Scams - Sach Kahoon Hindi

शहर में करोड़ों के घोटालों पर मौजूदा विधायक चुप क्यों : बीबी बतरा
सुविधाओं को तरस रहा रोहतक शहर  (Scams)

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं रोहतक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा ने उनके कार्यकाल में कभी चमचमाता और खूबसूरत रोहतक आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लचर कानून व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यह बात उन्होंने आर्य नगर में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान लोगों ने बतरा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और चुनाव में भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया।

शौचालयों के नाम पर हो रहे घोटालों पर चुप्पी क्यों साध जाते हैं

बी.बी. बतरा ने स्थानीय विधायक मनीष ग्रोवर पर हमला करते हुए कहा कि जनसेवा का ढोल पीटने वाले विधायक भिवानी स्टैंड पार्किंग घोटाले, शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर घोटाले, पार्कों के रखरखाव के नाम पर घोटाले, कांग्रेस सरकार के समय बनी पक्की सड़कों पर मिस्टेक लेयर बिछाने का घोटाला, शौचालयों के नाम पर हो रहे घोटालों पर चुप्पी क्यों साध जाते हैं। वह जनता के बीच में जाकर क्यों नहीं बताते कि लोगों के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को क्यों दोनों हाथों से लुटाया जा रहा है।

उनके घमंड और अहंकार के खिलाफ आज पूरा शहर खड़ा है

हिस्ट्रीशीटर को साथ लेकर घूमने वाला शख्स स्वयं को कैसे एक जनप्रतिनिधि कह सकता है।

उन्होंने कहा कि अपने पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने सत्ता का ऐसा घमंड कभी नहीं देखा

जो मौजूदा विधायक के सिर चढ़कर बोल रहा है।

उनके घमंड और अहंकार के खिलाफ आज पूरा शहर खड़ा है

इस चुनाव में उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चुनाव में आरोप-प्रत्यारोपों व घोटाले की चर्चा
हमारा देश आरोपों, जांचों, लटकते मामलों व घोटालों का देश बन गया है।

देश के विकास पर चर्चा होती नहीं दिख रही, क्योंकि (Discussion of allegations and scams in elections) हमारा देश आरोपों, जांचों, लटकते मामलों व घोटालों का देश बन गया है। देश की राजनैतिक पार्टियां इन मुद्दों पर बुरी तरह उलझी हुई हैं, अब आम जनता का ध्यान विकास की तरफ से हटकर इन पार्टियों में से कौन ठीक व कौन गलत है, की माथापच्ची करने में लग गया है। सभी नेता एक दूसरी पार्टी पर कीचड़ उछालकर एक-दूसरे को नीचा दिखाने में मस्त हैं। महानगरों के आलीशान घरों से लेकर गांवों की झुग्गियों तक पार्टियों के एक-दूसरे पर आरोपों की चर्चा हो रही है।

पहले भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बोफोर्स मुद्दे की तोप चलाई

पहले भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बोफोर्स मुद्दे की तोप चलाई। एक दशक से अधिक चले इस मामले की जांच पर खर्च, घोटाले की राशि से भी अधिक हो गया। बोफोर्स सौदा 130 करोड़ का था लेकिन जांच पर 250 करोड़ रुपए खर्च किए गए फिर भाजपा रक्षा सौदों के आरोपों में घिर गई। कांग्रेस ने राफेल का मुद्दा उठाकर भाजपा को घेर लिया और भाजपा ने कांग्रेस को फंसाने के लिए अगस्ता वेस्टलैंड का मुद्दा उठा लिया। कोयला घोटाले मामले में मंत्री बरी हो गए, अधिकारी फंस गए। संसद की हजारों करोड़ों रुपए से चलने वाली कार्रवाई केवल आरोप लगाने तक सिमटकर रह जाती है।

देश में कौन ईमानदार व कौन बेईमान है, इस असमंजस में पड़ी जनता

देश में कौन ईमानदार व कौन बेईमान है, इस असमंजस में पड़ी जनता किसानों की मांगें, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दे भूल गई है। राजनेता समय, पैसा व ऊर्जा इन्हीं पैंतरो में बर्बाद कर रहे हैं। यह बात बेहद दुखद है कि देश में धरने-प्रदर्शन के नाम पर दंगे हो रहे हैं। फिर भी वरिष्ठ नेता धरने के नाम पर भड़काऊ भाषण देने से परहेज नहीं करते। राजनीति केवल चुनाव का नाम बनकर रह गई है जहां आम आदमी की भावनाओं को नजरअंदाज कर उसे मशीनी वोटर मान लिया गया है।इस दौर में सबसे बुरा यह हो रहा कि राजनीति के बाद देश को बदलने की ताकत न्यायपालिका व मीडिया के पास है परन्तु उक्त दोनों संस्थाओं में एक मामलों के बोझ से दबकर रह गई है दूसरी संस्था मीडिया का हाल नेताओं से भी गया गुजरा हो गया है।

उसे महज टीआरपी, सरकारी विज्ञापनों के जुगाड़ से ही फुर्सत नहीं है।

देश व आवाम ऐसे चौराहे पर अटक गया महसूस कर रहे हैं

यहां चारों ओर अंधेरा पसरा हुआ है और सही रास्ता नजर नहीं आ रहा।

फिर भी देशवासियों को हार नहीं माननी चाहिए।

चुनावों में नए चेहरों व नई पार्टियों पर दांव लगाने की शुरूआत करनी होगी।

दिल्ली में देश यह करके देख चुका है।

अन्य राज्यों में भी बदलाव के लिए नए चेहरे खोजे जाएं जो देश ही नहीं पूरी व्यवस्था को ठीक करें ताकि भविष्य में देश फिर ऐसे लाचार न हो।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

Discussion, Allegations, Scams, Elections

राजनीति, चुनाव और घोटाले
यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि देश में सरकार की सफलता की कसौटी उत्तम शासन-प्रशासन नहीं बल्कि चुनाव या उपचुनाव जीतना बन गया है। पार्टियां चुनाव जीतने के लिए तो सारा जोर लगा देती हंै लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ किसी का ध्यान नहीं होता। नेताओं में यह भी सबसे बड़ी विशेषता रहती है कि वह बयानबाजी पर ज्यादा जोर देते हैं। इस मुकाबले में सभी राजनैतिक दल एक दूसरे को हराने के लिए कोई मौका नहीं गंवाते। इन्हीं कारणों के चलते सत्तापक्ष के नेताओं के पास रोजाना हो रहे घोटालों को रोकने कोई का समय नहीं बच रहा। भ्रष्टाचार के नए-नए चेहरे सामने आ रहे हैं। ललित मोदी, विजय माल्या के नाम तो लोगों को भूलते जा रहे हैं। अब तो नाम ही इतने ज्यादा हो रहे हैं कि लोग किस-किस का नाम याद रखें।

नीरव मोदी, मेहुल चौकसी देश को लूटकर इंग्लैंड में जा बैठे हैं, तो अब कमीशन गोल्ड कंपनी का मालिक भूपेश जैन 14 बैंकों के साथ 1000 करोड़ का घोटाला करने के बाद मॉरीशस में जा बैठा है। देश को लूटकर पुलिस की पकड़ में आने से पहले भाग निकलो, यह खेल आसान हो गया है। धोखाधड़ी करने वालों को बचने व भागने का पूरा मौका मिल रहा है। ठगों को पता है कि देश में ऐसा कोई ठोस प्रबंध नहीं कि उन्हें विदेशों से वापिस खींच लाया जाए। सत्तापक्ष सहित विपक्षी दलों को 2019 के चुनावों की चिंता है। पार्टी में छोटी-छोटी कमजोरियों को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की कमजोरी भुला दी गई है।

विदेशी निवेशकों की नजर में इन घोटालों ने देश को शर्मसार किया है। यदि यही हाल रहे तब भारत में कोई भी निवेशक निवेश नहीं करेगा। देश को केवल हथियारों का बड़ा खरीददार नहीं बनाया जाए बल्कि इसे आर्थिक स्थायीत्व व ईमानदार देश भी बनाना है। सीमाओं पर जानें न्यौछावर कर देश की सुरक्षा करने का फायदा तब होगा यदि उन जवानों की कुर्बानियों से बचा पैसा देश के विकास के लिए काम आ सके। देश के खजाने को भी बचाने के लिए सीमाओं की सुरक्षा जैसा जज्बा हो। विदेशी हमलों की बजाए ज्यादा दर्दनाक हमला, आंतरिक ठगों का है। ठग भी देश के दुश्मन हैं। देश का कानून अगर चीन की तरह इन्हें फांसी पर नहीं लटका सकता, कम से कम इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, पैसा ब्याज सहित वसूला जाए और कड़ी सजा भी होना चाहिए। खुशहाली का सपना पूरा करने के लिए धोखाधड़ी रोकनी होगी।