place - Sach Kahoon Hindi

सुधारों की बजाय अपराध के अड्डे बन रही हैं कारागारें
पंजाब की फरीदकोट केन्द्रीय कारागार को मोबाईल की दुकान कह दें तो कुछ गलत न होगा। जेल प्रशासन की सूचना के अनुसार विगत चार माह में बंदियों से 60 मोबाईल फोन बरामद हुए हैं। इस तरह जेल में हर तीसरे दिन फोन बरामद हुआ है। उक्त जेल इसलिए भी चर्चा में आई थी, जब एक कैदी ने अपनी वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री व जेलमंत्री को गालियां दी व उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। फरीदकोट जेल नशों व कैदियों द्वारा आत्महत्या कर लेने के लिए भी कुख्यात है।

कहने भर को ही इस जेल का नाम मॉडर्न जेल है, परंतु नियम-कानूनों के पालन में यह एक दम निक्कमी जेल है। सुखजिन्द्र सिंह रन्धावा ने जेलमंत्री बनते ही वहां छापेमारी की थी। लेकिन फोन मिलने का सिलसिला है कि थम ही नहीं रहा। यहां मजे की बात देखिए रन्धावा के जेलमंत्री बनते ही उन्हें एक कैदी ने फोन पर बधाई भी दे दी थी। भले ही बधाई का फोन एक मजाक जैसा है लेकिन जेल व्यवस्था पर ये गंभीर प्रश्नचिन्ह है। फोन जेल में नशे तस्करी व अपराधों का रिमोर्ट कन्ट्रोल है।

मोबाईल के कारण अपराधी जेलों से भी अपराधों को अंजाम देने में लगे रहते हैं। जिन बन्दियों से मोबाईल फोन बरामद होते हैं उन पर कानूनी कार्रवाई तो होती है लेकिन ये जेल में पहुंचते कैसे हैं? इस पर जेल प्रशासन चुप्पी साध लेता है। पुलिस भी इस बात की जहमत नहीं उठाती कि जेल प्रशासन में भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई हो। पंजाब ही नहीं कमोबेश देश की लगभग जेलों का ऐसा ही हाल है। देश में अपराधी, तस्कर, आतंकी अपना नेटवर्क बढ़ा रहे हैं, लेकिन जेलों का प्रशासन है कि अपनी ही जेबें भर लेना चाहता है।

जेलों को वर्तमान में सुधार केन्द्रों की तरह विकसित किया जा रहा है, यहां अब अपराधियों को प्रताड़ना की बजाए कौशल देने की कोशिश की जाती है। परंतु यह काफी निराशाजनक है कि जेल से निकलने वाले बहुत से लोग फिर से अपराधों में शामिल हो जाते हैं। अपराध को व्यापार की तरफ फैलाया जाने लगा है, जो कि कानून व समाज के लिए गंभीर चुनौती बन रहा हैै। किसी वक्त इस तरह के संगठित अपराधों को मुम्बई पुलिस ने बड़ी जद्दोजहद्द से खत्म किया था, लेकिन अब देशभर में संगठित अपराध पैर पसार रहा है। शिक्षा बोर्डांे से लेकर खनन, फिरौती, सुपारी, बैंक धोखाधड़ी, तस्करी के रूप में इसके कई चेहरे हो गए हैं। जेल व्यवस्था में सुधार व स्पष्ट कानूनी कार्रवाई ही ऐसे अपराधों को थाम सकती है।

जगह और दिन के बाद ट्रंप-किम की मुलाकात का वक्त भी मुकर्रर
वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की मुलाकात की जगह और दिन के बाद अब वक्त भी मुकर्रर हो गया है। दोनों नेता सिंगापुर के समय के अनुसार सुबह नौ बजे मिलेंगे. इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। व्हाइट हाउस ने इस मुलाकात के समय का ऐलान करते हुए कहा कि 12 जून को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे दोनों नेता मिलेंगे। प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बैठक के समय की घोषणा करते हुए कहा कि सिंगापुर में एक टीम तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। वार्ता शुरू होने तक यह टीम वहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि ट्रंप बैठक से पहले उत्तर कोरिया पर प्रतिदिन राष्ट्रीय सुरक्षा ब्रीफिंग ले रहे हैं।

जब से यह मुलाकात तय हुई है, तभी से इस पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। एक समय को ट्रंप ने मुलाकात रद्द भी कर दी थी। इससे दोनों की मुलाकात की आस लगाए बैठी पूरी दुनिया को झटका लगा था। इसकी कई देशों ने कड़ी आलोचना भी की थी. हालांकि उत्तर कोरिया ने संयम से काम लिया और इस मुलाकात को बहाल करने के लिए कूटनीतिक वार्ता शुरू की। उत्तर कोरिया के रुख को देखते हुए ट्रंप फिर से इस मुलाकात के लिए राजी हो गए। अब दोनों नेता पूर्व निर्धारित समय और स्थान पर ही मुलाकात करेंगे यानी ट्रंप और किम की मुलाकात सिंगापुर में 12 जून को सुबह 9 बजे होनी तय है। यह पहली बार होगा, जब दोनों नेता एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे।