Gurugrama - Sach Kahoon Hindi

गंदगी के ढ़ेर में तब्दील हुआ ‘गुरुग्राम’
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। सफाई कर्मियों की हड़ताल पहले भी हुई हैं, लेकिन इस बार शहर में जो गंदगी की हालत बनी है वह पहले कभी नहीं बनी। अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर गुरुग्राम एक तरह से गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया है। हड़ताल कब खत्म होगी, यह सीधे तौर पर सरकार के हाथ में है। अगर मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल और लंबी चल सकती है। पिछले करीब 15 दिनों से गुरुग्राम में सफाई कर्मियों की हड़ताल चल रही है। वेतन विसंतियों समेत कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों की इस बार की हड़ताल पूरे हरियाणा में चल रही है। इसलिए हर शहर कूड़े का शहर बन चुका है। बात करें गुरुग्राम की तो यह शहर बाकी शहरों की आबादी की तुलना के हिसाब से काफी आगे है। इसलिए यहां रोजाना हजारों टन कूड़ा निकलता है। शहर के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर तो कूड़े का बुरा हाल है। सड़कें कूड़े से अटी पड़ी हैं। 30 फिट चौड़ी सड़कें आज मात्र पांच-दस फुट की रह गई हैं। बाकी पर कूड़ा फैला पड़ा है।

सड़क गायब, दिखाई दे रही गंदगी

न्यू रेलवे रोड पर द्रोणाचार्य कालेज से ठीक पहले गुडगांव गांव के सामने सड़क किनारे कूड़ा डालना शुरू किया गया था। धीरे-धीरे यह कूड़ा इतना हो गया कि लगभग पूरी सड़क पर फैल गया है। कूड़ा का करीब छह फुट ऊंचा ढेर यहां लगा है। काफी दूर में यह कूड़ा फैला पड़ा है। हालत यह हो गई है कि सड़क तो यहां नजर ही नहीं आ रही। यहां से निकलने वालों को मुंह पर कपड़ा रखना ही पड़ता है, यहां रहने वाले भी ऐसा करने को मजबूर हैं।