुद्री सीमा क्षेत्र में हजारों किलोमीटर लंबी तटरेखा में फैले समुद्री मार्गों और बंदरगाहों की हिफाजत के लिए नौसेना के पास अभी सिर्फ दो ‘माइनस्वीपर’ हैं। ‘माइनस्वीपर’ ऐसे जहाज को कहते हैं जो पानी के भीतर बनाई गई बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें नष्ट करते हैं।

नौसेना में सहायक सामग्री प्रमुख रियर एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन ने बताया कि नौसेना को बारूदी सुरंग हटाने वाले 12 जहाजों की जरूरत है लेकिन अभी उसके पास सिर्फ दो ऐसे जहाज हैं। स्वामीनाथन ने कहा, ‘नौसेना इन जहाजों की तुरंत जरूरत है।’ शुक्रवार को नौसेना के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामीनाथन ने कहा कि रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ‘माइनस्वीपरों’ के निर्माण के लिए एक विदेशी कंपनी से गठजोड़ की प्रक्रिया में है। सरकार 32,000 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजना के लिए एक विदेशी कंपनी की तलाश में है ताकि 12 माइनस्वीपर जहाजों की खरीद की जा सके। इन जहाजों का बुनियादी काम पानी के भीतर बनाई गई बारूदी सुरंगों का पता लगाना, उसे श्रेणीबद्ध करना और नष्ट करना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो