Rajstjhan - Sach Kahoon Hindi

पुलिस पर फायरिंग कर गैंगस्टर अंकित भादू हुआ फरार
छह आईपीएस सहित तीन राज्यों की पुलिस कर रही गैंगस्टर की तलाश| Gungster Ankit Bhadu Absconder

सादुलशहर/हनुमानगढ़/सादुलपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब-हरियाणा व राजस्थान (Gungster Ankit Bhadu Absconder) पुलिस को वांछित कुख्यात गैंगस्टर अंकित भादू एक बार फिर से पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में कामयाब हो गया। उसका पीछा अब आधा दर्जन आईपीएस कर रहे हैं, जिसमें श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों के एसपी भी हैं। हिसार से लेकर भटिण्डा-फाजिल्का तथा पूरी बीकानेर रेंज को अभेद बना दिया गया है ताकि वो भाग नहीं पाये। बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस को सूचना मिली थी कि अंकित भादू सादुलशहर में है। इस पर हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उस मकान पर छापा मारने की तैयारी की ही थी कि अंकित भादू को इसकी जानकारी मिली गयी। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस जब तक संभल पाती, वह आंखों से ओझल हो चुका था।

पंजाब पुलिस को भी कर दिया गया अलर्ट | Gungster Ankit Bhadu Absconder

इस घटनाक्रम की जानकारी हरियाणा व सादुलशहर पुलिस ने श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ व हरियाणा पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। अंकित भादू वहां से फरार होकर किसी तरह से सादुलशहर-संगरिया पर स्थित कैंचियां पहुंचा तो उसको वहां एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मिला। उसकी कनपटी पर पिस्तोल तानकर वह वहां से फरार हो गया और अपने साथियों के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया और उन्हें नुरपुरा गांव आने के लिए कहा। भादू के साथी आई-20 कार लेकर नूरपुरा पहुंचे तो वहां वह मोटरसाइकिलको पटककर उनकी कार में बैठकर फरार हो गया। इस दौरान तक श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ पुलिस भी पहुंच चुकी थी। आईजी के अनुसार पंजाब पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद पूरे पंजाब में कड़ी नाकाबंदी कर दी गयी है। वहीं अन्य विश्वस्त सूत्रों से यह भी पता चला है कि उसको हरियाणा के सिरसा जिला में देखा गया है। इस कारण हिसार से लेकर भटिण्डा-मुक्तसर-फाजिल्का-फिरोजपुर जिलों में कड़ी नाकाबंदी करवायी गयी है। वहीं हरियाणा में भी हर गांव और ढाणी में अंकित भादू की तलाश की जा रही है। बीकानेर रेंज में भी कड़ी नाकाबंदी की गयी है।

हरियाणा व सादुलशहर पुलिस टीम को  दे गया चकमा | Gungster Ankit Bhadu Absconder

आईजी दिनेश ने यह भी बताया कि श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ एसपी स्वयं अंकित भादू के खिलाफ आरंभ की गयी कार्यवाही का नेतृत्व कर रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस अपने स्तर पर यह भी जांच आरंभ कर चुकी है कि जब अंकित भादू के सादुलशहर में होने की सूचना हरियाणा पुलिस को मिल गयी थी तो सादुलशहर पुलिस सो क्यों रही थी। पंजाब के बॉर्डर पर स्थित इस इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी की माकूल व्यवस्था क्यों नहीं की। यह भी तफ्तीश का विषय पुलिस के लिए बन गया है कि अंकित भादू को पुलिस के आने की खबर कैसे ओर किसने दी। वह इतना अर्ल्ट क्यों हो गया कि हरियाणा व सादुलशहर पुलिस टीम को चकमा दे गया। वह कई किमी तक श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में पैदल व मोटरसाइकिल पर सफर कर रहा था किंतु इसके बावजूद हनुमानगढ़ पुलिस को समय रहते सूचना क्यों नहीं दी गयी। पुलिस की इस नाकामयाबी के बाद ही आईजी ने हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर पुलिस को स्वयं अंकित भादू का पीछा करने के आदेश दिये। इस पूरे घटनाक्रम के बाद तय है कि सादुलशहर थानाधिकारी बलराज मान व पुलिस स्टाफ अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं पायेगा। उसकी लापरवाही के कारण एक बड़ा गैंगस्टर हाथ में आने से रह गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

नहर में आने लगा साफ पानी पर टला नहीं खतरा
फिरोजपुर फीडर में प्रवाहित हो रहा अधिक साफ पानी

हरीकेहैड से हरदीप सिंह/सच कहूँ न्यूज। इंदिरा गांधी नहर, गंगनहर और भाखड़ा नहर में पंजाब से आ रहे जहरीले पानी की गुणवत्ता में सुधार होने लगा है। ब्यास व सतलुज नदियों के संगम स्थल हरिके हेड पर बुधवार को मटमैले दूषित काला पानी कुछ साफ हुआ लेकिन पूरी तरह से पानी साफ न होने के कारण यह अभी पीने लायक नहीं है। हालातों में कुछ सुधार होने पर राजस्थान व पंजाब के सिंचाई अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। बुधवार को हरिके हेड से निकलने वाली फिरोजपुर फीडर में राजस्थान कैनाल की अपेक्षा साफ पानी प्रवाहित हो रहा था। इस कारण संभावना जताई जा रही है कि अभी नहरों में प्रवाहित हो रहे जहरीले पानी की गुणवत्ता पूरी तरह से सुधरने में दो-तीन दिन का समय और लग सकता है।

तब तक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से नहरों का पानी डिग्गियों में स्टोरेज न करने की हिदायत दी गई है। उधर जहरीले पानी से मछलियां, कछुए व पानी वाले सांपों के मरने से पानी बहुत बदबू मार रहा है। यह पानी मानव जीवन के साथ ही जीव-जंतुओं व पशुओं के लिए मुसीबत बन गया है। गौरतलब है कि पंजाब की एक शुगर मिल ने जहरीला शीरा ब्यास नदी में छोड़ दिया। इसी नदी का पानी पंजाब से राजस्थान आ रही इंदिरा गांधी नहर, गंगनहर और भाखड़ा नहर में आ गया है। जहरीला पानी आने के कारण हनुमानगढ़ जिले के 245 और श्रीगांनगर जिले के 250 मोघे बंद कर दिए हैं। इससे जहरीला पानी जलदाय विभाग की डिग्गियों में ना आ सके। जहरीले पानी के कारण इन तीनों नदियों में लाखों की संख्या में मछलियां मर गई हैं। पंजाब से आ रहे जहरीले पानी के कारण एक तरफ तो लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं जलदाय और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

निर्धारित समय पर दो दिन में एक बार मिलेगा पानी

श्रीगंगानगर। नहरों में जहरीला पानी आने के कारण जलदाय विभाग पेयजल डिग्गियों में पानी का भण्डारण नहीं कर रहा है। डिग्गियों में पानी की उपलब्धता काफी रह गई है। ऐसे में विभाग ने शहरी इलाके में दो दिन में एक बार पेयजल सप्लाई की व्यवस्था लागू कर रखी है। विभाग के अधिशाषी अभियंता वीके जैन के अनुसार एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई पूर्व निर्धारित समयानुसार दी जा रही है। जलदाय विभाग ने वाटरवर्क्स की डिग्गियों में जल भण्डारण पर रोक लगाने के चलते शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक दिन छोड़कर पेयजल की सप्लाई दी जा रही है। इससे कुछेक इलाकों में पेयजल किल्लत के हालात पैदा हो गए हैं। पुरानी आबादी के वार्ड नं. 2 व 3, सेतिया कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में लोग पीने के पानी की तलाश में बर्तन व बाल्टियां लेकर भटक रहे हैं।

पुरानी आबादी के वार्ड नं. 11 में कल शाम से ऐसे ही हालात बने हुए हैं। एन ब्लॉक में भी लोग मंगलवार देर रात तक पार्क में लगे टयूवैल से पानी लेने के लिए पहुंचते रहे। यही स्थिति बुधवार दिन में भी बनी रही। वार्ड नं. 20 की सेतिया कॉलोनी में मंगलवार शाम को दो दिन बाद पेयजल सप्लाई दी गई, लेकिन यह भी टेल पर रह रहे उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पाई। गली नं. 2 व 3 के लोग आधी रात तक पानी का इंतजार करते रहे। इस बारे में जानकारी के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क का प्रयास किया गया तो उनके मोबाइल स्विच आॅफ मिले। पुरानी आबादी के वार्ड नं. 3 में तो टैंकर से जलापूर्ति का प्रयास किया गया है। बाकी इलाकों में स्थिति गम्भीर बनी हुई है।