star - Sach Kahoon Hindi

हबल ने अब तक के सबसे दूर स्थित तारे की खोज की
पेरिस (एजेंसी)। हबल स्पेस टेलीस्कॉप ने अब तक का सबसे दूर का व्यक्तिगत तारा खोजा है, जिसके प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने के लिए 12.9 अरब वर्ष की लगेगा। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने यह जानकारी दी है। ईएसए ने बुधवार को एक बयान में कहा, “नासा / ईएसए हबल स्पेस टेलीस्कोप ने एक असाधारण नया बेंचमार्क स्थापित किया है। बिग बैंग (6.2 की रेडशिफ्ट पर) में ब्रह्मांड के जन्म के बाद अरब वर्षों से मौजूद एक तारे के प्रकाश का पता लगाया, जो अब तक का सबसे दूर का व्यक्तिगत तारा है।

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि हबल नासा और ईएसए की संयुक्त परियोजना है और दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष दूरबीनों में से एक है, जिसे 1990 में लॉन्च किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आईपीएल का सबसे महंगा सितारा उनादकट
गत दिनों आईपीएल के नए सीजन के लिए क्रिकेटरों की नीलामी काफी चर्चा में रही। दरअसल दुनिया की सबसे महंगी (The Most Expensive Star Of The IPL Is Unadkat) और आकर्षक टी-20 लीग के 2019 सीजन के लिए हुई नीलामी में जहां युवराज सिंह जैसे धुरंधर बल्लेबाज को मात्र एक करोड़ रुपये में खरीदा गया और देश-विदेश के कई दिग्गज क्रिकेटरों को कोई भी खरीदार नहीं मिला, वहीं युवाओं पर और खासकर अनजान क्रिकेट सितारों पर जमकर पैसा बरसा। कुल 8 फ्रैंचाइजी ने 60 क्रिकेटरों पर एक अरब रुपये से भी ज्यादा धनराशि खर्च की। मात्र 50 लाख रुपये बेस प्राइस वाले बाएं हाथ के स्टाइलिश गेंदबाज जयदेव उनादकट की तो लाटरी ही खुल गई, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ में खरीदा और इस तरह वे आईपीएल के 12वें सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। जयदेव उनादकट को खेल प्रेमी इतना अच्छी तरह नहीं जानते हैं क्योंकि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के पर्याप्त अवसर नहीं मिले हैं किन्तु वे एक अच्छे गेंदबाज हैं, जिसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि महंगी से महंगी बोली लगाकर भी आईपीएल टीमें उनादकट को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं। दरअसल जयदेव की आक्रामक फील्डिंग उन्हें टीम के लिए महत्वपूर्ण बनाती है।

यह पहली बार नहीं है, जब उनादकट पर इतनी महंगी बोली लगी बल्कि आईपीएल के पिछले सीजन में तो राजस्थान (The Most Expensive Star Of The IPL Is Unadkat) रॉयल्स ने ही उन्हें साढ़े 11 करोड़ में खरीदा था। इतनी महंगी कीमत पर खरीदे जाने पर जयदेव पहली बार दुनिया की नजरों में आए थे क्योंकि नीलामी शुरू होने तक वह ज्यादा चर्चा में नहीं थे किन्तु पिछले सीजन में जैसे ही बोली शुरू हुई तो शुरूआत में किंग्स इलेवन पंजाब तथा चेन्नई सुपर किंग्स के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई और बाद में राजस्थान रॉयल्स भी इस होड़ में शामिल हो गई, जिसने 11.5 करोड़ की ऊंची कीमत देकर भी जयदेव उनादकट को खरीदना अपने लिए फायदे का सौदा समझा और इस प्रकार वह आईपीएल के 11वें सीजन में भी सबसे महंगे गेंदबाज रहे थे। जयदेव के संबंध में कहा जाता है कि उन्हें गेंदों को स्विंग कराने में अच्छी महारत हासिल है तथा बाएं हाथ का गेंदबाज होने का उन्हें अलग से फायदा मिलता है।

2010 में जयदेव का पहली बार न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में तेज गेंदबाजी की अगुवाई के लिए चयन किया गया था और उन्होंने 4 मैचों में 7 विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन किया था। उनके इसी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें पहली बार आईपीएल में शामिल होने का अवसर मिला। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने जयदेव को अपनी टीम का हिस्सा बनाया और इस प्रकार 2010 में जयदेव के आईपीएल कैरियर की शुरूआत हुई। उस सीजन में खेले गए कुल तीन मैचों में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन फील्डिंग करते हुए तीन विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच मिला था। तब कोलकाता नाइटराइडर्स के तत्कालीन बॉलिंग कोच वसीम अकरम ने उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर उन्हें भारत का भविष्य का गेंदबाज कहा था। आईपीएल के 2011 तथा 2012 सीजन में भी वह कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेले किन्तु प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा।

2013 सीजन में जयदेव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 5.25 लाख डॉलर में खरीद लिया और उस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 4 ओवर में कुल 25 रन देते हुए पांच विकेट झटककर अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच मिला। यह उनके कैरियर का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। आईपीएल के 2014 सीजन में 2.80 करोड़ रुपये में दिल्ली डेयरडेविल्स ने जयदेव को खरीदा किन्तु जयदेव कोई कमाल नहीं दिखा सके।

2015 में जयदेव के प्रदर्शन में थोड़ा सुधार हुआ। आईपीएल के 2016 सीजन में जयदेव को 1.6 करोड़ की महंगी कीमत पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीद लिया। हालांकि जयदेव को सिर्फ एक ही मैच खेलने को मिला और उसमें भी 3 ओवर में बगैर कोई विकेट लिए 49 रन देकर वह अपनी कोई छाप छोड़ने में विफल रहे। संभवत: इसी के चलते 2017 के सीजन में किसी बड़ी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें मात्र 30 लाख रुपये में खरीद लिया। इस सीजन में उन्होंने कुल 12 मैच खेले और एक हैट्रिक के साथ कुल 24 विकेट झटके। इस सीजन में वह आईपीएल के इतिहास में तीसरे ऐसे गेंदबाज भी बने, जिन्होंने मेडन ओवर के साथ हैट्रिक पूरी की। उनसे पहले सैमुअल बद्री और लसिथ मलिंगा ही यह कारनामा कर सके थे। इसी सीजन के एक मैच में उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट भी झटके, जिसे उस सीजन के सबसे बेहतर स्पेल मे स्थान मिला। 2017 सीजन के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते जयदेव उनादकट भारतीय चयनकतार्ओं तथा आईपीएल टीमों के कर्ता-धतार्ओं की नजर में आने में सफल रहे और 2018 के सीजन में उन पर 11.5 करोड़ की सबसे ऊंची बोली लगी।

योगेश कुमार गोयल

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

फाइनल हो गई हेरा-फेरी 3 की स्टार कास्ट
मुंबई(एजेंसी)। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी एक बार फिर धमाल मचाने आ रही है। इनकी ‘हेरा फेरी’ सीरीज के लिए लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे ।लेकिन अब फिल्म की स्टार कास्ट फाइनल कर ली गई है और दोबारा वही जादू चलाने के लिए फिल्म मेकर्स ने ‘हेरा फेरी’ की आत्मा से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। उसी फील को बनाए रखने के लिए सुनील, अक्षय और परेश को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है।

फिल्मी बीट में छपी रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम का नाम भी सामने आ रहा था। लेकिन शेड्यूल के साथ तालमेल ना बैठने के चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली। अब यूं तो ‘दोस्ताना’ की ये जोड़ी कमाल है। लेकिन शायद ‘हेरा फेरी’ के लिए सुनील और अक्षय का होना बेहद जरूरी था। इसलिए आखिरकार वो दोनों फिल्म से जुड़ गए हैं। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म पर काम 2019 में शुरू होगा। वहीं इसे रिलीज करने की प्लानिंग 2019 के आखिर में की जा रही है. चलिए फिल्म की कास्ट फाइनल हो गई है तो काम भी जल्द शुरू हो ही जाएगा। साल 2006 में आई ‘फिर हेरा फेरी’ के बाद दर्शकों को इसकी तीसरी किश्त का बेसब्री से इंतजार है।