HPSC - Sach Kahoon Hindi

21 मई को प्रारम्भिक होगी एचसीएस एवं अलाईड सर्विसेज की परीक्षा
42 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगें 10920 परीक्षार्थी

तैयारियां पूरी, एचसीएस स्तर के अधिकारियों को लगाया डयूटी मजिस्ट्रेट

कुरुक्षेत्र। (सच कहूँ/देवीलाल बारना) हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से 21 मई को एचसीएस (HCS) एवं अलाईड सर्विसेज की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र जिले में 27 शिक्षण संस्थानों में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों में लगभग 10920 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा सुबह के सत्र में प्रात: 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और सायं के सत्र में सायं 3 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– जननायक जनता पार्टी राजस्थान में चुनावों की तैयारी में, करेंगे संगठन विस्तार: दुष्यंत चौटाला

इसको लेकर उपायुक्त उपायुक्त शांतनु शर्मा ने शुक्रवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित किया। एचपीएससी (HPSC) के सदस्य राजेंद्र धीमान ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी हिदायतों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह है कि परीक्षार्थी योग्यता के साथ परीक्षा में बैठेंगे और एचपीएससी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ परीक्षाओं का मूल्यांकन करेंगी।

इस परीक्षा को संपन्न करवाने में शिक्षक वर्ग का बहुत बड़ा दायित्व है, इसलिए इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिक्षक वर्क पूरी मुस्तैदी के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। इस परीक्षा को अच्छे ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा। इस दौरान नगराधीश हरप्रीत कौर ने एचपीएससी की तरफ से जारी हिदायतों पर अमल करने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से 27 शिक्षण संस्थानों में बनाए गए 42 परीक्षा केंद्रों पर एचसीएस स्तर के डयूटी मजिस्ट्रेट लगा दिए गए है।

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगें डयूटी मैजिस्ट्रेट | (HCS Exam)

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सभी सेंटर सुपरवाईजर और डयूटी मैजिस्ट्रेट शनिवार 20 मई को अपने-अपने अधीनस्थ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, फ्रिक्सिंग टीम, सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक व्यवस्था सहित अन्य तमाम व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करेंगे। इन परीक्षा केंद्रों में जहां भी कमी पाई जाती है, उन परीक्षा केंद्रों में तमाम व्यवस्थाओं का प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी सुबह के सत्र में 8.50 मिनट से 9.50 मिनट तक तथा सायं के सत्र में 1.50 से 2.50 मिनट तक परीक्षा केंद्रों के अंदर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, पर्स, ज्वैलरी आदि ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी को केवल एडमिट कार्ड, आई कार्ड और पैन ले जाने की इजाजत दी जाएगी। सभी सेंटर सुपरवाइजर पूरी मूस्तैदी के साथ डयूटी देंगे ताकि एचपीएसी की परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

लगाई जाएगी धारा 144

उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह परीक्षा महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की कौताही सहन नहीं की जाएगी। इस परीक्षा को लेकर कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसको ध्यान में रखते हुए परीक्षा को नकलरहित एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाना है। परीक्षा के दृष्टिगत धारा 144 लगाई जाएगी तथा सभी फोटोस्टेट मशीने व कोचिंग सेंटर भी परीक्षा वाले दिन बंद रहेंगे। इस मौके अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम सुरेंद्र पाल, डीएमसी अश्विनी मलिक, एसडीएम सोनू राम, एसडीएम कपिल शर्मा, एसडीएम नसीब, शुगर मिल के एमडी राजीव, डीएसपी सुभाष, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम पूनिया आदि उपस्थित थे।

हरियाणा में रद्द होगी पीजीटी भर्ती!
एक बार फिर जारी होगा पीजीटी भर्ती का विज्ञापन

परीक्षा का नया पैटर्न बना अड़चन एचपीएससी ने हाई कोर्ट में दाखिल किया जवाब

हिसार। (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। अपनी लापरवाही के कारण हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (HPSC) एक बार फिर चर्चा में है। इस बार प्रदेश के स्कूलों में होने वाली पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स की भर्ती को लेकर हाईकोर्ट की फटकार लगी है। 2019 से लेकर अब तक तीन बार जारी हो चुके पीजीटी भर्ती का विज्ञापन रद्द माना जाएगा। इस बार विज्ञापन के बाद पीजीटी भर्ती का परीक्षा पैटर्न बदलना एचपीएससी, हरियाणा सरकार व खुद आवेदकों को महंगा पड़ा।

यह भी पढ़ें:– मिड-डे-मील कुकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई मई

दरअसल हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग की सिफारिश पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सबसे पहले अगस्त 2019 में पीजीटी भर्ती (PGT Bahrti) को लेकर विज्ञापन जारी किया था। उसके बाद इस विज्ञापन को रद मानकर नवंबर 2020 में चयन आयोग ने फिर से विज्ञापन जारी किया। इतना ही नहीं हरियाणा सरकार ने 2022 में हरियाणा के स्कूलों में पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स भर्ती करने की जिम्मेदारी नए सिरे से हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन को दे दी। एचपीएससी ने फिर से दिसंबर 2022 में पीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी कर 150 प्रश्नों का बहुविकल्पी पैटर्न जारी कर दिया। साथ में नेगेटिव मार्किंग जोड़ी गई।

20 मार्च 2022 को बदला था परीक्षा पैटर्न

बदलाव यहीं तक नहीं रुका एचपीएससी ने 20 मार्च 2022 को एक बार फिर पीजीटी भर्ती (PGT Bahrti) का एग्जाम पैटर्न बदल दिया। इस बार एग्जाम पैटर्न दो अलग-अलग चरणों में विभाजित कर दिया गया। प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा में विभाजित किए गए इस पैटर्न पर हरियाणा प्रदेश के आवेदकों ने कड़ी आपत्ति जताई, क्योंकि इस पैटर्न के अनुसार बहुविकल्पी प्रश्नों के स्थान पर डिस्क्रिप्टिव पश्न शामिल किए गए थे। एचपीएससी व हरियाणा सरकार ने आवेदकों की मांग पर विचार नहीं किया तो भिवानी की एक आवेदक पूनम व अन्य ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एचपीएससी द्वारा बदले गए एग्जाम पैटर्न को चैलेंज कर दिया।

हाईकोर्ट ने लगाई थी भर्ती पर रोक

इस जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने तुरंत रोक लगाते हुए हरियाणा सरकार व एचपीएससी से जवाब दाखिल करने के लिए 11 मई का दिन निश्चित किया था। वीरवार को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक जवाब दाखिल कर सीधे तौर पर कह दिया गया कि हरियाणा में प्रस्तावित पीजीटी भर्ती के विज्ञापन को रद मानकर नए सिरे से एक नया विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसे हाईकोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया पर पुराने विज्ञापन पर आधारित भर्ती पर अभी रोक जारी रहेगी।

इस फैसले से जहां परीक्षा पैटर्न की मांग कर रहे आवेदकों को राहत मिली है वही आवेदकों व सरकार को करारा झटका भी लगा है। क्योंकि अब दोबारा विज्ञापन जारी करने व एग्जाम पैटर्न बनाने में समय लग सकता है। इस फैसले से एक तरफ जहां हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अभी शिक्षकों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है तो वहीं युवा पढ़े-लिखे बेरोजगारों को अभी भर्ती के लिए एचपीएससी (HPSC) व सरकार की तरफ ही देखना पड़ेगा दूसरा और कोई चारा नहीं है।

4476 पदों के लिए 45 हजार ने किया था आवेदन

ज्ञात रहे कि शुरुआत में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बाद में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने पीजीटी के विभिन्न विषयों के कुल 4476 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इनमें से 3863 हरियाणा कैडर के व 613 मेवात कैडर के पद निर्धारित किए गए थे। इस भर्ती में करीब 45 आवेदकों ने आवेदन किए थे। इस भर्ती के लिए पढ़े-लिखे एचटेट पास युवा बेरोजगार 2019 से ही तैयारी में लगे हुए थे। अब इस भर्ती के रद्द होने से बेरोजगारों को जोर का झटका लगा है।

नवंबर के बाद जारी हो सकता है नया विज्ञापन

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन ने वीरवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जो जवाब दाखिल किया है उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब नया विज्ञापन नवंबर के बाद ही जारी हो सकता है। क्योंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हर वर्ष नवंबर माह में ही एचटेट की परीक्षा आयोजित करता है। यदि आयोग ऐसा करता है तो 2023 के एचटेट में शामिल होने वाले आवेदकों को भी इस भर्ती में मौका मिल सकता है।

पहले भी चर्चा में रही पीजीटी भर्ती | (PGT Bahrti)

यह पहला मामला नहीं है, जब हरियाणा के स्कूलों में पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स की भर्ती चर्चा में रही हो। इससे पहले भी तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जब बड़े स्तर पर पीजीटी की भर्ती की थी। तब भी 4 वर्ष के अनुभव वाले आवेदकों को एचटेट के समानांतर मानकर बड़ा विवाद हुआ था। इसके अलावा गुड एकेडमिक रिकॉर्ड भी सबसे बड़ी बाधा बनी थी।

बाद में पात्र अध्यापक संघ की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने गुड एकेडमिक रिकॉर्ड को दसवीं से लेकर स्नातकोटर स्तर तक औसत अंकों के आधार पर गुड एकेडमिक रिकॉर्ड किया था। तब भी यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। आखिर 2014 में चुनाव से ठीक पहले पीजीटी की भर्ती तो पूरी हो गई थी लेकिन इसके मामले 2017 तक विचाराधीन रहे थे।

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, ग्रेजुएट करें जल्द आवेदन
हरियाणा में इन पदों पर निकली सरकारी भर्तियाँ

नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को अब सुनहरा अवसर मिल रहा है। दरअसल, हरियाणा लोक सेवा आयोग यानी HPSC ने ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिन्हें सरकारी नौकरी की तलाश है वो युवा जल्द इन पदों पर आवेदन कर सकते है। HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– अपने मस्तिष्क को तेज करें | Dimag Tej Kaise Kare

आवेदन की प्रक्रिया एवं डिटेल्स, आयु सीमा..

इन पदों पर भर्ती अभियान 35 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वित्त विभाग, हरियाणा में ट्रेजरी अधिकारी के 5 पद और सहायक ट्रेजरी अधिकारी के 30 पद हैं। HPSC ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी आॅफिसर भर्ती 2023 के आॅनलाइन आवेदन 14 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुके हैं, योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके अलावा मैट्रिक स्तर तक हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 28 अप्रैल 2023 को 21 वर्ष से 42 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगी परीक्षा?

हरियाणा में ट्रेजरी आॅफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी आॅफिसर पद पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को दो चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। पहले चरण में 300 अंकों की लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में 40 अंकों का इंटरव्यू राउंड शामिल है। दोनों चरणों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

कैसे करें आवेदन |  (HPSC Recruitment)

1. आयोग की आधिकारिक hpsc.gov.in पर जाएं

2. होमपेज पर विज्ञापन टैब पर क्लिक करे

3. इसके बाद, 2023 के विज्ञापन संख्या 23 के खिलाफ आवेदन लिंक पर क्लिक करें

4. अब मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आगे बढ़ें

5. फॉर्म भरकर फीस जमा करें और सब्मिट पर क्लिक करें

6. आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

HPSC भर्ती में गड़बड़ी के आरोप
90 प्रतिशत अंक लेने वाले भी इंटरव्यू में बाहर

हिसार/चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग की कॉलेज कैडर के सहायक प्रोफेसर पद की भर्ती सवालों के घेरे में है। अलग-अलग विषयों के 1647 पदों के लिए हुई भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि स्क्रीनिंग रिजल्ट जारी करने के बाद इंटरव्यू पर बुलाया गया। उसी दिन एचपीएससी ने रिवाइज आंसर-की जारी कर दी। जिसमें 9 प्रश्न डिलीट किए गए। इसके बावजूद मेरिट लिस्ट नहीं बदली। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पहले ही तय था कि किन्हें रखना है और किन्हें बाहर करना है। डिलीट किए गए 9 प्रश्नों में से 6 प्रश्नों के दो ऑप्शन दिए गए थे।

जबकि तीन प्रश्न ठीक होने के बावजूद डिलीट कर दिए गए। यानी मेरिट लिस्ट 91 अंकों में से बनाई गई। यही नहीं, लिखित परीक्षा में केमेस्ट्री टॉपर हिसार की प्रोमिला समेत 90% या अधिक अंक लेने वाले 30 से ज्यादा अभ्यर्थी इंटरव्यू में बाहर हो गए। इन्हें इंटरव्यू व व्यक्तिगत उपलब्धि के 50 में से केवल 30 अंक मिले। इनका कहना है कि लो मेरिट वालों को इंटरव्यू में अधिक अंक देकर सिलेक्ट कर लिया गया। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 7 नवंबर 2017 को आया था। 2 से 10 जनवरी 2018 तक इंटरव्यू हुए। भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सिर्फ ज्वॉइनिंग बाकी है।