approved - Sach Kahoon Hindi

जंग-ए-आजादी यादगार को संपूर्ण करने के लिए 15 करोड़ मंजूर
पंजाब दिवस के अवसर पर यादगार देश को समर्पित करने के लिए सहमति दी

चंडीगड़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जालंधर में करतारपुर में स्थित जंग -ए -आजादी के दूसरे चरण को संपूर्ण करने के लिए आज 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने की स्वीकृत दे दी है। इस यादगार का निर्माण कर रही पंजाब फ्रीडम मूवमैंट मेमोरियल फाउंडेशन की मीटिंग के पश्चात एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक नवंबर को पंजाब दिवस के अवसर पर यह यादगार देश को समर्पित करने की सहमति दे दी है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह जो फाउंडेशन के चेयरमैन भी हैं, ने पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पी.आई.डी.बी) को इस यादगार के निर्माण और रखरखाव के लिए 8.12 करोड़ रुपए के अप्रयोग फंड फाउंडेशन को प्रयोग की इजाजत देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यादगार हमारी आज की पीढ़ी को अपनी पृष्टभूमि के साथ जोड़ेगी। पर्यटन मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पहले चरण का कार्य जून, 2017 में पूरा किया जा चुका है और दूसरे चरण का काम भी आगामी दो महीनों में मुकमल करने का भरोसा दिया।

इस से पहले फाउंडेशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के आगे प्रोजेक्ट के पहले पड़ाव की संपूर्णता पर प्रस्तुति दी। फाउंडेशन के सदस्य सचिव डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द ने कहा कि इस यादगार ने भारतीय आजादी संघर्ष के महान योद्धाओं भाई महाराज सिंह से लेकर शहीद भगत सिंह की महानता को फिर बयान करने का विशेष मौका प्रदान किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

धोखाधड़ी के आरोप मे दो गिरफ्तार
पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड मंजूर

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। झूठे दस्तावेजों के आधार पर फाइनेंस कंपनी से ऋण लेने व वाहनों की डिलीवरी नहीं देकर धोखाधड़ी करने के प्रकरण में जक्शन पुलिस ने एक फाइनेंस कंपनी के दो पूर्व प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड मजूर करवाया है। मामले की जांच कर रहे जक्शन थाने के उप निरीक्षक चन्द्रभान ने बताया कि प्रकरण में आरोपी गुरुप्रीत सिंह पुत्र प्यारासिंह निवासी वार्ड 43, करणी चौक, जक्शन व जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। रिमांड अवधि में इनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में गत 25 मई को थाने में कोर्ट के आदेशों पर मामला दर्ज हुआ था। एन एण्ड टी फाइनेंस कंपनी के राकेश कुमार बिश्नोई पुत्र दलीप कुमार बिश्नोई निवासी मोहनमगरिया ने रिपोर्ट में बताया था कि कंपनी के पूर्व प्रतिनिधि गुरुप्रीत सिंह व जसप्रीत सिंह सहित दस जनों ने झूठे दस्तावेज व हस्ताक्षर कर उनकी फाइनेंस कम्पनी से ऋण उठा लिया। आवेदकों को वाहन की डिलीवरी भी नहीं की। कम्पनी को धोखा देकर नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में थाने में भादस की धारा 406, 408, 418, 420, 464, 468, 470, 473 व 474 के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग के लिए 1.36 करोड़ मंजूर
ई -टिकटिंग द्वारा डिजिटलाइजेशन को दिया जाएगा बढ़ावा

ChandiGarh, SachKahoon News:  नोटबंदी की जद्दो-जहद के बीच एक राहत भरी खबर है। अब आपको प्रदेश की रोडवेज़ बस में सफर करते समय कैश न होने के कारण असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश का परिवहन विभाग जल्द ही रोडवेज़ की बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली लागू करने जा रहा है जिससे आपको अपने डैबिट, क्रैडिट कार्ड का उपयोग कर बसों में टिकट खरीद सकेंगे। इसके प्रणाली के लिए एक बड़ा सर्वर लगाया जा रहा है जिसके लिए सरकार ने बकायदा 1 करोड़ 35 लाख रुपए मंजूर कर दिए हैं। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि परिवहन विभाग में ई -टिकटिंग द्वारा डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे किराए का लेन-देन कैशलेस होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में एक करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से सर्वर की खरीद की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही विभाग का सर्वर चालू हो जाएगा जिसके पश्चात सभी कार्य आॅनलाइन होने लगेंगे। उन्होंने बताया कि कैशलैश ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू की जाएगी। शुरू में इसे हाइवे वाले रूटों पर लागू किया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि परिचालकों को भी काफी सुविधा होगी।