US Army - Sach Kahoon Hindi

Ballia Encounter: बलिया में चलीं पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां, 25 हजार का इनामी गो तस्कर काबू
Ballia Encounter: बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में पुलिस (UP Police) ने विशेष अभियान के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मुठभेड़ के उपरांत धर दबोचा। यह कार्रवाई देर रात हुसैनाबाद मोड़ के समीप चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का संकेत दिया गया, किंतु उसने गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पीछा किए जाने पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। स्वयं को घिरता देख आरोपी ने पुलिस दल पर गोली चला दी। Ballia News

पुलिस ने आत्मरक्षा में प्रत्युत्तर दिया, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बबलू बट बताया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार वह 25 हजार रुपये का घोषित इनामी और पुराना अपराधी है, जिसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। प्राथमिक जांच में उसके विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की पुष्टि हुई है। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकीय निगरानी में उसका इलाज जारी है।

क्षेत्राधिकारी जय शंकर मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई थी। आरोपी से पूछताछ कर उसके सहयोगियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध हथियार की आपूर्ति कहां से हुई तथा अपराध के नेटवर्क में और कौन-कौन संलिप्त है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विधिक प्रक्रिया के अनुरूप आगे की कार्रवाई जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। Ballia News

अमेरिका की सेना सीरिया से जल्द लौटेगी
वेस्ट पाम बीच (Varta)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने। अपने शीर्ष सलाहकारों से कहा है कि सीरिया में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान में जुटे अमेरिकी सैनिकों की वह जल्द वापसी चाहते हैं। अाधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक होने वाली है और इसमें सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस मामले से जुडे दो शीर्ष अधिकारियों ने कल वाल स्ट्रीट जर्नल को पुष्टि करते बताया कि श्री ट्रंप ने सीरिया में राहत अभियानों के लिए दी जाने वाली 20 कराेड डालर की राशि पर राेक लगा दी है।

विदेश मंत्री रैक्स टिलेरसन ने कुवैत में एक बैठक में इस आशय की घोषणा की थी कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुड़ाए गए क्षेत्रों को स्थिति में सुधार लाने के लिए अतिरिक्त 20 कराेड डालर की राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति के दिशानिर्देशानुसार विदेश मंत्रालय लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है कि किस तरह सहायता को बढ़ाया जाए। गौरतलब है कि शुक्रवार को श्री ट्रंप ने कहा था “ अब सीरिया में दूसरे पक्षों को भी देखभाल करने दो और हम वहां से बहुत जल्दी ही वापिस आ रहे हैं। हमारे सैनिक स्वदेश लौटेंगे और वहां की जिम्मेदारी किसी और को लेनी होगी।” अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के मुताबिक इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के कब्जे से 98 प्रतिशत क्षेत्र को मुक्त कराया जा चुका है और अगर वहां स्थितियां सामान्य नहीं की गई तो ये आतंकवादी फिर सक्रिय हो सकते हैं।