from Twenty20 - Sach Kahoon Hindi

ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट से वापसी करेंगे स्मिथ
मेलबोर्न (एजेंसी)। पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ प्रचलित बॉल टेम्परिंग प्रकरण के बाद ग्लोबल ट्वेंटी-20 कनाडा लीग टूर्नामेंट से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे जहां वह बतौर मार्की खिलाड़ी खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका में मार्च में टेस्ट सीरीज़ के दौरान गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में दोषी पाए जाने के बाद न सिर्फ स्मिथ को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान का पद गंवाना पड़ा था बल्कि उन पर एक वर्ष के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर की टीमों में खेलने पर बैन भी लगाया गया है। हालांकि उन्हें देश और दुनिया में होने वाली घरेलू क्रिकेट लीगों में खेलने की अनुमति है।

स्टार क्रिकेटर स्मिथ मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग-2018 का भी हिस्सा थे लेकिन ट््वेंटी-20 लीग से आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और बॉल टेम्परिंग के अन्य दोषी डेविड वार्नर को बाहर कर दिया गया था। ऐसे में कनाडा ट््वेंटी-20 चैंपियनशिप 28 वर्षीय क्रिकेटर के लिए क्रिकेट में वापसी का अच्छा जरिया है। स्मिथ के अलावा इस एक महीने चलने वाले टूर्नामेंट में हमवतन क्रिस लिन तथा वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल और पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी भी खेलने उतरेंगे। स्मिथ के साथ एक वर्ष का बैन झेल रहे पूर्व उपकप्तान वार्नर 28 जून से 16 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अन्य मार्की खिलाड़ी होंगे।