Delhi Police - Sach Kahoon Hindi

Kamla Nagar Kidnapping Case: युवती को लेकर विवाद, युवक का अपहरण कर की पिटाई
Kamla Nagar Kidnapping Case: नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली के उत्तरी जिले के कमला नगर इलाके में एक युवक को कथित तौर पर कार में जबरन बैठाकर अगवा करने और बाद में गुलाबी बाग स्थित पार्क में डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज करीब दो घंटे में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति अर्टिगा कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के पीछे एक युवती को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। मामले में घायल युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने की बात भी कही गई है। Delhi News

PCR कॉल के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त की रात कमला नगर में कैवेंट्री शॉप के पास एक युवक को कार में जबरन ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रूप नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि 18 वर्षीय विशेष के साथ पहले मारपीट की गई और बाद में पांच युवक उसे एक अर्टिगा कार में जबरन बैठाकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने आसपास गश्त और पिकेट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया। तकनीकी सहायता के माध्यम से युवक की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की गई।

तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को युवक के गुलाबी बाग इलाके में होने का पता चला। टीम जब संबंधित क्षेत्र में पहुंची तो एक पार्क से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विशेष को पांच युवकों के साथ पाया। इसके बाद शुभम, स्वयं, ध्रुव, तनमय और ऋषि नाम के आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने वहां से वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार भी जब्त कर ली।

पुलिस के मुताबिक, विशेष ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे अपने बचपन के दोस्त दीपक के साथ एक दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान आरोपी कार से वहां पहुंचे और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट करने लगे। आरोप है कि बाद में विशेष को जबरन कार में बैठा लिया गया और रास्ते में भी उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उसे गुलाबी बाग के पार्क में ले जाया गया, जहां डंडों से हमला किया गया। मारपीट में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। Delhi News

लड़की को लेकर विवाद में वारदात का आरोप

पुलिस पूछताछ में शुरुआती तौर पर सामने आया कि घटना के पीछे एक युवती को लेकर विवाद था। आरोपियों का दावा है कि युवती ने उनमें से एक युवक को बताया था कि विशेष उसके बारे में गलत बातें कर रहा है। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर विशेष को ढूंढने और उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम और आरोपियों के बयानों की विस्तृत जांच कर रही है।

मामले में रूप नगर थाने में एफआईआर संख्या 151/26 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है। इनमें कुछ निजी कंपनियों में कार्यरत हैं, जबकि एक आरोपी कैब चालक बताया गया है। जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Delhi News

Delhi Police News: मुझे घेरा गया और लाठियों-पत्थरों से हमला कर दिया: इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हुए हमलों को लेकर दिल्ली पुलिस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और लोकतांत्रिक विरोध के दौरान संयम एवं शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। Delhi Police News

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर प्रदर्शन के दौरान हुई अफरा-तफरी का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और तनावपूर्ण हालात दिखाई देते हैं। पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि हर पुलिसकर्मी के पीछे एक परिवार, जिम्मेदारियां और समाज की सेवा का संकल्प जुड़ा होता है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान उन पर हमला होना अत्यंत चिंताजनक है।

घटना में घायल हुए इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह ने बताया कि वह निर्धारित सुरक्षा ड्यूटी निभाने के लिए मौके पर मौजूद थे। उनके अनुसार, इसी दौरान भीड़ के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनका पहचान पत्र, पर्स और सोने की चेन भी छीन ली गई। Delhi Police News

घायल अधिकारी ने कहा कि हमले में उन्हें सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमला अचानक नहीं बल्कि सुनियोजित प्रतीत होता है। उनके अनुसार, हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए हिंसक व्यवहार किया।दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा सके।

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी मांगें उठा रहे हैं। प्रशासन ने एक बार फिर अपील की है कि विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर किए जाएं। Delhi Police News

CJP Protest Update: सीजेपी प्रदर्शन-हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन मोड़ में, 10 एफआईआर दर्ज
Parliament March Violence: नई दिल्ली। संसद की ओर निकाले गए 'कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)' के मार्च के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक विभिन्न घटनाओं के संबंध में 10 अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की हैं। अधिकारियों के अनुसार, उपद्रव और कानून-व्यवस्था भंग करने के मामलों की गहन जांच जारी है तथा दोषियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। CJP Protest Update

पुलिस के अनुसार, संसद मार्ग थाने में सबसे अधिक चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अतिरिक्त कनॉट प्लेस (सीपी) थाने में तीन, जबकि मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संसद सत्र के बीच उच्च सुरक्षा क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का मामला भी दर्ज किया गया है।

वहीं, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक जवान पर हमले, सरकारी वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना को लेकर भी अलग से मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट और वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुए देखा गया है। CJP Protest Update

पुलिस ने बताया कि अधिकांश मामले फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज किए गए हैं। आरोपितों की पहचान के लिए जांच एजेंसियां 250 से अधिक वीडियो का विश्लेषण कर रही हैं। इनमें मोबाइल फोन से बनाई गई रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों के दृश्य तथा पुलिस के बॉडी-वॉर्न कैमरों की रिकॉर्डिंग शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़े थे। इस दौरान बैरिकेड्स हटाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़प हो गई। इस घटना में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए। CJP Protest Update

Sonam Wangchuk Hospitalized: सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठा ले गई पुलिस: अभिजीत दिपके
Sonam Wangchuk Hospitalized: नई दिल्ली। पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police)अपने साथ ले गई। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर सख्ती कर रही है। लोगों को पीट रही है और सोनम सर को जबरदस्ती ले जा रही है।" एक और पोस्ट में दिपके ने लिखा, "दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा है और हिरासत में रखा है।" Sonam Wangchuk

'कॉकरोच इज बैक' नाम के 'एक्स' हैंडल से लिखा गया, "सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके का वीडियो मैसेज, जब उन्हें पुलिस ने छोड़ा, जब पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से किडनैप कर लिया था। पुलिस ने उन्हें पीटा है। सीजेपी के प्रोटेस्ट करने वालों पर जंतर-मंतर पर बुरी तरह लाठीचार्ज किया गया है।" गीतांजलि जे अंगमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में हूं, जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है। मेरी, उनके परिवार और उनके डॉक्टरों की मंजूरी के बिना उन्हें मुंह से या नसों के जरिए कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।"

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, "माननीय हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, और सेहत की स्थिति और मेडिकल सलाह के आधार पर, सोनम वांगचुक को यहां से बहुत जरूरी मेडिकल इलाज के लिए एक सही सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वह अभी मेडिकल देखरेख में हैं।" पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी काम में रुकावट न डालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें। Sonam Wangchuk

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर हिट एंड रन केस में दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
Delhi Hit-and-Run Case: नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अलीपुर थाना क्षेत्र में हुए हिट एंड रन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की जान गई थी। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अलीपुर की घटना के बाद कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की थी। जल्द पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। Delhi News

दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप उर्फ करन और नीरज शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि घटना में शामिल गाड़ी को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। फिलहाल, आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया चल रही है। कानून के अनुसार जांच पूरी करने के लिए इस मामले पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे सिंघु बॉर्डर पर हुई। एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल को टक्कर मारी। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। इस घटना में पुलिसकर्मी टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़ा।

घायल अवस्था में हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल की पहचान अमित के रूप में हुई, जो नरेला ट्रैफिक सर्कल में स्पीड मॉनिटरिंग के लिए स्पीड गन लगा रहे थे। वह मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। शुरुआती जांच में पुलिस ने वाहन की पहचान की और उसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। Delhi News

Social Media News: इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा लहराकर वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Police Action: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो और स्टोरी अपलोड कर अपने इलाके और हमउम्र युवाओं के बीच दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में चांदनी महल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को पीपी तुर्कमान गेट के इंचार्ज को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक इंस्टाग्राम पर देशी पिस्तौल के साथ वीडियो और स्टोरी पोस्ट कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई और मामले की जानकारी थाना चांदनी महल को दी गई।

सूचना के आधार पर एसआई नरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी तुर्कमान गेट के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल योगेंद्र, हेड कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल सौरव और कांस्टेबल अंकित शामिल थे। पूरी कार्रवाई थाना चांदनी महल के एसएचओ और एसीपी दरियागंज की निगरानी में की गई। पुलिस टीम ने फाटक तेलियान इलाके में छापेमारी कर संदिग्ध युवक को तलाश कर हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह एक पिज्जा आउटलेट में काम करता है, जहां वह पिज्जा तैयार करने के साथ-साथ उसकी डिलीवरी भी करता है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ वीडियो और स्टोरी केवल लोगों में डर पैदा करने, अपनी छवि मजबूत करने और अपने हमउम्र युवाओं तथा स्थानीय लोगों के बीच दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से अपलोड की थीं।

पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने हथियार अपने घर में छिपाकर रखा हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार और कारतूस को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जायद (उम्र 18 वर्ष 4 माह), निवासी तुर्कमान गेट, दिल्ली के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना चांदनी महल में एफआईआर संख्या 356/26 दिनांक 16 जून 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अवैध हथियार कहां से हासिल किया और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी दबोचे
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: दिल्ली पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट' सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पीओएस मशीनें, एटीएम कार्ड, चेक बुक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह साइबर अपराध से मिली रकम को आगे भेजने के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक अकाउंट हासिल करने, उन्हें संचालित करने और उनकी सप्लाई करने का काम करता था। इस मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर 10 आरोपियों को दबोचा है।

पुलिस जांच में सामने आया कि केरल की रहने वाली एक महिला शिकायतकर्ता से दो लाख रुपए की धोखाधड़ी कर यश बैंक में मौजूद एक अकाउंट में पाई गई। वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान पता चला कि यह अकाउंट एक बड़े नेटवर्क के हिस्से के तौर पर खोला और संचालित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान साहिबाबाद के रहने वाले अकाउंट होल्डर योगेंद्र कुमार से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी मुलाकात विजय नाम के व्यक्ति से हुई थी, जिसने नौकरी दिलाने के बहाने उसका बैंक अकाउंट खुलवाया था। बाद में, इस अकाउंट का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से मिले पैसे लेने के लिए किया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर दस आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को संबंधित कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य साथियों, लाभार्थियों और उन साइबर अपराधियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिन्होंने साइबर अपराध करने के लिए इन अकाउंट्स का इस्तेमाल किया था।

जांच से पता चला कि आरोपी एक संगठित 'म्यूल अकाउंट सप्लाई रैकेट' चला रहे थे। यह गैंग नौकरी के झूठे मौके और पैसे का लालच देकर बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाता था। ऐसे लोगों को अपने नाम पर बैंक अकाउंट खोलने के लिए कहा जाता था। आरोपी अकाउंट की जानकारी (क्रेडेंशियल्स), एटीएम कार्ड, चेक बुक, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधाएं अपने कब्जे में ले लेते थे।

दिल्ली पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, चोरी और झपटमारी के 12,600 से ज्यादा मोबाइल असली मालिकों तक पहुंचे
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने मंगलवार को प्रौद्योगिकी-सक्षम पुलिसिंग का एक शानदार उदाहरण देते हुए दिल्ली पुलिस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें शहर भर में गिरफ्तार किए गए झपटमारों और चोरों से बरामद किए गए 12,600 से अधिक मोबाइल फोन उनके मूल मालिकों को लौटाए गए।

एलजी टीएस संधू ने पुलिस द्वारा मोबाइल फोन लौटाकर लोगों के चेहरों पर लाई गई मुस्कान की सराहना करते हुए कहा, "मुझे जानकारी मिली है कि इस साल दिल्ली पुलिस ने लगभग 16,000 डिवाइस बरामद किए हैं, जिनकी रिकवरी दर 74 प्रतिशत है। आज सभी जिलों में एक साथ 12,600 से अधिक मोबाइल फोन सौंपे जा रहे हैं। ये आंकड़े तकनीक-आधारित पुलिसिंग की ताकत को दर्शाती हैं।"

दिल्ली पुलिस द्वारा गुम हुए, चोरी हुए या छीने गए मोबाइल फोन का पता लगाने और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाने के उद्देश्य से चलाई जा रही 'ऑपरेशन विश्वास' की सराहना करते हुए एलजी ने नागरिकों से अपराध का मुकाबला करने में कानून प्रवर्तकों का साथ देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "केवल तकनीक से ऐसे परिणाम नहीं मिल सकते। बरामद किए गए हर मोबाइल फोन के पीछे पुलिस कर्मियों की कड़ी मेहनत होती है, कांस्टेबल सुरागों का पीछा करते हैं, अधिकारी सत्यापन का समन्वय करते हैं, तकनीकी टीमें इनपुट का विश्लेषण करती हैं और जिला इकाइयां गतिविधियों पर नजर रखती हैं।"

उन्होंने कहा, "सामुदायिक भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। जब नागरिक सहयोग करते हैं, आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए (मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन) एक्टिव रहती हैं और मीडिया सही संदेश प्रसारित करता है तो पुलिसिंग अधिक प्रभावी और मानवीय बन जाती है। सहयोग की यही भावना विकसित दिल्ली को एक ऐसी राजधानी का रूप देगी, जो भारत के सभ्यतागत मूल्यों और आधुनिक आकांक्षाओं दोनों को प्रतिबिंबित करती है।"

एलजी ने कहा कि दिल्ली की पुलिसिंग का दृष्टिकोण वैश्विक होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आज दुनिया भारत को प्रौद्योगिकी-आधारित शासन में एक अग्रणी देश के रूप में देखती है। डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में भारत का नेतृत्व दर्शाता है कि नवाचार किस प्रकार नागरिकों की सेवा कर सकता है और विश्व स्तर पर विश्वास जगा सकता है।"

उन्होंने पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन विश्वास इस व्यापक कहानी का एक हिस्सा है कि भारत ऐसी प्रणालियों का निर्माण कर रहा है, जो आधुनिक, पारदर्शी और भरोसेमंद हैं, न केवल अपने नागरिकों द्वारा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसित हैं।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों, साइबर अपराध, सड़क अपराध और हथियारों के महिमामंडन के खिलाफ विशेष अभियान अपराध नियंत्रण को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस नई तकनीकों के साथ खुद को अपडेट करती रहेगी, अपराध के खिलाफ दृढ़ रहेगी, मानवीय दृष्टिकोण के साथ सेवा वितरण में सुधार करेगी और दिल्ली को प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित और अधिक जवाबदेह बनाएगी।"

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 48 घंटों में की बड़ी कार्रवाई, जाली परमिट व छेड़छाड़ वाले 3 मामले किये उजागर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने हेतु दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए बीते 48 घंटों में तीन महत्वपूर्ण मामलों का पर्दाफाश किया है। इन घटनाओं में नकली ‘नो एंट्री परमिट’ का उपयोग तथा वाहनों के अभिलेखों में छेड़छाड़ जैसी गंभीर अनियमितताएँ उजागर हुई हैं। संबंधित सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। Delhi News

पहली घटना तिलक मार्ग क्षेत्र की है। 27 अप्रैल 2026 की संध्या के समय पटियाला हाउस कोर्ट के समीप एक वाहन को नियम उल्लंघन के संदेह में रोका गया। परीक्षण के दौरान उस पर प्रदर्शित ‘नो एंट्री परमिट’ को इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से जांचने पर वह असत्य सिद्ध हुआ। वाहन चालक, जो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद का निवासी बताया गया, इस जाली दस्तावेज का उपयोग कर रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आवश्यक धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया। दूसरा प्रकरण संसद क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया।

रात्रि जांच के दौरान शंकर चौक पर रोके गए एक अन्य वाहन के परमिट की जांच करने पर यह ज्ञात हुआ कि वह किसी भिन्न वाहन के लिए निर्गत किया गया था। चालक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने यह फर्जी परमिट धनराशि देकर एक व्यक्ति से प्राप्त किया था। इस संबंध में मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला पंजीकृत कर जांच आरंभ कर दी गई है। तीसरी घटना कनॉट प्लेस क्षेत्र की है, जहाँ नियमित निरीक्षण के दौरान एक ऑटो-रिक्शा के चेसिस एवं इंजन क्रमांक अभिलेखों से भिन्न पाए गए। इससे यह स्पष्ट हुआ कि वाहन के मूल स्वरूप में अवैध परिवर्तन कर नकली नंबर प्लेट का उपयोग किया जा रहा था।

पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई हेतु संबंधित थाने को सौंप दिया। प्राधिकारियों के अनुसार, आधुनिक ई-चालान प्रणाली और त्वरित सत्यापन तकनीक के कारण ऐसे अनियमितताओं का पता लगाना अब अधिक सरल हो गया है। साथ ही नागरिकों को आगाह किया गया है कि वे किसी भी प्रकार के जाली दस्तावेजों का उपयोग न करें तथा वाहन से संबंधित सभी अनुमतियाँ अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें, अन्यथा कठोर कानूनी दंड का सामना करना पड़ सकता है। Delhi News

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों का बड़ा नेटवर्क पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Police: राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वजीराबाद थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है। New Delhi

नार्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया 21 अप्रैल की शाम को वजीराबाद क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मोरादाबाद निवासी 49 वर्षीय मोहम्मद अयूब को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से दो देसी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। New Delhi

पूछताछ में अयूब ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार मोरादाबाद के सोनू नामक व्यक्ति से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी सोनू के नेटवर्क का पता लगाया।

22 अप्रैल को पुलिस टीम मोरादाबाद पहुंची और एक स्थान पर छापा मारकर अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से दो अन्य आरोपियों—60 वर्षीय इदरीश और 40 वर्षीय शादाब को गिरफ्तार किया गया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार, अधूरे पुर्जे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि यह फैक्ट्री पिछले एक साल से संचालित हो रही थी और यहां बड़े पैमाने पर देसी कट्टों का निर्माण किया जाता था। आरोपी इदरीश इस काम में विशेषज्ञ था, जबकि शादाब उसकी मदद करता था। दोनों को प्रति हथियार के हिसाब से भुगतान किया जाता था।

पुलिस को मौके से तीन तैयार पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस, 14 लंबी बैरल, अधूरी बॉडी, भट्टी, उपकरण और अन्य सामान बरामद हुआ है, जिससे करीब 50 से 60 देसी कट्टे बनाए जा सकते थे। New Delhi

पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी सोनू की तलाश में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

दोस्ती के जाल में फंसी नाबालिग को बेचने की साजिश दिल्ली पुलिस ने की नाकाम, आरोपी दबोचा
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है। बताया जा रहा है कि बिहार की रहने वाली नाबालिग अपने एक दोस्त के कहने पर घर से भाग कर दिल्ली आ गई थी और यहां वह जिस शख्स के घर रह रही थी, वह उसे बेचना चाहता था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 2 अप्रैल की सुबह लगभग 10:00 बजे कमला मार्केट थाने की एक पुलिस टीम, जिसमें एसआई किरण सेठी, महिला कांस्टेबल खुशबू और महिला कांस्टेबल पूजा शामिल थीं, रूटीन गश्त पर थी, तभी एक लगभग 17 साल की नाबालिग लड़की उनके पास मदद मांगने आई।

पीड़िता ने बताया कि वह बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली है। उसने 14 मार्च को अपने परिवार के साथ घरेलू झगड़े के बाद घर छोड़ दिया था और एक दोस्त की सलाह पर दिल्ली आ गई थी। शिवजी दास (52 साल), जो उसके दोस्त का परिचित था, ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रिसीव किया। वह उसे दिल्ली के नेहरू विहार स्थित अपने घर ले गया, जहां वह कथित तौर पर घरेलू काम के लिए 15 मार्च से 2 अप्रैल तक रुकी रही। New Delhi News

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब शिवजी दास की पत्नी बाहर गई हुई थी, तो आरोपी ने उसकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की, गलत इशारे किए और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। 2 अप्रैल को आरोपी लड़की को एसएन मार्ग इलाके में ले गया। उसने लड़की से एक पार्किंग में इंतजार करने को कहा। उसने कहा कि वह उसके लिए नौकरी ढूंढने के सिलसिले में एक दोस्त से मिलने जा रहा है। इंतजार करते समय पीड़िता को वहां का माहौल संदिग्ध लगा और उसे असुरक्षित महसूस हुआ। जब उसने महिला गश्ती टीम को वहां से गुजरते देखा, तो उसने तुरंत मदद के लिए उन्हें इशारा किया।

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जब टीम गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए पास की एक दुकान पर गई, तो उन्हें पता चला कि आरोपी लड़की को बेचने के लिए सौदेबाजी करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। New Delhi News

यह भी पढ़ें:– Metro University: ग्रेटर नोएडा में ‘मेट्रो यूनिवर्सिटी’ को मंजूरी, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Social Media News: सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ वीडियो-फोटो डालना पड़ा भारी, पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई
Social Media Crime: नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्ती बढ़ाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई द्वारका जिला के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। Social Media News

जांच में सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया मंचों पर हथियार लहराते हुए अपने फोटो और वीडियो साझा किए थे, जिनका उद्देश्य लोगों में भय उत्पन्न करना और अनावश्यक चर्चा में बने रहना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की, जिसने तकनीकी निगरानी और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

26 वर्षीय वीरेंद्र खरब अत्याधुनिक पिस्तौल और जीवित कारतूस के साथ गिरफ्तार

पुलिस टीम ने 26 वर्षीय वीरेंद्र खरब नामक युवक को अत्याधुनिक पिस्तौल और जीवित कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2024 में उसका विवाह हरियाणा के सोनीपत में हुआ था, लेकिन वैवाहिक विवादों के कारण मई 2025 में उसका तलाक हो गया। इसके बाद उसने व्यक्तिगत रंजिश के चलते हथियार प्राप्त किया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने हरियाणा के भोंडसी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदा था, जिसका आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंध बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार उस व्यक्ति के गुरुग्राम क्षेत्र के एक स्थानीय गैंगस्टर से भी संपर्क रहे हैं और वह पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर अपने परिचितों के बीच प्रभाव स्थापित करना चाहता था। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और अवैध हथियार आपूर्ति से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। Social Media News