uttarakhand - Sach Kahoon Hindi
एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, डकैती और डबल मर्डर केस से जुड़ा है मामला
ऋषिकेश (एजेंसी)। Rishikesh News: ओडिशा में डकैती, हत्या और जेल ब्रेक जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था।
सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कटक जिले के थाना चौदवार में डकैती और हत्या के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में उसे पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन 2 अक्टूबर 2025 को वह कटक की जिला कारागार से न्यायिक अभिरक्षा के दौरान फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। Rishikesh News
आरोपी की पहचान राजा साहनी (34) निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार, ओडिशा पुलिस को आरोपी की लोकेशन ऋषिकेश में मिली थी। सूचना के आधार पर स्थानीय कोतवाली पुलिस को अलर्ट किया गया। बताया गया कि आरोपी त्रिवेणी घाट क्षेत्र में एक कार में देखा गया है। इसके बाद ओडिशा पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्विलांस के जरिए उसका पीछा शुरू किया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि राजा साहनी को पहले पाणीकोइली स्थित पंडा ज्वेलरी शॉप में डकैती और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे और उसके साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
जेल से फरारी की घटना भी बेहद फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई थी। 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के दौरान जब जेल कर्मचारी और अन्य कैदी उत्सव में व्यस्त थे, तभी आरोपी ने मौका देखकर अन्य कैदी के साथ मिलकर बैरक की लोहे की छड़ों को काटा और कंबल को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर जेल की दीवार से कूदकर फरार हो गया। Rishikesh News
वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है।
यह भी पढ़ें:– Operation Smile: 9 साल बाद परिजनों के चेहरे पर लौटी स्माईल
गैस को लेकर न घबराएं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश: धामी
खटीमा (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैस संकट को लेकर फैल रही अफवाहों और भय के बीच आज स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि आम जनता को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड और कैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण है, इसलिए अधिकारी हर शिकायत को गंभीरता से लें। खास तौर पर गैस की उपलब्धता को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति गैस की कालाबाजारी करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की कि ऐसे मामलों की तुरंत जिलाधिकारी से शिकायत करें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में कालाबाजारी न होने दी जाए। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी जनता की समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Uttarakhand: कॉर्बेट पार्क में इसी हफ्ते से शुरू होगी हाथी सफारी, आशा,अलबेली और रानी कराएंगी सफारी
Uttarakhand:  रामनगर (एजेंसी)। प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में लगभग छह साल बाद एक बार फिर हाथी सफारी शुरू होने जा रही है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन, देहरादून द्वारा अनुमति आदेश जारी होने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी हफ्ते से पर्यटक हाथियों के माध्यम से जंगल की रोमांचक सैर कर सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक हाथी सफारी ढिकाला और बिजरानी, दोनों प्रमुख जोन में शुरू की जाएगी। ढिकाला जोन में दो हाथियाँ — आशा,अलबेली और रानी — सफारी के लिए तैनात की गई हैं। पर्यटकों के लिए दो रूट तय किए गए हैं, जिन पर सफर करते हुए वे रामगंगा नदी किनारे के खूबसूरत नजारों, घने जंगलों, विशाल घास के मैदानों और विभिन्न वन्यजीवों का बेहद नजदीकी अनुभव ले पाएंगे। ढिकाला जोन पहले से ही कॉर्बेट का सबसे आकर्षक क्षेत्र माना जाता है, ऐसे में हाथी सफारी यहां पर्यटन को और रोमांचक बनाएगी।
बिजरानी जोन में एक हाथी के माध्यम से दो रूटों पर सफारी कराई जाएगी। इस दो घंटे की यात्रा में पर्यटक जंगल की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीवों की गतिविधियों और असली जंगल जीवन को बेहद करीब से महसूस कर सकेंगे।भारतीय पर्यटकों के लिए हाथी सफारी का शुल्क एक हजार प्रति व्यक्ति रखा गया है, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए तीन हजार प्रति व्यक्ति। एक हाथी पर अधिकतम पाँच लोग (बच्चों सहित) बैठ सकते हैं और सफारी की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। वर्ष 2018 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत पार्क में हाथियों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाते हुए हाथी सफारी बंद करने का आदेश दिया था। तब से लगातार स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों, गाइडों, महावतों और वन्यजीव प्रेमियों की ओर से इसे पुन: शुरू करने की मांग उठती रही थी।अब अनुमति मिलने के बाद उम्मीद है कि हाथी सफारी कॉर्बेट पर्यटन को नई रफ्तार देगी और पर्यटकों को एक बार फिर जंगल का असली रोमांच महसूस करा सकेगी।
Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति
देहरादून (सच कहूँ न्यूज़)। Dehradun News: विधान सभा क्षेत्र धारचूला के भैंसकोट कालासैम मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष ₹ 74.99 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र धारचूला के बर्नियागांव से जैती/जी० जी० आई० सी० नमजला पहुंच मार्ग एवं पुलिया निर्माण हेतु ₹ 42.50 लाख, विधान सभा पिथौरागढ़ के अंतर्गत मड से असूरचूला मंदिर तक ट्रैकिंग रूट निर्माण कार्य हेतु ₹ 95.90 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट के सांवलीसेरा से हंशेश्वर शमशान घाट तक शवयात्रा मार्ग निर्माण हेतु 74.97 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम बारमों से खंडेनाथ मंदिर तक सी०सी० रास्ता निर्माण कार्य 88.46 लाख, की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। Dehradun News
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट ग्राम हड़खोला के धारमा तोक में अतिथि गृह से हरिचन्द देवता मंदिर तक 400 मीटर पैदल मार्ग पर इण्टर लॉकिंग टाईल्स से निर्माण हेतु ₹ 15.05 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम सभा रूद्रपुर में निर्मित माँ वसन्ती देवी दुर्गा मंदिर के सौन्दर्यकरण हेतु 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। Dehradun News
यह भी पढ़ें:– Himachal: शाह से मिले सुक्खू, मुआवजा राशि जारी करने का आग्रह
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई योजनाओं पर मुहर
देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई, जहां अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को भी मंजूरी दे दी है, साथ ही कई अलग-अलग विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में तय हुआ कि नई नीति के तहत स्कूलों और धार्मिक स्थलों के  करीब शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। इसके अलावा स्कूली शिक्षा में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत एवं राज्य की विभूतियों को पाठयक्रम में शामिल करने की स्वीकृति मिली है। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि कक्षा 10वीं के बाद तीन साल के पालीटेक्निक डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष माना जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को भी स्वीकृति मिली है।
Earthquake in Uttarakhand: उत्तरकाशी में लगातार 8वीं बार डोली धरती
देहरादून (एजेंसी)। Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार को एक बार फिर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। यहां पिछले शुक्रवार से अभी तक कुल आठ बार धरती डोल चुकी है। सौभाग्य यह है कि अभी तक इससे कोई हताहत नहीं हुआ। उत्तरकाशी के जनपद आपदा परिचालन केन्द्र प्रभारी डी.एस. पटवाल ने बताया कि आज सुबह जिला मुख्यालय और मनेरी क्षेत्र में 09:28:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसका केन्द्र बाडाहाट रेंज नाल्ड के जंगलों में पाया गया है। Earthquake
उन्होंने बताया कि भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 02.07 मैग्नीट्यूट मापी गई है। यह भूकम्प 30.79 उत्तर अक्षांश और 78.51 पूर्वी देशांतर पर 05 किमी गहराई में स्थित था। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता है। उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग एक सप्ताह से उत्तरकाशी में रुक-रुककर भूकंप के झटके आ रहे हैं। बीते 24 जनवरी की सुबह भूकंप के तीन झटके आए थे, जिसमें दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 व 3.5 मैग्नीट्यूड थी। Earthquake
इनमें एक बेहद हल्का झटका होने से रिक्टर पैमाने पर दर्ज नहीं हुआ था। अगले दिन 25 जनवरी को भी दो झटके आए, जिसमें पहला 2.4 मैग्नीट्यूड का था। दूसरा रिक्टर पैमाने पर दर्ज नहीं हुआ था। गत बुधवार अपराह्न 3:28 बजे 2.7 मैग्नीट्यूड का झटका महसूस किया गया था। वीरवार को शाम 7:31 बजे भूकंप का सातवां झटका महसूस किया गया। भूकंप के लगातार आ रहे झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। Earthquake
यह भी पढ़ें:– नायब सैनी जब से सीएम बने हैं, तब से उड़न खटोले पर है: विज
Supreme Court: उत्तराखंड, राजस्थान और यूपी सरकारों के बुलडोजर एक्शन पर ‘सुप्रीम’ एक्शन!
Supreme Court: नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्राधिकारियों पर संपत्तियों के ध्वस्तीकरण (बुलडोजर एक्शन) संबंधी आदेश की अवमानना का आरोप लगाने वाली याचिका पर वीरवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति पी.के. मिश्रा और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि ‘‘हम भानुमती का पिटारा नहीं खोलना चाहते।’’ शीर्ष अदालत ने कहा कि वह संपत्तियों के ध्वस्तीकरण से प्रभावित लोगों की सुनवाई करेगी। Supreme Court
अवमानना का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
बता दें कि याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि हरिद्वार, जयपुर और कानपुर में प्राधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की अवमानना करते हुए संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें कहा गया था कि उसकी अनुमति के बिना ध्वस्तीकरण नहीं किया जाएगा। Supreme Court
Indian Railways: फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेन हो रही है शुरू! इस रूट के यात्रियों को होगा लाभ
Olympics 2024: पेरिस (एजेंसी) भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में बैंडमिंटन स्पर्धा के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के चोउ टीएन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। ला चैपल एरिना में लक्ष्य ने पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल बैडमिंटन मुकाबले में चोउ टीएन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया। दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने 75 मिनट के बाद करीबी मुकाबले में यह एतिहासिक जीत हासिल की। इसी के साथ लक्ष्य ओलंपिक में एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए।
Kisan Credit Card: कैसे बनवाएं नए किसान क्रेडिट कार्ड? क्या चाहिए दस्तावेज और क्या हैं इसके फायदे, जानें सबकुछ
12वीं वरीयता प्राप्त चाउ टीएन चेन ने कांटे की टक्कर मुकाबले के पहले सेट में जीत हासिल की। दूसरे सेट में भी कड़ा मुकाबला हुआ भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चीनी खिलाड़ी पर हावी हो गए। पहले दो सेट की तरह ही तीसरा सेट भी लंबी रैलियों के साथ जारी रहा जिसमें दोनों शटलर एक-दूसरे को गलतियां करने पर मजबूर कर रहे थे। हालांकि लक्ष्य पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे और उन्होंने सेट को नौ अंकों से अपने नाम कर लिया। दो बार के युवा ओलंपिक पदक विजेता लक्ष्य का मुकाबला रविवार को होने वाले सेमीफाइनल में 10वीं वरीयता प्राप्त लोह कीन यू या मौजूदा ओलंपिक चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होगा।
उत्तराखंड के चार धामों में अब तक 52 श्रद्धालुओं की मौत
देहरादून (एजेंसी)। Uttarakhand News: उत्तराखंड में दस मई से शुरू हुई गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बारह मई से शुरू हुई बदरीनाथ की यात्रा के लिए आए तीर्थयात्रियों में से 52 श्रद्धालुओं की विभिन्न कारणों से मृत्यु हो चुकी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सचिव और गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को दी। पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में ही स्वास्थ्य सम्बन्धी एसओपी चौदह भाषाओं में जारी की जा चुकी है। जिसे विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवो को अपने नागरिकों को अवगत कराने के लिए प्रेषित किया गया। Dehradun News
उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से आज तक गंगोत्री में तीन, यमुनोत्री में 12, बदरीनाथ में 14 और केदारनाथ में 23 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मृतकों की आयु 60 वर्ष से अधिक है। साथ ही, उनकी मृत्यु का कारण हृदयाघात (कार्डियक अटैक) बताया गया है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र स्थापित हैं। साथ ही, स्वास्थ्य मित्र भी कार्यरत हैं। स्वास्थ्य परीक्षण केंद्रों में अनेक बार श्रद्धालु अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी इतिहास को छिपा लेते हैं। इससे खुद श्रद्धालु को दिक्कत का सामना करना होता है। उन्होंने बताया कि कई बार अधिक आयु के श्रद्धालु मना करने के बाद भी यात्रा पर चले जाते हैं, उनसे एक घोषणा पत्र भराया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी होने पर सारी जिम्मेदारी पीड़ित की होगी। Dehradun News
यह भी पढ़ें:– Road Accident : अम्बाला में हुआ बहुत बड़ा हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, जानें…
Road Accident: कार खाई में गिरी, चार युवकों की मौत
ड्राईवर को नींद की झपकी के चलते हुआ हादसा
बागेश्वर (एजेंसी)। Bageshwar Accident: उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार को सुबह एक कार के खाई में गिरने से चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में तीन एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार बालीघाट-धरमधर मोटर मार्ग पर सुबह ग्राम भाटनीकोट के पास एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। Bageshwar News
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन बल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ राहत व बचाव कार्य चलाया गया। चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को बाहर निकाल लिया गया। मृतकों में तीन एक ही गांव जुनाइल दोफाड़ के हैं। मृतकों की पहचान कमल प्रसाद, नीरज कुमार, दीपक आर्य एवं कैलाश राम के रूप में हुई हैं। ये सभी बागेश्वर के निवासी है। माना जा रहा है कि दुर्घटना चालक को नींद आने के चलते हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार बड़यूड़ा सनैती रीमा से बागेश्वर आ रही थी। Bageshwar News
यह भी पढ़ें:– 2 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर
Uttarakhand Tunnel Rescue: राहत की खबर, सुबह तक बाहर आ सकते हैं मजदूर! 67% ड्रिलिंग पूरी
Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्तरकाशी। श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के प्रयासों में तेजी लाते हुए, उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में बचाव अभियान तेज कर दिया, जहां 41 श्रमिक फंसे हुए हैं। एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘बचाव दल द्वारा आपातकालीन सुरक्षित मार्ग बनाने के लिए लगभग 67 प्रतिशत ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है और सुरंग में 42 मीटर क्षैतिज पाइप ड्रिल किया गया है।’’ Uttarkashi Tunnel Collapse
फंसे हुए श्रमिकों का मनोबल और बढ़ा है | Uttarkashi Tunnel Collapse
विज्ञप्ति में कहा गया है ‘‘सुरंग का 2 किमी खंड, जो बचाव प्रयासों का केंद्र बिंदु है, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कंक्रीट का काम पूरा किया गया, सुरंग के इस सुरक्षित हिस्से में, बिजली और पानी की आपूर्ति चालू है और पके हुए भोजन और दवाओं सहित प्रावधानों को मौजूदा 4-इंच जीवन रेखा के अलावा 6-इंच व्यास की अतिरिक्त पाइपलाइनों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है।’’ कार्यबल के साथ वीडियो संचार स्थापित किया गया है, जिससे फंसे हुए श्रमिकों का मनोबल और बढ़ा है।
इस दौरान वहां विभिन्न सरकारी एजेंसियों को तैनात किया गया है और प्रत्येक को श्रमिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए विशिष्ट कार्य सौंपे गए हैं। बचाव अभियान पर सलाह देने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ साइट पर मौजूद हैं। Uttarkashi Tunnel Collapse
यह भी पढ़ें:– T20 IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज कल से, यह बड़ा खिलाड़ी बाहर!
Uttarakhand tunnel Rescue: अब मजदूरों तक पहुंच सकेगी राहत टीम, बनाया पहुंच का मार्ग
Uttarakhand tunnel Rescue : उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में एक सुरंग के ढह जाने से उसमें फंसे 41 मजदूरों तक पहुंचने के प्रयासों में बहुत कम प्रगति हुई है, क्योंकि अभियान रविवार को अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है और बचाव दल ने लोगों को निकालने के लिए पांच-स्तरीय दृष्टिकोण अपनाया है। बचावकर्मी सुरंग के शीर्ष तक पहुंचने के लिए पहाड़ की चोटी पर एक ट्रैक भी बना रहे थे, जहां से वे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए एक ऊर्ध्वाधर छेद कर सकते थे। Uttarakhand Tunnel Collapse
स्थिति की समीक्षा करने के लिए रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि श्रमिकों को बचाने के लिए सभी विकल्प तलाशे जा रहे हैं। गडकरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता फंसे हुए श्रमिकों की जान बचाना है। हम सभी विकल्प तलाश रहे हैं।’’ श्रमिक 12 नवंबर से फंसे हुए हैं, जब 4.5 किलोमीटर लंबी सुरंग का एक हिस्सा उत्तराखंड जिले में सिल्कयारा प्रवेश द्वार से लगभग 200 मीटर की दूरी पर ढह गया था। सुरंग व्यस्त चारधाम आॅल वेदर रोड का हिस्सा है, जो विभिन्न तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाली एक प्रमुख परियोजना है। अब बचाव दल सिल्क्यारा और बरकोट दोनों तरफ एक छोर से दूसरे छोर तक ड्रिलिंग, सुरंग के ऊपर से लंबवत ड्रिलिंग और लंबवत ड्रिलिंग सहित विकल्पों पर काम कर रहा है। Uttarakhand Tunnel Collapse
60 में से 39 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली है
योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए, MoRTH सचिव अनुराग जैन ने कहा कि तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC), सतलुज जल विद्युत निगम (SJVNL), रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL), और टेहरी हाइड्रो जैन ने कहा कि विकास निगम लिमिटेड (ळऌऊउछ) को इस काम में लगाया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘एनएचआईडीसीएल भोजन के लिए छह इंच की एक और पाइपलाइन बना रहा है और उन्होंने 60 में से 39 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली है। एक बार यह मार्ग तैयार हो जाएगा, तो इससे अधिक खाद्य पदार्थों की डिलीवरी में सुविधा होगी।’’ जैन ने कहा, एनएचआईडीसीएल, जिस एजेंसी को सुरंग बनाने का काम सौंपा गया है, वह सुरंग के सिल्क्यारा छोर से एक साथ ड्रिल करेगी। ‘‘इसकी सुविधा के लिए, सेना ने बॉक्स पुलिया तैयार की है। श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक छत्र ढांचा बनाया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने का काम कल से फिर से शुरू होगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा एक एप्रोच रोड का निर्माण पूरा करने के बाद रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए एक और ऊर्ध्वाधर पाइपलाइन पर काम करना शुरू कर दिया है।
40 मीटर लंबाई पहले ही डाली जा चुकी है
जैन ने कहा, ‘‘टीएचडीसी बड़कोट छोर से माइक्रो टनलिंग का काम शुरू करेगी जिसके लिए भारी मशीनरी पहले ही जुटाई जा चुकी है। टीएचडीसी रात से ही परिचालन शुरू कर देगी।’’ ‘‘शनिवार रात से, आरओसी मशीन द्वारा मलबे के माध्यम से 150 मिमी व्यास वाले स्टील पाइप को धकेलने के माध्यम से एक और जीवन रेखा सेवा बनाई जा रही है। फिलहाल 60 मीटर की संभावित लंबाई में से 40 मीटर लंबाई पहले ही डाली जा चुकी है और अभी भी प्रगति पर है।” वर्तमान 4 इंच लाइफलाइन सेवा (पाइप) जिसके माध्यम से फंसे हुए श्रमिकों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है, को मौजूदा बिंदु से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। Uttarakhand Tunnel Collapse
65 मीटर की लंबाई तक कंक्रीट ब्लॉक और स्टील पाइप लगाए गए
एनएचआईडीसीएल के अधिकारी ने कहा, ‘‘सर्विस प्वाइंट से उस क्षेत्र तक भागने का मार्ग बनाया गया है, जहां कंक्रीट ह्यूम पाइप और स्टील पाइप डालकर आगे ढहने का खतरा है और काम पूरा हो चुका है।’’ एनएचआईडीसीएल ने एक बयान में कहा, बचावकर्मियों के लिए एक सुरक्षित मार्ग बनाने के लिए, सुरक्षित क्षेत्र को कवर करने वाले क्षेत्र तक लगभग 65 मीटर की लंबाई तक कंक्रीट ब्लॉक और स्टील पाइप लगाए गए हैं, जिसके और अधिक ढहने का खतरा है।
बयान में कहा गया है कि पाइप ड्रिलिंग मशीन को कवर करने के लिए घर में समानांतर गैन्ट्री संरचना का निर्माण किया जा रहा है और उसके पूरा होने की संभावना है और उसके बाद पाइप पुशिंग गतिविधि फिर से शुरू की जाएगी। जबकि विशेषज्ञों और बचाव टीमों ने ऑपरेशन में देरी के लिए कठिन इलाके को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आए गडकरी ने उम्मीद जताई कि अगर ऑगुर मशीनों के माध्यम से ड्रिलिंग फिर से शुरू हो जाए तो दो से तीन दिनों में श्रमिकों को बचाया जा सकता है। Uttarakhand Tunnel Collapse
यह भी पढ़ें:– World Cup 2023 Final : हार के बाद टूटे हुए विराट कोहली की ऐसी तस्वीर हुई वायरल! देख सभी हुए मायूस