PM Modi - Sach Kahoon Hindi

Social Media News: पीएम मोदी से जुड़े कथित मॉर्फ्ड कंटेंट पर कार्रवाई तेज, हैदराबाद साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित कथित आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड सामग्री के सोशल मीडिया पर प्रसार को लेकर हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। Social Media News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के सोशल मीडिया पदाधिकारियों की ओर से दर्ज कराई गई। शिकायत में दावा किया गया कि सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स पर प्रधानमंत्री से जुड़े कथित रूप से भ्रामक और मॉर्फ्ड वीडियो तथा अन्य सामग्री साझा की जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ऐसी सामग्री सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

शिकायत में लगभग 20 सोशल मीडिया खातों का उल्लेख करते हुए इनकी गतिविधियों की विस्तृत जांच की मांग की गई है। साथ ही संबंधित प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी और नियामकीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने विश्वास जताया कि साइबर क्राइम पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कार्रवाई करेगी। Social Media News

एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच एजेंसियों ने संबंधित सोशल मीडिया खातों की गतिविधियों, साझा की गई सामग्री और उसके स्रोत की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित सामग्री किस प्रकार और किन माध्यमों से प्रसारित हुई।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से जुड़े एक अलग मामले में केंद्र सरकार ने मेटा से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया है। मंत्रालय का उद्देश्य तकनीकी और नीतिगत दोनों पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करना है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी। सरकार ने संकेत दिया है कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। Social Media News

Mann Ki Baat: सब जानते हैं मेरा चाय से क्या रिश्ता: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के नवीनतम संस्करण में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं के आत्मनिर्भरता अभियान की सराहना की। उन्होंने लखीवाला गांव की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ को ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तीकरण का प्रेरक उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में चाय केवल एक पेय पदार्थ नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने उल्लेख किया कि देशभर में चाय लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का माध्यम रही है। इसी क्रम में उन्होंने बिजनौर की महिलाओं की उस पहल का उल्लेख किया, जिसने पारंपरिक ज्ञान को स्वरोजगार में बदल दिया।

औषधीय गुणों से भरपूर हर्बल चाय बनी पहचान

प्रधानमंत्री ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और पारंपरिक औषधीय तत्वों से युक्त ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ विकसित की है। इस हर्बल चाय में लेमनग्रास, गिलोय, तुलसी, मुलेठी, कच्ची हल्दी, दालचीनी, इलायची और सौंफ जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया जाता है, जो इसे विशिष्ट स्वाद और स्वास्थ्यवर्धक गुण प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि कम समय में इस उत्पाद ने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रयागराज महाकुंभ और दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य महोत्सव जैसे बड़े आयोजनों में इस हर्बल चाय को व्यापक सराहना मिली। विदेशी आगंतुकों ने भी इसमें विशेष रुचि दिखाई।

छोटी शुरुआत से बड़ी सफलता तक का सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस पहल की सबसे प्रेरणादायक बात इसकी साधारण शुरुआत है। उन्होंने बताया कि यह उद्यम लगभग एक लाख रुपये की प्रारंभिक पूंजी से शुरू हुआ था। आज यह उत्पाद देश के कई प्रमुख संस्थानों तक अपनी पहुंच बना चुका है और महिलाओं के लिए आय का सशक्त माध्यम बन गया है।

उन्होंने कहा कि यह उदाहरण दर्शाता है कि जब स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और महिलाओं के आत्मविश्वास का समन्वय होता है, तो छोटे स्तर पर शुरू हुआ प्रयास भी बड़े सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का आधार बन सकता है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे नवाचार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को भी गति प्रदान करेंगे।

नीट पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नीट पेपर लीक मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को संसद भवन हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गड़बड़ी की खबरें मिलने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की गयी। तेरह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।" उन्होंने बताया कि इसके अलावा विद्यार्थियों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए बिना किसी देरी के दोबारा परीक्षा कराई गयी और नतीजे घोषित किए गये। उन्होंने बताया कि मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामले को रोकना सिर्फ़ सरकार की जिÞम्मेदारी नहीं है। इसके खिलाफ राज्य सरकारों और सभी दलों को मिलकर लड़ना होगा।

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि श्री मोदी ने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने दोषियों को सजा देने और मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया, जिसमें कोई कमी न हो। इस दौरान उन्होंने संसद के मानसून सत्र को लेकर कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) चल रहे मानसून सत्र के दौरान सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, "देश के हित में लाए गये विधेयकों और विधायी कामकाज को पारित कराने के हमारे संकल्प में हम एकजुट हैं। हम विपक्ष से भी अपील करते हैं कि भले ही अलग-अलग पार्टियों की राय अलग-अलग हो, लेकिन देश, उसके भविष्य और युवाओं के लिए वे मिलकर काम करें।"

Man Ki Baat with Modi:: जिस पक्षी को कभी अशुभ माना गया, आज पीएम मोदी ने मन की बात में क्यों किया उसका जिक्र?
Man Ki Baat with Modi: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में असम के दुर्लभ पक्षी 'हरगिला' (Hargila Bird) (Greater Adjutant Stork) और उसके संरक्षण की प्रेरक कहानी देशवासियों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था, जब असम के कुछ इलाकों में इस पक्षी को अशुभ माना जाता था, लेकिन लोगों की सोच बदलने के प्रयासों ने आज इसे गांवों की पहचान बना दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरगिला एक बेहद दुर्लभ पक्षी है, जो प्रकृति को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बावजूद लंबे समय तक लोगों के मन में इसे लेकर गलत धारणाएं बनी रहीं। लोग इस पक्षी को अपने आसपास देखना पसंद नहीं करते थे। यहां तक कि जिन पेड़ों पर हरगिला अपने घोंसले बनाता था, उन्हें भी काट दिया जाता था।

पीएम मोदी ने बताया कि इसी दौरान जीव-वैज्ञानिक पूर्णिमा देवी बर्मन ने यह स्थिति देखी और लोगों की सोच बदलने का संकल्प लिया। पूर्णिमा देवी ने सबसे पहले महिलाओं से संवाद किया और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर लोगों को समझाया कि हरगिला पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है। धीरे-धीरे महिलाएं इस अभियान से जुड़ती गईं और फिर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। जिस पक्षी को कभी अशुभ मानकर गांवों से दूर भगाया जाता था, वही आज कई गांवों की पहचान और गर्व का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री ने इस प्रयास को समाज में जागरूकता और सामूहिक भागीदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।

बता दें कि हरगिला दुनिया के सबसे दुर्लभ और विशाल सारस प्रजातियों में से एक है। इसका नाम संस्कृत के दो शब्दों 'हड' (हड्डी) और 'गिला' (निगलना) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ 'हड्डी निगलने वाला पक्षी' है। यह मुख्य रूप से भारत के असम और कंबोडिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। वैश्विक स्तर पर इस पक्षी की करीब 80 प्रतिशत आबादी अकेले असम में रहती है।

हरगिला एक मांसाहारी और मृतभक्षी (स्कैवेंजर) पक्षी है। यह सड़े-गले मांस, मरे हुए जीवों और कचरे को खाकर प्राकृतिक सफाईकर्मी की भूमिका निभाता है। साथ ही, यह आर्द्रभूमि (वेटलैंड) और जलाशयों के आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Mann Ki Baat: पीएम मोदी की अपील को देशवासियों ने माना, सोना खरीद व विदेश यात्रा पर दिखाया संयम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति का उल्लेख करते हुए नागरिकों से संयम और उनकी अपील के असर पर बात की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी देशवासियों से आग्रह किया था कि जहां तक संभव हो, कुछ समय के लिए सोना खरीदने से बचें। साथ ही उन्होंने विदेश यात्रा को टालने, कार पूलिंग को बढ़ावा देने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की सलाह दी थी। इसके अलावा उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक और केमिकल-मुक्त खेती को अपनाने तथा जैविक खाद के अधिक उपयोग का आग्रह भी किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि देशवासियों ने उनकी अपील को न केवल सुना, बल्कि उस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने बताया कि कई परिवारों ने निर्णय लिया है कि वे अपने पारिवारिक आयोजनों में इस बार नया सोना नहीं खरीदेंगे और आवश्यकता होने पर पुराने सोने को रीसायकल करके उपयोग करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि कई नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है कि उन्होंने इस बार विदेश यात्राओं को टाल दिया है। इसके साथ ही कार पूलिंग को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है और अब कई लोग एक ही दिशा में जाने के लिए साझा वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। इससे न केवल ईंधन की बचत हो रही है, बल्कि यातायात और प्रदूषण में भी कमी देखने को मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग अब बसों और मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने यह भी बताया कि देश के कई हिस्सों में प्राकृतिक खेती और जैविक खाद की मांग में वृद्धि दर्ज की गई है। पीएम मोदी ने कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि इस ग्लोबल क्राइसिस का हम भारतीय मिलकर मुकाबला कर रहे हैं। मुझे विश्वास है जन भागीदारी की यही शक्ति हमें मजबूती देगी, हमें सफल बनाएगी।"

PM Modi Congratulates Iraq’s New PM: इराक के नए पीएम अली फलीह कदीम अल-जैदी को पीएम मोदी ने दी बधाई
PM Modi Congratulates Iraq’s New PM: नई दिल्ली/तेहरान। इराक की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। अली फलीह कदीम अल-जैदी (Ali Faleh Kadhim Al-Zaidi)  ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है। मात्र 40 वर्ष की आयु में वह इराक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके नेतृत्व को लेकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं। Iraq News

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इराक के नए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए दोनों देशों के पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने की आशा व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इराक के बीच लंबे समय से मजबूत संबंध रहे हैं तथा दोनों देश विकास, व्यापार और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इराक की संसद ने प्रधानमंत्री अल-जैदी की सरकार और उनके नीतिगत कार्यक्रमों पर विश्वास जताते हुए नई सरकार को मंजूरी दी।

हालांकि, अभी मंत्रिमंडल पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया है। रक्षा और गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनने की प्रक्रिया जारी है। इराकी संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार, किसी भी नई सरकार को संसद में बहुमत का समर्थन प्राप्त होना आवश्यक होता है। अल-जैदी सरकार के प्रस्तावित 23 मंत्रालयों में से फिलहाल 14 मंत्रालयों को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष विभागों पर बातचीत जारी है।

नई सरकार में बसीम मोहम्मद को तेल मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि Fuad Hussein को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नई सरकार के सामने सुरक्षा, आर्थिक सुधार और राजनीतिक स्थिरता जैसी कई महत्वपूर्ण चुनौतियां मौजूद हैं। अली अल-जैदी को 27 अप्रैल को नई सरकार के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कम उम्र में देश का नेतृत्व संभालने वाले अल-जैदी से इराक की जनता को प्रशासनिक सुधार और आर्थिक प्रगति की उम्मीदें हैं। Iraq News

Narendra Modi: असम में दोहरे इंजन सरकार के फायदे गिनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान
पीएम मोदी ने असम के कार्यकर्ताओं से की बात, बोले- कांग्रेस पहले गुमराह करने के लिए करती थी समझौता

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम से असम के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सभी कार्यकर्ता साथियों का मैं अभिनंदन करता हूं। मैं भी आपकी तरह एक कार्यकर्ता ही हूं और पार्टी जो दायित्व सौंपती है, उसे निभाने के लिए जो भी मुझसे हो सकता है करता हूं। मुझे असम में आपके बीच आकर काम करना होता है। इस दौरान आप में से बहुत सारे साथियों के दर्शन का सौभाग्य मिलता है। आज बूथ स्तर पर काम करने वाले आप सभी कार्यकर्ताओं से बात करने का अवसर मिला है।”

उन्होंने कहा, “असम में मतदान के रिकॉर्ड टूटेंगे, लेकिन हमें जीत के रिकॉर्ड भी तोड़ने होंगे और इसके लिए हमें बूथ स्तर पर रिकॉर्ड बनाने होंगे। पहले भी सभी कार्यकर्ताओं ने शानदार काम किया है और पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है।”

प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कार्यकर्ताओं से कहा, “आपको उन्हें बंगाल में चाय बागान श्रमिकों की समस्याओं के बारे में भी बताना चाहिए। पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाएं भी रोक दी गई थीं। यदि कोई पश्चिम बंगाल और भाजपा शासित राज्यों में चाय बागानों की स्थिति की तुलना करे, तो उसे दोहरी इंजन सरकार का महत्व समझ में आ जाएगा।

हमें लोगों को याद दिलाना होगा कि कांग्रेस पहले सुर्खियां बटोरने और लोगों को गुमराह करने के लिए सिर्फ कागजों पर समझौते करती थी। सत्ता में आते ही कांग्रेस ने उन समझौतों को दरकिनार कर दिया और युवाओं को कष्ट सहने व अशांति की ओर बढ़ने के लिए छोड़ दिया था। वहीं, भाजपा ने शांति स्थापित करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम किया। हम पूरी ईमानदारी से शांति समझौतों को जमीनी स्तर पर लागू कर रहे हैं। असम ने देखा है कि पिछले एक दशक में ईमानदार प्रयासों से शांति कैसे स्थापित हुई है।”

उन्होंने कहा, “सभी कार्यकर्ताओं के पास नमो ऐप होना अनिवार्य है। इस ऐप के माध्यम से आपको नारी शक्ति सशक्तिकरण के लिए भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी मिलेगी। साथ ही, आपको यह भी पता चलेगा कि दो इंजन वाली सरकार के क्या लाभ हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, हमने असम में ओरुनोदोई योजना और लखपति दीदी योजना शुरू की है। लखपति दीदियों की सफलता की कहानियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता के साथ साझा किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “विशाल जनसभाओं को संबोधित करना तो एक आम बात है लेकिन असम के समर्पित बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करना एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनता का दिल जीतने के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं।”

यह भी पढ़ें:– UPPCS में सफलता का परचम, पूर्व विधायक हरपाल सिंह के भतीजे विजेंद्र सिंह बने नायब तहसीलदार

India-Canada Uranium Deal: भारत-कनाडा ने साइन की 2.6 अरब डॉलर की ये बड़ी डील, एडवांस न्यूक्लियर रिएटर्स पर भी दोनों देश साथ
India-Canada Uranium Deal: नई दिल्ली में सोमवार को भारत और कनाडा के बीच 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार दोनों देशों की आर्थिक एवं ऊर्जा साझेदारी में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। समझौता हैदराबाद हाउस में नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। India-Canada News

यह समझौता भारत के असैन्य परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए यूरेनियम की सतत और दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। दोनों पक्षों ने स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वसनीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) और उन्नत परमाणु रिएक्टर प्रौद्योगिकी के विकास में संयुक्त अनुसंधान पर सहमति बनी।

यूरेनियम समझौते के साथ ही दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) वार्ताओं को तेज करने का निर्णय लिया। कनाडाई प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि 2026 के अंत तक इस व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने की आकांक्षा व्यक्त की, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। India-Canada News

बैठक के दौरान कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए

बैठक के दौरान दुर्लभ खनिज आपूर्ति श्रृंखला, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़े कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए। दस्तावेजों का आदान-प्रदान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के बीच हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, बहुलता के सम्मान और वैश्विक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़े हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन तथा वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में कनाडा की भागीदारी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम प्रौद्योगिकी, सुपरकंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह समझौता न केवल ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करेगा, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में भी नई संभावनाएं खोलेगा। India-Canada News

Nagpur Blast Updates: नागपुर विस्फोट पर पीएम मोदी ने जताया दुख, प्रधानमंत्री ने की पीड़ित परिवारों के लिए ये बड़ी घोषणा
Nagpur Blast Updates: नई दिल्ली। महाराष्ट्र के Nagpur जिले की कटोल तहसील के राउलगांव क्षेत्र में स्थित एक विस्फोटक निर्माण इकाई में रविवार प्रातः हुए भीषण धमाके में 17 श्रमिकों के निधन की पुष्टि हुई है, जबकि 18 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। Nagpur Blast

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। उन्होंने दिवंगत श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने भी घटना पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। Nagpur Blast

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राहत कार्य में National Disaster Response Force (एनडीआरएफ) तथा State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) की टीमें लगी हुई हैं।

इसके अतिरिक्त पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) तथा औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय की विशेषज्ञ टीमें भी जांच में जुटी हैं। घायलों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर के अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी, ताकि विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। Nagpur Blast

PM Narendra Modi Israel Visit: इज़रायल पीएम नेतन्याहू ने इज़रायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को चौंकाया!
PM Narendra Modi Israel Visit: नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इज़रायल की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इज़रायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया। Israel News

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मोदी को पारंपरिक भारतीय वेश में उपस्थित होकर आश्चर्यचकित किया

दौरे के दौरान आयोजित रात्रि-भोज में एक विशेष क्षण तब आया, जब प्रधानमंत्री नेतन्याहू भारतीय परिधान में उपस्थित हुए। उन्होंने सामाजिक माध्यम ‘एक्स’ पर साझा संदेश में लिखा कि उन्होंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय वेश में उपस्थित होकर आश्चर्यचकित किया। इस आत्मीयता ने दोनों देशों के नेतृत्व के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित किया।

हवाई अड्डे पर स्वागत के समय एक रोचक प्रसंग भी देखने को मिला। सारा नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी के परिधानों के रंग की समानता पर टिप्पणी करते हुए नेतन्याहू ने मुस्कराकर कहा कि दोनों के वस्त्रों का ‘केसरिया’ रंग मेल खा रहा है। इस सहज संवाद ने वातावरण को और भी आत्मीय बना दिया। Israel News

संसद अध्यक्ष ने हिंदी में उनका स्वागत कर विशेष सम्मान प्रकट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़रायल की संसद को संबोधित कर ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। संसद परिसर में उनका जोरदार स्वागत किया गया और उपस्थित सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया। संसद अध्यक्ष ने हिंदी में उनका स्वागत कर विशेष सम्मान प्रकट किया।

संसद में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘प्रिय मित्र’ और ‘भाई समान’ बताते हुए दोनों देशों की साझेदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत और इज़रायल ने पिछले वर्षों में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्मरण किया कि पिछली भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने भूमध्य सागर तट पर अनौपचारिक वार्ता की थी। उन्होंने उल्लेख किया कि तब से दोनों देशों के व्यापारिक संबंध दोगुने, सहयोग के क्षेत्र तिगुने और आपसी समझ चौगुनी हुई है। यह यात्रा भारत–इज़रायल संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। Israel News

Narendra Modi Israel Visit: पीएम मोदी का इज़राइल दौरा पहले ही बना अंतरराष्ट्रीय मीडिया में विशेष चर्चा का विषय, जानें कैसे?
Narendra Modi Israel Visit: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय इज़राइल दौरा आरंभ होने से पूर्व ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया में विशेष चर्चा का विषय बन गया है। इज़राइल के प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी दैनिक The Jerusalem Post ने अपने प्रथम पृष्ठ पर प्रधानमंत्री की तस्वीर और भारत–इज़राइल संबंधों पर विस्तृत आलेख प्रकाशित किया है। Narendra Modi News

समाचार पत्र के मुखपृष्ठ पर प्रधानमंत्री की अभिवादन करती हुई छवि के साथ ‘नमस्ते शालोम’ शीर्षक अंकित किया गया है। ‘नमस्ते’ हिंदी का अभिवादन शब्द है, जबकि ‘शालोम’ हिब्रू भाषा में शांति और अभिवादन दोनों का प्रतीक है। शीर्षक के माध्यम से दोनों प्राचीन सभ्यताओं के बीच नए अध्याय के उद्घाटन का संकेत दिया गया है। वर्ष 2017 के पश्चात प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका पहला इज़राइल दौरा है। उल्लेखनीय है कि 2017 में वे इज़राइल की यात्रा करने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे, जिससे दशकों पुरानी कूटनीतिक संकोच की परंपरा समाप्त हुई थी।

दौरे से पूर्व जारी अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों ने उल्लेखनीय सुदृढ़ता प्राप्त की है। वे इज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu तथा राष्ट्रपति Isaac Herzog से भेंट कर सहयोग के विविध क्षेत्रों पर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों देशों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और जन-से-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में साझेदारी निरंतर विस्तृत हो रही है। इस यात्रा को उसी क्रम की अगली कड़ी माना जा रहा है। Narendra Modi News

भारत की विदेश नीति में समय के साथ परिवर्तन आया

समाचार पत्र में प्रकाशित एक विश्लेषणात्मक लेख में यह उल्लेख किया गया है कि भारत की विदेश नीति में समय के साथ परिवर्तन आया है। स्वतंत्रता के पश्चात भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इज़राइल की स्थापना के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था और लंबे समय तक फ़िलिस्तीनी मुद्दे का मुखर पक्षधर रहा। किंतु बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत ने संतुलित और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा पश्चिम एशिया में बदलते सामरिक समीकरणों के बीच हो रहा है। गाज़ा संघर्ष के पश्चात क्षेत्र में अस्थायी युद्धविराम की स्थिति बनी हुई है, वहीं अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता की संभावनाएँ भी चर्चा में हैं। ऐसे समय में भारत और इज़राइल के बीच बढ़ता सहयोग वैश्विक रणनीतिक विमर्श का विषय बन गया है। Narendra Modi News

इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री को अपना निकट मित्र बताते हुए दोनों लोकतांत्रिक देशों के साझा दृष्टिकोण—स्थिरता, नवाचार और प्रगति—पर बल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करने और साझा चुनौतियों के समाधान हेतु सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

India-Seychelles: पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति की मुलाकात, व्यापार-डिजिटल सहयोग पर जोर
नई दिल्ली। India Foreign Policy: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध केवल राजनयिक स्तर तक सीमित नहीं है, हिंद महासागर की लहरें सदियों से हमारे लोगों को जोड़ती आ रही है। इसके तटों पर दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ा, संस्कृतियां मिली और विश्वास की परंपराएं मजबूत होती गई। New Delhi

बैठक के बाद पीएम मोदी ने संयुक्त बयान देने के दौरान कहा, “मुझे राष्ट्रपति हर्मिनी और उनके डेलिगेशन का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सेशेल्स के राष्ट्रपति के तौर पर उनके चुने जाने पर, मैं भारत के 1.4 बिलियन लोगों की ओर से उन्हें बधाई देता हूं। राष्ट्रपति के तौर पर यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उनकी यह यात्रा ऐसे शुभ वर्ष में हो रही है, जब सेशेल्स का 50वां स्वतंत्रता दिवस और हमारे राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमें विश्वास है कि ये मील का पत्थर हमें निरंतर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। भारत और सेशेल्स के संबंध केवल राजनयिक स्तर तक सीमित नहीं है, हिंद महासागर की लहरें सदियों से हमारे लोगों को जोड़ती आ रही है। इसके तटों पर दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ा, संस्कृतियां मिली और विश्वास की परंपराएं मजबूत होती गई।”

पीएम मोदी ने कहा, “हम अपने आर्थिक सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए अवसरों की तलाश जारी रखने पर हम सहमत हैं। लोकल करेंसी में व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ हम फिनटेक और डिजिटल समाधान में भी आगे बढ़ेंगे। विकास साझेदारी भारत-सेशेल्स संबंधों की मजबूत नींव रही है। हमारे सभी प्रयास सेशेल्स की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं पर आधारित हैं। आगे बढ़कर भी इस दिशा में आज हम 175 मिलियन डॉलर के खास इकोनॉमिक पैकेज की घोषणा करने जा रहे हैं।” New Delhi

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पैकेज सोशल हाउसिंग, ईमोबिलिटी, व्यवसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, रक्षा और मैरीटाइम सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में ठोस परियोजनाओं को सपोर्ट देगा। इन पहलों से सेशेल्स के लोगों, खासकर युवाओं, के लिए रोजगार और कौशल के नए अवसर खुलेंगे। मुझे खुशी है कि सेशेल्स के सिविल सर्वेंट की भारत में ट्रेनिंग के लिए आज एमओयू किया जा रहा है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के तहत हम भारत का सफल अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत एक विश्वसनीय साझेदार रहा है। हम सेशेल्स के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।