Sri Lankan - Sach Kahoon Hindi

IND vs SL: 24 घंटे के भीतर श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, टी20 सीरीज से बाहर हुए ये तेज गेंदबाज
पालेकेल (एजेंसी)। IND vs SL: भारत के साथ होने वाली टी-20 श्रृखंला शुरू होने से पहले श्रीलंका के एक और तेज गेंदबाज नुवान तुषारा चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गये हैं। गुरुवार को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के मैनेजर महिंदा हलंगोदा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि तुषारा के बाएं हाथ की एक उंगली में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि तुषारा को बुधवार को अभ्यास के दौरान देर रात यह चोट लगी। IND vs SL

उन्होंने कहा कि यह तुषारा की चोट गंभीर है इसलिये उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ेगा। तुषारा श्रीलंका टीम के दूसरे तेज गेंदबाज है जिन्हें टी-20 सीरीज बाहर होना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को श्रीलंका को दुष्मंता चमीरा बीमार होने के कारण एकदिवसीय और टी-20 सीरीज से बाहर करना पड़ा था। चमीरा की जगह असिथा फर्नांडो को टीम में जगह दी गई है। तुषारा के स्थान पर अभी तक किसी का नाम नहीं लिया गया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बाएं हाथ के गेंदबाज दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया जा सकता है। भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से तीन-तीन मैचों की एकदिवसीय और टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। IND vs SL

यह भी पढ़ें:– नेहरू वर्ल्ड स्कूल में भव्य होगा “उत्तर प्रदेश बास्केट बॉल लीग” का आयोजन: डॉ अरुणाभ सिंह

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
नागपट्टिनम (तमिलनाडु) (एजेंसी)। श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) का उल्लंघन करने और जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में देर रात 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और मछली पकड़ने वाली नौका भी जब्त की।

आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि मछुआरे नागपट्टिनम, पुडुकोट्टई और कराईकल जिलों निवासी हैं। वे कल सुबह कराईकल बंदरगाह से मछली पकड़ने के लिए मशीनीकृत नौका में सवार होकर समुद्र में गए थे। श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें तब गिरफ्तार कर लिया जब वे श्रीलंकाई जलक्षेत्र के पास आईएमबीएल के समीप मछली पकड़ रहे थे।

क्या है मामला

हालांकि, श्रीलंकाई नौसेना के बयान के अनुसार, उसने एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें जाफना के वेथथलकेर्नी में मामुनेई के पास श्रीलंका के जलक्षेत्र में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और एक भारतीय नौका जब्त की। श्रीलंकाई नौसेना ने इस वर्ष अबतक 228 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 30 मछली पकड़ने वाली नौकाएं जब्त की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सांस्कृतिक रूप से बेहद सजग और समृद्ध है श्रीलंका
श्रीलंका (Sri Lankan is culturally rich) एक ऐसा देश जो तो बहुत छोटा, लेकिन प्राकृतिक सौंदर्य और कला संस्कृति से भरा हुआ देश है। यहां के मंदिर, बड़े चाय बागान, पहाड़ और समुद्री बीच पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। भारत से बाहर जाकर भी जिन देशों में बिलकुल भारत जैसा ही व्यवहार और एहसास मिलता है उनमें एक है श्रीलंका। करीब एक सप्ताह तक श्रीलंका भ्रमण का मेरा निजी अनुभव यही है। मैं आईएफडब्ल्यूजे प्रतिनिधि दल का हिस्सा था। श्रीलंका प्रेस एसोसिएशन (एसएलपीए) के निमंत्रण पर भारत के पत्रकारों के 18 सदस्यीय दल पिछले दिनों श्रीलंका की यात्रा पर था।

वहां जाकर मैंने श्रीलंका की संस्कृति, लोक व्यवहार, नागरिक अनुशासन, प्राकृतिक सुंदरता और वहां की प्राचीन धरोहरों के देखकर, छूकर भारत और श्रीलंका दोनों देश के परस्पर संबंधों और निकटता का महसूस किया। और जितना मैंने श्रीलंका के बारे में पढ़ा व सुना था, उससे अधिक वहां जाकर मैंने पाया। पर्यटन के लिहाज से अहम देश जिसके क्रिकेट खिलाड़ियों से पूरी दुनिया थरार्ती है। प्राचीन काल में श्रीलंका का नाम ताम्रपर्णी हुआ करता था. लेकिन भारत के इस अभिन्न अंग पर सन 1505 में पुर्तगाली, 1606 में डच और 1795 में अंग्रेजों ने अपना अधिकार जमा लिया। आखिरकार साल 1935 में अंग्रेजों ने लंका को भारत से अलग कर दिया। हालांकि यहां आज भी भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल ही जाती है।

श्रीलंका देश, 1972 तक इसका नाम सीलोन था, जिसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द श्री जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। यह देश एक बहुजातीय तथा बहुधार्मिक है। भारत के दक्षिण में बसा पड़ोसी देश श्रीलंका पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करता है। श्रीलंका की प्राकृतिक खूबसूरती और यहां की संस्कृति के साथ ऐसी कई बातें हैं जो आपको इस देश की यात्रा करने के लिए प्रेरित करती हैं। श्रीलंका की आबादी दो करोड़ की है जहां के लोग शिक्षा और व्यवसाय में एशिया के देशों में खास स्थान रखते हैं। यहां की आबादी की 70 फीसदी लोग बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं। बाकी धर्मों में 12 प्रतिशत हिंदू, 9 प्रतिशत मुस्लिम लोग भी हैं जबकि 7 प्रतिशत क्रिश्चियन हैं।

वास्तव में श्रीलंका का नाम जेहन में आते ही पहलेपहल हमारे सामने लंका दहन का दृश्य घूमने लगता है। हनुमान लंका दहन करने के बाद लंका के ऊपर से उड़े जले जा रहे हैं। श्रीलंका वैसे तो क्षेत्रफल के लिहाज से एक छोटा देश है, मगर यह देश सांस्कृतिक और आध्यात्मिक तौर पर बेहद सजग देश है। बुद्ध के दर्शन, तमिल और सिंहली राजनीति के इर्द-गिर्द घूमने वाला यह देश सांस्कृतिक रूप से बेहद सजग और समृद्ध है। रामायण में जिस भूभाग को लंका अथवा लंकापुरी कहा गया है, वह स्थान आज का श्रीलंका देश है। 70 फीसदी बौद्ध आबादी वाले इस देश के लोग बेहद धार्मिक होते हैं।

कथारगमा नाम के उत्सव में स्थानीय निवासी जीभ या त्वचा में सुइयां चुभाकर अपने शरीर को कष्ट देकर अपनी गलतियों का प्रायश्चित करते हैं। वहीं पूर्णिमा के दिन यहां लोगों को अवकाश मिलता है यानि इनके लिए पूजा-पाठ के लिए भी छुट्टी होती है।

त्रेतायुग में श्रीमहाविष्णुजी ने श्रीरामावतार धारण किया तथा लंकापुरी जाकर रावणादि असुरों का नाश किया। इस स्थान पर युगों-युगों से हिन्दू संस्कृति ही थी। 23 सहस्र 300 वर्ष पूर्व राजा अशोक की सुपुत्री संघमित्रा के कारण श्रीलंका में बौद्ध पंथ का प्रवेश हुआ। आज वहां के 70 प्रतिशत लोग बौद्ध हैं। ऐसा होते हुए भी श्रीलंका में श्रीराम, सीता तथा लक्ष्मण से संबंधित अनेक स्थान हैं। वाल्मिकी रामायण में महर्षि वाल्मिकी ने जो लिखा, उसके अनुसार ही आगे घटित हुआ, इसके श्रीलंका में अनेक प्रमाण मिलते हैं। श्रीलंका में श्रीराम, सीता, हनुमानजी, लक्ष्मण, रावण तथा मंदोदरी से संबंधित अनेक स्थान, तीर्थ, गुफाएं, पर्वत तथा मंदिर हैं।

चारों तरफ हिंद महासागर से घिरे इस छोटे से द्वीप के भारत के साथ सांस्कृतिक रिश्ते कब से चले आ रहे हैं, इसका ठीक-ठीक अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। मूंगे और पन्ने की चट्टानों वाला यह देश जितना सुंदर है, उतना ही जीवंत भी। शायद यही वजह है जो सुनामी की तबाही के बाद बमुश्किल एक साल के भीतर ही वहां जिंदगी अपनी पुरानी रवानी में आ गई। खास तौर से भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी सांस्कृतिक बुनावट बिलकुल वैसी ही है जैसी भारत की, कई धर्म, संप्रदाय, जाति और परंपराओं से मिलकर बनी हुई।

फिर भी भारत में ही जन्मे बौद्ध धर्म का प्रभाव यहां सबसे अधिक है। वैविध्यपूर्ण संस्कृति और सभ्यता वाले इस देश में आपके लिए वह सब कुछ है जिसकी चाहत एक पर्यटक को हो सकती है। खानपान में स्वादिष्ट व्यंजनों से लेकर खरीदारी के लिए कीमती रत्न, जेवरात, तरह-तरह के वन्यजीवों से भरे राष्ट्रीय पार्क, सुंदर समुद्रतट, रोमांचप्रेमियों के लिए पर्यटन से जुड़े कई खेल और आस्थावान लोगों के लिए मंदिर व मस्जिद के अलावा इस छोटे से द्वीप में सैर-सपाटे का पूरा खजाना उपलब्ध है।

श्रीलंका में भ्रमण करते कहीं ऐसा नहीं लगता कि हम भारत से बाहर हैं। श्रीलंका के साथ भारत के विकास सहयोग का आकार

आज 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर है। और इसका एकमात्र उद्देश्य श्रीलंका को अपने लोगों के लिए शांतिपूर्ण, समृद्ध एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में मदद करना है। क्योंकि श्रीलंका के लोगों की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति का संबंध 1.25 अरब भारतीयों से जुड़ा है। क्योंकि चाहे स्थल हो अथवा हिंद महासागर का जल, दोनों जगह हमारे समाज की सुरक्षा अविभाज्य है। भारत और श्रीलंका के रिश्तों में सबसे बड़ी अड़चन तमिल उग्रवादियों का संघर्ष और उनका दमन रहा है। श्रीलंका ने पूर्वोत्तर श्रीलंका में चालीस हजार तमिल उग्रवादियों और नागरिकों को मारकर समस्या का अंत किया है

और दक्षिण भारत की तमिल पार्टियां उसे नरसंहार कहती हैं जबकि भारत सरकार अपनी खामोशी और राजनय से उस घाव को भरने की कोशिश कर रही है। लिट्टे प्रमुख के मारे जाने के बाद से श्रीलंका ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा करनी चाहिए। आज त्रिंकोमाली, बट्टीकलोआ और अम्पारा जिलों की सूरत ही बदल गई है। इस इलाके को तरक्की से जोड़ने के लिए लगभग 18 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क, 11 सौ किलोमीटर राज्य सड़क और लगभग 11 सौ किलोमीटर नेशनल हाइवे बना दिए गए। सरकार का पूरा जोर शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

भारत दौरे पर आएंगे श्रीलंका के सैन्य अधिकारी
सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने दी जानकारी

नयी दिल्ली (वार्ता):

श्रीलंका के सैन्य अधिकारी तथा उनके परिवार के सदस्य तीन दिवसीय भारत दौरे पर 24 जून को यहां पहुंचेंगे। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने हालिया श्रीलंका दौरे के दौरान वहां के तीनों सेनाओं के सैन्य अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को गया में स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) तथा बौद्ध धार्मिक स्थलों पर आने का निमंत्रण दिया था।”

उन्होंने बताया कि श्रीलंका के सैन्य अधिकारी भारत आने के लिए बेहद उत्साही थे जिसे देखते हुए वहां के रक्षा मंत्रालय ने प्राथमिकता के तौर पर सेना प्रमुख के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।” उन्होंने बताया कि 24 जून भारतीय वायु सेना का विमान सी -17 कोलंबो जाएगा और श्रीलंका के तीनों सेनाओं के सैन्य अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों सहित 160 लोगों को लेकर दिल्ली रवाना होगा।

आनंद ने बताया कि वे लोग 25 जून को बोध गया में ओटीए तथा धार्मिक स्थालों का दौरा करेंगे। 26 जून को वे लोग उसी विमान से कोलंबो लौट आएंगे। उन्होंने बताया कि यह एक सैन्य कूटनीतिक उपलब्धि है और इसे इतने कमय समय में सक्षम बनाने के लिए दोनों देशों ने एक साथ मिलकर बहुत अधिक काम किया है। उल्लेखनीय है कि बोध गया एक प्रसिद्ध बौध धार्मिक स्थल है और एेसी मान्यता है कि यही पर गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बौद्ध अनुयायियों के लिए बोध गया गौतम बुद्ध के जीवन से संबंधित मुख्य चार तीर्थ स्थलों में सबसे महत्वपूर्ण है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने राष्ट्रव्यापी आपातकाल हटाया
कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना ने देश में छह मार्च से लगे अपातकाल को समाप्त कर दिया है। गौरतलब है कि बहुसंख्यक बौद्धों और अल्पसंख्यक मुसलमानों के बीच हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की गयी थी। गृह युद्ध समाप्त होने के बाद देश में ऐसा पहली बार हुआ था। भारत और जापान के आधिकारिक दौरे से कल रात लौटे राष्ट्रपति सीरीसेना ने देश में हालात सामान्य होने के बाद आपातकाल समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने आज ट्वीट किया है, ‘‘लोगों की सुरक्षा के हालात का जायजा लेने के बाद मैंने कल आधी रात से आपातकाल हटाने का निर्देश दिया।’’ कांडी और अम्पारा जिलों में मुसलमान विरोधी हिंसा फैलने, इसमें तीन लोगों के मारे जाने और एक मस्जिद सहित मुसलमानों की सैकड़ों संपत्तियों को नुकसान पहुंचाये जाने के बाद सरकार ने छह मार्च को आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान सरकार ने फेसबुक, व्हाट्ऐप और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइटों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।