Reliance - Sach Kahoon Hindi

Punjab Flood: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस ने बढ़ाया मदद का हाथ
इस कठिन समय में हम पंजाब के साथ खड़े हैं – अनंत अंबानी

• रिलायंस फ़ाउंडेशन, वनतारा, रिलायंस रिटेल और जियो सभी राहत कार्य में जुटे हैं।

• 10,000 से ज़्यादा परिवारों तक मानवीय सहायता पहुँचाई जा रही है

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: रिलायंस, पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वंयसेवी संगठनों के साथ पिछले कई दिनों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। खासतौर से अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे ज़्यादा प्रभावित गाँवों में तत्काल राहत पहुँचाई जा रही है। कंपनी पोषण, शेल्टर, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पशुधन के स्तर पर 10 सूत्रीय सहायता कार्यक्रम चला रही है।

जमीनी स्तर पर रिलायंस कई तरह से सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बाढ़ पीड़ितों में पोषण को बनाए रखने कि लिए 10 हजार से अधिक परिवारों के लिए राशन किट दी जा रही हैं। जिन परिवारों के मुखिया महिलाएं या बुजुर्ग हैं ऐसे 1 हजार परिवारों को 5 हजार रु मूल्य के वाउचर दिए जा रहे हैं। सामुदायिक रसोई के लिए राशन और सुरक्षित पेयजल के लिए पोर्टेबल वाटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों के लिए तिरपाल, ग्राउंडशीट, मच्छरदानी, रस्सियाँ और बिस्तर जैसी जरूरी राहत सामग्री वितरित की जा रही है। Chandigarh News

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा “इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ पंजाब के लोगों के साथ हैं। बहुत से परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। पूरा रिलायंस परिवार आज पजांब के साथ खड़ा है। लोगों के साथ जानवरों के लिए भोजन, पानी और आश्रय का इंतजाम किया जा रहा है। हम राहत की दस-सूत्रीय योजना पर काम कर रहे हैं और इस कठिन समय में हर कदम पंजाब के साथ हैं।“

बाढ़ के वक्त व बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमीरियां न फैलें इसका भी ध्यान रिलायंस द्वारा रखा जा रहा है। जल स्रोतों को कीटाणुरहित करने के उपाय किए जा रहे हैं। हर प्रभावित परिवार को स्वच्छता संबंधी आवश्यक वस्तुओं से युक्त एक स्वच्छता किट दी जा रही है। गांव में जिन पशुओं को तत्काल देखभाल की जरूरत है उन्हें त्वरित सहायता दी जा रही है। रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा और पशुपालन विभाग मिलकर दवाएँ और टीके लगाने के लिए पशुधन शिविर स्थापित कर रहे हैं। लगभग 5,000 मवेशियों के लिए 3,000 सिलेज बंडल वितरित किए जा रहे हैं।

वनतारा की 50 से अधिक सदस्यों वाली विशेषज्ञ टीम, आधुनिक बचाव उपकरणों और विशेषज्ञों के साथ, बचाए गए पशुओं के उपचार, मृत पशुओं के सम्मानजनक वैज्ञानिक दाह संस्कार सुनिश्चित करने और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में संभावित बीमारियों के प्रकोप को रोकने के प्रयासों में सहयोग कर रही है। रिलायंस की टीमें जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग और स्थानीय पंचायतों के साथ मिलकर चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।

जियो की पंजाब-टीम ने एनडीआरएफ टीमों के साथ समन्वय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नेटवर्क बहाल करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। जियो की टीमें पूरे राज्य में 100% कनेक्टिविटी सुनिशिचित करने में जी-जान से लगी हैं। रिलायंस रिटेल भी 21 आवश्यक वस्तुओं का सूखा राशन किट और स्वच्छता किट भेज रही है। कंपनी का कहना है कि संकट की इस घड़ी में, हम पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– खुले पड़े नाले दे रहे बड़े हादसे को न्यौता

रिलायंस की छलांग से बाजार को लगे पंख: सेंसेक्स-निफ्टी नये शिखर पर
मुंबई (एजेंसी)। Stock Market: विश्व बाजार की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर पेट्रोलियम समेत अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की चार प्रतिशत से अधिक की छलांग से आज शेयर बाजार को पंख लग गए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 620.73 अंक अर्थात 0.80 प्रतिशत की छलांग लगाकर 78,674.25 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 147.50 अंक यानी 0.62 प्रतिशत मजबूत होकर 23,868.80 अंक के सार्वकालिक स्तर पर रहा। हालांकि मझौली और छोटी कंपनियों में घटबढ़ रही। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत फिसलकर 45,887.88 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,141.11 अंक पर बंद हुआ। Stock Market

इस दौरान बीएसई में कुल 4008 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1960 में गिरावट जबकि 1922 में तेजी रही वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 26 कंपनियों में लिवाली जबकि 23 में बिकवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 10 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे दूरसंचार 2.30, ऊर्जा 1.45, एफएमसीजी 0.32, वित्तीय सेवाएं 0.25, इंडस्ट्रियल्स 0.02, यूटिलिटीज 0.22, बैंकिंग 0.58, तेल एवं गैस 0.98, टेक 0.78 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.46 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक रुझान रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.09, जर्मनी का डैक्स 0.13, जापान का निक्केई 1.26, हांगकांग का हैंगसेंग 0.09 अरु चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.76 प्रतिशत चढ़ गया। Stock Market

यह भी पढ़ें:– Haryana Government Scheme: हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनी सरकार बांटेगी इतने हजार प्लॉट

Reliance Q4 Results : मुकेश अंबानी और हुए मालामाल! 13% बढ़कर 5,337 करोड़ रुपये हुआ शुद्ध लाभ
Reliance Q4 Results live Updates: अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली तेल से दूरसंचार समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) आज अपने Q4 परिणामों की घोषणा करेगी। कंपनी का बोर्ड FY24 के लिए लाभांश पर भी विचार करेगा और उसे मंजूरी देगा। आरआईएल को मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में अपने दूरसंचार और खुदरा व्यवसायों द्वारा मजबूत राजस्व और परिचालन प्रदर्शन की रिपोर्ट करने का अनुमान है, जिसमें सकल रिफाइनरी मार्जिन (जीआरएम) पर इसके ऑयल-टू-केमिकल (O2C सेगमेंट में तेज उछाल आया है। आज चौथी तिमाही के नतीजों से पहले आरआईएल के शेयर की कीमत फोकस में रहेगी। आरआईएल के शेयर की कीमत में साल-दर-साल (YTD) 14% और पिछले एक साल में 25% से अधिक की वृद्धि हुई है। Reliance Jio

रिलायंस जियो अपने प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) को प्रकट करने के लिए तैयार है, जो दूरसंचार कंपनियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण मीट्रिक है, साथ ही ग्राहक वृद्धि के साथ-साथ मूल आरआईएल के परिणामों के समवर्ती भी है। Reliance Jio

यहां रिलायंस जियो के Q4 FY24 परिणामों से ध्यान देने योग्य प्रमुख आंकड़े दिए गए हैं –

शुद्ध लाभ 5,337 करोड़ रुपये बनाम 5,208 करोड़ रुपये (QoQ)

राजस्व 25,959 करोड़ रुपये बनाम 25,368 करोड़ रुपये (QoQ)

EBITDA 13,612 करोड़ रुपये बनाम 13,277 करोड़ रुपये (QoQ)

मार्जिन 52.4% बनाम 52.3% (QoQ) पर

चौथी तिमाही में, Jio ने 25,959 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो 23,394 करोड़ रुपये से साल-दर-साल 11% की वृद्धि दशार्ता है। पिछली तिमाही में, अक्टूबर से दिसंबर 2023 तक, राजस्व 23,394 करोड़ रुपये था। दूरसंचार कंपनी ने Q4 FY24 के लिए परिचालन से अपने राजस्व में 2.3 प्रतिशत तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) वृद्धि दर्ज की। इस बीच, EBITDA में QoQ पर 2.5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 13,612 करोड़ रुपये हो गया। Reliance Jio

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले ही बीजेपी जीती! सूरत से मुकेश दलाल निर्विरोध विजयी

मुकेश अंबानी के नेतृत्व में 20 वर्षों में 20 गुना बढ़ा रिलायंस का मुनाफा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी 20 साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने थे और उनके नेतृत्व में इन 20 वर्षों में कंपनी को मुनाफा भी 20 गुना बढ़ा है। मुकेश अंबानी के रिलायंस की कमान संभालते ही सफलता के झंडे गाड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ ता वह आज तक जारी है। मुकेश अंबानी की अगुवाई में, पिछले दो दशकों में कंपनी ने राजस्व, लाभ के साथ-साथ बाजार पूंजीकरण में लगातार दो अंकों की वृद्धि दर हासिल की है। इस दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 42 गुना बढा तो लाभ में करीब 20 गुना की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें:– कड़ाके की ठंड से ठिठुरते लोगों को धूप ने दिलाई राहत

दुनिया भर की बड़ी से बड़ी कंपनियों का निवेश रिलायंस को मिला

मुकेश अंबानी केवल रिलायंस की कायापलट के ही नायक नही हैं, उनके नेतृत्व में 20 वर्षों में निवेशकों ने भी खूब कमाये हैं। 87 हजार करोड़ प्रति वर्ष की दर से निवेशकों की झोली में 17.4 लाख करोड़ रुपये आए। इस बीच दुनिया भर की बड़ी से बड़ी कंपनियों का निवेश रिलायंस को मिला जिसमें फेसबुक, गूगल और बीपी जैसी वैश्विक कंपनियां भी शामिल है। देश की सबसे बड़ी कंपनी की सफलता की कहानी के कई महत्वपूर्ण अध्याय श्री मुकेश अंबानी ने अपने हाथों से लिखे हैं। तेल से शुरू कर कंपनी ने दूरसंचार और रिटेल में कई मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने ही सबसे पहले डेटा को ‘न्यू-आॅयल’ कहा था। और यह बताने की जरूरत नहीं कि डेटा ने किस कदर देश के आमजन की रोजमर्रा की जिंदगी को बदल डाला है।

भारत ने पहला स्थान हासिल किया

मुकेश अंबानी ने देश ही नही दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक रिलायंस जियो को खड़ा किया जिसने बहुत ही कम समय में सफलता के झंडे गाड़ दिए। जियो के आने के बाद देश ने डिजिटल वर्ल्ड में जो दौड़ लगाई उसे देख दुनिया अचंभित है। आज सबसे अधिक डिजिटल लेन देन का रिकॉर्ड भारत के नाम है। ठेले से लेकर 5स्टार होटल तक में डिजिटल पेमेंट की सुविधा है। इसके पीछे सरकार के प्रयास तो है ही किंतु रिलायंस जियो को भी इसका पूरा श्रेय जाता है। डेटा खपत में भी देश ने लंबी छलांग लगाई, 2016 में 150 वें नंबर से सबको पछाड़ते हुए दुनिया में भारत ने पहला स्थान हासिल कर लिया है।

रिटेल सेक्टर में भी रिलायंस दुनिया की दिग्गज कंपनियों को टक्कर दे रहा है। आॅनलाइन हो या आॅफलाइन, रिटेल हो या थोक मुकेश अंबानी की लीडरशिप में सबमें रिलायंस ने अपनी पकड़ मजबूत की है। अमेजन, फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट जैसी कंपनियां रिलायंस को अपना प्रतिद्वंदी मानती हैं। रिलायंस रिटेल ने चकाचौंध कर देने वाली स्पीड से स्टोर खोले। विश्वास नही होता किंतु पिछले साल एक दिन में करीब 7 स्टोर खोलने का रिकॉर्ड बनाया है रिलायंस रिटेल ने और राजस्व के मामले में भी वो देश की नंबर वन रिटेल कंपनी बन गई है। भविष्य की रिलायंस के लिए सपने उन्होंने अभी से बुनने शुरू कर दिए हैं। 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जामनगर में न्यू एनर्जी के लिए 5 गीगा फैक्टरी लगाई जा रही हैं। सोलर एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए एनर्जी सोर्स पर भी रिलायंस तेजी से काम कर रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रिलायंस न्यू एनर्जी खरीदेगी कैलक्स में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड (आरएनईएल) कैलीफॉर्निया स्थित सौर तकनीक कंपनी कैलक्स में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 1.2 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। आरएनईएल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने निवेश करने के लिए निश्चित समझौते किए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली आरएनईएल ने कहा कि कैलक्स के लिए यह निवेश उसके उत्पाद और प्रौद्योगिकी विकास में तेजी लाएगा। जिसमें कंपनी की प्रौद्योगिकी के वाणिज्यिक विकास को लेकर अमेरिका में पायलट लाइन का निर्माण शामिल है। बयान में कहा गया,‘आरएनईएल और कैलक्स ने अमेरिकी कंपनी की प्रौद्योगिकी के लिए तकनीकी सहयोग और व्यावसायीकरण को लेकर एक रणनीतिक साझेदारी समझौता भी किया है। कैलक्स पेरोवस्काइट आधारित सौर प्रौद्योगिकी के विकास में लगी हुयी है।

आरएनईएल ने कहा कि अनुसंधान और पेरोवस्काइट आधारित सौर प्रौद्योगिकी के विकास में कैलक्स अग्रणी है। कंपनी की अपनी तकनीक उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल को सक्षम करती है जो सौर परियोजना के 25 साल के जीवनकाल में काफी कम स्थापित लागत पर 20 प्रतिशत अधिक ऊर्जा का उत्पादन कर सकती है। रिलायंस गुजरात के जामनगर में वैश्विक स्तर पर एकीकृत फोटोवोल्टिक गीगा फैक्ट्री स्थापित कर रही है। इस निवेश और सहयोग के माध्यम से कैलक्स के उत्पादों का लाभ उठाते हुए रिलायंस अधिक ताकतवर और कम लागत वाले सौर मॉड्यूल का उत्पादन करने में सक्षम होगी।

क्या है मामला

आरआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने कहा कि कैलक्स में निवेश सबसे उन्नत हरित ऊर्जा निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए समूह की रणनीति के अनुरूप है जो विश्व स्तर की प्रतिभाओं द्वारा समर्थित है और रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से तकनीकी नवाचार के स्तंभों पर निर्मित है। उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना ??है कि कैलक्स की अपनी पेरोवस्काइट आधारित सौर तकनीक हमें क्रिस्टलाइन सौर मॉड्यूल में नवाचार के अगले चरण तक पहुंच प्रदान करती है। हम इसके उत्पाद विकास और इसकी प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण में तेजी लाने के लिए कैलक्स में दल के साथ काम करेंगे।

कैलक्स कॉपोर्रेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट ग्रेबील ने कहा,‘कैलक्स को एक प्रमुख निवेशक के रूप में रिलायंस के होने पर गर्व है क्योंकि इससे हम अपने विकास के अगले चरण में आगे बढ़ते हैं और वर्षों से कंपनी को मिल रहे खोसला वेंचर्स के समर्थन के लिए आभारी हैं। रिलायंस के साथ साझेदारी के माध्यम से हम क्रिस्टलाइट सौर मॉड्यूल को अधिक कुशल और लागत प्रभावी बनाने वाले उत्पादों का उत्पादन करने के लिए अपनी विनिर्माण क्षमताओं का निर्माण करने के अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम के लिए 30,791 करोड़ चुकाए
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दूरसंचार सेवायें देने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (आरजेआईएल) ने खरीदे गये स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग को 30,791 करोड़ रुपये का भुगतान किया है जिससे कंपनी को करीब 1200 करोड़ रुपये की ब्याज के तौर पर चुकायह जाने वाली राशि के बचत का अनुमान है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसने नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम की संपूर्ण देनदारियों को समय से पहले ही चुका दिया है। वर्ष 2014, 2015, 2016 में जियो ने स्पेक्ट्रम हासिल किया था साथ ही 2021 में भारती एयरटेल लिमिटेड से भी जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदा था। कंपनी ने इन सभी देनदारियों का भुगतान कर दिया है। कंपनी ने इन नीलामियों और सौदों में 585.3 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था।

क्या है मामला

दूरसंचार कंपनियों के लिए, दिसंबर 2021 में दूरसंचार विभाग ने एक पैकेज की घोषणा की थी। जिसमें भुगतान की शर्तों को लचीला किया गया था। परंतु जियो ने वर्ष 2016 में प्राप्त स्पेक्ट्रम से संबंधित भुगतान की पहली किस्त अक्टूबर 2021 में ही चुका दी थी। वर्ष 2014 और 2015 में नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम की संपूर्ण डेफर्ड देनदारियों के साथ-साथ ट्रेडिंग के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम की देनदारियों को जियो ने जनवरी 2022 में समय पूर्व भुगता दिया है। ये देनदारियां वित्त वर्ष 2022-23 से 2034-2035 तक वार्षिक किश्तों में देय थीं और ब्याज दर 9.30 प्रतिशत से 10 प्रतिशत प्रति वर्ष के बीच थी। कंपनी का अनुमान है कि समय से पहले भुगतान करने से केवल ब्याज पर ही सालाना 1200 करोड़ रुपए की बचत होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर का अमेरिकी कंपनी अंबरी इंक में निवेश
मुंबई (एजेंसी)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) अमेरीकी कंपनी अंबरी इंक में 14 करोड़ 40 लाख डॉलर के निवेश करेगी। रिलायंस ने कहा कि कंपनी अमेरिका के मैसाचुसेट्स में स्थित अंबरी इंक के चार करोड़ 23 लाख शेयर्स को चार करोड़ डॉलर में खरीदेगी। आएएईएसएल ने अपने रणीतिक निवेशकों पॉलसन एंड कंपनी इंक एवं बिल गेट्स और कुछ अन्य निवेशकों के साथ इस सौदे की घोषणा की।

निवेश से कंपनी को वैश्विक स्तर पर अपने लंबी अवधि वाले एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को विकसित करने में मदद मिलेगी। रिलायंस की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार अंबरी इंक के पास चार से 24 घंटे तक काम करने वाले एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स का पेटेंट है। ग्रिड स्केल की ‘स्टेशनरी स्टोरेज एप्लिकेशन’ में इस्तेमाल होने वाली लीथियम-आयन बैटरी से जुड़ी लागत, सुरक्षा और लंबे समय तक न चलने जैसी समस्याओं से अंबरी की तकनीक छुटकारा दिला सकती है। इससे अक्षय ऊर्जा को आसानी से ग्रिड सिस्टम में इंटीग्रेट किया जा सकेगा। आरएनईएसएल और अंबरी भारत में बड़े पैमाने पर बैटरी निर्माण सुविधा स्थापित करने पर भी चर्चा कर रहे हैं। यह रिलायंस की ग्रीन ऊर्जा इनीशियेटिव की लागत कम करने में मददगार होगा।

एनर्जी स्टोरेज के लिए एक गीगा फैक्ट्री बनाने की घोषणा

उल्लेखनीय इस वर्ष जून में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स परियोजना के हिस्से के रूप में एनर्जी स्टोरेज के लिए एक गीगा फैक्ट्री बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, ‘हम नई और उन्नत इलेक्ट्रो-केमिकल प्रौद्योगिकियों की खोजबीन कर रहे हैं, जिनका उपयोग ग्रिड बैटरी के तौर पर ऊर्जा को स्टोर करने के लिए किया जा सकता हो। हम नई पीढ़ी की स्टोरेज और ग्रिड कनेक्टिविटी के माध्यम से चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए बैटरी प्रौद्योगिकी में वैश्विक लीडर्स के साथ सहयोग करेंगे।

कंपनी 2023 के बाद इसका वाणिज्यिक संचालन शुरू करेगी

अंबरी 10 मेगावाट से लेकर दो गीगावाट तक की ‘एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स’ की परियोजनाओं को पूरा कर सकता है। कंपनी कैल्शियम और एंटीमनी इलेक्ट्रोड-बेस्ड सेल्स और कंटेनर सिस्टम बनाएगी, जो लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में किफायती होगा। यह सिस्टम वातावरण के अनुकूल, अधिक सुरक्षित और करीब 20 वर्षों तक चल सकेगा। अंबरी सिस्टम उच्च-उपयोग वाले ग्राहकों के लिए उपयुक्त होगा। ऐसे उपयोगकर्ता जो दिन के समय सौर ऊर्जा पर निर्भर होंगे और शाम और सुबह के पीक लोड समय सिस्टम से ऊर्जा ले सकेंगे। कंपनी 2023 के बाद इसका वाणिज्यिक संचालन शुरू करेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रिलायंस की याचिका पर केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। केंद्र सरकार के कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन कानूनों के विरोध में रिलायंस जियो के टावर में तोड़फोड़ मामले पर पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नोटिस जारी करके आठ फरवरी तक केंद्र और पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। रिलायंस की तरफ से सोमवार को दायर याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज सुनवाई के दौरान केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। नोटिस का जबाव आठ फरवरी तक देना है। रिलायंस की तरफ से हाजिर वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष चोपड़ा ने कहा, ‘किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों ने 1500 टावरों को नुकसान पहुचाया गया, जिससे एक करोड़ 40 लाख लोग प्रभावित हुए। रिलायंस का आरोप है कि तोड़फोड़ के लिए इन उपद्रवियों को उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने अपने निहित स्वार्थ के कारण उकसाया। किसान आंदोलन को मोहरा बनाकर रिलायंस के खिलाफ लगातार एक कुटिल, दुर्भावनायुक्त और विद्वेषपूर्ण अभियान चलाया है।

कृषि कानूनों से रिलायंस का नाम जोड़ने का एकमात्र उद्देश्य हमारे व्यवसायों को नुकसान पहुंचाना और हमारी प्रतिष्ठा को तहस-नहस करना है। पंजाब सरकार की तरफ से सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने न्यायालय में कहा कि राज्य सरकार ने 1019 गश्ती दल और सभी जिलों में 22 नोडल अधिकारी तैनात किए हैंं, जो रिलायंस की संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लेगें और आगे किसी तरह की कोई क्षति नहीं हो,इस पर निगरानी रखेंगे। केंद्र की तरफ से अतिरिक्त सालिसिटर जरनल सत्यपाल जैन सुनवाई के दौरान न्यायालय में मौजूद थे।

एडवोकेट जरनल नंदा ने न्यायालय में कहा कि राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। संपत्तियों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो इसका ध्यान रखा जायेगा और आरोपितों पर पूरी कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों की दलीलों के बाद न्यायालय ने केंद्रीय गृह सचिव, राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और दूरसंचार विभाग को नोटिस जारी कर 08 फरवरी तक जवाब देने का निर्देश दिया। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान पंजाब में रिलायंस जियो के डेढ़ हजार से अधिक टावरों में तोड़फोड़ की गई जिससे राज्य में दूरसंचार व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी अनुषंगी जियो इन्फोकाम के मार्फत पंजाब एवं हरियाणा न्यायालय में याचिका दायर की थी। कंपनी ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार करने और तोड़फोड़ की जांच तथा सपंति की सुरक्षा की मांग की है। याचिका में केंद्रीय गृह सचिव, दूरसंचार मंत्रालय और पंजाब के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को प्रतिवादी बनाया गया है।

याचिका में कहा गया था कि तीन नए कृषि कानूनों का कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है, और न ही किसी भी तरह से उसे इनका कोई लाभ पहुंचता है। अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कोर्ट में रिलायंस ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रिलायंस रिटेल लिमिटेड (आरआरएल), रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (आरजेआईएल) और रिलायंस से जुड़ी कोई भी अन्य कंपनी न तो कॉरपोरेट या कॉन्ट्रैक्ट खेती करती है और न ही करवाती है। और न ही इस बिजनेस में उतरने की कंपनी की कोई योजना है।

‘कॉपोर्रेट’ या ‘कॉन्ट्रैक्ट’ खेती के लिये रिलायंस या रिलायंस की सहायक किसी भी कंपनी ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खेती की कोई भी जमीन हरियाणा-पंजाब अथवा देश के किसी दूसरे हिस्से नहीं खरीदी है। न ही ऐसा करने की कोई योजना है। रिलायंस ने कोर्ट को यह भी बताया कि रिलायंस रिटेल संगठित रिटेल सेक्टर की कंपनी है और विभिन्न कंपनियों के अलग-अलग उत्पाद बेचती है पर कंपनी किसानों से सीधे खाद्यान्नों की खरीद नही करती और न ही किसानों के साथ कोई दीर्घकालीन खरीद अनुबंध में कंपनी शामिल है।

रिलायंस ने 130 करोड़ भारतीयों का पेट भरने वाले किसान को अन्नदाता बताया और किसान की समृद्धी और सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। किसानों में फैली गलतफहमियां दूर करते हुए रिलायंस ने कोर्ट को बताया कि वह और उनके आपूर्तिकर्ता, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) या तयशुदा सरकारी मूल्य पर ही किसानों से खरीद पर जोर देंगे। ताकि किसान को उसकी उपज का बेहतरीन मूल्य मिल सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

केकेआर करेगा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 5550 करोड़ रुपये निवेश
मुंबई। वैश्विक निवेशक फर्म केकेआर ने मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में बुधवार को 5550 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। आरआरवीएल में केकेआर का निवेश 4.21 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्यांकन पर हुआ है। केकेआर को निवेश से 1.28 प्रतिशत इक्विटी मिलेगी। इससे पहले केकेआर ने मुकेश अंबानी के जियो प्लेटफॉर्म्स में 11367 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आरआरवीएल में एक पखवाड़े के भीतर यह दूसरा निवेश है। इससे पहले नौ सितंबर को सिल्वर लेक ने 1.75 प्रतिशत इक्विटी के लिये आरआरवीएल में साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। मुकेश अंबानी की आरआरवीएल ने हाल ही में देश के खुदरा कारोबार में तीन दशक से अधिक समय तक जमीं फ्यूचर समूह का 24713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हेल्थकेयर में रिलायंस के कदम, 620 करोड़ में खरीदा नेटमेड्स
मुंबई l रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने चेन्नई की विटालिक हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहायक इकाइयों में बहुमत हिस्सेदारी 620 करोड़ रुपये में खरीदी है। विटालिक और उसकी सहायक इकाइयाें को सामूहिक तौर पर नेटमेड्स के रूप में जाना जाता है। यह सौदा नगद लेन देन में हुआ है। आरआरवीएल एशिया के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की अनुषंगी इकाई है। आरआईएल के अनुसार सौदे में उसने विटालिक में 60 प्रतिशत अंशधारिता खरीदी है। रिलायंस ने विटालिक की अनुषंगी ट्रेसरा हेल्थ, नेटमेड्स मार्केट प्लेस और डाढा फार्मा वितरण का शत प्रतिशत स्वामित्व खरीदा है।

टालिक सौदे पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रिलायंस की खुदरा कारोबार निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ” यह सौदा हमारी उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है जिसमें हमने देश में प्रत्येक व्यक्ति तक डिजिटल पहुंच की बात कही है। नेटमेड्स के साथ आने से रिलायंस रिटेल अच्छी गुणवत्ता और किफायती हेल्थकेयर उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध करा पाने में और मजबूत होगी। नेटमेड्स ने जिस तरह बहुत कम समय में देश भर में डिजिटल फ्रेंचाइजी का विस्तार किया, उसने हमें प्रभावित किया हैं। इस साझेदारी के जरिये हम रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के ग्राहकों का दायरा और व्यापक तथा विशाल बनाने में सक्षम होंगे।’ नेटमेड्स के संस्थापक और सीईओ प्रदीप डाढा ने सौदे पर कहा,” इस संयुक्त मजबूती से हम ईकाेसिस्टम में प्रत्येक के लिए मूल्यवान सेवाएं को देने में सक्षम होंगे। ” विटालिक की स्थापना 2015 में हुई थी और उसकी सहायक कंपनियां फार्मा डिस्ट्रीब्यूशन, बिक्री और कारोबार सहयोग सेवा में हैं । इसकी अनुषंगी के माध्यम से ऑनलाइन फार्मेसी कारोबार नेटमेड्स के नाम से संचालित किया जाता है, जो उपभोक्ताओं को फार्मासिस्ट से जोड़ती है और सीधे उनके द्वार तक दवाएं, न्यूट्रीशनल और वेलनेस उत्पाद पहुंचाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रिलायंस इंडस्ट्रीज में 15 अरब निवेश पर बातचीत जारी: अरामको
सऊदी अरब। सऊदी अरामको ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में निवेश रद्द होने की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों में आई कमी के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के परिशोधन और पेट्रोकेमिकल्स कारोबार में 15 अरब डॉलर निवेश के सौदे पर बातचीत जारी है। अरामको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमीन नासर ने रविवार को कंपनी के तिमाही नतीजों पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा , “रिलायंस के साथ हमारी बातचीत अभी भी जारी है, हम रिलायंस सौदै के बारे में अपने शेयरधारकों को उचित समय पर नवीनतम जानकारी देंगे।”

रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस वर्ष 15 जुलाई को हुई 43वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के चलते बनी अभूतपूर्व परिस्थितियों की वजह से सऊदी अरामको के साथ प्रस्तावित सौदा समय से पूरा नहीं हो पाया है,लेकिन हम सऊदी अरामको के साथ अपने दो दशक से ज्यादा के कारोबारी संबंधों का सम्मान करते हैं और उसके साथ लम्बी अवधि की भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। आरआईएल ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में भी कहा है कि सऊदी अरामको के साथ डील पर बातचीत चल रही है।

डील होने के बाद सऊदी अरामको की उन्नत टेक्नोलॉजी का लाभ आरआईएल को मिलेगा। डील में देरी की वजह से इसके रद्द होने की आशंका जताई जा रही थी,अब अरामको के सीईओ ने डील रद्द होने की सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। दुनिया के चौथे सबसे अमीर मुकेश अंबानी ने पिछले साल अरामको की डील के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि रिलायंस के रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कारोबार में अरामको 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। रिलायंस के साथ यह डील सऊदी अरामको के लिए भी महत्वपूर्ण है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रिलायंस-बीपी संयुक्त उद्यम से पांच वर्ष में 60 हजार नयी नौकरियां
नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को कर्जमुक्त करने के बाद अब अपने कारोबार को और तेजी से आगे बढ़ाने की योजना को मूर्त रूप देते हुए ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) के साथ मिलकर भारतीय बाजार में ईंधन और विमान ईंधन की खुदरा बिक्री के लिये रिलायंस बीपी-मोबिलिटी लिमिटेड (आरबीएमएल) संयुक्त उद्यम गठित किया है जिससे अगले पांच वर्ष में 60 हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे। रिलायंस के अभी 1400 खुदरा बिक्री केंद्र है। संयुक्त उद्यम के तहत अगले पांच साल में ईंधन खुदरा नेटवर्क को बढ़ाकर साढ़े पांच हजार करने की योजना है। इनके खुल जाने पर 60 हजार नये रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मौजूदा में यह 20 हजार हैं जो बढ़कर 80 हजार तक हो जाएंगे। रीब्राडिंग के तहत यह स्टेशन जियो- बीपी ब्रांड के तहत स्थापित किये जायेंगे।

विमान ईंधन के लिए संयुक्त उद्यम का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में अपनी पहुंच 30 से 45 हवाई अड्डों तक करना है। गत अगस्त में ही दोनों कंपनियों ने संयुक्त उद्यम बनाने की घोषणा की थी। अब इसे मूर्त रूप दिया गया है। बयान में कहा गया है कि जियो-बीपी ब्रांड के तहत परिचालन के तहत इस संयुक्त उद्यम का उद्देश्य देश के ईंधन और गतिशील बाजारों में एक प्रमुख कंपनी बनना है। जियो डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के जरिये 21 राज्यों में रिलायंस की उपस्थिति और उसके लाखों उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। उद्यम के तहत बीपी अपने उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन, लुब्रिकेंट्स, खुदरा और उन्नत कम कार्बन मोबिलिटी का इस्तेमाल करेगा। आरबीएमएल ने अन्य आवश्यक विनियामक और वैधानिक मंजूरी के साथ परिवहन ईंधन का विपणन अधिकार हासिल किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।