Rrains - Sach Kahoon Hindi

पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, लू से चढ़ा पारा
नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में चल रही लू से पारा चढ़ता जा रहा है। बुधवार को पारा 44 से 45 के बीच रहा। यहां 5 दिन तक ऐसे ही हालात रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के लिए 27 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाकों के लिए ऐम्बर अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान का बूंदी बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी 48 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, देश में सबसे ठंडा लेह 4.7 डिग्री रहा।

दिल्ली में तापमान 45.2 दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा ही रहा है। दिल्ली में तीन दिनों से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

बाहरी दिल्ली से लेकर दक्षिणी दिल्ली, अशोक विहार, पालम, पूर्वी दिल्ली समेत कई अस्पतालों में शरीर में पानी की कमी और सिरदर्द जैसी शिकायतों के साथ मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने 27 से 29 मई के दौरान दिल्ली में हीट वेब चलने की चेतावनी दी है। प्रदेशभर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बूंदी में दूसरे दिन भी पारा 48 डिग्री पर कायम रहा। यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

राजस्थान: जयपुर में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 45.4 डिग्री रहा। प्रदेश के बारां और झालावाड़ शहर में अधिकतम तापमान दूसरे दिन भी 47 डिग्री रहा। बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। वहीं जोधपुर के फलोदी में पारा 46 डिग्री पहुंच गया। यहां इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं जोधपुर में पारा 44 डिग्री पर स्थिर रहा।

पंजाब: मौसम विभाग ने सूबे में 27 मई तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान ज्यादातर जिलों में पारा 44 और 45 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार को ज्यादातर इलाकों में पारा 42 से 44 डिग्री के बीच रहा। वहीं, सूबे में अभी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं।

उत्तर भारत में गर्मियों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही बारिश होती है। बुधवार तक जम्मू-कश्मीर और उत्तरी पाकिस्तान पर बना पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर हो चुका था। इसके असर से अभी पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है।