Sumit Nagal - Sach Kahoon Hindi

दूसरी सीड थिएम से हारकर नागल यूएस ओपन से बाहर
न्यूयार्क। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल दूसरी वरीयता प्राप्त और विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से गुरूवार को लगातार सेटों में 3-6, 3-6, 2-6 से हारकर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 23 वर्षीय नागल ने यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर देश का सात साल का इंतजार ख़त्म किया था लेकिन दूसरे दौर में वह थिएम से पार नहीं पा सके और एक घंटे 58 मिनट में मुकाबला हार गए। नागल के लिए इस मैच में एकमात्र उपलब्धि यही रही कि उन्होंने आर्थर एश स्टेडियम में पहले सेट के पांचवें गेम और दूसरे सेट के आठवें गेम में थिएम की सर्विस तोड़ी जबकि थिएम ने इस जीत से खुद को जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया।

यूएस ओपन के एकल मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय नागल का दुर्भाग्य रहा कि लगातार दूसरे वर्ष उन्हें शुरुआत में ही एक मजबूत खिलाड़ी की चुनौती का सामना करना पड़ गया। पिछले वर्ष नागल अपने सभी क्वालीफाइंग मैच जीतकर मुख्य ड्रा में पहुंचे थे जहां उनका सामना पहले ही राउंड में 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से हो गया था। नागल ने फेडरर से पहला सेट 6-4 से जीतकर सबको चौंका दिया था लेकिन फिर वह अगले तीन सेट 1-6, 2-6, 4-6 से हार गए थे।

127वीं रैंकिंग के नागल ने दर्शकों के बिना खेले जा रहे यूएस ओपन के पहले राउंड में अमेरिका के ब्रेडले क्लान को चार सेटों में 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनायी थी और 2013 के बाद से यूएस ओपन या किसी भी ग्रैंड स्लेम के दूसरे दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। इससे पहले सोमदेव देववर्मन 2013 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

टेनिस: सुमित नागल करियर की सर्वश्रेष्ठ 129वीं रैंकिंग पर, टॉप-100 में सिर्फ एक भारतीय प्रजनेश
सुमित नागल को 6 स्थान का फायदा हुआ, दो छलांग ऊपर प्रजनेश गुणेश्वरन 82वें नंबर पर पहुंचे (sumit nagal)

नोवाक जोकोविक पहले, राफेल नडाल दूसरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर

खेल डेस्क। भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने सोमवार को जारी एटीपी रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ 129वां स्थान (sumit nagal) हासिल किया। शानदार फॉर्म में चल रहे सुमित को छह स्थान का फायदा हुआ। वहीं, टॉप-100 रैंकिंग में एकमात्र भारतीय प्रजनेश गुणेश्वरन हैं। उन्होंने 2 स्थान के फायदे के साथ 82वीं रैंक हासिल की। गुणेश्वरन की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 75 है।

वहीं, टॉप-10 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जापान ओपन का खिताब जीतने वाले सर्बिया के नोवाक (sumit nagal) जोकोविक पहले स्थान पर बने हैं। स्पेन के राफेल नडाल दूसरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर कायम हैं। रूस के डेनिल मेदवेदेव चौथे और चीनी ओपन जीतने वाले ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम पांचवें स्थान पर कायम हैं।

सुमित ने एटीपी चैलेंजर क्ले कोर्ट टूर्नामेंट जीता था

सुमित पिछले हफ्ते ही ब्राजील में हुए एटीपी चैलेंजर चैम्पियंस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

सेमीफाइनल में उन्हें अर्जेटीना के जुआन फिकोविच ने हराया था।

इससे पहले सुमित ने ब्यूनर्स आयर्स में एटीपी चैलेंजर क्ले कोर्ट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

इसी खिताबी जीत के बाद वह 136वें स्थान पर पहुंच गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रजनेश जीते, रामकुमार, सुमित क्वालीफाइंग में हारे
पेरिस (एजेंसी)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना पहला क्वालीफाइंग राउंड जीत लिया, हालांकि रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल को हारकर बाहर होना पड़ा है। प्रजनेश ने इटली के सल्वाटोर कारुसो को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर अच्छी शुरुआत की और पहला क्वालीफाइंग राउंड जीत लिया। हालांकि रामकुमार और सुमित दोनों ही अपने-अपने मुकाबलों में तीन सेटों के संघर्ष के बावजूद हार कर बाहर हो गए। दिल्ली के सुमित ने विश्व के 24वें नंबर के खिलाड़ी स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिज़ान के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी और पहला सेट 6-4 से जीतकर बढ़त बनाई।

लेकिन फिर वह 4-6, 6-4, 6-1 से मैच हार बैठे। फ्रेंच ओपन में पिछले कुछ वर्षों से लगातार खेल रहे 28 साल के क्लिज़ान वर्ष 2012 के यूएस ओपन में अंतिम-16 तक पहुंचे थे। स्लोवाकियाई खिलाड़ी ने 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी से पहले सेट में पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और बाकी दोनों सेटों में एकतरफा जीत के साथ उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया। वहीं 23 साल के रामकुमार का एक बार फिर ग्रैंड स्लेम के मुख्य ड्रॉ में खेलने का सपना टूट गया। विश्व में मौजूदा 124वीं रैंकिंग के भारतीय खिलाड़ी अप्रैल में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 115वीं रैंकिंग पर पहुंचे थे। लेकिन ब्रिटेन के जे क्लार्क ने उन्हें कड़े संघर्ष के बाद 6-3, 5-7, 6-1 से हराकर बाहर कर दिया। हालांकि महिला ड्रॉ में अंकिता रैना से उम्मीदें हैं जो 10वीं सीड रुस की एवेजीना रोडिना के खिलाफ उतरेंगी जबकि यूकी भांबरी को भी उनकी रैंक के आधार पर इस बार मुख्य ड्रॉ में जगह मिल गई है।