Will Play - Sach Kahoon Hindi

भारत दौरे में स्पिनरों की अहम भूमिका होगी: कमिंस
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्पिन गेंदें काफी असाधारण होती हैं

मुंबई (एजेंसी)। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में इन पिचों पर स्पिनरों की अहम भूमिका होगी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 14 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है, इसका दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा मैच 19 जनवरी को बेंगलुरू में आयोजित होगा। कमिंस ने आस्ट्रेलियाई टीम के भारत पहुंचने पर पत्रकारों से कहा,‘ मेरे हिसाब से दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारतीय पिचों पर सबसे अधिक स्पिनरों की अहम भूमिका रहती है। लेकिन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्पिन गेंदें काफी असाधारण होती हैं। आस्ट्रेलिया ने गत वर्ष भारत में पांच वनडे मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से जीत अपने नाम की थी।

कमिंस ने कहा,‘ पिछली सीरीज में हम दो स्पिनरों के साथ खेले थे।

विपक्षी टीम ने भी दो स्पिनर उतारे थे, ऐसे में साफ है ।

यह बहुत ही अहम है, खासकर मध्य ओवरों में यह बहुत अहम होता है।

आस्ट्रेलियाई टीम दो विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ भारत दौरे पर आई है ।

जिसमें लेफ्ट आर्म स्पिनर एश्टन एगर और लेग स्पिनर एडम जम्पा शामिल हैं।

भारत की पिचों के बारे में पूछने पर कमिंस ने कहा,‘ भारतीय पिचों पर गेंद मैच के आगे बढ़ने के साथ ही काफी मुलायम हो जाती है ।

बाकी देशों की तुलना में यहां गेंदबाजी करना आसान हो जाता है।

कोहली को नहीं स्लिप डिस्क समस्या : बीसीसीआई
नई दिल्ली (एजेंसी)। थकान व चोट के कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली सर्रे के लिए काउंटी सत्र में कुछ ही मैच खेल सकेंगे। कोहली के अस्पताल में नजर आने से उनकी चोट को लेकर आशंकायें जताई जा रही थी। कोहली चेकअप के लिये मुंबई के एक अस्पताल गए थे जिसके बाद खबरें आई थी कि उन्हें स्लिप डिस्क हो गया है और वह भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले सर्रे के लिये काउंटी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने हालांकि स्पष्ट किया कि उनकी गर्दन में मोच है और उन्हें स्लिप डिस्क नहीं हुआ है।

अधिकारी ने कहा, ‘विराट के साथ थकान का मसला है लेकिन यह कार्यभार प्रबंधन की बात है। स्लिप डिस्क नहीं हुआ है। हम उनके कार्यभार पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, ”हम देख रहे हैं कि काउंटी सत्र में उन पर ज्यादा भार नहीं पड़े। वह दो चार दिवसीय मैच खेलेंगे लेकिन 50 ओवरों वाले रायल लंदन कप के पांच मैच नहीं खेलेंगे। स्लिप डिस्क के बारे में पूछने पर अधिकारी ने कहा, ”विराट ने कल ही सरकार के फिटनेस चैलेंज के तहत अपना फिटनेस वीडियो डाला है और वह वीडियो कल ही बनाया गया है। कोहली को खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस मुहिम ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ में टैग किया था। इसके जवाब में कोहली ने जिम में वर्जिश करते हुए अपना फिटनेस वीडियो डाला था।

यह पूछने पर कि वह खार के एक अस्पताल में रीढ की हड्डी के डाक्टर के पास क्यों गए थे, अधिकारी ने कहा, ”विराट को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में गर्दन में मोच आई थी। दर्द कम हो गया था लेकिन वह एहतियात के तौर पर चेक अप के लिये गया था। कोहली ने जून 2017 से अब तक नौ टेस्ट, 29 वनडे और नौ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसके अलावा इस सत्र में आईपीएल के 14 मैच भी उन्होंने खेले।