Austrlia - Sach Kahoon Hindi

उबेर कप: भारत ने आस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया
बैंकाक (एजेंसी)। भारतीय महिला शटलरों ने पिछले खराब प्रदर्शन से उबरते हुए सोमवार को यहां उबेर कप महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया को 4-1 से पराजित करते हुए क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने की और पहले महिला एकल मैच में विपक्षी सुआन यू वेंडी चेन को 35 मिनट में 21-14, 21-19 से हराकर भारत को 1-0 की अह्म बढ़त दिलाई।

महिला युगल के दूसरे मैच में हालांकि जे मेघना और पूर्विशा राम की जोड़ी को हार झेलनी पड़ी। आस्ट्रेलिया की ग्रोन्या सोमरविले और रेनुगा वीरन के हाथों वह 13-21, 16-21 से 29 मिनट में अपना मुकाबला गंवा बैठीं जिससे दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई। महिला एकल के दूसरे मैच में वैष्णवी रेड्डी जक्का ने जेनिफर टैम को 31 मिनट में 21-17, 21-13 से हराकर फिर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद मुकाबले के चौथे मैच में भारतीय युगल जोड़ी सन्योगिता घोरपड़े और प्राजक्ता सावंत ने भी जीत दर्ज की और भारत की 3-1 से जीत भी सुनिश्चित हो गई।

घोरपड़े-सावंत की जोड़ी ने लुईसा मा और एन लुईसे स्ली को 31 मिनट में 21-19, 21-11 से हराया और पांचवें तथा आखिरी मैच में अनुरा प्रभुदेसाई ने जेस्ली फंग को 21-6, 21-7 से एकतरफा मैच में 18 मिनट में हरा दिया। इसी के साथ भारत की 4-1 से जीत भी सुनिश्चित हो गई। इससे पहले उबेर कप में भारतीय महिला टीम को अपने ग्रुप ए में कनाडा के हाथों 1-4 के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। आस्ट्रेलिया पर जीत के बाद भारत अब ग्रुप ए में दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। कनाडा तीसरे और आस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर है।