Sriganganagar - Sach Kahoon Hindi

गंगानगर में खुलेगा सरबत दा भला ट्रस्ट का कार्यालय
डॉ. एसपी सिंह अपनी 98 प्रतिशत आमदन से करते है मानवता की सेवा | Sarabat da Bhala Trust

श्रीगंगानगर(सच कहूँ न्यूज)। नर सेवा ही नारायण सेवा है। पीड़ित मानवता की सेवा संरक्षण करना और असहाय लोगों की मदद करना यहीं मानव जीवन का सच्चा उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को पूरा करने की दौड़ में लगे सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) (Sarabat da Bhala Trust)के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एसपी सिंह आॅबेराय आज पत्रकारों से रूबरू हुए। डॉ. एसपी सिंह यहां पदमपुर में ट्रस्ट के नये कार्यालय के उद्घाटन अवसर एवं नि:शुल्क आई एवं जनरल मेडिकल कैम्प में शिरकत करने आये थे।

डॉ. एसपी सिंह द्वारा अबतक 94 भारतीय को विदेशों से रिहा करवाया है। 40 वर्ष पहले पंजाब से दुबई चले जाने के बाद वहां उन्होंने कंस्ट्रक्शन कम्पनी की शुरूआत की थी, जो आज एक मल्टीनैश्नल कम्पनी के रूप में स्थापित है और इसके अलावा एसपी सिंह का दुबई में ही सारा काम है। वे एपेक्स ग्रुप आॅफ कम्पनीज के चैयरमेन है और दुबई में उनके कई व्यवसाय है जैसे मैकेनीकल स्पेय पार्टस मैन्यूफैक्चरिंग, डीवाटरिंग, सेवन स्टार एवं फाइव स्टार होटलस एवं मल्टीस्टोरी बिल्डिंगस रैटल व्यवसाय आदि।

इस कार्यक्रम में सरबत दा भला ट्रस्ट के पूरे भारत के अध्यक्ष रिटा. डीएसपी स. जस्सा सिंह संधू, ट्रस्ट के हेल्थ सर्विस एडवाईजर डॉ. डीएस गिल, डॉ. अमरबीर आजाद, डॉ. आरएस अटवाल, डॉ. नवदीप सिंह, सुधीर धुड़िया, रोमेन्द्र सिंह, समनदीप सिंह, डॉ. संजीव जिंदल, अमृतपाल सिंह, सजल गोयल, गुरमीत सिंह, सुरेश जैन आदि उपस्थित रहें।

खुद की कमाई करते हैं खर्च ट्रस्ट की नहीं कोई रसीद बुक

उन्होंने ट्रस्ट की सदस्यता के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे ट्रस्ट से जुड़ने के लिए किसी भी प्रकार की कोई मैम्बरशिप फीस नहीं ली जाती और हमारे ट्रस्ट द्वारा किसी भी प्रकार का कोई डोनेशन भी नहीं लिया जाता और ना ही आज तक ट्रस्ट की कोई रसीद बुक भी नहीं छपाई है। इस ट्रस्ट को जितना भी पैसा चाहिए होता है वो अकेला मैं अपनी कमाई में से दान करता हूं। उन्होंने कहा कि मेरी आमदन का करीब 98 प्रतिशत भाग मैं इस ट्रस्ट के माध्यम से लोगों की सेवा में लगाता हुं।

गंगानगर में खुलेगा ट्रस्ट का आफिस

प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि अगले माह श्रीगंगानगर में भी ट्रस्ट का एक आॅफिस खोला जायेगा और उसके साथ ही पूरे साल में गंगानगर में करीब 8 आई एवं जनरल मेडिकल नि:शुल्क कैम्प, 200 विधवा महिलाओं को पेंशन, 6 कम्पयूटर सेंटर, 8 सिलाई केन्द्र, 8 किडनी डायलेसिस यूनिट, 2 अत्याधुनिक लेबोरेट्री और गरीब बच्चों को पढ़ाई हेतु गोद लिया जायेगा।

250 रूपये में डयलेसिस व 20 रूपये में ईसीजी

ट्रस्ट द्वारा हाल में 70 से ज्यादा किडनी डायलेसिस यूनिट लगाये जा चुके है जिसमें लोगों को मात्र 250 रुपए में डायलेसिस की सुविधा मुहिया करवाई जा रही है। इसके अलावा करीब 14 जांच लेबोरेट्री चलाई जा रही है, जिसमें मात्र 20 रुपए में पूरी जांच ईसीजी के साथ की जा रही है। इसके साथ-साथ ट्रस्ट के माध्यम से डॉ. एसपी सिंह स्पोटर्स, साहित्य, पंजाबी संस्कृति, गतका, विधवा, निर्धन बच्चों की पढ़ाई आदि के प्रोत्साहन के लिए पैसा दे रहे है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

शीघ्र बनेगी फिरोजपुर फीडर की री-लाईनिंग की डीपीआर
पंजाब के सम्पर्क में है विभाग के अधिकारी

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। गंगनहर प्रणाली(Gangnahar Parnali) को पानी फिरोजपुर फीडर के माध्यम से उपलब्ध होता है। इस नहर की कुल क्षमता 11,192 क्यू है, जिसमें से राजस्थान की बीकानेर कैनाल का पानी का हिस्सा 2720 क्यू है। इस नहर का निर्माण 1960 के दशक में किया गया। समय के साथ-साथ इसकी लाईनिंग क्षतिग्रस्त हो गयी है। अप्रैल 2017 में क्लोजर लेकर फिरोजपुर फीडर के हैड रेगुलेटर के गेट्स की मरम्मत का कार्य करवाया गया था। इसके साथ-साथ इस नहर की री-लाईनिंग के कार्य करवाये जाने के लिये भी लगातार प्रयास किये गये है ताकि गंगनहर प्रणाली के काश्तकारों को उनके हिस्से का पानी उपलब्ध होना सुनिश्चित हो सकें। मुख्य अभियंता जल संसाधन (उत्तर) हनुमानगढ़ ने बताया कि फिरोजपुर फीडर पंजाब में स्थित होने के कारण इस नहर की री लाईनिंग के कार्य पंजाब द्वारा करवाया जाना है। री-लाईनिंग के कार्य के लिये शीघ्र डी.पी.आर बनाकर केन्द्रीय जल आयोग से क्लीयर करवाये जाने के लिये मुख्य अभियंता जल संसाधन (उत्तर) हनुमानगढ़ एवं राज्य सरकार के स्तर पर भी लगातार प्रयास किये गये है। मुख्य अभियंता जल संसाधन (उत्तर) हनुमानगढ़ द्वारा पंजाब के अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता से व्यक्तिगततोर पर संपर्क करके भी डी.पी.आर शीघ्र बनवाये जाने के लिये प्रयास किये गये है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

सांसद निहालचंद ने नांदेड़ के लिये रेल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
आम नागरिकों को मिला नि:शुल्क वाई फाई का तोहफा| Nanded Train Start

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री निहालचंद ने मंडल (Nanded Train Start) रेल प्रबंधक बीकानेर एकदुबे व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ शनिवार को हुजूर साहिब नांदेड़-श्रीगंगानगर गाड़ी संख्या 17624 को प्रात: 10 बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 पर आयोजित समारोह में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर से एक ओर नई ट्रेन शुरू होने से इसके मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों व आसपास के ग्रामीणों विशेषकर सिख श्रृद्धालुओं को हुजूर साहिब नांदेड़ जाने के लिये सीधी रेल मिल गई है।

जल्द ही केसरीसिंहपुर, गजसिंहपुर व जैतसर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होगा शुरू

उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ के रास्ते हुजूर साहिब नांदेड़ के लिये ट्रेन शुरू होगी। इतना ही नहीं इसके अलावा जल्द ही श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ के रास्ते किसान एक्सप्रेस को विस्तारित करने के अलावा अन्य कई नई ट्रेनों के प्रस्ताव तैयार किये गये है। इसके लिये उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री पीयुष गोयल व रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात गिरीश पिल्लई से दिल्ली में मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सेवा को शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर से नांदेड़ के लिये आज से शुरू हुई गाड़ी का जल्द ही केसरीसिंहपुर, गजसिंहपुर व जैतसर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव शुरू होगा। इसके लिये भी उन्होंने दिल्ली में उच्चाधिकारियों से बातचीत की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

गांव की लड़कियां भी नहीं किसी से कम : नवजोत इन्सां
स्कूल ने किया सम्मानित व आगे कि सारी पढ़ाई का खर्चा स्कूल वहन करेगा

गोलूवाला (सुरेन्द्र गुम्बर/सच कहूँ न्यूज)। गांव की बच्चियां भी प्रतिभा की धनी होती है परन्तु जरूरत होती है उन्हें तराशकर हीरा बनाने की। गांव की लड़कियों को भी अगर अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार दिए जाए तो भी किसी से कम नहीं है इसमें गांव या शहर में रहना कोई मायने नहीं रखता। जिसका जीता जागता उदाहरण आपके सामने है। एक छोटे से गांव सुरांवाली की छात्रा अरूणा पुत्री मोहनलाल सहारण है जिसने सीबीएसई के 12वीं कलावर्ग में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे श्रीगंगानगर जिले में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

उक्त वाक्य शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल एवं कालेज की प्रशासिका नवजोत इन्सां ने ग्राम पंचायत सुरांवाली में स्कूल की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में कहें। उन्होंने कहा कि इस छात्रा के द्वारा कोई अलग से ट्यूशन नहीं लिया गया है यह इसकी अथक परिश्रम, लग्न व स्कूल स्टाफ की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है।उन्होंने कहा कि इस स्कूल में बच्चियों की शिक्षा व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। इस स्कूल पूरा स्टाफ लेडीज है जिससे नारी सशक्तिकरण को भी बल मिलता है। उन्होंने घोषणा की कि छात्रा अरूणा के आगे की पूरी पढ़ाई का खर्चा स्कूल द्वारा वहन किया जाएगा। स्कूल प्रिसिंपल शालू इन्सां ने कहा कि लड़कियां भी लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है इसलिए प्रत्येक माता-पिता को लड़कियों को भी उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए। स्कूल मैनजमेंट कमेटी सदस्य हरचरण सिंह बराड़ ने कहा कि गांवों की बच्चियों को शिक्षा क्षेत्र में आगे लाने के लिए ही ग्रामीण परिवेश में इतने बड़े स्कूल की स्थापना की गई है। आज हर माता-पिता शिक्षा के प्रति जागरूक हो चुका है।

आज उच्च शिक्षा हासिल कर बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर भट्टा एसोसिएशन अध्यक्ष रामकुमार सहारण, सरकारी स्कूल प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद सहारण, सुरांवाली सरपंच रामकुमार शर्मा, पुष्पक ज्योति स्कूल प्रधानाचार्य संतोष कुमार, सिंचाई विभाग के रिटायर्ड एक्सईएन साहबराम सहारण ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर छात्रा अरूणा ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में मैने पूरी लगन व मेहनत की जिसमें मेरे स्कूल अध्यापिकाओं व मेरे परिजनों का भरपूर सहयोग रहा। अब मुझे आरएएस बनकर अपने माता-पिता का सपना पूरा करना है। इस अवसर पर छात्रा अरूणा को स्कूल प्रशासिका नवजोत इन्सां, प्रिसिंपल शालू इन्सां, सरपंच रामकुमार शर्मा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इसी स्कूल की एशिया कप खेल चुकी छात्राओं ने फूलों की माला पहना व लड्डू खिलाकर अरूणा को बधाई दी।

इस खुशी के मौके पर उपस्थित गांववासियों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर मंच संचालन अर्जुन गोस्वामी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम सुरांवाली सरपंच रामकुमार शर्मा,गौशाला अध्यक्ष साहबराम वर्मा, प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद, पूर्व एक्सईएन साहबराम सहारण, भट्टा यूनियन अध्यक्ष रामकुमार सहारण, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सहारण, मोहनलाल सहारण, नरेंद्र बिस्सू, इन्द्राज गोदारा, जयपाल थोरी, बनवारी लाल ढाका, कांशीराम सहारण, डॉ गोपीराम वर्मा, पंच हनुमान प्रसाद, रामकरण गोस्वामी, हंसराज सहारण,स्कूल मैनजमेंट से हरचरण सिंह, प्रगटसिंह, प्रकाश सहारण, राजेंद्र कम्बोज,सोहन सिंह व अमरसिंह सहित काफी तादाद में महिला व पुरूषों ने शिरकत की।

श्रीगंगानगर में आया सीरा युक्त जहरीला पानी
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के बटाला जिले के गांव कीड़ी अफगाना की चड्ढ़ा शुगर एंड वाइन मिल से व्यास नदी में बहे शीरे के संपर्क आया जहरीला पानी शनिवार रात गंगनहर के खखां हैड को पार कर आज जिले की विभिन्न नहरों में प्रवेश कर गया। प्रशासन या जलदाय विभाग ने अभी तक इस पानी के नमूने लेने की कोई योजना नहीं बनाई और ना ही प्रशासन ने लोगों से इस पानी का उपयोग नहीं करने की बात कहीं है जबकि पंजाब में स्थानीय प्रशासन ने व्यास नदी के आसपास बसे गांवों के लोगों से पानी का उपयोग नहीं करने की अपील शीरा बहने का पता चलते ही कर दी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि शीरा युक्त पानी का रंग मटमैला है और उन्हें मजबूरी के चलते संग्रहन करना पड़ रहा है। चड्ढ़ा शुगर एंड वाइन मिल व्यास नदी के किनारे पर है। मिल के टैंकों में रखा लाखों टन शीरा बुधवार रात व्यास नदी में बह गया था। इससे नदी के पानी का रंग मटमैला हो गया और उसमें आॅक्सीजन की मात्रा कम होने से बड़ी संख्या में जलीय जीव-जंतु मर गए। मिल प्रबंधन ने यह शीरा शराब निर्माण के लिए टैंकों मे भर कर रखा हुआ था। अत्यधिक तापमान के कारण शीरा उफन कर टैंकों से बाहर आ गया और मिल के पानी और अपशिष्टों की निकासी लिए बने नालों से होते हुए व्यास नदी में गिरने लगा।