continuously - Sach Kahoon Hindi

लगातार दूसरे दिन टूटा शेयर बाजार
(Share Market):  निफ्टी और सेंसेक्स दोनों का 08 जनवरी के बाद का निचला स्तर है

मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। दिग्गज कंपनियों में आखिरी समय में हुई मुनाफावसूली से बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 188.26 अंक यानी 0.46 प्रतिशत लुढ़ककर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 40,966.86 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.75 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट में 12,060.25 अंक पर बंद हुआ। (Share Market) यह निफ्टी और सेंसेक्स दोनों का 08 जनवरी के बाद का निचला स्तर है। दिग्गज कंपनियों में शुरू में लिवाली रहने से दोपहर बाद तक हरे निशान में रहने के बाद आखिरी समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक में हुई मुनाफा वसूली से अचानक दोनों प्रमुख सूचकांकों का ग्राफ लुढ़क गया।

मझौली और छोटी कंपनियों पर शुरू से ही दबाव देखा गया

बीएसई का मिडकैप 0.52 प्रतिशत टूटकर 15,677.67 अंक पर और स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत की गिरावट में 14,822.28 अंक पर आ बंद हुआ। बीएसई में दूरसंचार समूह में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गयी जबकि सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल के शेयर साढ़े चार फीसदी चढ़े। धातु समूह में ढाई प्रतिशत, ऊर्जा में डेढ़ प्रतिशत और बिजली, आॅटो तथा बुनियादी वस्तुओं में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच सेंसेक्स 144.56 अंक की बढ़त में 41,299.68 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 41,333.25 अंक तक पहुँच गया। दोपहर बाद तक यह हरे निशान में रहा। इसके बाद बिकवाली शुरू होने से 40,869.75 अंक तक उतर गया। अंत में गत दिवस की तुलना में 188.26 अंक गिरकर 40,966.86 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 कंपनियों में से 36 के शेयर गिरावट में

बीएसई में कुल 2,706 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ।

इनमें 1,542 के शेयर लाल निशान में और 990 के हरे निशान में रहे

जबकि 174 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुये।

निफ्टी 29.10 अंक की तेजी में 12,148.10 अंक पर खुला।

इसका दिवस का उच्चतम स्तर 12,163.55 अंक और निचला स्तर 12,024.50 अंक रहा।

कारोबार की समाप्ति पर यह सोमवार के मुकाबले 58.75 अंक नीचे 12,060.25 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 36 के शेयर गिरावट में, 13 के बढ़त में और एक का अपरिवर्तित बंद हुआ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राज्यसभा लगातार 11 वें दिन ठप
नयी दिल्ली (वार्ता) आंध्रप्रदेश और कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का गठन करने के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने आज राज्यसभा में भारी हंगामा किया गया जिसके कारण सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी। इस तरह से बजट चरण सत्र के दूसरे चरण में लगातार 11 दिन तक सदन में कोई कामकाज नहीं हुआ। सभापति एम वेंकैंया नायडु ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरु करते हुए मंत्रियों को जरुरी विधायी कागजात पटल पर रखने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने शून्यकाल आरंभ करने का प्रयास किया।

तो तेलुगू देशम पार्टी, कांग्रेस और द्रमुक तथा अन्नाग्रमुक के सदस्य अपनी अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए सभापति के आसन के समक्ष आ गये। कुछ सदस्यों ने अपने हाथो में तख्तियां और पोस्टर ले रखे थे। इस पर श्री नायडु ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लोग हंस रहे हैं और सदन में आपका बर्ताव मजाक का विषय बन जाएगा। यह देश और संसद के हित में नहीं है। सरकार सदन में बहस कराने के लिए तैयार है लेकिन सदस्यों ने सभापति की बातों पर ध्यान नहीं दिया और वे हंगामा करते रहे। सदन में अराजकता की स्थिति देखते हुए श्री नायडु ने पांच मिनट के भीतर ही कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी।