Uber Cup - Sach Kahoon Hindi

जापान ने 37 साल बाद जीता उबेर कप
बैंकाक (एजेंसी)। शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान ने एकतरफा अंदाज़ में थाईलैंड को शनिवार को 3-0 से हराकर महिलाओं की विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता उबेर कप का खिताब 37 साल के अंतराल के बाद जीत लिया। जापान ने कुल छठी बार यह खिताब जीता। जापान ने अंतिम बार 1981 में इंडोनेशिया को 6-3 से हराकर उबेर कप का खिताब जीता था। जापान ने इससे पहले 1966, 1969, 1972 और 1978 में भी यह खिताब जीता था। जापान उबेर कप के इतिहास में चीन के बाद दूसरा सबसे सफल देश है।

चीन ने कुल 14 बार यह खिताब जीता है। जापान के पास थॉमस और उबेर कप में कल दोहरी उपलब्धि हासिल करने का मौका रहेगा जब रविवार को जापान की पुरुष टीम थॉमस कप के खिताबी मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन से भिड़ेगी। जापान ने 2014 में थॉमस कप का खिताब जीता था जो उसकी इस टूर्नामेंट में एकमात्र सफलता रही है। जापान का प्रतिद्वंद्वी चीन नौ बार चैंपियन रहने के साथ इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे सफल देश है। चीन ने अंतिम बार 2012 में थॉमस कप का खिताब जीता था। थॉमस कप के सेमीफाइनल में जापान ने गत चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क को 3-2 से और चीन ने तीसरी सीड इंडोनेशिया को 3-1 से हराया था।

उबेर कप: भारत ने आस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया
बैंकाक (एजेंसी)। भारतीय महिला शटलरों ने पिछले खराब प्रदर्शन से उबरते हुए सोमवार को यहां उबेर कप महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया को 4-1 से पराजित करते हुए क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने की और पहले महिला एकल मैच में विपक्षी सुआन यू वेंडी चेन को 35 मिनट में 21-14, 21-19 से हराकर भारत को 1-0 की अह्म बढ़त दिलाई।

महिला युगल के दूसरे मैच में हालांकि जे मेघना और पूर्विशा राम की जोड़ी को हार झेलनी पड़ी। आस्ट्रेलिया की ग्रोन्या सोमरविले और रेनुगा वीरन के हाथों वह 13-21, 16-21 से 29 मिनट में अपना मुकाबला गंवा बैठीं जिससे दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई। महिला एकल के दूसरे मैच में वैष्णवी रेड्डी जक्का ने जेनिफर टैम को 31 मिनट में 21-17, 21-13 से हराकर फिर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद मुकाबले के चौथे मैच में भारतीय युगल जोड़ी सन्योगिता घोरपड़े और प्राजक्ता सावंत ने भी जीत दर्ज की और भारत की 3-1 से जीत भी सुनिश्चित हो गई।

घोरपड़े-सावंत की जोड़ी ने लुईसा मा और एन लुईसे स्ली को 31 मिनट में 21-19, 21-11 से हराया और पांचवें तथा आखिरी मैच में अनुरा प्रभुदेसाई ने जेस्ली फंग को 21-6, 21-7 से एकतरफा मैच में 18 मिनट में हरा दिया। इसी के साथ भारत की 4-1 से जीत भी सुनिश्चित हो गई। इससे पहले उबेर कप में भारतीय महिला टीम को अपने ग्रुप ए में कनाडा के हाथों 1-4 के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। आस्ट्रेलिया पर जीत के बाद भारत अब ग्रुप ए में दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। कनाडा तीसरे और आस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर है।