IPL - Sach Kahoon Hindi
विराट कोहली की विराट फार्म से भी जूझेगी दिल्ली
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूद सत्र में अब तक 392 रन ठोक चुके विराट कोहली की शानदार फॉर्म रविवार को यहां मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अभियान का अहम हिस्सा होगी। अरुण जेटली स्टेडियम में कल शाम आईपीएल की दो शीर्ष टीमें आमने सामने होंगी। कोहली की शीर्ष पर निरंतरता आरसीबी के हालिया प्रदर्शन का आधार रही है, जिससे टीम को अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत मिली है। कोहली ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 70 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। कप्तान रजत पाटीदार इस लय का फायदा उठाने और दिल्ली के खिलाफ टीम के मजबूत रिकॉर्ड को जारी रखने की कोशिश करेंगे, जिसने दोनों टीमों के बीच पिछले सात मुकाबलों में से पांच में जीत दर्ज की है। दिल्ली को अपने खुद के प्रदर्शन से प्रेरणा लेनी होगी, जिसने लखनऊ सुपर जायंट्स पर 8 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की है। कप्तान अक्षर पटेल फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और अभिषेक पोरेल पर भरोसा करेंगे, जिन्होंने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था।
IPL: 14 साल की उम्र के इस लड़के ने आईपीएल में कर दिया धमाल, जानकर आप भी हो जाओगे खुश
IPL: जयपुर, गुरजंट सिंह। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 36वें मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट के आसमान में वैभव सूर्यवंशी नामक एक युवा तारे ने अपनी चमक बिखेरी।
मात्र 14 साल की उम्र में राजस्थान रायल्स के बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल में पदार्पण करने वाले सूर्यवंशी ने अपनी 20 गेंदों की संक्षिप्त पारी में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाये। सूर्यवंशी ने अपनी पारी का आगाज लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का मार कर किया। सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन चुके है।
27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने उस समय मौका दिया जब टीम प्लेआॅफ की दौड़ से दूर जा रही थी। युवा बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हालांकि उनकी टीम यह मैच लखनऊ से मात्र दो रन से हार गयी। बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्यवंशी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच मैचों में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होने छह मैचों में 132 रन बनाये हैं।
JioHotstar: जियोहॉटस्टार पर आईपीएल मुफ्त- जियो ने 15 अप्रैल तक बढ़ाया क्रिकेट ऑफर
मौजूदा और नए जियो (Jio) सिम उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष ऑफर
टीवी/मोबाइल पर 4K क्वालिटी में 90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार
50-दिन के लिए मुफ़्त जियोफ़ाइबर/एयरफ़ाइबर ट्रायल कनेक्शन
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। Jio Hotstar: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, जियो अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए जो विशेष क्रिकेट ऑफ़र लेकर आया था, उसे कंपनी ने 15 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह ऑफर 31 मार्च को समाप्त होने वाला था। ऑफर के तहत 299 रुपये या अधिक के प्लान वाला नया जियो सिम कनेक्शन लेने पर या फिर कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराने पर जियो ग्राहक, जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में आईपीएल क्रिकेट सीजन का मजा ले सकते हैं। Jio
इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफ़र में ग्राहकों को टीवी/मोबाइल पर 90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन मिल रहा है और वो भी 4K क्वालिटी में। जिससे ग्राहक आईपीएल क्रिकेट सीजन का मुफ्त में आनंद उठा पा रहे हैं। जियो हॉटस्टार पैक 22 मार्च 2025 यानी आईपीएल क्रिकेट सीज़न के शुरुआती मैच के दिन से 90 दिनों की अवधि के लिए वैद्य रहेगा।
इसके साथ ही जियो घरों के लिए जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी देगी। अल्ट्रा-फ़ास्ट इंटरनेट का मुफ़्त ट्रायल कनेक्शन 50 दिनो तक फ्री रहेगा। ग्राहक 4K में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार होम एंटरटेनमेंट का लाभ भी उठा सकेंगे। जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के मुफ्त ट्रायल कनेक्शन के साथ 800+ TV चैनल, 11+ OTT ऐप, अनलिमिटेड WIFI भी मिलेगा।
ऑफ़र का फायदा अब 15 अप्रैल 2025 तक उठाया जा सकता है। ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए मौजूदा जियो सिम उपयोगकर्ता को कम से कम 299 रुपये वाला रिचार्ज कराना होगा। वहीं नए जियो सिम ग्राहकों को भी 299 रुपये या उससे ज़्यादा के प्लान वाला नया जियो सिम लेना होगा। जिन ग्राहकों ने पहले रिचार्ज करा लिया है, वे भी 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक लेकर ऑफर का लाभ ले सकेंगे। Jio
यह भी पढ़ें:– सीआईएसएफ साइक्लोथॉन, तटीय समुदायों के साथ साझेदारी की शुरुआत का प्रतीक: महानिदेशक (सीआईएसएफ)
IPL News: आईपीएल से नाम वापस लेने पर विदेशी खिलाड़ियों पर लगेगा दो साल का प्रतिबंध
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में खरीदे जाने के बाद अगर कोई विदेशी खिलाड़ी बिना किसी ठोस कारण के स्वयं को सत्र के लिए अनुपलब्ध बताता है तो ऐसे खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2025-2027 सत्र के खिलाड़ियों के लिए नए नियमों की घोषणा की है। इसके तहत बिना किसी ठोक कारण खरीदे जाने के बाद बावजूद स्वयं को अनुपलब्ध बताने वाले खिलाड़ी को दो साल के लिये प्रतिबंधित किया जायेगा। IPL News
इसके आलवा छोटी नीलामी में विदेशी खिलाड़ी के लिए का प्राइस टैग सबसे ज्यादा रिटेंशन प्राइस (18 करोड़) तथा बड़ी नीलामी की सबसे बड़ी बोली से अधिक नहीं होगी। हालांकि अगर खिलाड़ी चिकित्सीय या चोट के कारणों से अनुपलब्ध रहता है तो ऐसी स्थिति में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन इस संबंध में खिलाड़ी के होम बोर्ड से भी पुष्टि की जाएगी। IPL News
इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों का बड़ी नीलामी में पंजीकरण अनिवार्य होगा। फ्रैंचाइजी के अनुसार इससे खिलाड़ी केवल बड़ी धनराशि पाने की लालच से छोटी नीलामी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। छोटी नीलामी में टीमें अमूमन कुछ विशेष खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेलती हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीएल की सभी फ्रैचाइजी ने जुलाई में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों को रखा था। IPL News
यह भी पढ़ें:– Stock Market: दूसरी तिमाही के नतीजे पर रहेगी बाजार की नजर
छक्के जड़ने में हैदराबाद के हैनरिक और चौकों में विराट है अव्वल
बेंगलुरु (एजेंसी)। Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्के लगाने में सनराइजर्स हैदराबाद के हैनरिक क्लासन ने सर्वाधिक 24 छक्के लगाये है वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 35 चौके के साथ शीर्ष पर है। आईपीएल के 30 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के छह मैचों में क्लासन ने सबसे अधिक 24 छक्के लगाये है। रॉयल चैलेंजर्स के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली 35 चौके लगाकर सबसे आगे चल रहे है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन 19 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर तथा हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिनेश कार्तिक और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 18-18 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दूबे, मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स 15-15 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण और राजस्थान रॉयल्स के विराट कोहली 14-14 छक्कों के साथ संयुक्त रुप से पांचवें स्थान पर है। Bengaluru
चौकोें के मामले में विराट कोहली 35 चौकों के सबसे आगे है। उनके बाद रोहित शर्मा और ट्रैविस माइकल हेड 28-28 चौके दूसरे नंबर पर है। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन 25- 25 चौकों के साथ तीसरे, फाफ डु प्लेसिस 24 चौकों के साथ चौथे तथा फिल साल्ट और बी साई सुदर्शन 23-23 चौकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।
ग्लेन मैक्सवैल, यशस्वी जयसवाल, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सौरभ चौहान, मयंक अग्रवाल, उमेश यादव, राहुल त्रिपाठी, सुमित कुमार, अजमतउल्लाह उमरजई, जयदेव उनादकट, शाहरुख खान और दर्शन नालकंडे एक-एक छक्का लगाते हुए निचले पायदान पर है। Bengaluru
यह भी पढ़ें:– छतरियां की मनु भोभरिया ने पास की यूपीएससी की परीक्षा
IPL 2024, CSK vs RCB: फाफ डु प्लेसिस ने की ऐसी धुलाई, इस गेंदबाज को नानी याद आई!
IPL 2024, CSK vs RCB: नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के साथ हुआ। आईपीएल 2024 के पहले मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद किया। बैंगलोर के कैप्टन फाफ डू प्लेसी ने आते ही कोहराम मचाना शुरू कर दिया। कप्तान ने विराट कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन ठोके। डू प्लेसी ने दीपक चाहर (Deepak Chahar) को नानी याद दिला दी। उन्होंने चाहर के एक ओवर में चार चौके जड़ दिए। CSK vs RCB
पावरप्ले के अंदर ही डू प्लेसी ने दीपक चाहर को टारगेट करते हुए उनके एक ही ओवर में चार चौके जड़ दिए। डू प्लेसी शायद पहले ही सोच के आए थे जिन्होंने आते ही अपनी शानदार लय दिखाई। पहले ही ओवर में उनके द्वारा जमाए गए चौके ने यह दर्शाया दिया था। बाद में दूसरे ओवर में फाफ ने तुषार देशपांडे के खिलाफ भी दो चौके जमाए। अब बारी आई तीसरे ओवर की, जिसमें आरसीबी के कप्तान ने चाहर की गेंदों पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए एक के बाद एक चार चौके जड़कर उन्हें नानी याद दिला दी। चाहर के इस ओवर से फाफ ने 17 रन जोड़े। CSK vs RCB
IPL 2024: स्टार बल्लेबाज के आउट होने के बाद विराट कोहली ने क्यों किया अपशब्दों का इस्तेमाल? जानें, प…
टीवी की बजाय अब चलती-फिरती स्क्रीन जेब में लेकर घूमते हैं क्रिकेट के दीवाने
नई दिल्ली। (वार्ता)। क्रिकेट (IPL) का मजा लेने के लिये टेलीविजन स्क्रीन पर घंटों चिपके रहना अब गुजरे जमाने की बात बन चुका है। सर्वेक्षणों की मानें तो टीवी की बजाय चलती फिरती स्क्रीन यानी मोबाइल फोन पर क्रिकेट का लुत्फ उठाने वालों की तादाद में खासा इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें:– तपेगी धरती, तपेगा हरियाणा, 25 मई से होगा ‘नौतपा’ का आना
सर्वे कंपनी डेटा एआई के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सत्र में 15 अप्रैल से पांच मई के दौरान 93 मिलियन दर्शकों ने टीवी पर मैच देखा जबकि जियो सिनेमा एप पर मैच देखने वालों की संख्या 97 मिलियन के आंकड़े को पार कर गयी है। इस सर्वेक्षण में हालांकि डिजिटल डेटा दो से 14 साल के बच्चों को शामिल नहीं किया गया है जबकि टीवी से संबंधित डेटा में सभी को शामिल किया गया है। यदि डिजिटल में दो वर्ष से अधिक आयु वालों को भी सम्मिलित कर लिया जाए तो यह संख्या टीवी के नंबर्स से कहीं अधिक हो सकती है।
विज्ञापन हुये 40 फीसदी कम  (IPL)
मोबाइल फोन पर मैच देखने की दीवानगी का असर टीवर पर दिखाये जाने वाले विज्ञापनों पर भी पड़ा है। पिछले छह सप्ताह में स्पोर्टस चैनल में दिखाये जाने वाले विज्ञापन 40 फीसदी कम हुये हंै। पिछले आईपीएल सत्र में 98 विज्ञापनदाता थे, जबकि अभी चल रहे सीजन में टीवी के पास केवल 59 विज्ञापनदाता ही हैं। दूसरी तरफ, डिजिटल पर विज्ञापन देने वालों की संख्या 400 के आसपास की है।
व्यूअरशिप की बात करें तो टेलीविजन इस (IPL) सीजन में 4.46 की टीवीआर पर है, जो पिछले छह वर्षों में नीचे से दूसरे स्थान पर है। 2020 में यह टीवीआर 6.4 थी। मई में एक्सिस माय इंडिया कंज्यूमर सेंटीमेंट्स इंडेक्स के निष्कर्ष के अनुसार, युवा मोबाइल फोन (जियो सिनेमा) पर आईपीएल देखना पसंद करते हैं।
सर्वे में शामिल 18-25 वर्ष के 64 प्रतिशत प्रतिभागियों ने मोबाइल पर आईपीएल देखना पसंद किया। टीवी पर आईपीएल मैच की 23 प्रतिशत व्यूयरशिप 2-14 आयु वर्ग की है, जबकि 15-21 की आयु वाले केवल 15 प्रतिशत लोग ही टीवी पर मैच देखते हैं। 22-30 साल की उम्र के केवल 18 फीसदी लोग ही टीवी पर मैच देखते है।
आईपीएल में हरियाणवी कलाकारों की भी धूम
हिसार। समस्त हरियाणावासी के लिए गर्व का विषय है कि (Haryanvi artists) जींद जिले के गांव दनौदा का लोक कलाकार बिंदर दनौदा आईपीएल के स्पॉन्सर एवीपीएल ड्रोन के विज्ञापन में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और आईपीएल के खिलाड़ी अर्शदीप ,राहुल चाहर एवम सैम कैरोन के साथ दिखाई देंगे।
बिंदर दनौदा ये उपलब्धि हासिल करने वाले संभवत हरियाणा के पहले लोक कलाकार होंगे। इस संबंध में फोन पर जानकारी देते हुए बिंदर के ज्यादर गीत और फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर रमेश चहल ने बताया कि विज्ञापन का शूट चंडीगढ़ में पूरा हो चुका है और जल्दी ही छोटे और बड़े परदे पर इसे प्रसारित किया जाएगा । इस विज्ञापन का शूट भी हरियाणा के ही डायरेक्टर रयान लोहान ने किया है और विज्ञापन में बिंदर के साथ सपना चौधरी, दिव्यांका सिरोही और खुशी बालियान भी नजर आयेंगी। जानकारी के लिए बता दे कि एवीपीएल एक राष्ट्रीय ड्रोन कंपनी है और इसके मालिक दीप सिसाय आईपीएल में किंग इलेवन पंजाब के सपोंसर भी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
IPL 2023 Full Schedule: 10 टीमें 56 दिनों में खेलेंगी 74 मुकाबले, जानें पूरा शैडयूल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल-2023 की शुरूआत 31 (IPL Full Fixtures Schedule 2023) मार्च को शुरू होने वाली है। वर्ष 2023 के उद्घाटन मैच में गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान से होने वाली है। आइयें देखते है आईपीएल का पूरा शैडयूल
आईपीएल-16 का पूरा शैड्यूल
तारीख टीमों के नाम समय स्थान
31 मार्च 2023 गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7:30 बजे अहमदाबाद
1 अप्रैल 2023 पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स 3:30 बजे मोहाली
1 अप्रैल 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7:30 बजे लखनऊ
2 अप्रैल 2023 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स 3:30 बजे हैदराबाद
2 अप्रैल 2023 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस 7:30 बजे बेंगलुरु
3 अप्रैल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 7:30 बजे चेन्नई
4 अप्रैल 2023 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स 7:30 बजे दिल्ली
5 अप्रैल 2023 राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स 7:30 बजे गुवाहाटी
6 अप्रैल 2023 कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7:30 बजे कोलकाता
7 अप्रैल 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सन राइजर्स हैदराबाद 7:30 बजे लखनऊ
8 अप्रैल 2023 राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 3:30 बजे गुवाहाटी
8 अप्रैल 2023 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7:30 बजे मुंबई
9 अप्रैल 2023 गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स 3:30 बजे अहमदाबाद
9 अप्रैल 2023 सन राइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स 7:30 बजे हैदराबाद
10 अप्रैल 2023 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 7:30 बजे बेंगलुरु
11 अप्रैल 2023 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 7:30 बजे दिल्ली
12 अप्रैल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7:30 बजे चेन्नई
13 अप्रैल 2023 पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स 7:30 बजे मोहाली
14 अप्रैल 2023 कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सन राइजर्स हैदराबाद 7:30 बजे कोलकाता
15 अप्रैल 2023 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स 3:30 बजे बेंगलुरु
15 अप्रैल 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स 7:30 बजे लखनऊ
16 अप्रैल 2023 मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स 3:30 बजे मुंबई
16 अप्रैल 2023 गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7:30 बजे अहमदाबाद
17 अप्रैल 2023 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7:30 बजे बेंगलुरु
18 अप्रैल 2023 सन राइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस 7:30 बजे हैदराबाद
19 अप्रैल 2023 राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 7:30 बजे जयपुर
20 अप्रैल 2023 पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3:30 बजे मोहाली
20 अप्रैल 2023 दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स 7:30 बजे दिल्ली
21 अप्रैल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सन राइजर्स हैदराबाद 7:30 बजे चेन्नई
22 अप्रैल 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स 3:30 बजे लखनऊ
22 अप्रैल 2023 मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स 7:30 बजे मुंबई
23 अप्रैल 2023 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स 3:30 बजे बेंगलुरु
23 अप्रैल 2023 कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7:30 बजे कोलकाता
24 अप्रैल 2023 सन राइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7:30 बजे हैदराबाद
25 अप्रैल 2023 गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस 7:30 बजे अहमदाबाद
26 अप्रैल 2023 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स 7:30 बजे बेंगलुरु
27 अप्रैल 2023 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7:30 बजे जयपुर
28 अप्रैल 2023 पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 7:30 बजे मोहाली
29 अप्रैल 2023 कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स 3:30 बजे कोलकाता
29 अप्रैल 2023 दिल्ली कैपिटल्स बनाम सन राइजर्स हैदराबाद 7:30 बजे दिल्ली
30 अप्रैल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स 3:30 बजे चेन्नई
30 अप्रैल 2023 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 7:30 बजे मुंबई
1 मई 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7:30 बजे लखनऊ
2 मई 2023 गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7:30 बजे अहमदाबाद
3 मई 2023 पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस 7:30 बजे मोहाली
4 मई 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 3:30 बजे लखनऊ
4 मई 2023 सन राइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स 7:30 बजे हैदराबाद
5 मई 2023 राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स 7:30 बजे जयपुर
6 मई 2023 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस 3:30 बजे चेन्नई
6 मई 2023 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7:30 बजे दिल्ली
7 मई 2023 गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 3:30 बजे अहमदाबाद
7 मई 2023 राजस्थान रॉयल्स बनाम सन राइजर्स हैदराबाद 7:30 बजे जयपुर
8 मई 2023 कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स 7:30 बजे कोलकाता
9 मई 2023 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7:30 बजे मुंबई
10 मई 2023 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7:30 बजे चेन्नई
11 मई 2023 कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7:30 बजे कोलकाता
12 मई 2023 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स 7:30 बजे मुंबई
13 मई 2023 सन राइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 3:30 बजे हैदराबाद
13 मई 2023 दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स 7:30 बजे दिल्ली
14 मई 2023 राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3:30 बजे जयपुर
14 मई 2023 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स 7:30 बजे चेन्नई
15 मई 2023 गुजरात टाइटन्स बनाम सन राइजर्स हैदराबाद 7:30 बजे अहमदाबाद
16 मई 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस 7:30 बजे लखनऊ
17 मई 2023 पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7:30 बजे धर्मशाला
18 मई 2023 सन राइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7:30 बजे हैदराबाद
19 मई 2023 पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7:30 बजे धर्मशाला
20 मई 2023 दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 3:30 बजे दिल्ली
20 मई 2023 कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 7:30 बजे कोलकाता
21 मई 2023 मुंबई इंडियंस बनाम सन राइजर्स हैदराबाद 3:30 बजे मुंबई
21 मई 2023 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स 7:30 बजे बेंगलुरु
सीधा प्रसारण कैसे देखें आईपीएल-2023
आईपीएल-2023 में खेले जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण पिछले सीजन की तरह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह प्रसारण एसडी और एचडी दोनों में होगा। इसका विवरण हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में उपलब्ध रहेगी। जियो ने यह एलान किया है कि इन मैचों को 4के रेज्ल्यूशन में देखा जा सकता है। मैचों का प्रसारण देशभर में 12 भाषाओं में होगा। एप के जरिए मोबाइल, टैबलेट्स और लैपटॉप पर इन मैचों का आनंद लिया जाएगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
IPL 2023 : KKR ने इन 16 खिलाड़ियों को टीम से किया बाहर
मुंबई (एजेंसी)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सत्र की नीलामी से पहले सर्वाधिक 16 खिलाड़ियों का अनुबंध खत्म कर दिया है। आईपीएल की सभी टीमों के लिए अपनी नवीनतम स्थिति की जानकारी देने के लिए 15 नवंबर तक का समय था। इसके अनुसार ही टीमों ने मंगलवार को अपनी स्थिति सार्वजनिक की। केकेआर के बाद सबसे अधिक खिलाड़ियों को अनुबंध मुक्त करने वाली टीम मुंबई इंडियन्स है। उसने कीरन पोलार्ड सहित 13 खिलाड़ियों की छुट्टी की, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने पूर्व कप्तान केन विलियमसन सहित 12 खिलाड़ियों के साथ अनुबंध समाप्त किया है।
जिन खिलाड़ियों का उनकी वर्तमान टीम से अनुबंध समाप्त किया गया है और जो अगले टूनार्मेंट के लिए उपलब्ध हैं, दूसरी टीमें उन पर बोली लगा सकेंगी। आईपीएल 2023 के लिये ‘छोटी नीलामी’ कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसी बीच, पंजाब किंग्स ने भी सनराइजर्स की तरह पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल सहित नौ खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है। चार बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो और रॉबिन उथप्पा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों सहित आठ को नीलामी के लिये मुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने टिम सेफर्ट, मनदीप सिंह, अश्विन हेब्बार और श्रीकर भरत सहित सबसे कम चार खिलाड़ियों को बाहर किया है, जबकि शार्दुल ठाकुर पहले ही केकेआर के साथ जुड़ चुके हैं।
गुजरात ने 9 खिलाड़ियों से संबंध समाप्त किया
आईपीएल 2023 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने कुल नौ खिलाड़ियों से संबंध समाप्त किये हैं। वह रहमानुल्लाह गुरबाज और लोकी फर्ग्यूसन को पहले ही केकेआर के सुपुर्द कर चुके हैं, जबकि जेसन रॉय और वरुण आरोन को नीलामी के लिये मुक्त कर दिया गया। गुजरात से फाइनल हारकर दूसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स ने चार विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल नौ खिलाड़ियों के साथ अनुबंध समाप्त किया है। रॉयल्स ने टी20 विश्व कप 2021 और 2022 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के लिये अर्द्धशतक जड़ने वाले डैरिल मिशेल को भी टीम से बाहर कर दिया है।
सनराइजर्स के पास 23 दिसंबर की नीलामी के लिए सर्वाधिक 42.25 करोड़ रुपये शेष हैं। इसके बाद पंजाब के पास 32.20 करोड़ रुपये, जबकि लखनऊ के पास 23.35 करोड़ रुपये हैं। मुंबई के पर्स में 20.55 करोड़ रुपये, चेन्नई के पास 20.45 करोड़ रुपये, दिल्ली के पास 19.45 करोड़ रुपये, गुजरात के पास 19.25 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स के पास 13.2 करोड़ रुपये, बैंगलोर के पास 8.75 करोड़ रुपये जबकि केकेआर के पास सबसे कम 7.05 करोड़ रुपये हैं।
मुंबई इंडियन्स की मौजूदा टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ , आकाश मधवाल।
अनुबंध-मुक्त किए गये खिलाड़ी: कीरन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन ऐलन, जयदेव उनादकट, मयंक माकंर्डे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स।
अदला-बदली के माध्यम से प्राप्त खिलाड़ी : जेसन बेहरेनडॉर्फ
पर्स शेष : 20.55 करोड़ रुपये
विदेशी खिलाड़ियों के लिये शेष स्थान : तीन
चेन्नई सुपर किंग्स की मौजूदा टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हांगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा।
अनुबंध-मुक्त किये गये खिलाड़ी : ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन।
शेष पर्स : 20.45 करोड़ रुपये
विदेशी खिलाड़ियों के लिये शेष स्थान : दो
गुजरात टाइटन्स की मौजूदा टीम : हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे , जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद
अनुबंध-मुक्त किये गये खिलाड़ी : रहमानुल्ला गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण आरोन।
पर्स शेष : 19.25 करोड़ रुपये
विदेशी खिलाड़ियों के लिये शेष स्थान : तीन
दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा टीम : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी , मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल अनुबंध-मुक्त खिलाड़ी : शार्दुल ठाकुर, टिम सेफर्ट, अश्विन हेब्बार, श्रीकर भारत, मनदीप सिंह
अदला-बदली के माध्यम से प्राप्त खिलाड़ी : अमन खान
पर्स शेष: 19.45 करोड़ रुपये
विदेशी खिलाड़ियों के लिये शेष स्थान : 2
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
वेलिंगटन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर ने खुलासा किया है कि आईपीएल के 2011 सत्र के एक मैच में उनके शून्य पर आउट होने के कारण राजस्थान रॉयल के एक मालिक ने उन्हें तीन-चार चांटे मारे थे। टेलर ने कहा कि यह चांटें हंसी-मजाक के माहौल में मारे गये थे लेकिन यह पूरी तरह से ‘नाटक’ नहीं था। टेलर ने अपनी आत्मकथा ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में लिखा, “राजस्थान और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में मैच हुआ। हमें 195 रन के लक्ष्य का पीछा करना था, मैं शून्य पर पगबाधा हो गया और हम करीब भी नहीं पहुंचे। इसके बाद टीम, सपोर्ट स्टाफ और प्रबंधन होटल की सबसे ऊपरी मंजिल के बार में थे। (शेन) वॉर्न के साथ वहां लिज हर्ली भी थीं।
रॉयल्स के एक मालिक ने मुझसे कहा, ‘रॉस, हमने तुम्हें ’10 लाख डॉलर इसलिये नहीं दिये हैं कि तुम शून्य रन बनाओ’ और यह कहकर उन्होंने मेरे चेहरे पर तीन-चार चांटे मारे।” उन्होंने कहा, “वह हंस रहे थे, और चांटे भी तेज नहीं थे मगर मुझे यकीन नहीं है कि यह पूरी तरह से नाटक-अभिनय था। मैं उन परिस्थितियों में बखेड़ा खड़ा करने नहीं जा रहा था, लेकिन मैं कल्पना नहीं कर सकता था कि यह सब पेशेवर खेल वातावरण में हो रहा है।”
आईपीएल के पहले तीन सीजन रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर में गुजारने के बाद टेलर को राजस्थान ने 10 लाख डॉलर में टीम में शामिल कर लिया था। टेलर ने कहा कि 10 लाख डॉलर में बिकना शानदार था, लेकिन वह चौथी बार भी बैंगलोर में रहना पसंद करते। टेलर ने अपनी किताब में लिखा, “आईपीएल हालांकि काफी असंवेदनशील है, लंबे समय तक एक टीम में रहने वाले खिलाड़ियों के प्रति टीम वफादार रहती हैं, और शायद एक फ्रेंचाइजी में रहने से मेरा आईपीएल करियर लंबा होता। दूसरी ओर, अगर मैं आरसीबी में रहता तो मैं वीरेंद्र सहवाग, शेन वार्न, महेला जयवर्धने और युवराज सिंह जैसे महान खिलाड़ियों के साथ नहीं खेल पाता।”
क्या है मामला
टेलर ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईपीएल 2009 में 134.61 के स्ट्राइक रेट से 11 पारियों में 280 रन बनाए थे, जहां आरसीबी फाइनल में पहुंची थी। उन्होंने 2010 में सिर्फ सात मैच खेले, जिसके बाद वह राजस्थान में शामिल हो गये। टेलर ने यह स्वीकार किया कि नयी टीम में उन्होंने अधिक दबाव महसूस किया। टेलर ने लिखा, “जब आप इस तरह का पैसा लाते हैं, तो आप यह साबित करने के लिए बेहद उत्सुक होते हैं कि आप इसके लायक हैं। जो लोग आपको उस तरह का पैसा दे रहे हैं, वे ऊंची उम्मीदें रखते हैं। यह पेशेवर खेल और मानव स्वभाव है।
मैंने आरसीबी में अपना कर्ज चुकाया था। अगर वहां मेरा प्रदर्शन खराब होता तो प्रबंधन को मुझ पर भरोसा होता क्योंकि मैं अतीत में खुद को साबित कर चुका था। जब आप एक नयी टीम में जाते हैं, तो आपको वह समर्थन नहीं मिलता। आपको कभी सहज नहीं लगता। आप जानते हैं कि यदि आप बिना स्कोर के दो या तीन मैच खेलते हैं, तो आप सबकी निगाहों में आ जाते हैं।”
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
आईपीएल की मीडिया डील क्रिकेट की दुनिया के लिए बढ़िया खबर : आईसीसी
दुबई (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को विश्वास है कि आईपीएल की जो मीडिया डील हुई है, उससे क्रिकेट की दुनिया में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस डील के बाद मीडिया राइट्स के असली मूल्य का पता चला है। आईसीसी ने अपनी प्रतियोगिताओं के अगले चक्र के मीडिया अधिकार के लिए पहला आमंत्रण भेजा है। इस मीडिया अधिकार 2024 से 2031 तक के चक्र के लिए है। इस मीडिया अधिकार को छह भागों में बांटा गया है।पहली बार आईसीसी ने महिला प्रतियोगिताओं के लिए अलग से एक पैकेज रखा है।
पुरुषों वर्ग की प्रतियोगिताओं के लिए बोली चार या आठ साल के लिए और महिलाओं प्रतियोगिताओं के लिए चार साल तक के लिए बोली लगाई जा सकती है। आईसीसी सबसे पहले भारतीय बाजारों में जाएगी जहां हाल ही में आईपीएल के मीडिया अधिकार के लिए रिकॉर्ड बोली लगाई गई थी। आईसीसी ने आईपीएल की ई-नीलामी के बाद बाजार में उतरने की योजना बनाई थी और कहा था कि आईपीएल के लिए जिस तरीके से बोली लगाई गई उससे वह काफी खुश हैं। इससे यह साफ पता चल रहा था कि बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के मीडिया अधिकार के लिए बढ़िया रकम मिल रही है।
हमारी उम्मीदों में कोई बदलाव नहीं आया : सुनील मनोहरन
आईसीसी के मीडिया राइट्स के उपाध्यक्ष सुनील मनोहरन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम काफी खुश हैं। क्रिकेट की दुनिया में मीडिया अधिकार के लिए इस तरह से बोली लगाई जाना हम सभी के लिए एक शानदार खबर है।’इस बार के राइट्स में डिजिटल अधिकारों की मूल्य में काफी ज्यादा वृद्धि हुई। डिजिटल अधिकारों की कीमतें इस बार टीवी अधिकारों के मूल्य से भी ज्यादा थी।
इससे यह साफ पता चलता है कि बाजार में अभी भी क्रिकेट के मीडिया अधिकारों की बड़ी बोली लगाई जा सकती है। आईसीसी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अनुराग दहिया ने कहा, ‘हमारी उम्मीदों में कोई बदलाव नहीं आया है। हमने लंबे समय से महसूस किया है कि आईपीएल के मीडिया अधिकार के लिए इसी तरह की बोली लगाई जाएगी। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। यह हमारी समझ का एक अच्छा पुष्टिकरण था कि बाजार कहां है और उस बाजार में प्रमुख प्रसारण अधिकारों का क्या मूल्य है।’
ई-नीलामी के माध्यम से उन सभी को संबोधित करना बहुत जटिल
‘मुझे लगता है कि आईपीएल ने स्पष्ट रूप से यह प्रदर्शित किया है कि मीडिया अधिकारों के लिए बाजार में काफी मांग है। कुछ कंपनियां बोलियों में सफल रही हैं और कुछ लोग असफल। मतलब साफ है कि बाजार में अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो मीडिया अधिकार के लिए बोली लगाने के लिए तैयार हैं।’ आईपीएल की ई-नीलामी के विपरीत आईसीसी सीलबंद बोलियों को आमंत्रित करने के पारंपरिक मार्ग को अपनाएगी, जो एक समिति के माध्यम से जाएगी।
आईसीसी अगस्त के अंत तक सभी बोलियों को जमा करने की योजना बना रहा है और बोर्ड द्वारा अनुमोदित होने के बाद, सितंबर के मध्य तक परिणामों की घोषणा करेगा। दहिया ने कहा, ‘यह एक ऐसी पद्धति है जिसे हमने अतीत में नियोजित किया है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार हमारे पास अधिकारों का एक बहुत ही जटिल सेट उपलब्ध है। हमने पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिताओं की लिए लगाई जाने वाली बोली के लिए अलग-अलग पैकेज बनाया है। ई-नीलामी के माध्यम से उन सभी को संबोधित करना बहुत जटिल है। इसलिए हम एक सीलबंद बोली पद्धति के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे बोली लगाने वालों को सर्वोत्तम बोली लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है।’
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।