Srikanth - Sach Kahoon Hindi

श्रीकांत ने चार वर्ष बाद डैन को हराया
ओडेंसे (एजेंसी)।

गत चैंपियन किदाम्बी श्रीकांत ने दो बार के ओलंपिक चैंपियन चीन के लिन डैन को तीन गेमों के कड़े संघर्ष में उलटफेर का शिकार बनाकर यहां चल रहे डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सातवीं वरीय श्रीकांत ने डैन को 18-21, 21-17, 21-16 से हराकर पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने मैच में तीन गेमों तक संघर्ष कर एक घंटे 3 मिनट में जीत अपने नाम की। श्रीकांत पहला गेम 18-21 से हारने के बावजूद संयम से खेलते रहे और बाकी दोनों गेमों में जबरदस्त वापसी की। भारतीय खिलाड़ी ने करियर में एकमात्र बार डैन को चार वर्ष पूर्व चाइना ओपन 2014 में हराकर पहला सुपर सीरीज़ खिताब जीता था।

रियो ओलंपिक-2016 खेलों में रोमांचक तीन गेमों के मैच में डैन ने आखिरी बार श्रीकांत को हराया था। मौजूदा 14वीं रैंक डैन के खिलाफ अब श्रीकांत का रिकार्ड 3-2 हो गया है। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने लंबी रैलियां खेलीं। श्रीकांत ने इस गेम में लगातार पांच अंक लिए और गेम जीत स्कोर 1-1 से बराबर किया जबकि निर्णायक गेम में इसी लय को बरकरार रखते हुए गेम 21-16 से जीता।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

श्रीकांत बने स्पोटर्््सपर्सन आॅफ द् ईयर
पहलवान सुशील कुमार को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी का पुरस्कार मिला

नई दिल्ली (एजेंसी)।

देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को स्पोटर्््स इलस्ट्रेटेड पत्रिका ने अपने 8वें पुरस्कार समारोह में स्पोटर्््सपर्सन आॅफ द् ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया है। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, टीमों और कोचों के लिए यहां आयोजित इस समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर मौजूद थे। ये पुरस्कार वर्ष 2017 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए गए।

श्रीकांत ने वर्ष 2017 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और चार सुपर सीरीज खिताब जीते थे तथा सत्र का समापन विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी के रुप में किया था। विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टीम आॅफ द् ईयर का पुरस्कार मिला जबकि पहलवान सुशील कुमार को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी का पुरस्कार मिला। टेनिस स्टार लिएंडर पेस को खेल में अभूतपूर्व योगदान के लिए, हॉकी लीजेंड धनराज पिल्लै को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और हॉकी के महान खिलाड़ियों में शुमार बलबीर सिंह सीनियर को स्पेशल अवार्ड लिविंग लीजेंड का सम्मान दिया गया।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

श्रीकांत ने अंपायरिंग की आलोचना की
बर्मिंघम (एजेंसी)। स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में चीन के हुआंग युजियांग के खिलाफ प्री क्वार्टरफाइनल में अंपायरों द्वारा लगातार सर्विस की गलतियां करार दिये जाने को हास्यास्पद करार दिया। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत बीती रात गैर वरीय युजियांग से 11-21 21-15 20-22 से हारकर टूनार्मेंट से बाहर हो गये।श्रीकांत इतनी सारी ‘सर्विस फाल्ट’ दिये जाने से काफी नाराज थे, उन्होंने कहा, शुरूआती गेम में सर्विस की काफी गलतियां थीं। मुझे इनकी उम्मीद नहीं थी। कल मैंने एक भी गलती नहीं की और आज अचानक चीजें पूरी तरह से अलग थी। टूनार्मेंट में ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके लिये कुछ विशेष नियम होने चाहिए।

अंपायरों को कल कोई गलती नहीं मिली लेकिन आज अंपायरों को इतनी सरी गलतियां मिल गयी। यह हास्यास्पद है। भारत की सत्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी भी माथियास बो और कार्स्टन मोगेनसन की दानिश जोड़ी पर उलटफेर भरी जीत दर्ज करने के करीब थी लेकिन अहम मौकों पर कुछ ‘सर्विस फाल्ट’ के कारण उन्हें एक घंटे तीन मिनट में 16-21 21-16 21-23 से हार का मुंह देखना पड़ा। चिराग ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि हमें तीसरे गेम के अंत में हर दो-तीन अंक पर ‘सर्विस फाल्ट’ मिली। यह मुकाबले का अहम समय था और हम सचमुच काफी दुर्भाग्यशाली रहे। बीडब्ल्यूएफ इस साल सभी शीर्ष टूनार्मेंट में ‘स्थायी सर्विस नियम’ लाने की कोशिश कर रहा है।