Winners - Sach Kahoon Hindi

मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए थे

(Award winners)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को इन बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए थे। पुरस्कार विजेता गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होंगे। मोदी ने इन बच्चों की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए इतनी कम उम्र में इनके किए गए कार्य को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा, ‘आप जिस तरह समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा कर रहे हैं, उस तरीके को देखकर मुझे गर्व हो रहा है। मैं जब अपने युवा साथियों की बहादुरी और उपलब्धियों की कहानी सुनता हूं तो उससे मुझे अतिरिक्त ऊर्जा मिलती और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा भी मिलती है।

प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेता बच्चों से जमीनी हकीकत के साथ

मजबूती से जुड़े रहकर कड़ी मेहनत करने को कहा

उन्होंने कहा, यह पहचान और अधिक अर्जित करने की शुरूआत होनी चाहिए और आपको यह महसूस करना चाहिए कि यह अपने आप में एक अंत नहीं है। ऐसे पुरस्कार आपके साथियों और अन्य बच्चों को सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों के 49 बच्चों को ये पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

इनमें जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश का एक-एक पुरस्कार विजेता है।

ये बच्चे कला और संस्कृति, नवाचार, शिक्षा, समाज सेवा, खेल और बहादुरी के क्षेत्र में विजेता बने हैं।

सरकार बच्चों को राष्ट्र-निर्माण में एक सबसे महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्वीकार करती है।

इस उद्देश्य के लिए सरकार नवाचार, शैक्षिक उपलब्धियों, समाज सेवा, कला और संस्कृति, खेल।

बहादुरी के क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों को पहचान देने के लिए हर साल ये पुरस्कार प्रदान करती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

खेल सियासत: राष्ट्रमंडल खेलों के 13 पदक विजेताओं को नहीं मिलेगा इनाम
चंडीगढ़ (एजेंसी) राष्ट्रमंडल खेलों में देश की झोली में 22 पदक डालने वाले हरियाणा के खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के लिए अब कोई राज्य स्तरीय सम्मान समारोह नहीं होगा। दूसरे राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के लिए खेल रहे 13 पदक विजेताओं को भी सरकार इनाम के नाम पर एक पैसा नहीं देगी। अन्‍य नौ पदक विजेता खिलाडिय़ों की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में डाली जाएगी। वैसे, इसके लिए भी उन्हें एक साल का इंतजार करना पड़ सकता है।

अब सरकारी स्तर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह भी नहीं

सरकार के इस फैसले से एक बार फिर सियासी घमासान की जमीन तैयार हो गई है। कई खिलाडिय़ों ने फैसले के विरोध में आवाज उठाई है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला भी खिलाडिय़ों के समर्थन में उतर आए हैं। खेल मंत्री विज ने स्पष्ट किया कि हरियाणा का डोमिसाइल होने और प्रदेश की ओर से खेलने पर ही नकद इनाम दिया जा सकता है। विज के इस दावे के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले 13 खिलाड़ी सम्मान राशि हासिल करने के दायरे में नहीं आते।

इतने ही खिलाड़ी सम्मान राशि काटकर दिए जाने का खुला विरोध कर रहे थे। सम्मान राशि के विवाद में सरकार के फिर पलटी मारने से साफ हो गया कि पदक विजेता पहलवान विनेश फौगाट, बजरंग पूनिया, सुमित मलिक, साक्षी मलिक व मुक्केबाज मनोज कुमार सहित सभी 13 खिलाडिय़ों को नकद इनाम से महरूम होना पड़ सकता है। अब केवल हरियाणा की ओर से खेलकर पदक जीतने वाले नौ खिलाडिय़ों और 16 प्रतिभागियों के खाते में ही इनामी राशि जाएगी। स्वर्ण पदक विजेता को डेढ़ करोड़, रजत पदक पर 75 लाख व कांस्य पर 50 लाख के अलावा सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों को साढ़े सात लाख रुपये दिए जाएंगे।