Cricket - Sach Kahoon Hindi
Duleep Trophy: ईशान किशन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ईस्ट जोन ने बनाए 626 रन
Duleep Trophy: चेन्नई (सच कहूँ/एजेंसी)। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन ईशान ने 250 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
ईशान ने अपना दोहरा शतक 270 गेंदों में पूरा किया। रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने से पहले उन्होंने 301 गेंदों का सामना किया और 27 चौकों तथा सात छक्कों की मदद से 250 रन बनाए। उनकी इस पारी ने ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले अरुण लाल और सबा करीम यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
हालांकि, फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब ईशान के नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम था, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन बनाए थे।
विकेटकीपर बल्लेबाजों में भी बनाया रिकॉर्ड
ईशान ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह उपलब्धि दिनेश कार्तिक के नाम थी। कार्तिक ने 2010 के फाइनल में साउथ जोन की ओर से खेलते हुए 183 रन बनाए थे। इसके अलावा ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान बन गए हैं। वह वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
ईशान किशन ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कुशाग्र ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 132 गेंदों पर 101 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और पांच छक्के शामिल रहे। टी-ब्रेक तक ईस्ट जोन ने पहली पारी में छह विकेट खोकर 626 रन बना लिए थे। टीम की ओर से शिखर मोहन ने 85, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और वैभव सूर्यवंशी ने 44 रनों का योगदान दिया। ईशान की बड़ी पारी और मध्यक्रम के उपयोगी प्रदर्शन ने ईस्ट जोन को फाइनल में मजबूत बढ़त की ओर बढ़ा दिया है।
Cricket News: वडोदरा को मिली महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी
नई दिल्ली (एजेंसी)। वडोदरा ने हाल के वर्षों में क्रिकेट आयोजनों के लिए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यही वजह है कि वर्ष 2027 में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबलों की मेजबानी के लिए वडोदरा को चुना जाना बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्नेहल पारिख का मानना है कि वडोदरा को टूर्नामेंट के लिए मेजबान शहर बनाना बिल्कुल उपयुक्त फैसला है। उनके मुताबिक, शहर में पिछले कुछ समय के दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई महत्वपूर्ण मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं।
वडोदरा और मुंबई होंगे टूर्नामेंट के संयुक्त मेजबान
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2027 में होने वाली छह टीमों की महिला चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम को संयुक्त मेजबान के रूप में चुना है। यह प्रतियोगिता अगले साल 14 से 28 फरवरी के बीच खेली जाएगी। स्नेहल पारिख ने कहा कि लगातार बड़े मुकाबलों की मेजबानी और खिलाड़ियों तथा क्रिकेट अधिकारियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने वडोदरा के पक्ष को मजबूत किया। उन्होंने बताया कि मैदान की गुणवत्ता, पिच, आउटफील्ड और दर्शकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की कई क्रिकेट हस्तियों ने सराहना की है। भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों ने भी स्टेडियम की व्यवस्थाओं को अच्छा बताया है।
वडोदरा के करीब 30 किलोमीटर दूर हारोड-हलोल-वडोदरा हाईवे के पास स्थित यह स्टेडियम कोटांबी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इस मैदान पर पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2024 में भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच वनडे श्रृंखला के दौरान खेला गया था। इसके बाद जनवरी 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुरुष वनडे मुकाबला भी यहां आयोजित किया गया। लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी मिलने से इस मैदान ने कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है।
महिला क्रिकेट के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा स्टेडियम
करीब 35 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम महिला क्रिकेट के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बनकर सामने आया है। वर्ष 2025 में यहां महिला प्रीमियर लीग (WPL) के छह मुकाबले खेले गए। इसके बाद 2026 सत्र में भी मैदान को 11 मैचों की मेजबानी मिली। इससे महिला क्रिकेट के बड़े आयोजनों के लिए वडोदरा की उपयोगिता और बढ़ी है।
आने वाले समय में भी इस मैदान पर महिला क्रिकेट के कई मुकाबले प्रस्तावित हैं। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के मुकाबले 23, 25 और 28 अक्टूबर को यहां खेले जाने हैं। इसके अलावा भारत की महिला अंडर-19 टीम और इंग्लैंड की महिला अंडर-19 टीम के बीच टी20 मुकाबले 26 और 28 नवंबर को निर्धारित हैं।
छह टीमें लेंगी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा
2027 की महिला चैंपियंस ट्रॉफी में छह शीर्ष महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं। श्रीलंका से मेजबानी का अधिकार वापस लिए जाने के बाद टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अन्य विकल्पों पर विचार किया गया और अंततः भारत को मेजबानी सौंपी गई।
महिला चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी वडोदरा के क्रिकेट ढांचे के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे शहर को वैश्विक क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित होने का अवसर मिलेगा। लगातार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मुकाबलों की मेजबानी कर रहा कोटांबी स्टेडियम अब महिला क्रिकेट के बड़े आयोजनों के लिए भी भरोसेमंद मैदान के रूप में अपनी जगह बना रहा है।
Team India News: देवदत्त पडिक्कल ने बढ़ाया सिलेक्टर्स का सिरदर्द, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। उनकी 167 रनों की पारी ने न केवल टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि टेस्ट टीम में नंबर-3 की जगह को लेकर चयनकर्ताओं के सामने नई चुनौती भी खड़ी कर दी है। Team India News
भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि पडिक्कल की धमाकेदार पारी का सीधा असर साई सुदर्शन पर पड़ सकता है। उनके अनुसार, सुदर्शन को मिले मौकों को अभी तक वह बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर पाए हैं, जबकि पडिक्कल ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के सामने मजबूत विकल्प पेश किया है।
चयन समिति के लिए अंतिम एकादश का चुनाव आसान नहीं होगा
आकाश चोपड़ा ने कहा कि यदि पडिक्कल अगले मुकाबले में भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं, तो चयन समिति के लिए अंतिम एकादश का चुनाव आसान नहीं होगा। खासतौर पर आगामी न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए नंबर-3 के बल्लेबाज को लेकर टीम प्रबंधन को महत्वपूर्ण फैसला करना पड़ सकता है। Team India News
पडिक्कल ने अपनी पारी के दौरान 230 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। इस पारी ने टेस्ट क्रिकेट में उनकी तकनीक और लंबे समय तक क्रीज पर टिकने की क्षमता को भी सामने रखा। पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने ऋषभ पंत के साथ 71 रन जोड़े। इन साझेदारियों ने भारतीय पारी को मजबूती दी और टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए थे।
द्रविड़-पुजारा की खास सूची में शामिल हुए पडिक्कल
देवदत्त पडिक्कल ने अपनी 167 रन की पारी के साथ एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के नाम थी। ऐसे में पडिक्कल की यह पारी उनके टेस्ट करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन ने भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 की जगह को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ा दी है। यदि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो साई सुदर्शन के लिए अपनी जगह बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आगामी मुकाबलों में पडिक्कल का प्रदर्शन और चयनकर्ताओं का फैसला इस बात का संकेत देगा कि भारतीय टीम भविष्य की टेस्ट योजनाओं में किस बल्लेबाज पर अधिक भरोसा करती है। Team India News
ICC का पाकिस्तान के दो तेज गेंदबाजों पर एक्शन, आक्रामक जश्न पड़ा भारी; पहले टेस्ट की हार के बाद बढ़ीं मुश्किलें
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद और बढ़ गई हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को ICC कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। दोनों खिलाड़ियों को विकेट लेने के बाद बल्लेबाजों के बेहद करीब जाकर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने के लिए सजा दी गई है।
आक्रामक जश्न पर ICC की कार्रवाई
ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान दोनों गेंदबाजों ने विकेट लेने के बाद बल्लेबाजों के काफी करीब जाकर जश्न मनाया। ICC ने इसे खेल भावना के विपरीत माना और आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल-1 का उल्लंघन करार दिया। इस नियम के अनुसार कोई भी खिलाड़ी ऐसे शब्द, इशारे या व्यवहार नहीं कर सकता, जिससे आउट हुए बल्लेबाज को उकसाने या आक्रामक प्रतिक्रिया देने की स्थिति बने।
खुर्रम शहजाद पर जुर्माना, अब्बास को फटकार
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 17वें ओवर में शाई होप का विकेट लेने के बाद खुर्रम शहजाद उनके बेहद करीब जाकर जश्न मनाते दिखे। इस पर ICC ने उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके खाते में एक डिमैरिट पॉइंट जोड़ दिया।
वहीं, मोहम्मद अब्बास को जोमेल वारिकन का विकेट लेने के बाद किए गए आक्रामक जश्न के लिए आधिकारिक फटकार (Official Reprimand) दी गई और उनके खाते में भी एक डिमैरिट पॉइंट दर्ज किया गया।
बिना सुनवाई खत्म हुई अनुशासनात्मक प्रक्रिया
ICC के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया। इसी वजह से इस मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ICC ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले 24 महीनों में दोनों खिलाड़ियों का यह पहला अनुशासनात्मक उल्लंघन था।
पहले टेस्ट में पाकिस्तान को मिली 90 रन से हार
मैदान के बाहर मिली इस कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 90 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 2 अगस्त से खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान की कोशिश सीरीज बराबर करने और विदेशी जमीन पर जीत के लंबे इंतजार को खत्म करने की होगी।
IND vs ENG ODI: भारत को पहाड़ जैसा लक्ष्य, इंग्लैंड के डकेट का शतक, बेथेल और रूट के 50-50
IND vs ENG ODI: लॉर्ड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। लॉर्ड्स में वनडे फॉर्मेट में यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। IND vs ENG
इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने बेन डकेट और जैकब बेथेल आए। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत और दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 30.1 ओवर में 192 रन की साझेदारी की। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से वनडे में पहले विकेट की ये सबसे बड़ी साझेदारी है।  तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेथेल का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा।
बेथेल 93 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 91 रन की पारी खेलकर आउट हुए।  डकेट ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया। वह 135 गेंदों पर 1 छक्का और 18 चौके की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। डकेट ने आउट होने से पहले जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। IND vs ENG
जो रूट ने 48 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। सीरीज में रूट का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है। बटलर ने 13 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। बटलर और रूट के बीच 19 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 12 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली।
भारत की तरफ से गुरनूर बरार सबसे महंगे साबित हुए। बरार ने 10 ओवर में 97 रन दिए। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 72 रन लुटाए। बरार और अर्शदीप को विकेट नहीं मिला। अक्षर पटेल ने भी 10 ओवर में 61 रन दिए। उन्हें भी विकेट नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 69 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 10 ओवर में 79 रन देकर 1 विकेट लिए। IND vs ENG
Cricket News: सीएसके कप्तान ऋतुराज ने सजा के तौर पर भुगते 24 लाख, ये था आरोप
IPL 2026: नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख का जुर्माना लगा है। ऋतुराज पर यह जुर्माना सीएसके द्वारा गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण लगा है। जीटी के खिलाफ सीएसके को 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा। Cricket News
आईपीएल 2026 में यह दूसरा मौका रहा, जब सीएसके की टीम निर्धारित समय पर अपने 20 ओवर फेंकने में नाकाम रही है। इसी कारण कप्तान ऋतुराज के साथ-साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल सीएसके के बाकी खिलाड़ियों पर भी 6 लाख या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जिसमें इम्पैक्ट खिलाड़ी भी शामिल है।
सीएसके और कप्तान ऋतुराज को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का दोषी पाया गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 229 रन लगाए। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानादर शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 125 रन जोड़े। सुदर्शन ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की दमदार पारी खेली। Cricket News
सुदर्शन ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों का योगदान दिया। जोस बटलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 27 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। हालांकि, 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम सिर्फ 140 रन बनाकर ढेर हो गई। संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो ऋतुराज गायकवाड़ 16 रन ही बना सके।
वहीं, मैथ्यू शॉर्ट ने 14 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। उर्विल पटेल जीरो पर आउट हुए, जबकि कार्तिक शर्मा सिर्फ 19 रन ही बना सके। डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ला भी खामोश रहा और वह सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिवम दुबे ने अंत के ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 47 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। इस हार के साथ ही सीएसके का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त हो गया। Cricket News
Cricket News: ऑलराउंडर कनिष्क चौहान, भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा, तेजी से चर्चा में आया
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में उभरती प्रतिभाओं की सूची में ऑलराउंडर कनिष्क चौहान (Kanishk Chauhan) का नाम तेजी से चर्चा में आ रहा है। अंडर–19 स्तर पर बल्ले और गेंद दोनों से निरंतर प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए उन्होंने क्रिकेट विशेषज्ञों और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसी शानदार प्रदर्शन का परिणाम है कि उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी सूची में शामिल किया गया है, जिससे उनका कद युवा क्रिकेटरों में और ऊंचा हो गया है। Cricket News
राजस्थान के जालोर जिले के अलासन गांव में 26 सितंबर 2006 को जन्मे कनिष्क चौहान ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था। प्रारंभिक दौर में स्थानीय और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपनी खेल समझ और तकनीकी मजबूती से पहचान बनाई। एक ऑलराउंडर के रूप में उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे जरूरत के अनुसार मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
राज्य स्तरीय अंडर–19 क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर कनिष्क को पहले नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई और बाद में भारतीय अंडर–19 टीम में स्थान मिला। यहां भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और खुद को भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया। Cricket News
युवा क्रिकेट में कनिष्क का योगदान उल्लेखनीय रहा है। घरेलू अंडर–19 टूर्नामेंटों, विशेषकर वीनू मांकड़ ट्रॉफी में, उन्होंने न सिर्फ उपयोगी पारियां खेलीं बल्कि अहम मौकों पर किफायती और असरदार गेंदबाजी भी की। सीमित ओवरों के प्रारूप में मध्य ओवरों के दौरान रन गति पर अंकुश लगाने और साझेदारियां तोड़ने की उनकी क्षमता ने टीम को कई बार मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
आईपीएल 2026 की नीलामी सूची में कनिष्क चौहान का नाम आना
आईपीएल 2026 की नीलामी सूची में कनिष्क चौहान का नाम आना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। यह दर्शाता है कि घरेलू और युवा क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देश की प्रमुख टी20 फ्रेंचाइजी गंभीरता से देख रही हैं। ऑलराउंड क्षमता के कारण वे किसी भी टीम के संतुलन को मजबूत करने की क्षमता रखते हैं।
भले ही उन्होंने अभी सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण न किया हो, लेकिन अब तक का उनका सफर भारतीय क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक संकेत है। यदि उन्हें आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अवसर मिलता है, तो यह उनके कौशल को निखारने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ओर बढ़ने का रास्ता खोल सकता है। आने वाले वर्षों में कनिष्क चौहान को भारतीय क्रिकेट के एक संभावनाशील सितारे के रूप में देखा जा रहा है। Cricket News
अनु सैनी। क्रिकेट को हमेशा से ‘अनिश्चितताओं का खेल’ कहा जाता है। लेकिन जब कोई बल्लेबाज़ एक ही ओवर की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ देता है, तो यह क्षण इतिहास में अमर हो जाता है। यह कारनामा सिर्फ ताक़त का नहीं बल्कि आत्मविश्वास, टाइमिंग और मानसिक मजबूती का भी प्रतीक है। आइए जानते हैं उन चुनिंदा खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस अद्भुत उपलब्धि को हासिल किया।
1. सर गैरी सोबर्स (1968)| Cricket
वेस्टइंडीज़ के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स पहले ऐसे बल्लेबाज़ बने जिन्होंने 1968 में प्रथम श्रेणी (काउंटी क्रिकेट) में नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए ग्लैमरगन के गेंदबाज़ मैल्कम नैश की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े। यह घटना क्रिकेट इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।
2. रवि शास्त्री (1985)
भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने 1985 में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में बड़ौदा के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए। इस पारी ने उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज़ के रूप में पहचान दिलाई।
3. हर्शल गिब्स (2007 वर्ल्ड कप)
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज़ हर्शल गिब्स ने 2007 के वनडे वर्ल्ड कप (वेस्टइंडीज़) में नीदरलैंड्स के खिलाफ डान वैन बंगे की गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े। यह किसी भी वनडे वर्ल्ड कप में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का पहला रिकॉर्ड बना।
4. युवराज सिंह (2007 T20 वर्ल्ड कप)
भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार पल 2007 टी20 वर्ल्ड कप (दक्षिण अफ्रीका) में आया। इंग्लैंड के गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ युवराज सिंह ने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। उनकी इस तूफ़ानी पारी ने भारत को टूर्नामेंट जीतने की राह दिखाई और उन्हें “सिक्सर किंग” बना दिया।
5. कीरोन पोलार्ड (2021)
वेस्टइंडीज़ के पॉवर-हिटर कीरोन पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में अकिला धनंजय की गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े। खास बात यह रही कि उसी ओवर में धनंजय ने हैट्रिक भी ली थी, लेकिन पोलार्ड ने उन्हें अगले ओवर में पूरी तरह जवाब दे दिया।
6. जसकरण मल्होत्रा (2021, USA)
अमेरिका के बल्लेबाज़ जसकरण मल्होत्रा ने 2021 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वनडे मैच में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े। वह इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाना क्रिकेट की सबसे बड़ी और रोमांचक उपलब्धियों में से एक है। ये सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए अविस्मरणीय क्षण होते हैं। चाहे सोबर्स हों, युवराज हों या पोलार्ड — इन खिलाड़ियों ने साबित किया कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जुनून और रोमांच का दूसरा नाम है।
शिखर धवन पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, जानिये क्या है माजरा
नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप वनएक्सबेट से जुड़े धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के एक मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुये।
वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम धवन से पूछताछ कर रही है और इस मामले में उनका बयान दर्ज कर रही है। जांच एजेंसी को संदेह है कि धवन के कुछ विज्ञापनों और प्रचारों के ज़रिए इस ऐप से संबंध थे। इससे पहले ईडी ने इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से पूछताछ की थी। सट्टेबाजी ऐप ने पिछले साल दिसंबर में रैना को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था।
ईडी ने हाल ही में ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स की अपनी जांच तेज कर दी है। एजेंसी वनएक्सबेट , फेयरप्ले, परिमैच और लोट्स 365 जैसे प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के लिए फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों द्वारा बनाए जा रहे विज्ञापनों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। रैना से पहले, ईडी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों से पूछताछ कर चुकी है।
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Cricket News: इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच सीरिज चल रही है। भारत इस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना टैस्ट मैच खेल रहा है और भारत इंग्लैंड के सामने चारों खाने चित है। दर्शक विराट कोहली और रोहित शर्मा को बहुत याद कर रहे हैं।
रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना क्रिकेट के लिए बड़ा झटका है। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि टैस्ट के बाद वनडे से भी विराट सन्यास ले सकते हैं। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि दोनों ही खिलाड़ी 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे। सन्यास की अभी कोई खबर नहीं है इसलिए अफवाहों में मत आओ।
अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा भारत | Cricket
अगर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज किसी कारणवश नहीं हो पाती है तो विराट कोहली के फैंस को अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है। अक्टूबर में भारत ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा. इसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में सभी फॉर्मेट में सीरीज खेलेगी।
जहां तक वनडे में विराट कोहली के प्रदर्शन का सवाल है तो उन्होंने अब तक 302 मैच खेले हैं, जिसकी 290 पारियों में उन्होंने 57.88 की औसत से 14181 रन बनाए हैं। इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं। विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार वनडे मैच खेला था।
यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा के इस शहर को मिलेगा नया रिंग रोड, किसानों की जमीन होगी अधिग्रहण
Cricket: इस खिलाड़ी ने कहा अगर मुझे मौका मिला तो मैं तोड़ूंगा का रिकॉर्ड
Cricket:  बुलावायो,(एजेंसी)। वियान मुल्डर के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ब्रायन लारा के नाबाद 400 के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था। दूसरे दिन जब लंच हुआ तब मुल्डर 367 के स्कोर पर नाबाद ही पवेलियन गए थे लेकिन ब्रेक के दौरान कार्यवाहक कप्तान मुल्डर ने पारी घोषित कर दी और वह लारा का रिकॉर्ड इसलिए तोड़ने नहीं गए क्योंकि उन्हें लगा कि यह रिकॉर्ड लारा के ही नाम रहना चाहिए। दिन के खेल के बाद सुपरस्पोर्ट पर शॉन पोलक को दिए साक्षात्कार में मुल्डर ने कहा, ”सबसे पहले मैंने सोचा कि हमने पर्याप्त रन बना लिए हैं और अब हमें गेंदबाजी करनी चाहिए। और दूसरी बात यह कि ब्रायन लारा एक लीजेंड हैं। उन्होंने 401 (नाबाद 400) या जो भी इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। और उनके स्तर के किसी खिलाड़ी के पास यह रिकॉर्ड रहना खास है। मुझे लगता है कि अगर मुझे दोबारा यह मौका मिला तब भी मैं ऐसा ही करूंगा।”
UP Railway: यूपी के इन जिलों की हो गई बल्ले-बल्ले, बिछेगी नई रेलवे लाइन, रॉकेट की तरह बढ़ेंगे जमीनों के भाव
मुल्डर ने कहा, ”मैं शुक्स (शुक्री कॉनराड, दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच) से बात कर रहा था और उन्होंने भी मुझसे यही बात कही कि बड़े स्कोर बड़े खिलाड़ियों के पास ही रहने दिया जाना चाहिए। यह नहीं पता कि मेरे भाग्य में क्या है लेकिन लारा जैसे खिलाड़ी के पास यह रिकॉर्ड रहना वाकई खास है।”
मुल्डर ने कई अन्य रिकॉर्ड अपने नाम किए, वह हाशिम अमला (नाबाद 311) के बाद टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले केवल दूसरे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बने। उन्होंने कहा कि कीर्तिमानों के समीप आकर उन्होंने गाना गाकर खुद की भावनाओं को नियंत्रित किया। उन्होंने कहा, ”मेरे जेहन में कई विचार आ रहे थे। इसलिए मैं गाने गाकर खुद को वर्तमान में मौजूद रखने का प्रयास कर रहा था। और ईमानदारी से कहूं तो जब मैंने हैश (अमला) के स्कोर को पार किया तब मुझे खुद भी पता नहीं चला। मैं यही सोच रहा था कि अभी तो मैं 300 पर था। लेकिन यहां तक पहुंचना निश्चित तौर पर मेरे लिए खास था।” मुल्डर ने कहा, ”यह सब मेरे लिए काफी खास है। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं दोहरा या तिहरा शतक बनाऊंगा। हालांकि सबसे जरूरी बात यह है कि टीम को एक मजबूत स्थिति में रखा जाए और हम यह टेस्ट मैच जीतें।” दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच कॉनराड ने कहा, ”वियान ने एक असाधारण पारी खेली। बतौर कप्तान उन्होंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की जहां नई गेंद का सामना करने की चुनौती होती है और उन्होंने दबाव भरी परिस्थिति में खुद को बखूबी ढाल लिया। उन्होंने सत्र दर सत्र के हिसाब से बल्लेबाजी की और शॉट का चयन भी बेहतरीन ढंग से किया। उन्होंने मैच का टोन सेट कर दिया और उनके इस प्रदर्शन से हम सभी गौरवान्वित हैं।”
सरफराज और कोहली की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने किया ‘पलटवार’
India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु (कर्नाटक)। सरफराज खान (नाबाद 70) और विराट कोहली (70) के बीच तीसरे विकेट के लिए 163 गेंद में 136 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने तीन मैच की शृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी दूसरी पारी को तीन विकेट पर 231 रन तक पहुंचा कर मजबूत वापसी की। India vs New Zealand
टीम को हालांकि दिन की आखिरी गेंद पर कोहली के आउट होने से झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स (36 रन पर एक विकेट) की गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के दस्तानों पर चली गई। उन्हें दूसरे छोर से सरफराज का अच्छा साथ मिला था जिन्होंने 70 गेंद की तेज-तर्रार नाबाद पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। पहली पारी में 356 रन से पिछड़ने वाली भारतीय टीम अब भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे है। इससे पहले दिन के दूसरे
सत्र में न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर सिमटी।
इससे पूर्व मैच में बने रहने के लिए भारत को अच्छी शुरुआत की जरुरत थी। कप्तान रोहित शर्मा (52) और युवा यशस्वी जायसवाल (35) की जोड़ी ने ऐसा ही किया। दिन के आखिरी सत्र में एजाज पटेल (70 रन पर दो विकेट) ने भारत को दो बड़े झटके दिए। उनकी गेंद पर जायसवाल क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गच्चा खा गए और ब्लंडेल ने गिल्लियां बिखेर दी। India vs New Zealand
Haryana News: नेता प्रतिपक्ष को लेकर हुड्डा समर्थक, शैलजा गुट के विधायक और रणदीप सुरजेवाला के बेटे म…