KKR - Sach Kahoon Hindi

KKR launches 2026 Jersey: आईपीएल 2026 में केकेआर नई जर्सी में दिखाई देगी, जर्सी पर टीम की विरासत को दर्शाता खास डिजाइन
KKR launches 2026 Jersey: कोलकाता। तीन बार की चैंपियन Kolkata Knight Riders ने आगामी Indian Premier League 2026 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया है। टीम की यह जर्सी ‘लाइन्स ऑफ लेगेसी’ थीम पर आधारित है, जिसमें फ्रेंचाइजी के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को डिजाइन में विशेष रूप से दर्शाया गया है। Kolkata Knight Riders News

टीम प्रबंधन के अनुसार, जर्सी में उन ऐतिहासिक पलों की झलक शामिल की गई है जिन्होंने वर्षों में केकेआर की पहचान को मजबूत किया। इनमें 2008 के आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में Brendon McCullum की विस्फोटक 158 रन की पारी से लेकर हाल के वर्षों में Rinku Singh द्वारा एक ओवर में लगाए गए पांच लगातार छक्कों जैसे यादगार क्षण शामिल हैं। ये घटनाएं आईपीएल इतिहास की सबसे चर्चित उपलब्धियों में गिनी जाती हैं।

फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस बार टीम की विरासत को केवल यादों तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि उसे जर्सी के डिजाइन में ही शामिल किया गया है, ताकि प्रशंसक जब इसे पहनें तो वे खुद को टीम की यात्रा का हिस्सा महसूस कर सकें। Kolkata Knight Riders News

‘लाइन्स ऑफ लेगेसी’ थीम टीम के गौरवशाली इतिहास और उसके संघर्षपूर्ण सफर का प्रतीक

जर्सी के अनावरण के अवसर पर नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा कि ‘लाइन्स ऑफ लेगेसी’ थीम टीम के गौरवशाली इतिहास और उसके संघर्षपूर्ण सफर का प्रतीक है। उनके अनुसार, जर्सी की हर रेखा एक ऐसे क्षण का प्रतिनिधित्व करती है जिसने टीम की पहचान और उसके जज़्बे को मजबूत बनाया। नए सत्र में केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को Wankhede Stadium में Mumbai Indians के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद टीम अपना पहला घरेलू मैच 2 अप्रैल को Eden Gardens में Sunrisers Hyderabad के विरुद्ध खेलेगी।

आईपीएल 2026 की नीलामी में केकेआर ने कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़कर टीम को मजबूत करने की कोशिश की है। इनमें Cameron Green, Matheesha Pathirana, Rovman Powell और Finn Allen जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि नई जर्सी के साथ-साथ मजबूत स्क्वाड के दम पर केकेआर आगामी सीजन में भी शानदार प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को कई यादगार पल देगी। Kolkata Knight Riders News

Mustafizur Rahman Released in KKR: शाहरुख़ की KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से निकाला, BCCI के थे निर्देश
Mustafizur Rahman Released in KKR: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए अपनी टीम से अलग कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह बीसीसीआई के आदेश और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप लिया गया है। Cricket News

केकेआर की ओर से जारी आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि इंडियन प्रीमियर लीग के नियामक के रूप में बीसीसीआई ने आगामी सत्र से पहले मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था। बोर्ड की सलाह के अनुसार कार्रवाई पूरी की गई है और नियमों के तहत टीम को उनके स्थान पर नया खिलाड़ी चुनने की अनुमति दी जाएगी। संबंधित जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी। इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को केकेआर को औपचारिक रूप से मुस्तफिजुर रहमान को टीम से मुक्त करने तथा विकल्प खिलाड़ी चुनने की स्वीकृति दी थी।

हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा ने दोनों देशों में गंभीर प्रतिक्रिया को जन्म दिया

यह फैसला बांग्लादेश में हाल के महीनों में सामने आई हिंसक घटनाओं की पृष्ठभूमि में लिया गया है। दिसंबर माह में हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा ने दोनों देशों में गंभीर प्रतिक्रिया को जन्म दिया था। मैमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री कर्मचारी दीपू चंद्र दास की कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी, जबकि जांच में वह निर्दोष पाए गए। इसके कुछ समय बाद राजबाड़ी जिले के पंग्शा उपक्षेत्र में एक अन्य हिंदू युवक की भी भीड़ द्वारा हत्या की घटना सामने आई। इन घटनाओं के बाद भारत में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने आईपीएल टीम में मुस्तफिजुर रहमान की मौजूदगी का विरोध किया था और उन्हें केकेआर से बाहर करने की मांग उठी थी।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 30 वर्षीय मुस्तफिजुर बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज माने जाते हैं और दुनिया की कई प्रमुख टी20 लीगों में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2016 से आईपीएल में खेलना शुरू किया और इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आईपीएल में अब तक खेले गए 60 मुकाबलों में उन्होंने 65 विकेट हासिल किए हैं। Cricket News

केकेआर प्रशंसकों को बड़ा झटका! आईपीएल 2024 जितवाने वाले गौतम गंभीर छोड़ सकते हैं केकेआर?
खेल डेस्क। गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ के स्थान पर भारत का अगला मुख्य कोच चुनने की अटकलों के बीच गंभीर का कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अलविदा कहने का अनुमान है। गौतम गंभीर जिनके नेतृत्व में जीजी के मेंटरशिप के तहत, केकेआर ने 10 साल बाद आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीती थी। Gautam Gambhir

केकेआर के लिए किया विदाई वीडियो शूट : रिपोर्ट

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर पुरुष) के मुख्य कोच (next head coach of Indian Team)  के रूप में गौतम गंभीर की नियुक्ति की और पुष्टि की गई है, रिपोर्ट में बताया गया है कि केकेआर मेंटर ने केकेआर प्रशंसकों के लिए एक विदाई वीडियो शूट किया है, जोकि केकेआर के होम ग्राउंड, कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन में हुआ। एक क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ बंगाल के अधिकारी ने 5 जुलाई को ईडन गार्डन में गंभीर की उपस्थिति की पुष्टि की। Gautam Gambhir

अधिकारी के अनुसार शाहरुख खान के नेतृत्व में केकेआर प्रबंधन ने विदाई वीडियो की शूटिंग में काम नहीं किया। बल्कि इसे गंभीर की निजी टीम ने शूट किया। अधिकारी की मानें तो ‘‘यह एक कम महत्वपूर्ण मामला था, लेकिन गंभीर अपने प्रशंसकों को एक संदेश के साथ अलविदा करना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने ईडन में एक वीडियो शूट किया।’’

‘‘हमें कभी मत छोड़ो’’ | Gautam Gambhir

इसी साल के मई में केकेआर ने एक प्रशंसक का एक वीडियो साझा किया, जो भावना से अभिभूत है, जिसमें गंभीर से टीम को न छोड़ने का आग्रह किया गया। ‘‘मैं आपके सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हूं। बस कहना चाहते हैं, aap hamein chhodh kar aur mat jaaiye (हमें कभी मत छोड़ो)। हम आपको यह नहीं बता सकते कि जब आप चले गए तो हम कितने आहत थे। मैं आपको एक बंगाली गीत समर्पित करना चाहता हूं। तू मेरा दिल; हम आपको अपने दिलों में रखते हैं। कृपया हमें कभी मत छोड़ो, हमें चोट मत करो। प्लीज सर, प्लीज।’’

Income Tax Return: 28 ऐसे बैंक जहां आप 31 जुलाई से पहले भर सकते हैं आईटीआर और इतने समय में रिफंड!

कोलकाता के नारायण के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत
अबु धाबी l कोलकाता नाईट राइडर्स के अबूझ स्पिनर वेस्ट इंडीज के सुनील नारायण के आईपीएल में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गयी है और इसके लिए उन्हें चेतावनी सूची में डाल दिया गया है। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के अबु धाबी में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शनिवार को हुए मैच के बाद मैदानी अम्पायरों ने नारायण के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की। आईपीएल की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की नीति के अनुसार नारायण को चेतावनी सूची में रखा जाएगा और उन्हें टूर्नामेंट में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति है लेकिन उनकी इस मामले में एक और शिकायत होने पर उन्हें गेंदबाजी करने से तब तक के लिए निलंबित कर दिया जाएगा जब तक बीसीसीआई की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति उन्हें क्लीन चिट नहीं दे देती।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

केकेआर करेगा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 5550 करोड़ रुपये निवेश
मुंबई। वैश्विक निवेशक फर्म केकेआर ने मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में बुधवार को 5550 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। आरआरवीएल में केकेआर का निवेश 4.21 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्यांकन पर हुआ है। केकेआर को निवेश से 1.28 प्रतिशत इक्विटी मिलेगी। इससे पहले केकेआर ने मुकेश अंबानी के जियो प्लेटफॉर्म्स में 11367 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आरआरवीएल में एक पखवाड़े के भीतर यह दूसरा निवेश है। इससे पहले नौ सितंबर को सिल्वर लेक ने 1.75 प्रतिशत इक्विटी के लिये आरआरवीएल में साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। मुकेश अंबानी की आरआरवीएल ने हाल ही में देश के खुदरा कारोबार में तीन दशक से अधिक समय तक जमीं फ्यूचर समूह का 24713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आईपीएल : हैदराबाद पहुंचा फाइनल में चेन्नई से होगा मुकाबला
अफगानी खिलाड़ी का चला जादू किया बेहरदीन प्रदर्शन

कोलकाता (एजेंसी)। अफगानिस्तान के राशिद खान (नाबाद 34 रन , 19 रन पर तीन विकेट, एक रन आउट और दो कैच) के कमाल के हरफनमौला प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाईट राइडर्स को दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को 14 रन से हराकर आईपीएल 11 के फाइनल में जगह बना ली जहां रविवार को उसका मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। हैदराबाद ने सात विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद कोलकाता को उसके घरेलू ईडन गार्डन मैदान में नौ विकेट पर 160 रन पर थाम लिया। हैदराबाद की टीम अब फाइनल में चेन्नई से भिड़ेगी जिससे उसे पहले क्वालीफायर में मुंबई में ही हार का सामना करना पड़ा था। राशिद मैन ऑफ द मैच रहे।

हैदराबाद ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनायी

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने मात्र 3.2 ओवर में 40 रन की शानदार शुरुआत की और नौवें ओवर में कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 87 रन था लेकिन इसके बाद कोलकाता ने 31 रन के अंतराल में पांच विकेट गंवा दिए और उसका स्कोर एक झटके में छह विकेट पर 118 रन हो गया। हैदराबाद की पारी में नाबाद 34 रन बनाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान ने कोलकाता की पारी 19 रन पर तीन विकेट लेकर और एक बल्लेबाज को रन आउट कर नाईट राइडर्स को झकझोर दिया। राशिद ने क्रिस लिन 48, रोबिन उथप्पा 2 और आंद्रे रसेल 3 को आउट किया और नितीश राणा 22 को रन आउट कराया। क्रिस लिन ने 31 गेंदों पर 48 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। सुनील नारायण ने 13 गेंदों पर 26 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। राणा ने 16 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाये।

आईपीएल एलिमिनेटर मैच : केकेआर ने राजस्थान पर की जीत की हैट्रिक
कोलकाता (एजेंसी)। ईडन गार्डंस में आईपीएल-11 के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 25 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है। जहां उनका सामना इसी मैदान पर 25 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान 20 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। संजू सैमसन 50 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 52 रन की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने 49 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल 22 रन ही दिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। राजस्थान की टीम ने ईडन गार्डंस पर कुल 8 मैच खेलें हैं, जिनमें उन्हें आखिरी बार 2008 में ही जीत मिली थी। उसके बाद 10 साल में वे यहां कोई भी जीत हासिल नहीं कर पाए हैं।

कप्तान अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। त्रिपाठी को 20 रन पर पीयूष चावला ने आउट किया। उनके बाद क्रीज पर आए संजू सैमसन और रहाणे ने 62 रन की साझेदारी की। रहाणे को 46 रन पर कुलदीप यादव ने आउट किया। स्टुअर्ट बिन्नी शून्य पर आउट हो गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। सुनील नरेन 4 रन बनाकर पहले ही ओवर में कृष्णप्पा गौतम का शिकार बन गए। उसके बाद गौतम ने रॉबिन उथप्पा को 3 रन पर आउट किया। पारी के चौथे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने नीतीश राणा को 3 रन पर आउट किया। चौथे विकेट के रुप में क्रिस लिन आउट हुए। वे 18 रन पर श्रेयस गोपाल को अपना विकेट दे बैठें। शुभमन गिल 28 रन बनाकर आउट हुए।

IPL11: कोलकाता में धोनी पर भारी पड़े कार्तिक, KKR ने CSK को 6 विकेट से हराया
कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को IPL सीजन 11 के 33वें मुकाबले में 6 विकेट से मात दे दी है। कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 177 रन बनाए और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 178 रनों का टारगेट दिया। कोलकाता ने इस लक्ष्य को शुभमान गिल (57) और दिनेश कार्तिक (45) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 17.4 ओवरों में चार विकेट पर 180 रन बनाकर हासिल कर लिया।

कोलकाता के लिए युवा बल्लेबाज शुभमान गिल ने 36 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 57 रनों की पारी खेली। कप्तान दिनेश कार्तिक ने 18 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 45 रन बनाए। सुनील नरेन ने भी 20 गेंदों में 32 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के लगाए. इस हार से सुपरकिंग्स की टीम नौ मैचों में 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। केकेआर के नौ मैचों में पांच जीत से 10 अंक हो गए हैं और टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप स्टार शुभमान गिल की 36 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से नाबाद 57 रन की पारी की बदौलत कोलकाता ने 17.4 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की। उन्होंने कप्तान दिनेश कार्तिक (18 गेंद में नाबाद 45, सात चौके, एक छक्का) के साथ पांचवें विकेट के लिए छह ओवर में 83 रन की अटूट साझेदारी भी की। सुनील नारायण ने 32 रन का योगदान दिया।