jind - Sach Kahoon Hindi

Blood Donation: थैलेसीमिया मरीजों के लिए फरिश्ता बने सेवादार, तीन यूनिट रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल
संगतपुरा/जींद 26 जुलाई (सच कहूँ/राहुल)। Sangatpura News: मानवता भलाई के कार्यों में जुटे डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की। जिला जींद के ब्लॉक संगतपुरा की एमएसजी आईटी विंग के सेवादार सोमनाथ इन्सां और प्रवीन इन्सां तथा ब्लॉक किनाना के संजीव इन्सां ने सामान्य अस्पताल, जींद में थैलेसीमिया मरीजों के लिए तीन यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सेवादारों ने कहा कि उन्हें जरूरतमंदों की मदद और मानवता भलाई के कार्यों की प्रेरणा संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है।

थैलेसीमिया मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए स्वस्थ लोगों को भी आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। सामान्य अस्पताल, जींद के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। चिकित्सकों ने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर उपलब्ध होने वाला रक्त इन मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाता है। सेवादारों ने कहा कि वे भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान सहित अन्य मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते रहेंगे। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि स्वस्थ व्यक्ति आगे आएं और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

Sangatpura News: थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्तदान करने वाले सेवादारों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करते सामान्य अस्पताल, जींद के चिकित्सक एवं स्टाफ।

सब्जी मंडी में अवैध रेहड़ी हटाने के लिए चला प्रशासन का बुलडोजर
सफीदों (सच कहूँ/देविन्द्र कुमार)। Safidon News: शहर की सब्जी मंडी में लंबे समय से फुटपाथों और सड़कों पर अवैध रुप से कब्जा कर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। मार्केट कमेटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे हटाए तथा कई रेहड़ी-फड़ी संचालकों का सामान जब्त किया।

मार्केट कमेटी के सचिव मनोज कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ सब्जी मंडी पहुंचे। कार्रवाई से पहले रेहड़ी-फड़ी संचालकों को करीब आधे घंटे के भीतर अपना सामान हटाने के निर्देश दिए गए। निर्धारित समय पूरा होने के बाद टीम ने अवैध ढांचे और पक्के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया तथा सामान जब्त कर लिया।

मार्केट कमेटी सचिव मनोज कुमार ने बताया कि मंडी में अवैध कब्जों के कारण आम लोगों और व्यापारियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि करीब 30 से 35 रेहड़ी-फड़ी संचालकों को चार-पांच बार नोटिस जारी किए गए थे। शनिवार को मुनादी कराकर अंतिम चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके चलते सोमवार को अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति मंडी परिसर में अवैध रुप से रेहड़ी या फड़ी लगाता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ जुमार्ना भी लगाया जाएगा। अभियान के दौरान नगर पालिका सचिव आशीष कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Safidon News: सब्जी मंडी में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के अभियान के दौरान जेसीबी और पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते मार्केट कमेटी के अधिकारी।

Indian Railways: भारतीय रेलवे के इतिहास में जुड़ने जा रहा नया अध्याय, हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
नई दिल्ली। भारत रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च के लिए तैयार है। 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसे स्वच्छ, हरित और शून्य-उत्सर्जन (जीरो एमिशन) परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Indian Railways

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन हरियाणा से शुरू होने जा रही है।" उनकी इस पोस्ट के बाद इस परियोजना को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ गया है। यह परियोजना भारतीय रेलवे की 'हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज' पहल का हिस्सा है। इस योजना के तहत रेलवे भविष्य में 35 और हाइड्रोजन ट्रेनों को शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि विरासत (हेरिटेज) और ग्रामीण मार्गों पर चल रहे पुराने डीजल इंजनों की जगह पर्यावरण-अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराया जा सके।

नई ट्रेन को 10 कोच वाले हाइड्रोजन-चालित डीईएमयू सेट के रूप में तैयार किया गया है। इसमें 682 सीटें हैं, जबकि कुल 2,600 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। परीक्षण के दौरान ट्रेन ने इससे अधिक गति हासिल की थी लेकिन नियमित संचालन के लिए इसकी अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। चूंकि यह अभी एक पायलट परियोजना है, इसलिए इसे नियंत्रित और सावधानीपूर्वक तरीके से शुरू किया जा रहा है। Indian Railways

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेनें चलते-फिरते बिजलीघर की तरह काम करती हैं। इनमें मौजूद हाइड्रोजन गैस और बाहरी वातावरण से मिलने वाली ऑक्सीजन को फ्यूल सेल के भीतर मिलाया जाता है। इस रासायनिक प्रक्रिया से बिजली पैदा होती है, जो ट्रेन के इलेक्ट्रिक मोटरों को चलाती है। इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का हानिकारक धुआं नहीं निकलता। इसके बजाय केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) और गर्मी उत्पन्न होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इन ट्रेनों का उद्देश्य रेलवे नेटवर्क को कार्बन उत्सर्जन से मुक्त बनाना है, खासकर उन मार्गों पर जहां ओवरहेड बिजली लाइनें बिछाना कठिन या बेहद महंगा है। हाइड्रोजन ट्रेनें बिना बड़े बुनियादी ढांचे के इलेक्ट्रिक ट्रेनों जैसे पर्यावरणीय लाभ प्रदान करती हैं और इन्हें डीजल ट्रेनों की तरह कुछ ही मिनटों में दोबारा ईंधन भरकर चलाया जा सकता है। Indian Railways

ब्लॉक संगतपुरा की साध-संगत बनी जरूरतमंद परिवार का सहारा
जींद / संगतपुरा (राहुल) मानवता और सेवा का एक सराहनीय उदाहरण ब्लॉक संगतपुरा में सामने आया, जहां डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए सेवदारों ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। जानकारी के अनुसार, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से ब्लॉक संगतपुरा के सेवदारों ने गांव जलालपुर कलां निवासी एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह में मदद का संकल्प लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे शादी को लेकर काफी चिंतित थे। जैसे ही ब्लॉक के सेवदारों को इस बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत सहयोग का हाथ बढ़ाया और शादी के लिए आवश्यक सामान व नकद राशि भेंट की। इस नेक कार्य से परिवार को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। परिवार के सदस्यों ने सेवदारों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मदद उनके लिए बहुत बड़ी सहारा साबित हुई है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक सुनील इन्सां ने कहा कि वे हमेशा गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे और जरूरतमंदों की सहायता करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। 15 मेंबर अशोक इन्सां ने साध-संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी सेवदारों के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी के आशीर्वाद से ही सेवाभाव, हिम्मत और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मिलती है, जो उन्हें निरंतर सेवा के लिए प्रेरित करती है। यह पहल समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने का प्रेरणादायक उदाहरण है।

सेवा में दिया गया सामान:

अलमारी

बेड – गद्दा

पेटी

कुर्सी – मेज

गर्म वस्त्र

अन्य घरेलू जरूरत का सामान

सेक्टर में दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने में मिल का पत्थर साबित होगा किसान चौक
जींद, गुलशन चावला। जिस कार्य को सरकार व प्रशासन को करना चाहिए था उसे अब धरती पुत्र करने जा रहे है, जीन्द जिले के सेक्टर 8 व 9 के कट पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण आँचल से आकर सेक्टर में किसान परिवार के लोगो ने खुद चंदा इकठा करके किसान चौक का निर्माण करवाया है। जिसका उदघाटन नव वर्ष के आगाज पर 1 जनवरी को देश का तिरंगा लहराकर किया जाएगा। वेलफेयर सोसायटी के प्रधान कर्मपाल देसवाल ने कहा कि नव वर्ष की सुबह 1 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज लहराकर इसका उद्घाटन करेंगे।

सुरक्षा की दृष्टि से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जींद के हुड्डा सेक्टर 8-9 के लोगो ने किसान चौक का निर्माण करवाया है जिसका खर्च कलोनी वासियो ने चंदा इकट्ठा करके किया है। ग्रामीण आंचल से जींद शहर के सेक्टर में बसे किसान परिवार के लोगो ने फैसला लिया कि चौक का नाम किसान चौक रखा जाए। किसान परिवार ने सामुहिक फैसला लिया कि पढ़ लिख कर व्यपार व नॉकरी करने लग गए लेकिन है तो किसान पुत्र। अपनी आने वाली पीढ़ियों को पूर्वजों का संदेश देने के लिए। चौक के माध्यम से दशार्या गया है किसान का पूरा परिवार मेहनतकश है उनकी धर्मपत्नी व उनके पशु बैल के चित्रण को दशार्या गया है।

जींद जिले के सुलहेड़ा गांव का वीर जवान मनीष कुमार पश्चिम बंगाल में शहीद
जींद, गुलशन चावला। जींद जिले के सुलहेड़ा गांव का 31 वर्षीय वीर सपूत मनीष कुमार देश की सेवा करते हुए पश्चिम बंगाल में प्रैक्टिस के दौरान शहीद हो गया। इस दुखद खबर से पूरे सुलहेड़ा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सुलहेड़ा लाया जाएगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। गांव में बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र होंगे।

मनीष कुमार का जन्म दिसंबर 1996 में हुआ था। उनकी शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। वे अपनी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल में ही रह रहे थे। दंपति के अभी कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि उनका जन्मदिन आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही देश ने अपना एक जांबाज सपूत खो दिया। बुधवार रात को शहीद मनीष की अपने छोटे भाई सोनू से आखिरी बार बातचीत हुई थी। गौरतलब है कि भाई सोनू भी देश सेवा की राह पर है और उसने सेना भर्ती के लिए मेडिकल टेस्ट दिया हुआ है।

मनीष कुमार 13 जुलाई 2025 को गांव आकर परिजनों के साथ छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। उनके पिता किसान हैं और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि मनीष कुमार बेहद सरल, मिलनसार और प्रेमभाव रखने वाले इंसान थे। पूरे गांव को अपने इस लाल पर गर्व है, जिसने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

देश को मनीष कुमार जैसे वीर सपूतों पर हमेशा गर्व रहेगा।

शहीद को शत-शत नमन।

हरिद्वार में CIA पर फायरिंग करने वाला सुनील ने देहरादून में अपने किसी परिजन के घर के अंदर खुद को गोली मार ली
जींद, गुलशन चावला। हरियाणा के जींद जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। बीते शनिवार को हरिद्वार को जींद CIA पुलिस टीम पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी सुनील कपूर ने आज देहरादून अपने किसी परिजन के घर के अंदर खुद को गोली मार ली ओर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। जींद पुलिस के अनुसार, सुनील ने अपने किसी परिजन के घर के अंदर खुद को गोली मार ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

घटना का विवरण

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुनील कपूर को पकड़ने के लिए देहरादून, हरिद्वार और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने लक्ष्मण चौक स्थित उसके घर को घेर लिया था। यह जॉइंट ऑपरेशन शनिवार (13 सितंबर 2025) को हरिद्वार में हुई एक अन्य घटना से जुड़ा था, जिसमें सुनील ने हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। उस समय सुनील मौके से फरार हो गया था। आज सुबह जब पुलिस ने उसके घर को चारों ओर से घेरा, तो सुनील ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जींद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने उसकी मौत की पुष्टि की है। मौके से एक हथियार बरामद किया गया है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पृष्ठभूमि और विवाद

सुनील कपूर का नाम जींद के पूर्व एसपी सुमित कुमार के खिलाफ यौन शोषण के एक हाई-प्रोफाइल मामले में सामने आया था। पुलिस उसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध मान रही थी, क्योंकि उस पर पूर्व एसपी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का भी आरोप था। नवंबर 2024 में इस मामले ने तूल पकड़ा था, जब एक वायरल पत्र में सुनील का नाम उजागर हुआ था। विशेष जांच दल (SIT) उससे पूछताछ की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसकी अचानक मौत ने जांच को नया मोड़ दे दिया है।

पुलिस का बयान

जींद एसपी ने बताया, “सुनील कपूर ने देहरादून में किसी परिजन के घर अपने आपको गोली मार ली।

आगे की जांच

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सुनील के पास अवैध हथियार कहां से आए और क्या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य साजिश है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है, और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष की धर्मपत्नी की सोने की चैन तोड़कर स्नेचर फरार
जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind: नरवाना के मॉडल टाउन पार्क में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा की पत्नी सुमन घूम रही थी कि लाल रंग की स्कूटी पर दो नौजवान लड़के आए और उसकी करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन तोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी व हुडा चौकी इंचार्ज नरवाना मौके पर पहुंचे कार्यवाही करते हुए आसपास के सीसी टीवी कैमरे खंगालने में जुटे है। Jind

यह भी पढ़ें:– रोहतक PGI में 12वीं पास फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश, इंटर्न की जगह दे रहा था ड्यूटी

कावड़ियों का कैंटर पलटा, दर्जनों कांवड़ियों को लगी चोटें
जींद, गुलशन चावला रिपोर्टर। नेशनल हाइवे हिसार चंडीगढ़ रोड पर बदोवाल के पास आईसर कैंटर का अचानक टायर फटने से एक्सीडेंट हो गया जिसमें लगभग 2 दर्जन कावड़ियों को चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया । सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि फतेहाबाद जिले के गांव बिगड़ निवासी 22 लोग हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए जा रहे थे की नरवाना के बदोवाल गांव के पास हादसा हो गया जिसमें

संदीप उम्र 38 वर्ष – सुमीत उम्र 30 वर्ष पुत्र राजकुमार – सोरभ उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश -विकी उम्र 22 वर्ष पुत्र अनिल, सन्नी 26 वर्ष पुत्र बंसी लाल – नानक 28 वर्ष पुत्र रामकुमार हिमांशु उम्र 19 वर्ष रोहतास -कमल 22 वर्ष पुत्र छिन्दरपाल, जोनी उम्र 21 वर्ष पुत्र भोला राम , ललित उम्र 25 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह, सोनू उम्र 19 वर्ष पुत्र कृष्ण , अंकित उम्र 20 वर्ष पुत्र विक्की कृष्ण उम्र 22 वर्ष पुत्र राकेश वासियान बिगड़ जिला फतेहाबाद। प्रिंस उम्र 20 वर्ष पुत्र जंतर सिंह वासी किरडान जिला फतेहाबाद को मामूली चोटे आई है जिनको इलाज के लिए नागरिक हस्पताल नरवाना में लाया गया है ,जहाँ हिमांशु पुत्र रोहतास को अग्रोहा के लिए रेफर किया गया है।

जींद के नरवाना में हवा की टँकी फटने आए ब्लास्ट, हवा की टंकी का कंप्रेशर फटने से युवक की मौत, ढाकल गांव में पसरा मातम
जींद, गुलशन चावला। नरवाना के ढाकल रोड मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान में हवा भरने के कंप्रेशर फटने से बलास्ट हो गया जिसमें दुकानदार की मौके पर मौत हो गई। बलास्ट की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार बाहर आ गए व घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। जहाँ पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया ।

परिजन ने बताया कि अभिषेक सुबह 8 बजे दुकान पर पहुंचा। दुकान खोलने के बाद हवा के लिए कम्प्रेशर टंकी को चालू कर दिया, ताकि इसमें हवा भर सके। टंकी में पहले से ही हवा ज्यादा थी और प्रेशर बढ़ने के कारण टंकी में ब्लास्ट हो गया। अभिषेक दुकान के अंदर ही था। ब्लास्ट से लोहे की टंकी के टुकड़े सीधे अभिषेक जाकर लगे। इसमें अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। टंकी के ऊपर का लोहे का हिस्सा अभिषेक की गर्दन पर जा लगा और उसकी गर्दन आधी कट गई। इस कारण मौके पर ही मौत हो गई। गांव के सरपंच अनिल कुंडू ने बताया की अभिषेक की मौत से गांव ।के मातम छा गया और चूल्हा भी नही जला , मृतक अभिषक अविवाहित था। पिछ्ले 6 महीने से अभिषेक दुकान पर काम कर रहा था। अभिषेक घर का अकेला ही कमाने वाला था।

पौली गांव के पास व्यापारी से 50 लाख के आभुषण की लूट
जींद गुलशन चावला। जुलाना के पौली गांव के पास स्वर्णकार से सोने व चांदी के गहने अज्ञात बदमाशों ने छीन लिए और फरार हो गए। इसकी ​शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जींद के विकास नगर निवासी व्यापारी अनिल ने बताया कि वह आभुषण का काम करता है। सोमवार को वह रोहतक से बाइक पर सवार ​होकर आ रहा था जब वह लाखनमाजरा नहर से आगे आया तो अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी लेकिन वो बच गया।

घटनास्थल से थोड़ी दूरआकर तीन बाइक पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। एक के पास असला भी था। उसे जान से मारने की को​शिश की। उसे जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाने की को​शिश की। उन्होंने अपहरण करने की को​शिश की तो एक दो आदमी उसकी मदद के लिए आगे आया तो उन्होंने असला लहरा दिया और कहा कि अगर कोई बीच में आया तो गोली मार देंगे। बदमाश उसके पास रखा पांच सौ ग्राम सोना और 5 किलोग्राम चांदी लेकर फरार हो गए, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रूपये थी। घायल अवस्था में व्यापारी को जुलाना के सामुदा​​यिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर सूचना पाकर व्यापारी के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ गाड़ी में ले गए। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

सावधान, हरियाणा के इस जिले में एड्स बना खतरा, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या
जीन्द, गुलशन चावला। जिला जींद में एड्स के मरीजों की निरंतर बढ़ती संख्या से स्वास्घ्य विभाग में सकते में है। जिला जींद में सरकारी आंकड़ा 3800 को पार कर गया है यदि गहनता से जांच की जाए तो आंकड़ा 10 हजार के पार भी हो सकता है । इस एड्स जैसी घातक बीमारी का शिकार युवा ही नही, बुजुर्ग व बच्चे,महिलाएं भी है। नरवाना नागरिक अस्पताल के एड्स काउंसलर संदीप श्योकंद ने बताया कि जिला जींद में 3800 मरीज रजिस्टर है ओर नरवाना में भी आंकड़ा बढ़ता जा रहा है , इसमे कॉलेज व यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले युवा जो इंजेक्शन से नशा करते है उनकी संख्या ज्यादा है । काला पीलिया, व hiv एड्स के मरीजों की सँख्या बढ़ती जा रही है। एड्स काउंसलर संदीप ने बताया कि एड्स एक वायरस है जिससे इंसान की इम्युनिटी कम हो जाती है । यह बिना जांच के एड्स मरीज का खून चढ़ने से भी फेल सकता है । एड्स रोगी के साथ नशा करने के माध्यम से भी फेल सकता है । जिला जींद में 3800 मरीज मिले है

कैसे बचा जा सकता है एड्स से

किसी अच्छे ब्लड बैंक से ही जरूरत पड़ने पर रक्त ले,जहाँ पर ब्लड की पूरी तरह जांच की सुविधा हो ।  इंजेक्शन लगवाने पर सिरिंज का प्रयोग केवल एक बार ही करे। एड्स का परमानेंट इलाज नही है , वायरस लोड को रखा जा सकता है।उसके लिए arc सेंटर खोल रखा है ,हरियाणा सरकार द्वारा मरीजो को 2250 रुपए हर महीने पेंशन भी दी जा रही है। सरकार द्वारा मरीज को दवाई मुफ्त में दी जाती है, दवाई खाने से वायरस लोड कम हो जाएगा।

जिला जींद में आंकड़ो पर एक नजर

संदीप ने बताया कि कुल मरीजो की संखया 3800 है साल 2023–2024 में 306 नए मरीज आये थे वही 2024–25 में 313 एड्स मरीज मिले थे । अप्रैल 2025 से अब तक 62 नए मरीज आ चुके है । प्रतिदिन एक मरीज के आने का आंकड़ा नजर आ रहा है ।, इसका शिकार महिलाएं, बच्चे,युवा,बुजुर्ग है -hiv वायरस शरीर मे रोगों से लड़ने की क्षमता को कम कर देता है । इसके कारण कैंसर, टीबी का इंफेक्शन हो सकता है। hiv पोजटिव का वायरस लोड ज्यादा है तो कोई भी बिमारी हो सकती है । दवाई लेने से वायरस लोड कम रहेगा व अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है।