honor - Sach Kahoon Hindi

बालाकोट के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन और स्कवॉड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को मिलेगा सम्मान
‘ऑपरेशन बंदर’ के तहत बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था |Wing Commander Abhinandan

यह अवॉर्ड कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सतीश पवार लेंगे।

नई दिल्ली(एजेंसी)। बालाकोट एयर स्ट्राइक  के हीरो रहे विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan ) वर्तमान को भारतीय वायुसेना प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। 51 स्कवाड्रन के वर्तमान को वायुसेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया 27 फरवरी को पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम करने और पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के लिए सम्मानित करेंगे। उनकी तरफ से यह अवॉर्ड कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सतीश पवार लेंगे।

27 फरवरी को पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम करने की वजह से सम्मानित किया जाएगा। Wing Commander Abhinandan

नंबर 9 स्कवाड्रन जिसके मिराज 2000 लड़ाकू विमान ने 26 फरवरी को ‘ऑपरेशन बंदर’ के तहत बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 601 सिग्नल यूनिट की मिंटी अग्रवाल को बालाकोट हवाई हमले मे अपना योगदान देने और 27 फरवरी को पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम करने की वजह से सम्मानित किया जाएगा।

क्या हुआ था उस दिन

26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने 24 एफ-16 विमानों के साथ भारतीय सामरिक ठिकानों पर हमला बोला।

इनमें से कुठ विमानों ने जम्मू-कश्मीर में स्थित सेना के ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की।

इस दौरान भारतीय वायुसेना ने उनकी हिमाकत का जवाब देने के लिए पीर पंजाल में गश्त कर रहे दो सुखोई-30 एमकेआई और दो मिराज-2000 जबकि श्रीनगर और अवंतीपोरा एयरबेस से आठ मिग-21 बाइसन विमानों को भेजा।

इनमें से एक विमान विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे।

हालांकि पाकिस्तान द्वारा रेडियो संदेशों को बाधित करने के कारण वह पाकिस्तानी वायुसीमा में प्रवेश कर गए। इस दौरान क्रैश होने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के एक एफ-16 को मार गिराया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

राजकीय सम्मान के साथ दी शहीद को अंतिम विदा
सेवा के दौरान बीमारी के कारण भोपाल में मोहित की हो गई मृत्यु

सच कहूँ/विकास कुमार

कैथल। भारतीय सेना में तैनात भाना गांव के शहीद मोहित का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 24 वर्षीय मोहित चार वर्ष पूर्व ही भारतीय सेना में इंजीनियरिंग रेजीमेंट में कांस्टेबल के पद पर भरती हुआ था। सेवा के दौरान बीमारी के कारण भोपाल में मोहित की मृत्यु हो गई। मोहित के पार्थिव शरीर को ताबूत में राष्टÑीय ध्वज में भोपाल से अम्ंबाला लाया गया जहां से भारतीय सेना द्वारा दर्जनों गाडियों के काफिले के साथ भाना गांव में लाया गया।

सेना की ओर से आए लेफिटनैंट कर्नल बादल कुमार दास, डीएसपी कृष्ण कुमार आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संस्कार से पूर्व सेना ने फायर करके और मातमी धुन बजा कर शहीद को सलामी दी। संस्कार के समय नायब तहसीलदार पूंडरी सुरेश कुमार, थाना पुंडरी प्रभारी चन्द्रभान, जिला पार्षद इन्द्र, एसआई शमशेर सिंह, सरपंच कर्मवीर फौजी, समाज सेवी सतवीर भाना, पाई के पूर्व सरपंच बलवीर फौजी सहित गांव भाना, करोड़ा, पाई, पिलनी, सेरधा आदि से अनेक लोग उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान
फिनलैंड के टैम्पेयर शहर में 18 साल की हिमा दास ने इतिहास रचते हुए आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। हिमा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। असम के नौगांव जिले की रहने वाली हिमा दास की इस अंतर्राष्ट्रीय कामयाबी के बाद फिनलैंड से लेकर पूरे हिंदुस्तान तक चर्चा है।हिमा को मिली इस कामयाबी के बाद पूरा देश उन्हें बधाइयां दे रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक ने उन्हें इस ऐतिहासिक कामयाबी के लिए ट्वीट कर बधाई दी है। हिमा ने भी सभी का धन्यवाद दिया है कि और कहा है कि वे देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर बेहद खुश हैं, वे आगे भी और अधिक मेडल जीतने की कोशिश करेंगी।

गत अप्रैल में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों की 400 मीटर की स्पर्धा में हिमा दास छठे स्थान पर रही थीं। इसके अलावा हाल ही में गुवाहाटी में हुई अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। विश्व स्तर पर ट्रैक स्पर्धा में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हिमा को फुटबॉल खेलने का शौक था। फुटबॉल में खूब दौड़ना पड़ता था। इसी वजह से हिमा का स्टैमिना अच्छा बनता रहा, जिस वजह से वह ट्रैक पर भी बेहतर करने में कामयाब रहीं। हिमा 16 सदस्यों वाले एक संयुक्त परिवार से हैं। उनके पिता किसान हैं, खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि मां घर संभालती हैं। कुछ माह पूर्व आॅस्ट्रेलिया में संपन्न हुए 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में 26 स्वर्ण सहित 66 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा था। इस बार महिला खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए, कुल 66 पदकों में से 31 पदक हासिल किये।

यह कुल पदकों का 47 प्रतिशत है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि खेलों में महिला खिलाड़ियों द्वारा पदक हासिल करना, पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा अहम है। हमारे देश में सरकारी उपेक्षा तो एक ऐसी समस्या है जिसका सामना तो सभी खिलाड़ियों को करना ही पड़ता है। लेकिन लड़कियों के सामने इससे अलग भी और कई तरह की चुनौतियां होती हैं।पिछले वर्षों में भारतीय खेल जगत में महिला खिलाड़ियों की एक नई खेप सामने आई है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी चमक बिखेरी है। गोल्ड कोस्ट के कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल में शामिल युवा महिला खिलाडियों का दबदबा रहा और इन्होंने अपना पूरा दमखम दिखाया। महिला स्वर्ण विजेताओं में बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल, मुक्केबाका एम सी मैरीकॉम, निशानेबाज मनु भाकर, हीना सिद्धू, तेजस्विनी सावंत और श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा और महिला टीम, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, संजीता चानू और पूनम यादव तथा पहलवान विनेश फोगाट शामिल थी।

शूटिंग में ही स्वर्ण पदक पर निशाना लगाने वाली मनु भाकर केवल 16 साल की हैं। हाल ही में चेक रिपब्लिक की पिल्सन सिटी मे सम्पन्न हुयी वर्ल्ड कप मीटिंग आॅफ शूटिंग होप्स गेम्स में मनु भाकर ने प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर रह कर स्वर्ण पदक जीता है। मनु ने कुछ दिनो पूर्व जर्मनी में आयोजित जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में भी पदक हासिल किया था। मनु भाकर ने एक साल के अंदर विश्व स्तर पर यह 9वां पदक हासिल किया था। इंटरनेशनल शूटिंग में अपना लोहा मनवा चुकीं मनु हरियाणा के झज्जर जिले के गौरैया गांव के यूनिवर्सल सीनियर सेकंडरी स्कूल में 11वीं क्लास की स्टूडेंट हैं।कॉमनवेल्थ खेलों में 22 साल की मणिका बत्रा ने टेबल टेनिस के अलग-अलग इवेंट में चार पदक जीतकर इतिहास रचा। कॉमनवेल्थ खेलों में ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं। मणिका ने टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में तो गोल्ड जीता ही, महिलाओं की टीम इवेंट में भी गोल्ड, महिला डबल्स मुकाबले में सिल्वर और मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया।

इसी प्रकार मीराबाई चानू, संजीता चानू, हीना सिद्धू, पूनम यादव, श्रेयसी सिंह, विनेश फोगाट तेजस्विनी सावंत आदि ने अपने शानदार खेल से भारत की झोली पदकों से भरकर आने वाले समय में खेल की दुनिया में स्त्रीशक्ति के हावी रहने का अहसास करा दिया है। युवा शक्ति के शानदार प्रदर्शन के साथ ही अनुभवी मैरी कॉम और साइना नेहवाल ने भी स्वर्ण पदक जीतकर ये दर्शा दिया कि अनुभव की भी अहमियत कम नहीं होती। भारतीय दल को जिन खेलों में उम्मीद थी, करीब—करीब सभी में अच्छा प्रदर्शन रहा।भारोत्तोलन खिलाड़ी संजीत चानू ने ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारोत्तोलन स्पर्धा के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों में महिला 53 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण जीतकर लगातार दूसरा स्वर्ण जीता।

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में बनारस की पूनम यादव ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में कोल्हापुर की तेजस्विनी सावंत ने रेकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स का रेकॉर्ड बनाया। कॉमनवेल्थ गेम्स में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी ने महिला डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। श्रेयसी सिंह के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह भारतीय राइफल संघ के अध्यक्ष भी रहे थे।भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी अपना जलवा दिखा रही हैं। वनडे मैचों की कप्तान मिताली राज ने वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं। मिताली ने अब तक कुल 192 मैच में 6200 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अपने वन डे इंटरनेशनल करियर के वन डे मैच में 200 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं। महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को बीसीसीआई का बेस्ट क्रिकेटर अवॉर्ड मिला है।

भारत की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मलिक ने 2016 में रियो में सम्पन्न हुयी पैराओलम्पिक में गोला फेंक एफ-53 प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर पैराओलम्पिक में पदक हासिल करने वाले देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। दीपा के कमर से नीचे का हिस्सा लकवा ग्रस्त है। वह दो बच्चों की मां दीपा का 19 साल पहले रीढ़ में ट्यूमर होने के कारण चलना असंभव हो गया था। उस दौरान दीपा के 31 आॅपरेशन किए गये जिसके लिए उनकी कमर और पांव के बीच 183 टांके लगे थे।तमाम दिक्कतो के बावजूद महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर कॉमनवेल्थ खेलों में जो बड़ी उपलब्धि हासिल की है, उसने खेलों में और ज्यादा संख्या में लड़कियों के आने के लिये रास्ता तैयार कर दिया है। ये महिला खिलाड़ी बहुत सारी लड़कियों के लिये रोल मॉडल बनेंगी। महिला खिलाड़ियों की यह सफलता निश्चित तौर पर समाज की सोच भी बदलने में सहयोग करेगी। जिसका सकारात्मक असर आने वाली नई महिला खिलाड़ियों पर पड़ेगा।

विगत कुछ वर्षों में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इससे स्पष्ट है कि हमारे समाज में खेल को लेकर धारणा बदल रही है। सरकार भी जागरूक हुई है। मगर अभी भी खेलों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों में और गति लाने की जरूरत है। सरकार को पूरे देश के गांवों तक खेलों के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। देश के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, स्पोर्ट्स सेन्टर स्थपित करने होंगें। खिलाड़ियों को देश में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विदेशी धरती पर अभ्यास के भरपूर मौके देने होंगे तभी उनका प्रदर्शन निखरेगा और वे एशियाड व ओलम्पिक जैसी शीर्ष खेल प्रतियोगिता में भी देश के लिए पदक जीतकर ला सकेंगे।

रमेश सर्राफ धमोरा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रभारी महासचिव (संगठन और प्रशिक्षण) नियुक्त होना सम्मान की बात: गहलोत
नई दिल्ली (वार्ता): वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि पार्टी ने प्रभारी महासचिव( संगठन और प्रशिक्षण) की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हैं यह उनके लिए सम्मान की बात है और वह पूरी निष्ठा के साथ अपने काम को पूरा करेंगें। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रभार संभालने के बाद पार्टी संगठन में बडा फेर बदल करते हुए कल श्री अशोक गहलोत को संगठन का प्रभार सौंप दिया।

श्री गहलोत संगठन के साथ साथ प्रशिक्षण का प्रभार भी संभालेंगे। उन्हें पिछले वर्ष गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए प्रदेश का प्रभार साैंपा गया था। गुजरात चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था और माना जा रहा है कि यह ध्यान में रखकर ही उन्हें नयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इससे पहले इस पद का जिम्मा श्री जनार्दन द्विवेदी संभाल रहे थे।

श्री गहलोत ने इस पद पर नियुक्त होने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगें। श्री गहलोत ने एक टवीट् कर कहा“ प्रभारी महासचिव( संगठन और प्रशिक्षण) की नई जिम्मेदारी ….. यह वाकई मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं पूरी लगन तथा निष्ठा के साथ अपनी इस जिम्मेदारी को पूरा करूंगा तथा पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयत्नशील रहूंगा। मैं श्री गांधी का आभारी हूं।”