bsnl - Sach Kahoon Hindi
BSNL में निकली 100 पदों पर भर्ती, जानें पोस्ट और पूरी डिटेल
नई दिल्ली (एजेंसी)। BSNL Recruitment: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बीएसएनएल ने सीधी भर्ती कोटा के तहत दूरसंचार क्षेत्र में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (जेटीओ) के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
बीएसएनएल की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 जून के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई के सुबह 10 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें बीएसएनएल की ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है।
वहीं, जिन अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में त्रुटि को सुधार करने का विंडो आधिकारिक वेबसाइट पर 4 जुलाई के सुबह 10 बजे से 11 जुलाई के सुबह 10 बजे तक सक्रिय रहेगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास केंद्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, विद्युत, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), या इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों में से किसी एक में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता या एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (कंप्यूटर विज्ञान) होना चाहिए। वहीं, निर्धारित विषयों में एमटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 16,400 से 40,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) अगस्त में आयोजित होने की संभावना है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है।
BSNL सिम कार्ड के लिए मारामारी! सप्लाई पूरी करने में अधिकारी नाकाम
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। प्राइवेट सेलुलर फोन कंपनियां जिओ (JIO) तथा एयरटेल (Airtel) आदि द्वारा टैरिफ में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के बाद मोबाइल फोन उपभोक्ता बड़ी तेजी से केंद्र सरकार की भारत सरकार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी की सेल्यूलर सर्विस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में प्राइवेट फोन कंपनियों के उपभोक्ता मोबाइल नंबर को BSNL में पोर्ट करवा रहे हैं लेकिन BSNL मांग के अनुरूपसिम कार्ड की सप्लाई ही नहीं कर पा रही। BSNL
BSNL द्वारा एक तरफ तो प्राइवेट कंपनियों के टैरिफ बढ़ने पर अपनी सेवाओं का प्रचार प्रसार कर उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रही है, दूसरी तरफ वह बढी हुई मांग के मुताबिक सिम कार्ड की सप्लाई करने में नाकाम साबित हो रही है। खास बात यह है कि प्राइवेट कंपनियां ग्राहकों को 5-जी की सर्विस प्रदान कर रही हैं, वही बीएसएनल अभी 3-जी पर ही अटका हुआ है। लोग टैरिफ प्लान कम होने के कारण प्राइवेट कंपनियां छोड़कर बीएसएनएल में नंबर पोर्ट करवा रहे हैं। ग्राहक 3-जी की नेट स्पीड पर ही संतुष्ट हैं क्योंकि 4-जी और 5-जी की तुलना में 3-जी नेट स्पीड में कोई ज्यादा अंतर नहीं है।3-जी नेट स्पीड पर भी वीडियो आसानी से देखें और डाउनलोड किया जा सकते हैं। इसलिए अब स्पीड का कोई मसला नहीं है।
नंबर पोर्ट करने वाले परेशान, 50 मांगने पर मिलते हैं सिर्फ पांच
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर शहर में 15 दिनों से BSNL के सिम कार्ड मोबाइल फोन की दुकानों पर उपलब्ध नहीं हैं। एक दुकानदार ने बताया कि वे उसके पास रोजाना 15 से 20 ग्राहक नंबर पोर्ट करवाने के लिए आ रहे हैं। सबको वे अगले दिन आने का बोलते हैं लेकिन अगले दिन भी सिम कार्ड नहीं उपलब्ध हो पाते। चहल चौक पर स्थित एक दुकानदार ने बताया कि 15 दिन के इंतजार के बाद आज बीएसएनएल के अधिकारियों ने शहर में कुछ दुकानदारों को गिनती के सिम कार्ड सप्लाई किए हैं। उसने 50 सिम कार्ड मांगे तो पांच ही मिले हैं। जानकारी के मुताबिक 500 सिम कार्ड की मांग के विपरीत शहर में दुकानदारों को आज सिर्फ 60 कार्ड ही मिल पाए। एक दर्जन दुकानदारों को पांच-पांच सिम कार्ड ही दिए गए हैं जबकि नंबर पोर्ट करवाने वाले ग्राहकों की संख्या कहीं ज्यादा है। BSNL
बीएसएनएल के अधिकारी पहले अपने जिले में सप्लाई करते हैं
दुकानदारों का कहना है कि अधिकारी जल्दी ही और सिम कार्ड भेजने का भरोसा दिला रहे हैं।एक अन्य दुकानदार ने बताया कि श्रीगंगानगर को सिम कार्ड बीकानेर से आते हैं। बीकानेर में बीएसएनएल के अधिकारी पहले अपने जिले में सप्लाई करते हैं। इस में से कुछ कार्ड ही वे संभाग के दूसरे जिलों में भेजते हैं। दुकानदारों के मुताबिक हाल फिलहाल जिओ तथा एयरटेल आदि प्राइवेट कंपनियों के टैरिफ प्लान में कोई कमी होने की संभावना नहीं है लेकिन बीएसएनएल के जिस तरह से ग्राहक बढ़ रहे हैं,आशंका है कि बीएसएनएल अपने टैरिफ में वृद्धि कर सकती है लेकिन फिर भी उसके टैरिफ प्लान प्राइवेट कंपनियों से कम ही होंगे,ऐसी उम्मीद की जा रही है।
यहां देखने वाली बात यह है कि प्राइवेट कंपनियां 5-जी से भी आगे बढ़ रही हैं जबकि बीएसएनएल 6-7 वर्षों से 3जी पर ही अटका हुआ है। पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में आया था कि बीएसएनएल ने 4-जी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बीएसएनएल ने अपने टॉवर्स को 4-जी के लिए अपग्रेड करने का काम लगभग पूरा कर लिया है, लेकिन यह सर्विस अभी तक इसलिए लॉन्च नहीं हो पाई क्योंकि अपग्रेड किए गए टॉवर्स के उपकरण चोरी भी हो रहे हैं।
अकेले राजस्थान की बात करें तो 70 टावर्स के उपकरण चोरी होने के मामले पुलिस थानों में डेढ़ 2 महीना में दर्ज हुए हैं। श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों में भी एक दर्जन से अधिक टॉवर्स के उपकरण चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। BSNL
Rajasthan Weather Update: भारी बारिश से खेतों में पानी भरा, शहर और ग्रामीण सड़कें बंद!
BSNL Recharge Plans: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बीएसएनएल की बड़ी खबर
नई दिल्ली। BSNL Recharge Plans: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है, जो आजकल चर्चाओं में चल रही है। देशभर में अब बहुत सी ऐसी टेलीकॉम कंपनियां आ गई हैं जो बेहतरीन प्रीपेड प्लान लेकर आ रही हैं, जो हर किसी के मन को लुभा रही हैं। अगर आपके पास भी बीएसएनएल का सिम है तो फिर टेंशन किस बात की। कंपनी की तरफ से ऐसे-ऐसे प्लान चलाए जा रहे हैं जो लोगों का दिल जीत रहे हैं।
आज हम आपके लिए एक ऐसा प्रीपेड प्लान लेकर आए हैं, जिसे यूज करके आप उस प्लान के कायल हो जाएंगे। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 1515 रुपये तय की गई है, जिसका रिचार्ज कराकर आप बंपर फायदा उठा सकते हैं। इस रिचार्ज में यूजर्स को ढेर सारी सुविधाएं मिल रही हैं। BSNL Recharge Plans
प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा प्रतिदिन के हिसाब से प्रदान किया जा रहा है। इसमें सबसे खास बात है कि प्लान में यूजर्स को एक साल यानि 365 दिन की वैलिडिटी प्रदान की जा रही है। प्लान की वैलिडिटी के हिसाब से रोजाना का खर्च निकाले तो करीब 5 रुपये का आएगा। इतना ही नहीं, महीने में 126 रुपये तक खर्च करने की जरूरत होगी।
बिना डेटा भी चलेगा इंटरनेट | BSNL Recharge Plans
बीएसएनएल का यह प्लान ऐसा कि आप बिना डेटा के भी इंटरनेट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। प्लान में ऐसी व्यवस्था दी गई है कि आपका इंटरनेट खत्म हो जाए तो फिर 40 केवीपीएस की रफ्तार से चलता रहेगा। इससे आपको कई बेहतरीन सुविधाएं भी मिल जाएंगी। इसलिए इतना सारा फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्दी ही रिचार्ज करा लें।
बीएसएनएल (BSNL) का भूचाल, प्लान कमाल, मचा रहा धमाल
2.6 रुपये कुल और सुविधाएं फुल | BSNL News
स्मार्टफोन तो है लेकिन उसमें रिचार्ज नहीं, क्या करें कंपनियों के प्लान ही इतने महंगे हैं कि जल्दी ही खत्म हो जाते हैं और बैनिफिट बहुत कम हैं। लेकिन अब आपको टैंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि बीएसएनएल आपके लिए लाया है टैंशन फ्री रखने वाला कमाल का प्लान। जो यूजर्स के दिलों पर मचा रहा है धमाल।
(BSNL News) के ऐसे कई प्लान लोगों के दिलों पर धमाल मचा रहे हैं। आपको हम एक ऐसे आॅफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ ढेर सारी सुविधाएं मिल रही हैं, जो आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको बहुत सस्ते प्रीपेड प्लान की खासियत बता रहे हैं, जिसकी कीमत 400 रुपये से कम है। इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी प्रदान की जा रही है। आपने रिचार्ज कराने का अवसर हाथ से निकाला तो फिर पछताना पड़ेगा।
397 रुपये कीमत वाला प्लान यूजर्स को 2जीबी डेटा के साथ बंपर सुविधाएं दे रहा है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी डेटा प्रतिदिन के हिसाब से मिल रहा है। प्रीपेड प्लान में 100 मुफ्त एसएमएस और फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन का भी बेनिफिट दिया जाएगा। प्लान में 5 महीने यानि 150 दिन तक बंपर सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। प्लान में अगर रोज का खर्च निकाले तो करीब 2.6 रुपये आएगा।
एयरटेल की भी धूम
देश की जबरदस्त टेलीकॉम कंपनियों में गिने जाने वाली एयरटेल के प्लान की कीमत 359 रुपये दर्ज की जा रही है। प्लान की वैधता 28 दिन तय की गई है। प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जाता है।
जियो जीत रहा दिल
जियो का प्रीपेड प्लान यूजर्स के दिल और दिमाग पर राज कर रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो 28 दिन तय की गई है। प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डेटा + 40 जीबी वॉयस अनलिमिटिड कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान की रही है।
नई दिल्ली। इस कंपनी का Sim लाइए, मांगे रिचार्ज से हर महीने छुट्टी पाइए। (BSNL) यह लाइन अक्सर अपने बाजारों में सड़कों पर और भीड़भाड़ वाले लगभग हर जगह पर सुना होगा खासकर से रेलवे स्टेशन के बाहर। हम आपके लिए बीएसएनएल कंपनी के सबसे टिकाऊ और सस्ते रिचार्ज की जानकारी लेकर आए हैं।
बीएसएनएल भारत में अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करता है, (BSNL) जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले प्लान भी शामिल हैं।
18 रुपये का प्लान 2 दिनों की वैधता के साथ आता है और प्रति दिन 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है।
75 रुपये के प्लान में 200 मिनट तक स्थानीय और एसटीडी कॉल, 2 जीबी मोबाइल डेटा और 30 दिनों के लिए व्यक्तिगत रिंगबैक टोन की पेशकश की जाती है।
87 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस, (BSNL) प्रति दिन 1 जीबी डेटा और 14 दिनों के लिए मोबाइल गेम सेवा प्रदान की जाती है।
94 रुपये के प्लान में 30 दिनों के लिए 200 मिनट का लोकल और एसटीडी टॉक टाइम और 3 जीबी मोबाइल डेटा मिलता है।
97 रुपये के प्लान में 18 दिनों के लिए अनलिमिटेड (BSNL) वॉयस कॉल, 2जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं।
99 रुपये का प्लान 22 दिनों के लिए मुफ्त वॉयस कॉल और व्यक्तिगत रिंगबैक टोन सेवा प्रदान करता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
BSNL 84 Days Plan: अब रोज डाटा खत्म होने की टैंशन खत्म, पाएं 3 महीने तक सब कुछ फ्री, जानें बीएसएनएल का तूफानी प्लान
नई दिल्ली। बीएसएनएल के इस तूफानी प्लान को जानकर (BSNL 84 Days Plan) आपकोडेली डेटा खत्म होने की टेंशन से बिल्कुल मुक्ति मिल जाएगी। मजे की बात ये है कि इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डेटा मिलेगा जोकि एक मोबाइल यूजर के लिए पूरे दिन के लिए काफी होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस बीएसएनएल पैकेज के साथ रात भर असीमित डेटा यूज कर सकते हैं।
जानें पूरी डिटेल्स | BSNL 84 Days Plan
अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और ज्यादा समय इंटरनेट पर बीताते हैं और अपने लिए एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो सस्ता भी हो और बेहतरीन भी हो तो आप बीएसएनएल से बेहतर और सस्ते रिचार्ज प्लान प्राप्त कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानें बीएसएनएल के एक बेहद सस्ते प्लान के बारे में जो आजकल काफी ज्यादा चर्चाओं में है।
बीएसएनएल के इस प्लान को रिचार्ज करने के बाद आप डेली डेटा खत्म होने की टेंशन से बिलकुल फ्री हो जाएंगे। इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डेटा शामिल है जो की एक मोबाइल यूजर के लिए पूरे दिन के लिए पर्याप्त होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस बीएसएनएल पैकेज के साथ रात भर असीमित डेटा का उपयोग कर सकते हैं।
कितने रूपए में मिलता है ये प्लान | BSNL 84 Days Plan
बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है, आप इसे 84 दिन तक खूब मजे के साथ जीभर कर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे तो भी ये खत्म नहीं होने वाला। इंटरनेट डेटा की बात करें तो इसमें हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा। 3 जीबी की सीमा पूरी होने के बाद स्पीड घटकर 40 केबीपीएस रह जाती है जिसका भी आप रोजाना इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा, बीएसएनएल के पैकेज में एमटीएनएल नेटवर्क सहित किसी भी नेटवर्क पर प्रति दिन 100 मुफ्त एसएमएस शामिल हैं। एसटीवी 599 को बीएसएनएल की वेबसाइट पर या स्वयं की देखभाल के माध्यम से सक्रिय किया जा सकता है। साथ ही सब्सक्रिप्शन में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है।
इतना ही नहीं, इस प्लान में असीमित मुफ्त डेटा भी शामिल है। जो रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक उपलब्ध है यानि की इस समय में तो आपकी लोटरी लग जाएगी। जितना मन करें उतना आप इस समय में इस्तेमाल करेंगे तो आपके प्लान के डाटा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सर्वे के मुताबिक बीएसएनएल का यह प्लान लोगों को बहुत ही जयदा पसंद आ रहा है और लोग इसको धड़ाधड़ से रिचार्ज करवा रहे है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
बीएसएनएल के पुनरूद्धार के लिए 1.64 लाख करोड़ का पैकेज
नयी दिल्ली ’ सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को चौथी पीढ़ी की 4 जी सेवायें शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन के साथ ही इसके 5 जी सेवा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बुधवार को चार वर्ष के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में यह मंजूरी दी गयी। सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र को रणनीतिक क्षेत्र मानते हुये और टेलीकॉम बाजार में संतुलन बनाये रखने के लिए बीएसएनएल की मौजूदगी के महत्व को रेखांकित करते हुये इस पैकेज को मंजूरी दी है। उसने कहा है कि बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीकॉम सेवाओं की पहुंच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही स्वेदशी प्रौद्योगिकी और आपदा राहत में भी कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही सरकार बीएसएनएल को इस पैकेज के बल पर वित्त वर्ष 2026-27 तक लाभ की स्थिति में पहुंचाना चाहती है।
बैठक के बाद संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुये कहा कि इस पैकेज में नकदी के साथ ही सरकार की बैंक गारंटी और इक्विटी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल को गांवों में नेटवर्क के विस्तार में मदद के लिए भारत ब्राडबैंड निगम लिमिटेड (बीबीएनएल) का बीएसएनएल में विलय करने का निर्णय लिया गया है जिससे बीएसएनएल के ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क की क्षमता बढ़कर 14 लाख किलोमीटर से अधिक हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि इस पैकेज में 41 हजार करोड़ रुपये की नकदी आर्थिक सहायता भी शामिल है। इसके साथ ही बीएसएनएल जो बैंकों ने ऋण लिये हुआ है उसको कम दर की ब्याज दर पर ऋण लेकर पुनर्भगतान करने के लिए बैंक गारंटी भी दी जायेगी। इससे बीएसएनएल को कुछ राहत मिलेगी और उसके बैलेंस सीट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल को 44993 करोड़ रुपये के इक्विटी निवेश के माध्यम से 900/1800 मेगाहर्टज बैंड में स्पेक्ट्रम का प्रशासनिक आवंटन किया जायेगा। इससे बीएसएनएल बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकेगी और धीरे-धीरे 5 जी सेवा की ओर बढ़ेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
बीएसएनएल सेवाओं में कर्मचारियों को फिर से मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट
बीकानेर (एजेंसी)। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक बार फिर से सरकारी एवं सार्वजिनक क्षेत्र के उपक्रम में कार्यारत तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारियों को लैंडलाईन, ब्राडबैंड एवं एफटीटीएच सेवा में 10 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। बीएसएनएल बीकानेर के जीएम एन.राम ने बताया कि यह छूट नये तथा वर्तमान में सरकारी एवं सार्वजिनक क्षेत्र के उपक्रम में कार्यरत तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए लागू होगी तथा इस छूट के तहत उपभोक्ता को मासिक किराये में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
पूर्व में यह छूट लैंडलाईन सेवा के लिए नहीं थी, परन्तु अब लैंडलाईन सेवा को भी इसमें शामिल किया गया है। इस छूट का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को पब्लिक पार्क स्थित बीएसएनएल के उपभोक्ता सेवा केन्द्र में (कार्यरत कर्मचारियों के मामले में रोजगार प्रमाण पत्र प्रतिलिपि व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ की सत्यापित प्रतिलिपि के साथ) आवेदन करना होगा। इस छूट का लाभ केन्द्र, राज्य सरकार व सार्वजिनक क्षेत्र के कर्मचारी उठा सकते हैं तथा इस छूट का लाभ लेने के लिए कनेक्शन संबन्धित कर्मचारी के नाम से होना चाहिए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
बीएसएनएल का वीओएलटीई सेवा के लिए नोकिया से करार
नयी दिल्ली (एजेंसी)। दूरसंचार सेवायें देने वाली सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने पश्चिम और दक्षिण भारत के 10 सर्किल में चौथी पीढ़ी की 4 जी सेवा और वॉयस ओवर एलटीई (वीओएलटीई) सेवा करने के लिए नोकिया के साथ नेटवर्क आधुनिकीकरण करार किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नेटवर्क आधुनिकीकरण करार के तहत वह नोकिया सिंगल रेडिया एस्सेस नेटवर्क (आरएएन) साफ्टवेयर का उपयोग करेगी, जिससे नेटवर्क बनाना सरल हो जायेगा और इससे एक ही रेडियो यूनिट में उपभोक्ताओं को टू जी , थ्री जी और 4 जी सेवायें देने के साथ ही बीएसएनएल की परिचालन लागत में कमी आयेगी।
उसने कहा कि इसके साथ ही नयी वीओएलटीई सेवाओं से बीएसएनएल के 4 जी ग्राहकों को एचडी गुणवत्ता के वॉयस और तेज कॉल कनेक्शन की सुविधा मिलेगी। नोकिया बीएसएनएल के 10 सर्किलों महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में इस प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगी। इस करार के तहत नोकिया सिंगल आरएएन सॉफ्टवेयर, सेशन बॉर्डर कंट्रोल, आईपी मल्टीमीडिया सबसिस्टम, क्लाउडबैंड, मोनेटाइजेशन सोल्यूशंस, परफॉरमेंस मैनेजर, आईपी/ एमपीएलएस और वावेन्स माइक्रोवेव प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जायेगा। नोकिया वैश्विक स्तर पर इनका उपयोग कर रही है।