Commerce - Sach Kahoon Hindi

12वीं कॉमर्स के बाद क्या करें? जानिए करियर और उच्च शिक्षा के बेहतरीन विकल्प
डॉ. संदीप सिंहमार। Commerce Career Options: किसी भी संकाय से बारहवीं पास करने वाले विद्यार्थियों व अभिभावकों के समक्ष अपनी उच्च शिक्षा व भविष्य को लेकर चिंता होती है। करियर काउंसलिंग की कमी के कारण विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बन जाती है। वकॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास करना किसी छात्र के लिए करियर की शुरूआत में माना है। आज के आर्थिक और वैश्विक के दौर में कॉमर्स छात्रों के पास उच्च शिक्षा और करियर बनाने के अपार अवसर उपलब्ध हैं। सिर्फ बीकॉम या एमबीए तक सीमित नहीं, बल्कि आज कॉमर्स स्टूडेंट्स के पास सीए, सीएस, सीएमए, डिजिटल मार्केटिंग, डाटा एनालिसिस, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और उद्यमिता जैसे कई हाई-सैलरी वाले विकल्प हैं।

स्नातक स्तर के कोर्स

बीकॉम: यह कॉमर्स छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय और मान्यता प्राप्त कोर्स है। इसमें अकाउंटिंग, फाइनेंस, टैक्सेशन, आॅडिटिंग और बिजनेस लॉ जैसे विषय शामिल हैं। बीकॉम के बाद आप बैंकिंग, टैक्सेशन, अकाउंटिंग फील्ड में करियर बना सकते हैं

बीकॉम इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस: फाइनेंस क्षेत्र में नौकरी पाने वाले छात्रों के लिए यह कोर्स विशेष रूप से उपयुक्त है। इसमें अकाउंटिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, और इनवेस्टमेंट एनालिसिस पर गहरा ज्ञान दिया जाता है।

बीबीए: मैनेजमेंट और बिजनेस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तीन वर्षीय बीबीए कोर्स एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह कोर्स मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, और मैनेजमेंट जैसे विषयों को कवर करता है।

बीबीए एलएलबी ,बीए एलएलबी: जो छात्र कानून और बिजनेस दोनों में रुचि रखते हैं, वे क्लेट एंट्रेंस परीक्षा देकर 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स कर सकते हैं। कॉर्पोरेट लॉ, कंपनी सेक्रेटरीशिप में यह कोर्स बहुत उपयोगी है।

बीसीए: कंप्यूटर और आईटी फील्ड में करियर बनाने के लिए 3 साल का बीसीए कोर्स किया जा सकता है। आज डिजिटल युग में कॉमर्स प्लस टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन बहुत मांग में है।

प्रोफेशनल कोर्स

चार्टर्ड अकाउंटेंसी: कॉमर्स में सबसे प्रतिष्ठित करियर विकल्प सीए है। 12वीं के बाद सीए फाउंडेशन परीक्षा देकर यह कोर्स शुरू किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 5 साल लगते हैं, जिसमें अकाउंटिंग, टैक्सेशन, आॅडिटिंग, और लॉ गहरा ज्ञान मिलता है। सीए सेक्टर, बैंकिंग, टैक्सेशन, कॉर्पोरेट फील्ड में हाई सैलरी की नौकरियां मिलती हैं।

कंपनी सेक्रेटरी: यह भी कॉमर्स स्ट्रीम के लिए सबसे बेस्ट प्रोफेशनल कोर्स है। कंपनी लॉ, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, और बिजनेस रेगुलेशंस में विशेषज्ञता देने वाला यह कोर्स कंपनी सेक्रेटरी, कॉपोर्रेट सलाहकार बनने का रास्ता खोलता है।

कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी: यह कोर्स भी अधिक सैलरी वाली नौकरी दिलाता है और इसकी हमेशा डिमांड रहती है। कॉस्ट एकीकरण, मैनेजमेंट अकाउंटिंग, और फाइनेंशियल प्लानिंग पर केंद्रित यह कोर्स उद्योगों में बहुत उपयोगी है।

नए करियर विकल्प

डिजिटल मार्केटिंग: डिजिटल युग में आॅनलाइन बिजनेस बढ़ने के कारण डिजिटल मार्केटिंग की मांग तेजी से बढ़ी है। एसईओ, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, और ई-कॉमर्स जैसे विषयों पर कोर्स किए जा सकते हैं।

डाटा एनालिसिस और बिजनेस एनालिसिस: आज के समय में हर निर्णय डाटा के आधार पर लिया जाता है। कॉमर्स छात्र डाटा एनालिसिस, बिजनेस इंटेलिजेंस, और एनालिटिक्स में कोर्स करके हाई-सैलरी वाली नौकरियां पा सकते हैं।

विदेशी भाषाएं: अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने के लिए जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, या कोरियाई जैसी विदेशी भाषाएं सीखना फायदेमंद है। यह कोर्स नौकरी के साथ-साथ विदेश में अवसर भी खोलता है।

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और फिनटेक: शेयर बाजार, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट, और फिनटेक स्टार्टअप्स में कॉमर्स छात्रों के लिए नए अवसर खल्रे हैं। इनवेस्टमेंट बैंकर, फाइनेंस एडवाइजर, और फिनटेक एनालिस्ट जैसे पदों पर सैलरी बहुत अच्छी होती है।

सरकारी नौकरियों के अवसर

कॉमर्स छात्र बैंकिंग क्षेत्र में परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। टैक्सेशन, ऑडिट, और अकाउंट्स विभाग में सरकारी नौकरियां भी कॉमर्स छात्रों के लिए बेहतर हैं। कॉमर्स से 12वीं पास करने वाले छात्रों के पास उच्च शिक्षा और करियर बनाने के अनेक सुनहरे अवसर हैं। अपनी रुचि, स्किल और लक्ष्य के अनुसार सही कोर्स चुनकर वे बैंकिंग, फाइनेंस, अकाउंटिंग, मैनेजमेंट, लॉ, टेक्नोलॉजी, या उद्यमिता में सफलता पा सकते हैं।

राजस्थान 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट घोषित
अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार शाम 6.15 बजे सीनियर सेकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम घोषित कर दिया। सुबह से विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार था। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने वेबसाइट पर नतीजा जारी किया। इस बार फिर कॉमर्स के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। साइंस का परिणाम पिछले साल से भी कम रहा है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने वेबसाइट पर सीनियर सेकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम जारी किया। विज्ञान वर्ग का परिणाम 86.60 प्रतिशत रहा। पिछले साल यह परिणाम 3.76 प्रतिशत कम रहा है।

पिछले साल विज्ञान का परिणाम 90.36 प्रतिशत था। इसी तरह कॉमर्स का रिजल्ट फिर शानदार रहा है। कॉमर्स का कुल परिणाम 91.09 प्रतिशत रहा है। पिछले साल के मुकाबले कॉमर्स का रिजल्ट 0.21 प्रतिशत ज्यादा रहा है। विज्ञान वर्ग में छात्रों का परिणाम 85.08 प्रतिशत रहा। जबकि छात्राओं का परिणाम 90.33 प्रतिशत रहा। इसी तरह कॉमर्स में छात्राओं का नतीजा 94.66 प्रतिशत रहा। जबकि छात्रों का नतीजा 89.23 प्रतिशत पर ही अटक गया। विज्ञान वर्ग में सरकारी स्कूल का परिणाम 84.35 प्रतिशत और वाणिज्य में 90.39 प्रतिशत रहा। जबकि विज्ञान वर्ग में निजी स्कूल का परिणाम 88.91 और वाणिज्य का 92.56 प्रतिशत रहा। बोर्ड ने साल 2017 की तरह साइंस और कॉमर्स की राज्य अथवा जिला स्तर की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। इसका फैसला पिछले साल ही प्रबंध बोर्ड की बैठक में हो गया था। इसके बजाय बोर्ड ने टॉप थ्री विद्यार्थियों के नाम घोषित करने का निर्णय लिया था। पिछले साल बारहवीं के कला, वाणिज्य और विज्ञान सहित दसवीं में टॉप रहे विद्यार्थियों को 24 मई को होने वाले दीक्षान्त समारोह में मेडल प्रदान किए जाएंगे।

साइंस का परिणाम

गर्ल्स का परिणाम रहा -90.49 प्रतिशत

बॉयज का परिणाम रहा – 86.64 प्रतिशत

कुल रजिस्ट्रेशन – 2,40,152

कुल स्टूडेंट्स अपियर हुए – 2,37,885

कुल परिणाम रहा – 87.78 प्रतिशत

कॉमर्स का परिणाम

गर्ल्स का परिणाम रहा – 94.66 प्रतिशत

बॉयज का परिणाम रहा – 89.25 प्रतिशत

कुल रजिस्ट्रेशन – 41,986

कुल स्टूडेंट्स अपियर हुए – 41,557

कुल परिणाम रहा – 91.09 प्रतिशत

सरकारी स्कूल का यह रहा परिणाम

साइंस में कुल परिणाम रहा 84.35 प्रतिशत

कॉमर्स में कुल परिणाम रहा – 90.39 प्रतिशत

प्राइवेट स्कूल का यह रहा परिणाम

साइंस में कुल परिणाम रहा – 88.91

कॉमर्स में कुल परिणाम रहा – 92.56