Waiting - Sach Kahoon Hindi

अपने लाडले को देखने के लिए तरसी आंखें
यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं की वतन वापसी की मांग, गुहार लेकर प्रशासन के पास पहुंचे परिजन

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। यूक्रेन में फंसे भारत के छात्र-छात्राओं को लेकर परिजन चिंतिंत है। वे अपने बच्चों की सकुशल भारत वापसी की आस लगाए बैठे हैं। इस आस में उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के अभिवावक दो दिनों से टीवी पर नजरें गढ़ाए बैठे हैं और बच्चों की सकुशल वतन वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

शुक्रवार को आसपास के क्षेत्र के वे नागरिक जिनके बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उन्हें वापस भारत लाने की गुहार लेकर जिला प्रशासन के पास पहुंचे। इन नागरिकों ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं के साथ उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर माकपा के जिला सचिव रघुवीर सिंह वर्मा ने कहा कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं।

इनमें हनुमानगढ़ जिले के भी कई छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव मक्कासर निवासी छात्र दलजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह कुम्हार भी करीब तीन माह पहले ही शिक्षा ग्रहण करने के लिए यूक्रेन गया था। लेकिन अब यूक्रेन में युद्ध के हालात पैदा हो चुके हैं। इस कारण दलजीत सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंस गए हैं। इन बच्चों के परिजनों को भारतीय दूतावास से भी कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।

इस कारण यूक्रेन में फंसे भारत के छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके परिजनों में भय व अनिश्चितता का माहौल है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की कि भारत सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर यूक्रेन में फंसे भारत के छात्र-छात्राओं के साथ भारतीय नागरिकों को सही-सलामत लाने की व्यवस्था करे। वहीं छात्र दलजीत सिंह के चाचा कुलवीर सिंह ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे उसके भतीजे दलजीत सिंह के पास रुपए खत्म हो गए हैं।

खाने-पीने की व्यवस्था करने में भी दिक्कत आ रही है। उससे रोजाना दूरभाष पर बात हो रही है। कीव पर रोजाना रूसी सेना हमला कर रही है। इस कारण पूरा परिवार दलजीत की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। केन्द्र सरकार से मांग है कि दलजीत के साथ यूक्रेन में फंसे अन्य भारतीय बच्चों को सकुशल भारत लाया जाए। इस मौके पर सुरेन्द्र शर्मा, ओम स्वामी, अमरीक सिंह, जगदीश आदि मौजूद रहे।

पूर्व पार्षद का पुत्र भी यूक्रेन में फंसा

उधर, जंक्शन के गांधीनगर निवासी पूर्व पार्षद परमजीत कौर सोनी व अमरजीत सोनी का पुत्र जॉफी जोरा भी यूक्रेन में फंसा हुआ है। पूरा परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। जॉफी जोरा की माता के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे। अमरजीत सोनी के अनुसार उसका पुत्र जॉफी जोरा यूक्रेन के खारकिव में पांच साल से एमबीबीएस कर रहा है। उसकी भारत वापसी के लिए 24 फरवरी की टिकट बुक करवाई।

23 फरवरी को उसका पुत्र जॉफी जोरा खारकिव से यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए रवाना हुआ। 24 फरवरी को सुबह 6 बजे एयरपोर्ट पहुंचा तो पता चला कि एयरपोर्ट बंद है। इसके बाद जॉफी जोरा मेट्रो के जरिए भारतीय दूूतावास पहुंचा। भारतीय दूतावास में करीब 250 बच्चे हैं। अब उसका बेटा भारतीय दूतावास के पास एक स्कूल में रह रहा है। भारतीय दूतावास उसकी मदद कर रहा है।

खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। उनकी अपने बेटे से लगातार बातचीत हो रही है। जॉफी जोरा खुद के सुरक्षित होने की बात कह रहा है। लेकिन उनमें अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। जॉफी जोरा भी जल्द से जल्द वहां से निकालने की मांग कर रहा है। अमरजीत सोनी ने भी केन्द्र सरकार से मांग की कि उसके बेटे की भारत वापसी करवाई जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के लिए चुकानी होगी कीमत
वयस्क यात्री से प्रति घंटे दस रुपये और 5-12 वर्ष के बच्चों से पांच रुपये वसूले जाएंगे

नई दिल्ली (एजेंसी)। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के लिए भी अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सुविधा नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शुरू की जा रही है। वातानुकूलित (एसी) प्रतीक्षालय में ही शुल्क चुकाना होगा। सामान्य प्रतीक्षालय में यात्रियों से शुल्क नहीं वसूला जाएगा। बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर रेलवे स्टेशनों के प्रतीक्षालयों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। इसकी शुरुआत नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एसी प्रतीक्षालय से होगी। निजी हाथों में सौंपे जाने के बाद यहां के एसी प्रतीक्षालय में बैठकर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को जेब ढीली करनी होगी। ट्रेन जितनी लेट होगी शुक्ल भी उतना बढ़ता जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि वयस्क यात्री से प्रति घंटे दस रुपये और 5-12 वर्ष के बच्चों से पांच रुपये वसूले जाएंगे।

ट्रेन जितनी लेट होगी शुक्ल भी उतना बढ़ता जाएगा

वहीं रेलवे कर्मचारी पहले एक घंटे तक बिना किसी शुल्क के वेटिंग रूम में रह सकते हैं, लेकिन उसके बाद उन्हें शुल्क चुकाना होगा। प्रतीक्षालय को ठेके पर देने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। ठेकेदार प्रतीक्षालय का रखरखाव करेगा। प्रत्येक आधे घंटे बाद पूरे प्रतीक्षालय की सफाई की जाएगी। महिलाओं के बैठने के लिए अलग से स्थान होगा। यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य स्टेशनों पर भी इसे लागू किया जाएगा। सामान्य प्रतीक्षालय भी निजी हाथों में दिए जा सकते हैं।

रेलवे पैसेंजर ट्रेनों में सोलर पैनल लगाने की तैयारी

धीमी गति से चलने वाली पैंसेंजर ट्रेनों में बैट्री चार्ज नहीं होने की वजह से अक्सर यात्री पंखे नहीं चलने की शिकायत करते हैं। रात में कई बार कोच में अंधेरा रहता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे पैसेंजर ट्रेनों में सोलर पैनल लगाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में रेलवे बोर्ड के सदस्य (चल स्टॉक) रविंद्र गुप्ता ने सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर गैर वातानुकूलित यात्री कोच का उद्घाटन किया। जिसकी छत पर फ्लेक्सिबल सौर पीवी पैनल लगाए गए हैं। इससे कोच के पंखे, लाइटें और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट चलाए जाएंगे। कोच में सौर ऊर्जा से 15 से 20 यूनिट बिजली मिलेगी। इंडियन रेलवे आर्गनाइजेशन फॉर अल्टरनेट फ्यूल्स (आइआरओएएफ) ने सोलर पैनल विकसित किए हैं। पिछले साल रेवाड़ी-सीतापुर डीएमयू में सोलर पैनल लगाए गए थे।

पैसेंजर ट्रेनों में इसे लगाने की योजना

इसकी सफलता के बाद अन्य पैसेंजर ट्रेनों में इसे लगाने की योजना है। जल्द ही लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर (54255/54256), लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर (54334/54333) और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी (14203/04) में भी सोलर पैनल लगेंगे। इससे प्रत्येक कोच से उनकी 25 वर्षों की आयु में तीन करोड़ रुपये का डीजल बचेगा। 1350 टन कार्बन डाइ आक्साइड का उत्सर्जन भी रुकेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

टाइगर व हिमालियन भालू के इंतजार में बीत गई छुट्टियां
सेंट्रल कमेटी से मंजूरी पर अटका मामला

अभी अधिकारियों के पास नहीं कोई सपष्ट जवाब

(Vacations, Waiting, Tiger, And, Himalayan, Bears)

सच कहूँ/इंद्रवेश

भिवानी। चौ. सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल भिवानी मिनी जू में दुर्लभ प्रजाति के वन्य प्राणियों के आने का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हिमालियन भालू और टाइगर आने के इंतजार में ग्रीष्म कालीन अवकाश भी बीत गए और आज से स्कूली बच्चे फिर से पढ़ाई की और लौट जाएंगे।ग्रीष्म कालीन अवकाश से पहले ही मिनी जू प्रशासन के अधिकारियों का दावा था कि हिमालियन भालू और टाइगर के बाड़े आबाद हो जाएंगे और यहां आने वाले दर्शकों को भी इन दोनों ही दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों का दीदार होगा, मगर इंतजार है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। वन्य प्राणी विभाग के उच्चाधिकारियों की मानें तो इन दोनों ही दुर्लभ वन्य जीवों को यहां लाने के लिए जू सेंट्रल कांउसिंल से बातचीत चल रही हैं, मगर मामला अभी तक अनुमति को लेकर अटका हुआ है।

मिनी जू में संरक्षित हैं ये प्रजातियां

भिवानी मिनी जू में फिलहाल दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, घडियाल, तेंदुआ, काला हीरन, लोमड़ के अलावा कई परिंदों की प्रजातियां यहां संरक्षित की हुई हैं। जबकि मिनी जू में भालू और टाइगर का बाड़ा लम्बे अर्से से सूना पड़ा है। जल में रहने वाले वन्य जीवों के यहां कभी कभार ही दर्शकों को दर्शन होते हैं, क्योंकि गर्मी के कारण ये जीव पानी से पल भर के लिए ही बाहर झांकते हैं और फिर पानी में विलुप्त हो जाते हैं।

डीएफओ बोले, जारी है प्रक्रिया

इस सम्बंध में वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ पवन ग्रोवर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भिवानी मिनी जू में फिलहाल भालू और टाइगर को लाने की प्रक्रिया चल रही हैं, मगर निश्चित तौर पर अभी ये नहीं कहा जा सकता कि ये दोनों वन्य जीव यहां कब तक आ पाएंगे। सेंट्रल कमेटी से लगातार सम्पर्क किया जा रहा है और इस मामले में वे खुद भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द दोनों वन्य जीव यहां लाए जाएं, ताकि यहां की रौनक बढ़े।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चौटाला अपने कर्मों की वजह से जेल में, हुड्डा का इंतजार कर रही सलाखें
कैथल (सच कहूँ/प्रदीप दलाल)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला अपने कर्मों की वजह से जेल में हैं और सीएलयू मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सीबीआई समेत अन्य जांच एजैंसियां पूछताछ कर रही हैं और जल्द ही हथकड़ियां उनका इंतजार कर रही हैं। शुक्रवार को वे यहां ढांड अनाज मंडी में नई शुरूआत जनता से सीधी बात कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज कर दोबारा सरकार बनाएगी।

भाजपा की सीट पर कौन-कौन चुनाव लड़ेगा ये आने वाला समय बताएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जनहित में की गई 4800 घोषणाओं में से 3300 घोषणाएं पूरी हो चुकी है और आज व भविष्य में होने वाली घोषणाओं पर तेज गति से कार्य होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है और आज हरियाणा में भाजपा सरकार है और आने वाला समय भी भाजपा का होगा। भाजपा सरकार के साढ़े 3 वर्ष के शासनकाल में हुए रिकार्ड तोड़ विकास कार्यों पर 8 बड़े शहरों में आयोजित हुए रोड शो में उमड़े भारी जनसैलाब ने विश्वास की मोहर लगाई है। ग्रामीण क्षेत्र से जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम सफल रहा है।

जिसकी शुरूआत पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से की गई है। जनता से धरातल पर हुए कार्यों के बारे में जानकारी ली जाएगी, ताकि अधूरे विकास कार्य पूरे हो सके। इनेलो-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गठबंधन बेमेल है, जिसका कोई वजूद नहीं है। स्वार्थ की बुनियाद पर टीके गठबंधन को जनता बुरी तरह से नकार देगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में जोर दे रही है। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए पांच मैडिकल कॉलेज स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा प्रदेश भर में 22 मैडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। इस मौके पर हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर आदि मौजूद थे।

आईपीएल का बेसब्री से इंतजार: मंजोत
न्यूट्रास्युटिकल कंपनी जीएनसी (जनरल न्यूट्रीशन सेंटर) के एक प्रमोशनल कार्यक्रम

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद शतक जमाकर भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज मंजोत कालड़ा को आईपीएल का बेसब्री से इंतजार है। 19 साल के दिल्ली के खिलाड़ी मंजोत ने इस महीने के शुरु में तीन फरवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 101 रन की खिताब दिलाने वाली पारी खेली थी जिसके बाद वह रातोंरात सुर्खियों में आ गए और उनकी चर्चा बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह से की जाने लगी। मंजोत ने बुधवार को यहां न्यूट्रास्युटिकल कंपनी जीएनसी (जनरल न्यूट्रीशन सेंटर) के एक प्रमोशनल कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं के साथ बातचीत में विश्वकप के अपने प्रदर्शन पर खुशी जताई और साथ ही कहा कि वह अब आईपीएल के 11वें संस्करण में मौका पाने की उम्मीद कर रहे हैं। मंजोत को दिल्ली डेयरडेविल्स ने उनके 20 लाख रुपए के आधार मूल्य पर खरीदा है।

युवा बल्लेबाज ने कहा कि मैं आईपीएल में खेलने को लेकर बहुत रोमांचित हूं। अब तक मैंने अंडर-19 गेंदबाजों का सामना किया है। लेकिन अब मुझे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों का सामना करने का मौका मिलेगा जिससे मैं बहुत कुछ सीख सकूंगा। युवराज से किसी भी तरह के तुलना के सवाल पर मंजोत ने बड़ी विनम्रता के साथ कहा कि वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और उनके साथ तुलना का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। मैं उनकी बल्लेबाजी शैली को कॉपी नहीं करता। मेरी अपनी बल्लेबाजी शैली है। हां, यह जरुर है कि मैं भारतीय कप्तान विराट कोहली का अनुसरण करता हूं और जिस तरह वह आखिर तक रुक कर मैच को फिनिश करते हैं मैं भी उसी तरह मैच को फिनिश कर करना चाहता हूं। अपनी विश्वकप की फाइनल की पारी के लिए मंजोत ने इसे अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी बताया। उन्होंने इसका श्रेय टीम को कोच राहुल द्रविड़ को भी दिया जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित किया।