National Highway Road - Sach Kahoon Hindi

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने हरियाणा को दी बड़ी सौगात
नितिन गडकरी ने दिल्ली से पानीपत तक आठ लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाई ओवरों का किया लोकार्पण

हरियाणा को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय मंत्री का आभार

वर्तमान राज्य सरकार ने थ्री-सी और थ्री-डी पर किया प्रहार- मनोहर लाल

कांग्रेस सरकार ने दी केवल 86 हजार नौकरियां, जबकि वर्तमान राज्य सरकार में अब तक मिली 1.10 लाख नौकरियां

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने आज हरियाणा को सौगात देते हुए सोनीपत में दिल्ली से पानीपत तक आठ लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण किया। यह परियोजना 24 किलोमीटर लंबी है और इस पर लगभग 900 करोड़ रुपए की लागत आई है।

इस अवसर पर आयोजित गौरवशाली भारत रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए हरियाणा को सडक़ परियोजनाओं की सौगात देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री नेशनल हाईवे पर दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के साथ साथ करनाल बाईपास तथा अंबाला शहर के लिए नए बाईपास का भी शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 3700 करोड़ रुपये है।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 17 नेशनल हाईवे बन चूके हैं और विशेष बात यह है कि हरियाणा शायद एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जिसके सब जिला केंद्र नेशनल हाईवे से जुड़ गए हैं। इसके अलावा भी भविष्य में कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को 9 साल पूरे हो गए हैं। साढ़े 8 सालों से हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार ने विकास की नई इबादत लिखी है। सडक़ और रेल तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ आज हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योजनाओं को लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि 10 साल पहले सभी जानते हैं कि प्रदेश में किस प्रकार का भय, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की सरकार थी। हमने इन बुराईयों को जड़ से समाप्त किया है। इन साढ़े 8 सालों में निडर होकर सब लोग अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना किसी पर्ची खर्ची के, बिना भेदभाव के मिशन मैरिट पर सरकारी नौकरियां दी। आज युवा शिक्षा की ओर अग्रसर है। Nitin Gadkari

वर्तमान राज्य सरकार ने थ्री-सी और थ्री-डी पर किया प्रहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार एक सिद्धांत पर कार्य करती है। हमारी सरकार थ्री-सी पर प्रहार करती है, जिसमें करप्शन, क्राइम और कास्ट से जुड़ी राजनीति पर हमने गहरी चोट की है। सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि 3-सी पर प्रहार करने के साथ ही प्रदेश सरकार ने 5-एस शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान, सुरक्षा और स्वालंबन पर जोर दिया है। हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र नागरिकों को हर योजना का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है। Nitin Gadkari

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी गत दिवस कहा था कि पहले हरियाणा में थ्री-डी यानी दरबारी, दामाद और डीलरों की सरकार चलती थी और वर्तमान राज्य सरकार ने इस थ्री-डी को समाप्त किया और भय, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार जनता को उपलब्ध करवाई है।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की तुलना में वर्तमान राज्य सरकार कई मायनों में आगे

श्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की तुलना में वर्तमान राज्य सरकार कई मायनों में रिकॉर्ड स्थापित किये हैं। सरकार ने अनेक ऐसी योजनाओं को लागू किया है, जिनका अनुसरण आज देश के दूसरे राज्य भी कर रहे हैं। विपक्ष के नेता घोषणाओं की तो भरमार लगाते थे, लेकिन उन घोषणाओं पर कभी काम नहीं करते थे। हमने जो कहा, उससे भी बढक़र काम किए हैं। Nitin Gadkari

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में किसानों को 6 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा मिलता था। इस राशि को उन्होंने 10,000 रुपये किया था, लेकिन एक पैसा भी नहीं दिया। उनका पैसा हमारी सरकार ने दिया। कांग्रेस ने अपने 10 साल के कार्यकाल में लगभग 1250 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दिया। जबकि वर्तमान राज्य सरकार पिछले साढ़े 8 सालों में 11,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दे चुकी है।

उन्होंने कहा कि चाहे एमएसपी पर फसल की खरीद हो या किसानों को जोखिम फ्री करने के लिए भावांतर भरपाई योजना की शुरुआत हो, हमारी सरकार ने सदैव किसानों के हित में काम किया है। इस बार भी सूरजमुखी के किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1 हजार रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में वृद्धजनों को 1000 रुपये सम्मान पेंशन मिलती थी। हमारी सरकार ने इसे आज 2750 रुपये तक कर दिया है। पेंशन की यह राशि पूरे देश में सबसे अधिक है और इसी कार्यकाल में इस राशि को 3000 रुपये करेंगे। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष की तरह खोखली बातें नहीं करते। Nitin Gadkari

उन्होंने कहा कि विवाह शगुन योजना में पिछली सरकार में 31,000 रुपये मिलते थे। जबकि आज हम 71 हजार रुपये तक की राशि दे रहे हैं। अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों को उनके घरों की मरम्मत के लिए पिछली सरकार में 25,000 रुपये की राशि मिलती थी, जबकि वर्तमान राज्य सरकार 80,000 रुपये दे रही है। इतना ही नहीं, पिछली सरकार में केवल 538 गांव में ही 24 घंटे बिजली मिलती थी, जबकि हमारी सरकार में 5737 गांवों में इस समय 24 घंटे बिजली मिलती है।

कांग्रेस सरकार ने दी केवल 86 हजार नौकरियां, जबकि वर्तमान राज्य सरकार में अब तक मिली 1.10 लाख नौकरियां

श्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में 86,000 नौकरियां दी गई। जबकि हमारी सरकार अभी तक 1 लाख 10 हजार नौकरियां दे चुकी है और 60,000 नौकरियां पाइप लाइन में हैं। इस प्रकार हमारी सरकार के 10 साल पूरे होने पर नौकरियों की संख्या 1,70,000 हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के नेता मेट्रो की बात करते थे। मेट्रो पर वे सभी खोखली घोषणाएं करते थे। जबकि हमारी सरकार ने मेट्रो परियोजनाओं को विस्तार दिया और उनको पूरा करवाया। उन्होंने कहा कि 10 सालों में कांग्रेस सरकार ने कुल 1600 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जबकि वर्तमान राज्य सरकार अभी तक 3900 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कुंडली तक मेट्रो पहुंच जाएगी। इसके अलावा, सराय-काले-खां से पानीपत और करनाल तक आरआरटीएस मंजूर हो चुका है। बहुत जल्द इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकाल में 903 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। जबकि अभी तक हमारी सरकार 1683 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर चुकी है। पिछली सरकार ने जीतने काम अधूरे छोड़े थे, वह सब हमने पूरे किए।

इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक (Ramesh Kaushik) ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की डबल र्इंजन सरकार के कार्यकाल मे हरियाणा प्रदेश निरंतर उन्नति के नए ररास्ते पर अग्रसर है। प्रदेश में अनेक एक्सप्रेस-वे एवं राष्टï्रीय राजमार्गों के निर्माण से लोगों को आधुनिक व सुगम यातायात सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रीन एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी जारी है। गन्नौर में रेल कोच फैक्टरी शुरू हो चुकी है, जहां पर शीघ्र ही वंदे भारत ट्रेन की कोच का निर्माण भी होगा। मुख्यमंत्री द्वारा गन्नौर अंतरर्राष्टï्रीय फल, फूल एवं सब्जी मंडी का करोड़ों रूपये की धनराशि से विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में रेल लाईनों का विद्युतीकरण किया गया है। सोनीपत में पासपोर्ट कार्यालय भी खोला गया है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala), सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बड़ौली श्रीमती निर्मल चौधरी, महिपाल ढांडा, कृष्ण मिड्ढा, पूर्व मंत्री कविता जैन, सुमित्रा चौहान, पूर्व वाईस चेयरमैन ललित बत्रा, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, उपायुक्त ललित सिवाच, जींद व सोनीपत के भाजपा जिलाध्यक्ष क्रमश: राजू मोर व तीर्थराणा, पवन सैनी, जवाहर सैनी, पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, जसबीर दोदवा, देवेन्द्र कौशिक, पुनित त्यागी, मथुरा की साधवी समाहिता सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठï पदाधिकारी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत में भगवान परशुराम चौक का किया लोकार्पण

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आईटीआई चौक के निकट रोहतक फ्लाईओवर के नीचे स्थापित किये गये भगवान परशुराम चौक को लोकार्पित करते हुए सोनीपतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कर रही है। Nitin Gadkari

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संत महात्माओं के नाम पर चौंक-चौराहों के नामकरण कर रही है ताकि लोग उनकी शिक्षाओं से प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि सोनीपत शहर को और अधिक सुंदर बनाने के लिए कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस में चंडीगढ़ से सवार होकर सोनीपत पहुंचे। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सांसद श्री रमेश कौशिक की अगुवाई में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस मेंं चंडीगढ़ से सवार होकर सोनीपत पहुंचे। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सांसद रमेश कौशिक की अगुवाई में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। तदोपरांत वे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रमों के संदर्भ में चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने परशुराम चौक का लोकार्पण किया। परशुराम चौक के लिए सरकार से मिली जमीन पर जिला ब्राह्मण सभा सोनीपत द्वारा निर्मित किये गये चौक पर करीब 45 लाख रुपये की लागत आई है।

यह भी पढ़ें:– विधानसभा में ‘द् सिख गुरुद्वारा (संशोधन) बिल- 2023’ पास

नैशनल हाईवे सड़क निर्माण की मांग
विस विस्तारक शिष्ठमंडल के साथ दिल्ली रवाना

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तथा विधानसभा विस्तारक मोहनलाल बेदी रावला एक शिष्टमण्डल के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिला विस्तारक मोहनलाल बेदी केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अर्जुनराम मेघवाल के नेतृत्व में दिल्ली में केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे तथा उनसे भारतमाला योजना के तहत पूर्व में हुए सर्वे अनुसार नैशनल हाईवे सड़क निर्माण की मांग करेंगे। मोहनलाल बेदी ने बताया कि भारतमाला योजना के तहत स्वीकृत श्रीगंगानगर पदमपुर बाईपास से करणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना, रावला, खाजूवाला (बैरियांवाली), दन्तौर तक का निर्माण होना प्रथम चरण में प्रस्तावित है, जिसकी लम्बाई 275 किमी. है। इसके टैंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब घड़साना से आगे इसका रूट बदल दिया गया है। अब इसे घड़साना से रावला, बैरियांवाली (खाजूवाला) की बजाय इसे घड़साना से रोजड़ी, छत्तरगढ़, सत्तासर, 682 हैड, पुगल किया गया है।

बेदी ने कहा कि घड़साना से रोजड़ी, छत्तरगढ़, सत्तासर, 682 हैड, पुगल इस रूट की लम्बाई भी 80 किमी. अधिक है तथा इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के साथ यहां घना वन क्षेत्र भी है और रूट से भूमि अधिग्रहण भी बड़े स्तर पर होना प्रस्तावित है, जबकि घड़साना से रावला, खाजूवाला पूर्व में प्रस्तावित रूट में भूमि अधिग्रहण नहीं करनी पड़ेगी तथा अर्थवर्क भी नहीं करना पड़ेगा। इस रूट में जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक है। यहां सिंचित क्षेत्र की विकासशील ‘ए’ क्लास कृषि मण्डियां व जिप्सम के अपार भण्डार हैं एवं सीमा क्षेत्र के साथ-साथ लगभग 40 ग्राम पंचायतें व 2 पंचायत समितियां, बीएसएफ मुख्यालय, सबसे ज्यादा बीओपी व राजस्थान का सबसे बड़ा ईन्ट उद्योग भी इसी रूट पर है। भारतमाला सड़क बनती है तो लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। बेदी ने मांग की है कि पूर्व में जो सर्वे रावला व घड़साना देकर करवाया गया था, उसी के आधार पर इस रोड़ का निर्माण करवाकर रावला व घड़साना दोनों तहसीलों को जोड़ा जाये।