ICC World Cup - Sach Kahoon Hindi

World Cup: अश्विन को टीम में शामिल करने पर रहेंगी प्रशंसकों की नजर
पुणे (एजेंसी)। आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup) में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बंगलादेश के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले में स्पिनर आर अश्विन को टीम में शामिल किये जाने सवाल पर रहेंगी लाखों प्रशंसकों की नजर। हालांकि इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी है। ऐसा माना जा रहा है कि पुणे की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नेट अभ्यास के दौरान दिग्गज स्पिनर अश्विन को स्पिन गेंदबाजी पर टिप्स देते देखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि टीम का बल्लेबाजी क्रम को परेशान नहीं करना चाहता, जब तक कि अश्विन एकादश के जरूरी न हो।

यहां प्रशंसक भारत द्वारा आक्रामक खेल की उम्मीद कर रहे हैं, रोहित शर्मा शानदार लय में दिख रहे हैं और शुभमन गिल अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की हैं, उन्होंने विकेट पर अपने संक्षिप्त पारी में आक्रमता की झलक दिखाई। रोहित ने तीन मैचों में 217 रन बनाए हैं और पिछले दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। आईसीसी विश्व कप 2023 में आठ विकेट के साथ जसप्रीत बुमरा संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

बंगलादेश के नजमुल हुसैन शांतो और मुश्फिकुर रहीम ने इस वर्ष एकदिवसीय मैचों में क्रमश: 764 और 714 रन बनाए हैं। तस्कीन अहमद 2023 में 23 विकेट के साथ बंगलादेश के सबसे सफल एकदिवसीय गेंदबाज हैं। बंगलादेश में भारत को हराने की पूरी क्षमता है वह 2007 विश्व कप में ऐसा उलटफेर कर चुका और 2022 के बाद से मेजबान टीम के खिलाफ चार वनडे मैचों में से तीन मैच जीते हैं। हालांकि उनके बल्लेबाजों ने उन्हें निराश किया है। लिटन दास, शान्तो और तौहीद हृदोय ने अभी तक टूनार्मेंट में भाग नहीं लिया है। मैच के लिए शाकिब अल हसन की संदिग्ध उपलब्धता चिंताजनक है हालांकि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मामूली चोट के बाद नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा गया।

दूसरी ओर, भारतीय बल्लेबाज इस टूनार्मेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी अच्छे रन बना रहे हैं। हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी टूनार्मेंट में अच्छी गेंदबाजी की। अश्विन के शामिल होने से भारत न सिर्फ स्पिन बल्कि बल्ले से भी मजबूत होगा। दोनों टीमों के 40 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इनमें भारत ने 31 मैच जीते हैं। बंगलादेश ने आठ में जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। वहीं एक दिवसीय विश्व कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच चार मैच हुए हैं तीन में भारत और एक में बंगलादेश को जीत मिली है। ICC World Cup

यह भी पढ़ें:– Para Asian Games 2023: पैरा एशियाई गेम्स में रामसिंह व भावना का चयन

ICC World Cup 2023: Virat Kohli पर Virender Sehwag के बयान ने मचा दिया तहलका!
ICC World Cup 2023: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना ​​है कि भारत को 2011 की विश्व कप सफलता को दोहराने और विराट कोहली के लिये एकदिवसीय विश्व कप 2023 जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए। भारत 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल जीतकर चैंपियन बना था। सचिन तेंदुलकर के आखिरी विश्व कप में भारतीय टीम ने खिताब जीतने के लिये अपना सब कुछ झोंक दिया था। सहवाग को उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार कोहली के लिये ऐसा कर सकेगी। ICC World Cup 2023

विश्व विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे सहवाग ने यहां विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के अवसर पर कहा, ‘हमने वह विश्व कप तेंदुलकर के लिये खेला था। अगर हम विश्व कप जीतते, तो सचिन पाजी का आखिरी विश्व कप यादगार होता। विराट कोहली अब भी वैसे ही हैं। हर कोई उनके लिये विश्व कप जीतना चाहेगा। वह हमेशा 100 प्रतिशत से अधिक देता है। सहवाग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विराट कोहली भी इस विश्व कप पर ध्यान दे रहे हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख लोग आपको देखेंगे। विराट को पता है कि (भारत में) पिचें कैसी होंगी। मुझे यकीन है कि वह बहुत सारे रन बनाएंगे और भारत के लिए विश्व कप जीतने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। ICC World Cup 2023

टूर्नामेंट के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा। सहवाग ने कहा कि टूनार्मेंट में वह इस खेल को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। सहवाग ने कहा, ‘हर कोई भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार करना चाहता है। मैं भी कर रहा हूं। जब सहवाग से पूछा गया कि भारत-पाक मुकाबले में विजेता कौन होगा, तो उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि उस दिन क्या होगा, लेकिन जो टीम दबाव को अच्छी तरह से संभाल लेगी वह जीत जाएगी। ICC World Cup 2023

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब भारत दबाव को बेहतर संभालता है, इसलिए वह जीतता है। पाकिस्तान पर यह बोझ है कि वह भारत के खिलाफ नहीं जीत पाया है। पाकिस्तान 1990 के दशक में दबाव से निपटने में अच्छा था लेकिन 2000 के बाद भारत ने इसे बेहतर तरीके से झेला। अगर कोई खिलाड़ी कहता है कि उन्हें दबाव महसूस नहीं होता है, तो मुझे नहीं लगता कि यह सही है। हम भी ऐसा कहते थे लेकिन अंत में आज, हम जानते हैं कि यह भारत बनाम पाकिस्तान का खेल है और भावनाएं चरम पर होती हैं। सहवाग का यह भी मानना ​​है कि मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के साथ भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाली चार टीमों में शामिल होंगी। सेमीफाइनल के बारे में अपनी भविष्यवाणी करते हुए सहवाग ने कहा, ‘यदि मुझे चार टीमें चुननी हों तो मैं आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान को चुनूंगा। ये मेरे सेमीफाइनलिस्ट हैं। ICC World Cup 2023

राशिद बने सबसे युवा कप्तान
काबुल (एजेंसी)। करियर के अपने सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे अफगानिस्तान युवा लेग स्पिनर राशिद खान को आईसीसी विश्वकप क्वालीफायर में वेस्टइंडीज और हालैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। राशिद क्रिकेट से किसी भी प्रारुप में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 19 साल के राशिद को नियमित कप्तान असगर स्तनिकजई की जगह अफगान टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

स्तनिकजई सर्जरी के लिए जिम्बाब्वे के एक अस्पताल में भर्ती हैं और वह लगभग दो सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। स्तनिकजई के टीम में लौटने तक राशिद ही टीम की कमान संभालेंगे। अफगानिस्तान को आईसीसी विश्वकप क्वालीफायर में वेस्टइंडीज और हालैंड के खिलाफ 27 फरवरी और एक मार्च को हरारे में मैच खेलने हैं। अफगान की टीम फिर इसके बाद चार मार्च को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।

राशिद ने अफगानिस्तान के लिए अब तक 37 वनडे और 29 ट््वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 86 और 47 विकेट हासिल किए हैं।राशिद से पहले सबसे कम उम्र में क्रिकेट के किसी भी प्रारुप में कप्तान बनने का रिकॉर्ड बरमूडा के रॉडनी ट्रॉट के नाम था। जो 20 साल 332 दिन में कप्तान बने थे। इसके बाद बांग्लादेश के राजिन सलेह (20 साल 297 दिन), जिम्बाब्वे के तेतेंदा टैबू (20 साल 342 दिन) और भारत के नवाब पटौदी (21 साल 77 दिन) हैं। आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले राशिद ने हाल ही में सबसे कम उम्र में वनडे और ट््वेंटी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया था। उन्होंने पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक का रिकॉर्ड तोड़ा था जो 21 साल और 13 दिन की उम्र में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने थे। राशिद अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।