bronze - Sach Kahoon Hindi

अभिषेक ने जीता रजत और कांस्य पदक
भारत के पास अभी रिकर्व स्पर्धा में दो पदक जीतने का मौका

नई दिल्ली (एजेंसी)।

भारतीय तीरंदाज़ अभिषेक वर्मा ने अमेरिका के साल्ट लेक में चल रहे तीरंदाजी विश्वकप चरण-3 में व्यक्तिगत मुकाबलों में रजत पदक और मिश्रित टीम मुकाबले में कांस्य पदक जीत लिया है। 2015 के बाद पहली बार फाइनल राउंड में पहुंचे अभिषेक का कंपाउंड स्वर्ण पदक के लिए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के स्टीफन हैनसन से मुकाबला था जहां उन्हें 123-140 से पराजित होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अभिषेक ने सेमीफाइनल में 150 का परफेक्ट स्कोर किया था लेकिन वह फाइनल में अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए।

अभिषेक और ज्योति सुरेखा की भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम ने शुरुआती दौर में पिछड़ने के बावजूद मेज़बान टीम अमेरिका के खिलाफ दूसरे राउंड में बढ़त बना ली थी और मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। भारतीय जोड़ी ने चार राउंड की समाप्ति के बाद 147-140 के अंतर से कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमा लिया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने अप्रैल में शंघाई (चीन) में, मई में अंताल्या (तुर्की) के बाद लगातार तीसरे महीने कांस्य पदक जीता है। भारत के पास अभी रिकर्व स्पर्धा में दो पदक जीतने का मौका है जहां दीपिका कुमारी व्यक्तिगत स्पर्धा में फाइनल खेलेगी और मिश्रित स्पर्धा में अतानु दास के साथ मिलकर कांस्य पदक पर भी निशाना लगाएंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एशियाई प्रतियोगिता: राजेंद्र और हरप्रीत ने ग्रीको रोमन में जीते कांस्य
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के राजेन्द्र कुमार और हरप्रीत सिंह ने सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीत लिए हैं। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र ने प्रतियोगिता के पहले दिन 55 किग्रा में और हरप्रीत ने 82 किग्रा में देश को कांस्य पदक दिलाए। राजेंद्र ने अपना पहला मुकाबला ईरान के रजा केर्योल्लाह को 7-3 से हराकर जीता। दूसरे मुकाबले में वह जापन के तानोकुरा से 2-5 से पराजित हो गए। उन्होंने रेपचेज में तजाकिस्तान के सुफिव के. को 10-0 से हराकर रेपचेज के अगले दौर में प्रवेश किया जहां कास्य पदक के लिए उन्होंने उजबेकिस्थान के जवोकिहर मीराखमेदोव को 3-3 के स्कोर पर रोककर अंतिम अंक लेने का फायदा लेते हुए हरा दिया। राजेंद्र ने इस तरह प्रतियोगिता में भारत को पहला पदक दिला दिया।

उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। कॉमनवेल्थ विजेता और अर्जुन अवार्डी राजेंद्र ने कांस्य पदक जीत कर चार साल बाद अंतराष्ट्रीय कुश्ती में दमदार वापसी की है। दूसरे दिन भारत के तीन पहलवान कांस्य पदक की होड़ में पहुंचे लेकिन कामयाबी हरप्रीत को 82 किग्रा में मिली जहां उन्होंने उज्बेकिस्तान के नुर्बेक खाशिमबेकोव को आसानी से 11-3 से हराकर कांस्य जीता। 67 किग्रा में मनीष को कांस्य पदक मुकाबले में उज्बेकिस्तान के मिरजोबेक रख्मातोव से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। कुलदीप मालिक 72 किग्रा में कांस्य पदक भिड़ंत में जापान के तोमोहिरो इनोयू से 0-11 से पराजित हो गए। ज्ञानेंद्र को 60 किग्रा के क्वालिफिकेशन में उज्बेकिस्तान के इस्तोमजोन बेखरामोव ने 8-0 से और हरदीप को 97 किग्रा में कोरिया के हक्ब ओन गू ने क्वार्टर फाइनल में हरा दिया।