Paper Leak - Sach Kahoon Hindi
Haryana Board News: अंग्रेजी विषय परीक्षा के पहले दिन आए नकल और पेपर आउट के मामले
बोर्ड ने 17 परीक्षार्थियों पर की कार्रवाई
भिवानी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Haryana Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा के पहले ही दिन हरियाणा में नकल और पेपर आउट के मामलों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए 17 परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की है। पूरे मामले पर बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार ने विस्तार से जानकारी दी है। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर ऐसे मामले सामने आए, जहां अन्य परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंच गए। इसके अलावा एक सीएससी सेंटर पर भी कार्रवाई की गई है। Bhiwani News
पेपर आउट के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन कुमार ने बताया कि रोहतक जिले के गांव भावड चिड़ी बालक से पेपर आउट होने की पुष्टि हुई है और संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जैसे ही डीसी रोहतक ने पेपर की फोटो जिला फ्लाइंग टीम को सौंपी, तुरंत जांच शुरू कर दी गई। बोर्ड द्वारा हर प्रश्नपत्र में अल्फा न्यूमेरिक कोड दिए गए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि पेपर कहां से और किस परीक्षार्थी से आउट हुआ। हर अल्फा न्यूमेरिक कोड को रोल नंबर से जोड़ा गया है, जिससे पूरे नेटवर्क की पहचान संभव हो पाई है।
बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार ने बताया कि पेपर आउट करने वाले परीक्षार्थियों पर बोर्ड के नियम 32, 32, 34 और 38 के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को 3 साल तक निष्कासित किया जाएगा, वे किसी भी प्रकार की परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित होंगे और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– CM Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी
एसएफआई ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
पेपर लीक प्रकरण के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग
हनुमानगढ़। (सच कहूँ न्यूज) वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में जीके का पेपर लीक होने के खिलाफ स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टाउन में राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रतिकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण से जुड़े दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर एसएफआई के जिला महासचिव यश चिलाना ने कहा कि राजस्थान में हर सरकारी भर्ती का पेपर लीक हो रहा है।
यह भी पढ़ें:– फिलीपींस में बाढ़ का कहर: 6 लोगों की मौत, 19 लापता
इसके खिलाफ एसएफआई की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। पेपर लीक प्रकरणों पर रोक के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव किया गया था। कानून तो बना लेकिन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से फिर पेपर लीक हो गया। गहलोत सरकार ने जितना खर्च राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया, उतना खर्च शिक्षा पर किया जाना चाहिए न कि उनके पेपर बिकें। चिलाना ने कहा कि एसएफआई की मांग है कि पेपर लीक प्रकरण के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मांग को लेकर पूरे प्रदेश में तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर पुतले दहन किए गए हैं। अगर पेपर लीक प्रकरण में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न हुई सड़कों पर उतर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
एसएफआई के तहसील अध्यक्ष मोहित कुमार ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार नकारा सरकार है जो एक भी परीक्षा सही नहीं करा पा रही है। पहले विज्ञप्ति निकाली जाती है। विज्ञप्ति निकलने के बाद परीक्षार्थी कई किलोमीटर की दूरी तय कर परीक्षा देने जाते हैं। जैसे ही परीक्षा देकर वापस लौटते हैं तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है। बेरोजगार युवा गांव से आते हैं और कई सालों तक परीक्षा की तैयारी करते हैं। किसानों के बच्चे पैसे खर्च करते हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाती। कोचिंग संस्थानों में पहले ही पेपर मिल जाता है। पैसे देकर आसानी से पेपर ले लो। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी लगाने का झांसा देकर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार के शासन में युवाओं को आज तक बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला और न ही नौकरी दी गई। पुतला दहन के मौके पर एसएफआई के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पेपर लीक के बाद सुरक्षा इंतजाम और कड़े, गुजरना पड़ा चैकिंग की कड़ी परीक्षा से
पहली पारी में संस्कृत व दूसरी में गणित विषय की हुई परीक्षा
हनुमानगढ़। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित करवाई गई वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2022 में सोमवार को सुबह की पारी में 9 बजे से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक गणित का पेपर हुआ। पहली पारी में 5 केन्द्रों व दूसरी पारी में 13 केन्द्रों पर परीक्षा हुई। पहली पारी में 77.72 प्रतिशत उपस्थित रही। कुल नामांकित 1787 में से 1389 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही।
398 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्र पर सघन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। जीके का पेपर लीक होने के बाद आरपीएससी ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश संबंधित जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को जारी किए गए हैं। प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। सोमवार को पहली पारी का पेपर देने के लिए कड़ाके की सर्दी में सुबह आठ बजे ही परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी पहुंच गए। परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोकने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आए।
क्या है मामला
परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों को चैकिंग की कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। हालत यह थे कि सर्दी के बीच परीक्षार्थियों के शॉल भी उतरवा लिए गए। केवल स्वेटर पहनने की इजाजत दी गई। हालांकि कुछ केन्द्रों पर स्वेटर में बटन होने पर आपत्ति जताई गई। साथ ही महिला परीक्षार्थियों से चूडिय़ां, आभूषण, हाथ में बंधा रक्षासूत्र भी उतरवाए गए। यहां तक कि उन्हें दुप्पटा भी नहीं लगाने दिया गया।
वहीं, पुरुष परीक्षार्थियों के बेल्ट, पर्स आदि भी बाहर ही रखवाए गए। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने पूरी चैकिंग के बाद ही प्रवेश दिया। प्रवेश के समय और उसके बाद परीक्षा कक्ष में बैठने पर परीक्षार्थियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। 21 दिसम्बर से चल रही वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का मंगलवार को अंतिम दिन है।
फ्री यात्रा की सुविधा यानि 28 दिसम्बर तक
मंगलवार को सुबह 9 से 11.30 बजे तक पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हनुमानगढ़ में महज 4 केन्द्रों पर यह परीक्षा होगी। 29 जनवरी 2023 को सुबह 9 से 11 बजे तक ग्रुप-सी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान होगी, जो पेपर लीक होने के कारण स्थगित हुई थी। राजस्थान रोडवेज की ओर से परीक्षार्थियों को मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों में छात्र परीक्षा देने के लिए एक जिले से दूसरे जिले में पहुंच रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले से शुरू हुई फ्री यात्रा की सुविधा परीक्षा समाप्ति के एक दिन बाद यानि 28 दिसम्बर तक मिलेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
RPSC Paper Leak : 78.58 प्रतिशत पहुंचे थे, लेकिन पेपर हुआ स्थगित तो निकले आंसू
जीके का पेपर हुआ लीक, आरपीएससी ने किया स्थगित
चौथे दिन पहली पारी में होना था पेपर, वितरण के कुछ समय बाद ही अभ्यर्थियों से वापस लिया पेपर
उदयपुर जिला क्षेत्र में बस सवार अभ्यर्थियों से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के हुबहू पेपर मिलने के बाद स्थगित किया पेपर
हनुमानगढ़। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित करवाई गई वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2022 में शनिवार को होने वाला ग्रुप सी का सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान का पेपर लीक हो गया। लीक होने पर आरपीएससी ने जीके का पेपर स्थगित कर दिया। यह पेपर शनिवार सुबह पहली पारी में 9 बजे से 11.30 बजे तक होना था। उदयपुर जिला क्षेत्र में शनिवार सुबह बस सवार तीन दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का हुबहू पेपर मिलने के बाद आयोग की ओर से जीके का पेपर स्थगित कर दिया। जब तक आयोग के निर्देश आए तब तक यह पेपर शुरू हो चुका था और परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को पेपर का वितरण भी किया जा चुका था।
हनुमानगढ़ में भी शनिवार को चौथे दिन पहली पारी में कुल 38 केन्द्रों पर सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान का पेपर शुरू हो गया था। जीके पेपर के लिए कुल 12334 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें से उपस्थित 9693 अभ्यर्थियों ने पेपर सॉल्व करना शुरू कर दिया था। नामांकित में से 2641 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 78.58 रहा। पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद जैसे ही आरपीएससी के आदेश पहुंचे तो कुछ परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों से पेपर वापस लेकर उन्हें केन्द्र से रवाना कर दिया गया। हालांकि आदेश आने के करीब एक घंटे बाद भी कुछ केन्द्रों पर परीक्षा जारी रही। यद्यपि आरपीएससी के आदेश आने का पता चलने पर उन केन्द्रों पर भी अभ्यर्थियों से पेपर वापस ले लिया गया।
वहीं दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक हुए विज्ञान विषय की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया। यह परीक्षा 14 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। एडीएम प्रतिभा देवठिया ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में शनिवार को चौथे दिन पहली पारी में होने वाला सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान का पेपर राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के आदेशानुसार अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों से पेपर वापस ले लिए गए। पेपरों को दोबारा पैक कर आरपीएससी में जमा करवाया जा रहा है।
अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
पेपर निरस्त होने के बाद परीक्षा केन्द्रों से बाहर आए अभ्यर्थी मायूस नजर आए। कई महिला अभ्यर्थी की आंखों से आंसू निकल आए। उनमें हर सरकारी परीक्षा के लीक होने पर नाराजगी भी दिखी। उनका कहना था कि विद्यार्थियों के साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का विद्यार्थी अपने घर से दूर रहकर तैयारी करता है।
लेकिन जब परीक्षा देता है तो अगले दिन पता चलता है कि पेपर लीक हो गया। यह सुनकर उनकी व उनके परिवार की उम्मीदें मिट्टी में मिल जाती हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा में किसी न किसी रूप में पेपर लीक होता आ रहा है। यह वर्षांे तैयारी करने वाले बेरोजगारों युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात है। इससे परीक्षा करवाने वाली सरकारी एजेंसी पर भी प्रश्न चिह्न लगता है। इस व्यवस्था में सुधार होना आवश्यक है।
27 दिसम्बर तक आयोजित होगी परीक्षा
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 27 दिसम्बर तक होगी। 25 दिसम्बर को परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा के लिए जंक्शन में 21, टाउन में 14, सदर थाना क्षेत्र में 6 एवं संगरिया में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 26 दिसम्बर को सुबह 9 से 11.30 बजे तक 5 केन्द्रों पर संस्कृत विषय व दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक 13 केन्द्रों पर गणित विषय की परीक्षा होगी। पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन 27 दिसम्बर को सुबह पहली पारी में 9 बजे से 11.30 बजे तक महज 4 केन्द्रों पर होगा।
इसलिए स्थगित किया पेपर
जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले के बेकरिया थाना की पुलिस ने शनिवार सुबह उदयपुर एसपी के निर्देश पर गोगुंदा-पिंडवाडा हाइवे पर थाना के बाहर अलसुबह राजस्थान लोक परिवहन सेवा की एक बस को पकड़ा। नाकाबंदी कर पुलिस ने बस में चैकिंग की तो उसमें बैठे कई युवाओं के पास पेपर का कंटेंट मिला। इस पर पुलिस को शक हुआ और असली पेपर से चैक करवाया तो पेपर से कई सवाल मैच हो गए। पुलिस ने बस सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद गड़बड़ी की आशंका के चलते आरपीएससी ने जीके का पेपर स्थगित करने के आदेश दिए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
राजस्थान: पेपर आउट होने के विरोध में छात्रों ने किया रास्ता जाम
अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा का आज सामान्य ज्ञान का पेपर आउट होने से छात्रों में भारी आक्रोश है और इसके विरोध में आज अलवर के बस स्टैंड के समीप एक स्कूल केंद्र के सामने आक्रोशित परीक्षार्थियों ने जाम लगा दिया। छात्रों का आरोप है कि एक तरफ राजस्थान सरकार 4 साल का जश्न मना रही है दूसरी तरफ बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है । परीक्षार्थियों को जैसे ही इस बात का पता लगा कि पेपर आउट हो गया है तो कुछ परीक्षार्थियों की आंखों में आंसू भी आ गए और सेंटर से बाहर निकल कर उन्होंने जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाने का प्रयास किया जाम करीब 1 घंटे तक लगा रहा।
क्या है मामला
बानसूर के छात्र ने बताया कि वह आज सुबह चार बजे परीक्षा देने को से निकला था और सेंटर पर प्रवेश करने के बाद जैसे ही हमने पेपर खोला तो हमसे पेपर वापस ले लिया गया और यह बताया गया कि यह पेपर आउट हो गया है। उन्होंने बताया कि वह विगत 2 साल से जयपुर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन आज हमारे सपनों पर पानी फेर दिया। उन्होंने राजस्थान सरकार से इन पेपरों की सुरक्षा करने की मांग की है जिससे बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो।
अलवर के खैरथल से सेकंड ग्रेड का पेपर देने आई परीक्षार्थी पूजा शर्मा ने बताया कि उनके साथ छलावा हुआ है और इतनी ठंड में हुए इस उसमें पेपर देने आए हैं उसके बावजूद भी पेपर आउट कर दिया गया। उन्होंने पेपर आउट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ऐसे प्रयास करें जैसे बेरोजगारों के साथ छलावा नहीं हो। उन्होंने बताया कि जैसे पिछली बार रीट का एग्जाम पेपर भी आउट हुआ था उसी तरह इस पेपर को भी आउट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि गत 21 दिसंबर से लगातार दो पारियों में पेपर चल रहे हैं कड़ाके की ठंड के बीच परीक्षार्थी दूर-दूर से पेपर देने आ रहे हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
राजस्थान में 2nd ग्रेड टीचर परीक्षा का पेपर लीक, एग्जाम रद्द
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में एग्जाम में गड़बड़ी होने के कारण राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सेकेंड ग्रेड टीचर का होने वाला आज पेपर रद्द कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पेपर का आयोजन रविवार सुबह नौ बजे किया जाना था। आज होने वाला पेपर सामान्य विज्ञान विषय का था। गौरतलब हैं कि राजस्थान के उदयपुर शहर में होने वाले एग्जाम को लेकर आई कि वहां सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती एग्जाम का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में एग्जाम को रद्द करने का फैसला किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
नुक्कड़ नाटक में छाया रहा पेपर लीक होने का मुद्दा
टाउन पहुंची भाजपा की जनआक्रोश यात्रा, शीतला माता मंदिर के पास हुई नुक्कड़ सभा
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी की जनआक्रोश यात्रा का रथ गुरुवार को पांचवें दिन टाउन के शीला माता मंदिर के पास पहुंचा और नुक्कड़ सभा की। नुक्कड़ सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, भाजपा जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, भारतभूषण शर्मा, पूर्व पार्षद कविन्द्रसिंह, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, नितिन बंसल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि प्रदेश में होने वाला हर सरकारी पेपर लीक हो रहा है।
पेपर देने वाला परीक्षार्थी बड़ी उम्मीदों से तैयारी करता है। लेकिन पेपर देने के अगले ही दिन अखबार में समाचार आता है कि पेपर लीक हो गया। यह पढ़कर उस परीक्षार्थी व उसके अभिभावकों की उम्मीदें धरी की धरी रह जाती हैं। बच्चे की मेहनत मिट्टी में मिल जाती है। सस्ती बिजली देने का वादा करने वाली प्रदेश सरकार सस्ती बिजली देना तो दूर पूरी बिजली की आपूर्ति तक नहीं कर पा रही। पूरा दिन बिजली की आंख-मिचौली का खेल चलता है। यह ड्रामा लगातार चलता रहता है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय शुरू करवाए गए विकास कार्य आज ठप पड़े हैं। आज जो काम हो रहे हैं वह या तो केन्द्र सरकार करवा रही है या पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए हैं।
प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को पीछे ले जाने का काम ही किया है। इसके खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि सरकारी नौकरी के लिए जितनी भी परीक्षाएं हुईं, वह सब पेपर लीक हो गए। पेपर नहीं बल्कि यह सरकार लीक हुई। बाजार-शहर में रहने वाला छोटा व्यापारी, छोटा किसान, मजदूर वर्ग जब कोई सरकारी नौकरी की वेकेंसी निकलती है तो वह बड़ी उम्मीद करता है। वह अपने बेटे-बेटी को इस उम्मीद के साथ अच्छे से अच्छे संस्थान में कोचिंग करवाता है कि वे अच्छी कोचिंग कर परीक्षा अच्छे नम्बरों से पास कर लें और उन्हें सरकारी नौकरी मिल जाए। उसका काम पूरा हो जाएगा। यह हर मां-बाप की इच्छा होती है। लेकिन उन मां-बाप की उम्मीदों पर अगर किसी ने कुठाराघात करने का काम किया है तो वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार है।
बिश्नोई ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि बिजली की दरें नहीं बढ़ाएंगे। 2018 के मुकाबले आज बिजली के दाम प्रति यूनिट दोगुने हो गए हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने कहा था कि अब होगा न्याय। उसका मतलब था कि प्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं होगा। महिलाओं-दलितों पर अत्याचार नहीं होगा। लेकिन भ्रष्टाचार की बात की जाए तो नीचे से लेकर शासन सचिवालय तक भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। कोई दिन ऐसा नहीं जब प्रदेश में कोई अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप न हुआ हो। बिश्नोई ने कहा कि जनआक्रोश यात्रा के दौरान लोगों में प्रदेश सरकार के खिलाफ गुस्सा साफ नजर आ रहा है। जनता का भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है। निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार की प्रदेश से विदाई तय है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड पर लगा रासुका
बलिया (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय के बलिया में पेपर लीक होने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किये गये मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बलिया के जिलाधिकारी की अनुमति से बलिया पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह (निवासी शाहपुर टिटिहा, भीमपुरा, बलिया) व नकल माफिया राजू उर्फ राजीव प्रजापति पुत्र रविन्द्र प्रसाद (निवासी चांदमारी इमिलिया, थाना सरायलखन्सी, जिला मऊ) तथा रविन्द्र नाथ सिंह पुत्र स्व. रामाधार सिंह (निवासी अवराई खुर्द, थाना भीमपुरा, बलिया) के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की गयी है।
गौरतलब है कि 30 मार्च 2022 को हुई अंग्रेजी की परीक्षा से पूर्व प्रश्न-पत्र के सोशल मीडिया पर उजागर होने के कारण प्रदेश के 24 जनपदों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इस सम्बंध में बलिया के भीमपुरा व नगरा थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसमें संबंधित अभियुक्तों के कृत्यों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा अभियुक्त रविन्द्र नाथ सिंह, निर्भय नारायन सिंह व राजू उर्फ राजीव प्रजापति के विरुद्ध रासुका की धारा 3(2) के अधीन निरुद्ध किया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मातनहेल के परीक्षा केन्द्र से लीक हुआ था गृह विज्ञान का पेपर
आरोपी अध्यापक एवं विद्यार्थी को दबोचा
केन्द्र सुपरवाइजर कंप्यूटर शिक्षक पवन ने अपने मोबाइल से किया वायरल
फोटो में विद्यार्थी की आंसर शीट के नंबर से हुआ खुलासा
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। इन दिनों हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के उड़नदस्ते ने आठ अप्रैल को आयोजित 12वीं कक्षा की गृह विज्ञान के पेपर लीक (Paper Leaked) मामले का पटाक्षेप करते हुए आरोपी अध्यापक एवं विद्यार्थी को दबोचा है, जिन्हे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित करवाई गई थी।
यह परीक्षा ऑनलाईन लीक हो गई थी, जिस मामले पर बोर्ड चेयरमैन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में वायरल पेपर के फोटो गहनता से देखने पर एक विद्यार्थी की आंसर शीट के नंबर से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह परीक्षा झज्जर जिले के मतनहेल स्थित परीक्षा केंद्र से लीक किया गया था, जिसे केंद्र में कार्यरत्त सुपरवाईजर कंप्यूटर शिक्षक पवन ने अपने मोबाईल से लीक (Paper Leaked) किया था, जिन आरोपी शिक्षक एवं विद्यार्थी को सोमवार को गिरफ्तर कर लिया गया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि शिक्षा बोर्ड नकल रहित परीक्षाएं संचालित करवाने को लेकर पूरी तरह से सतर्क है तथा विभिन्न उड़नदस्तों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की जा रही है तथा आरोपी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
नकल के 330 मामले दर्ज, 08 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द
04 पर्यवेक्षक ड्यूटी से हटाया, 03 परीक्षा केंद्र शिफ्ट, 13 प्रतिरूपण के केस दर्ज
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 1,138 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 2,83,504 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए तथा नकल के 330 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 13 केस प्रतिरूपण के शामिल हैं। ड्यूटी से कौताही बरतने पर प्रदेशभर में 04 पर्यवेक्षक ड्यूटी से रिलीव किए गए एवं 08 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई तथा 03 परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट किया गया ।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
लोकसभा में गूंजा उप्र में पेपर लीक का मामला
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर लीक होने का मामला सोमवार को लोकसभा में उठा और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने तथा इस तरह के जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दानिश अली ने शून्यकाल में यह मामला उठाया और कहा कि इस तरह की घटनाओं से उत्तर प्रदेश के छात्रों में बहुत निराशा पैदा हो रही है। प्रदेश में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं के समक्ष बारबार पेपर लीक की घटनाएं होने से संकट पैदा हो गया है और युवा बहुत निराश है लेकिन राज्य सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच साल के दौरान विभिन्न परीक्षाओं के 18 पेपर लीक हुए हैं लेकिन राज्य सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पेपर लीक माफिया लगातार पेपर लीक करा रहे हैं और लोगों में को लूट रहे हैं लेकिन सरकार इन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से कतरा रही है जिसके कारण लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। बसपा नेता ने कहा कि पेपर लीक करवाने वाले माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और यही कारण है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में जांच करने और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
वाट्सएप पर दसवीं का मैथ का पेपर फिर हुआ लीक
परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही पेपर के सभी सेट वाट्सएप गु्रप पर पहुंचे
चरखी दादरी (इन्द्रवेश/सच कहूँ)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पुख्ता दावों को धत्ता बताते हुए लगातार वाट्सएप ग्रुपों पर पेपर लीक हो रहे हैं। मंगलवार को भी दसवीं की अंग्रेजी विषय का पेपर परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही वाट्सएप ग्रुपों पर पहुंच गया। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सीएम उड़नदस्ता टीम द्वारा कई परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर जांच की गई। जिसके बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ तितर-बितर हो गई और हड़कंप मच गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने के बाद से ही लगातार पेपर वाट्सएप ग्रूपों पर वायरल हो रहे हैं। मंगलवार को भी दसवीं कक्षा के गणित विषय का पेपर शुरू हुआ तो कुछ देर बाद ही पेपर के सभी सेट वाट्सएप ग्रुपों पर वायरल हो गए। इस मामले को लेकर प्रशासन को अवगत करवाया।
सीएम उडऩदस्ता ने कई परीक्षा केंद्रों पर की छापेमारी
पेपर शुरू होने पर वाट्सएप ग्रूपों पर पेपर वायरल होने के मामले में सीएम उड़नदस्ता टीम ने कई परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। इसके अलावा शिक्षा विभाग के डीईओ रामौतार शर्मा व पुलिस की ओर से डीएसपी शमशेर दहिया ने भी अपनी टीम के साथ परीक्षा केंद्रों पर जांच की। एक साथ कई टीमों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि प्रशासन ने दादरी से पेपर लीक होने की बात को नकारते हुए जांच करवाने व रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही गई। फिर भी उन्होंने कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच की है।
वाट्सएप ग्रुपों पर वायरल पेपरों की फोरंसिक जांच हो और शिक्षा बोर्ड द्वारा उच्च स्तर पर जांच करवानी चाहिए। ताकि ऐसे कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सके। शिक्षा विभाग की ओर से सभी केन्द्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर किसी के पास मोबाइल फोन मिलता है तो उसके खिलाफ अपराधिक केस दर्ज करवाया जाएगा। उधर डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। वाट्सएप ग्रूपों पर वायरल पेपर दादरी की बजाए कहीं बाहर से हुई हैं। हालांकि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। अगर कोई प्रमाण मिलता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
सीबीएसई ने पेपर लीक का किया खंडन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कानपुर में केंद्रीय पात्रता परीक्षा में पेपर लीक की घटना का खंडन करते हुए मीडिया में इस लीक की खबरों को बेबुनियाद बताया है। बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी वक्तव्य में कहा कि 11 दिसंबर को कानपुर में हुई पात्रता परीक्षा के बारे में कुछ अखबारों में यह खबर छपी की परीक्षा शुरू होने से एक डेढ़ घंटा पहले पेपर लीक हुए और व्हाट्सअप्प पर वायरल हुए।
इस पेपर के सवाल वही थे जो परीक्षा में पूछे गए थे। पुलिस अधीक्षक ने कुछ लोगों को इस बारे में गिरफ्तार भी किया। बयान के अनुसार बोर्ड ने अपना एक प्रतिनिधि वहां भेजा उसने लखनऊ जाकर सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की तब पता चला कि कोई पेपर लीक नही हुआ। इस लिए पेपर लीक की खबर भ्रामक है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।