May - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली में आज से फिर हो सकती है बारिश
नई दिल्ली  (एजेंसी)। राजधानी इस सप्ताह एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। खासतौर पर आज से यानी 6 अगस्त से 8 अगस्त के बीच अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रादेशिक मौसम केंद्र के अनुसार, बारिश के लिहाज से यह सप्ताह महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दिल्ली में 6 से 9 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम में हुए इस बदलाव की झलक कुछ हद तक रविवार को देखने को मिली।

प्रदूषण में कमी आएगी

दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही हवा में घुले प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अरब देशों में आई आंधी के बाद दिल्ली के वातावरण पर छाई धूल के चलते रविवार को भी लोग परेशान रहे। रविवार को दिन में एक बजे वातावरण में प्रदूषक कण पीएम-10 की मात्रा 289 रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी दिल्ली की हवा को 224 के स्तर पर आंका गया।

उत्तर प्रदेश में 48 घंटों में 17 से ज्यादा की मौत

भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में 17 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सूबे में एक जुलाई से अब तक बारिश से हुए कई हादसों में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा राज्य में हजारों एकड़ में खरीफ की फसल डूबने से खराब हो गई है। शुरुआत में जब जुलाई के दूसरे हफ्ते तक मानसून ने मध्य भारत को कवर किया था तो उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कम बारिश देखी गई थी। यूपी में 43 फीसदी कम बारिश रही थी। लेकिन आखिरी हफ्ते में जबरदस्त बारिश हुई, जिसने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

बिहार-झारखंड में सामान्य से कम बारिश

बिहार में अब तक 22 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि झारखंड में भी सामान्य से 24 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। 26 जुलाई तक के आंकड़ों की मानें तो बिहार में सामान्य से 48 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी। यहां 38 में से 26 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें वैशाली और सहरसा प्रमुख हैं। वैशाली में सामान्य से 65 फीसदी और सहरसा में सामान्य से 62 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, झारखंड में भी 24 में से 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। कुंती जिले में सबसे कम बारिश हुई है। यहां सामान्य से 64 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि अब स्काईमेट ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 6 अगस्त को उत्तराखंड, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, असम और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, 7 और 8 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आबे और किम जोंग के बीच हो सकती है मुलाकात
टोक्यो (एजेंसी)। जापान प्रधानमंत्री शिंजो आबे और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच एक बैठक आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है।  जापान के योमुरी समाचार पत्र की गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक श्री आबे की अगस्त में प्योंगयांग जाने की संभावना है।समाचार पत्र ने विभिन्न सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों ने हाल के महीनों में दोनों नेताओं के बीच संभावित बैठक को लेकर बातचीत के लिए कई बार संपर्क किया था। समाचार पत्र के अनुसार इस वर्ष सितंबर में रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित होने वाले ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के दौरान भी जापानी प्रधानमंत्री और उत्तर कोरियाई नेता।

किम जोंग उन के बीच मुलाकात होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को सिंगापुर में सेंटोसा द्वीप के केपेला होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच एक ऐतिहासिक मुलाकात हुई। श्री ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ किए जाने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास को समाप्त करने की घोषणा की है। दोनों देशों के बीच हुए शिखर सम्मेलन में उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ एक ऐतिहासिक समझौता कर कोरियाई प्रायद्वीप से परमाणु हथियार समाप्त करने की दिशा में काम करने और दोनों देशों के बीच शांति एवं समृद्धि की प्रतिबद्धता जतायी है। श्री ट्रंप ने उत्तर कोरिया को सुरक्षा गारंटी प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है।

कर्मचारियों ने की हड़ताल तो 30 और 31 मई को बैंकों में ठप रहेगा कामकाज: एसबीआई
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के सबसे बड़े कर्जदाता बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी दी है कि अगर तमाम बैंक कर्मचारियों की ओर से पहले से प्रस्तावित दो दिवसीय बैंक हड़ताल होती है तो 30 और 31 मई को बैंकों का कामकाज प्रभावित रह सकता है। बैंक यूनियन तमाम तरीकों की मांगों को लेकर दबाव बना रहे हैं जिसमें वेतन में केवल 2 फीसदी की मामूली बढ़ोत्‍तरी की पेशकश के संबंध में वेतन संशोधन की मांग प्रमुखता से शामिल है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने बैंक को सूचित किया है।

कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीए) ने 30 और 31 मई 2018 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने के लिए नोटिस दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) बैंक यूनियन की अब्रेला बॉडी है जैसे कि एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, एनओबीडब्ल्यू और एनओबीओ। एसबीआई ने नियामकीय फाइलिंग में जानकारी दी है कि ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन और ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ फेडरेशन यूएफबीयू के सदस्य हैं।

इसलिए संभावना है कि इस हड़ताल का प्रभाव कुछ हद तक हमारे बैंकों पर भी दिखाई देगा। अगर यह हड़ताल होती है तो कुछ अन्य बैंकों जैसे कि बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक, ने कहा है कि उनकी सेवाएं और कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर तय तारीख में हड़ताल होती है तो कुछ बैंक कर्मचारी इसका हिस्सा हो सकते हैं और उस सूरत में बैंक का सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।