Burned Alive - Sach Kahoon Hindi

हांसी में व्यापारी से 11 लाख की लूट, कार सहित जिंदा जलाया
लुटेरों ने भाटला से महजत रोड पर दिया वारदात को अंजाम

शक होने पर राममेहर ने घर वालों को दे दी थी सूचना

सच कहूँ/संदीप सिंहमार हिसार। हांसी-बरवाला रोड पर स्थित गांव भाटला व मस्जिद के बीच दिल दहला देने वाली लूट व हत्या की वारदात सामने आई। यहां आधी रात को लुटेरों ने एक (Businessman) फैक्ट्री मालिक से 11 लाख की राशि लूटकर उसे उसी की कार में जिंदा जला दिया। लूट व हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे अपने हिसाब से साक्ष्य मिटा कर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान हांसी उपमंडल के गांव डाटा निवासी राममेहर के रूप में हुई है। राममेहर की बरवाला बाईपास पर डिस्पोजल की फैक्ट्री है। लूट व हत्या की इस वारदात की सूचना मिलने के बाद हांसी सदर थाना प्रभारी कश्मीरी लाल सीन ऑफ़ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे व वारदात से संबंधित जरूरी साक्ष्य जुटाए। राममेहर के परिजनों के अनुसार इस वारदात से पहले उसने अपने घर फोन करके सूचना भी दी थी कि एक कार व दो बाइकों पर सवार बदमाश लूट के उद्देश्य से भाटला से महजत रोड पर उसका पीछा कर रहे हैं। लूट के साथ-साथ राममेहर ने अपने परिजनों से उसकी जान को भी खतरा बताया था। तभी उसके परिजनों ने हांसी पुलिस को सूचना देकर खुद भी दी हुई लोकेशन की तरफ कूच कर दिया था। लेकिन जब तक उसके परिजन महजत से भाटला रोड पर पहुंचे तो गाड़ी आग की लपटों से घिरी हुई थी। गाड़ी में राममेहर भी दिखाई दे रहा था। लेकिन परिजन चाहते हुए भी उसे बचा नहीं सके। राममेहर के परिजनों ने बताया कि उसने किसी के 11 लाख रुपए भुगतान करना था। 9 लाख उसने दिन में अपने भांजे से लिए थे, जबकि एक लाख घर रखे थे। इसी सिलसिले में वह शाम को हिसार गया था। रात को करीब 11 बजे तब वह भाटला से महजत रोड की ओर चला तो दो बाइक व एक गाड़ी में सवार बदमाशों ने उसे लूट के इरादे से घेर लिया। इतना ही नहीं बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कार में आग लगाकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने राममेहर को भी गाड़ी से बाहर नहीं निकलने दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट व हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पेंट फैक्ट्री में आग, जिंदा जले तीन मजदूर
कई मजदूर झुलसे, हालत गंभीर, राई इंडस्ट्रियल क्षेत्र में हुआ हादसा

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। राई इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में रविवार अल सुबह आग लगने से तीन मजदूर जिंदा जल गए, वहीं कई मजदूर झुलस गए। मृतकों के शव पूरी तरह जल गए हैं, उनकी पहचान नहीं हो पाई है। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट नंबर 291,92 और 93 में स्थित पेंट फैक्ट्री की छत पर रहने के लिए कुछ कमरे बनाए गए थे। इनमें सिक्युरिटी और लेबर के कुछ लोग रहते थे।

रविवार अलसुबह सुबह अचानक से फैक्ट्री में आग लग गई। इससे अंदर लोग फंसे रह गए। कुछ लोग ने तो छत से कूदकर जान बचा ली लेकिन कुछ अंदर ही फंसे रह गए। दमकल विभाग की लगभग 10 गाड़ियों ने 35 फेरियां लगाई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं लेकिन उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। तहसीलदार व डीएसपी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य चलाया। पुलिस अब फैक्ट्री के अंदर जांच कर रही है।