reach - Sach Kahoon Hindi

25 विदेशी राजनयिक पहुंचे जम्मू कश्मीर
इससे पहले भी दो बार विदेशी राजनयिकों के दल जम्मू कश्मीर जा चुके हैं (25 foreign)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरकार ने 25 और देशों के राजनयिकों के एक दल का जम्मू कश्मीर का दौरा आयोजित किया है जो वहां स्थानीय व्यापारियों, नागरिक प्रशासन, राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों, सामाजिक आर्थिक समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर वास्तविक स्थितियों को जानेंगे। विदेश मंत्रालय ने आज यहां जानकारी दी कि 25 देशों के मिशनों के प्रमुखों का ये दल 12 एवं 13 फरवरी को केन्द्र शासित प्रदेश में रहेगा तथा बारामूला, श्रीनगर एवं जम्मू जाएगा। ( 25 foreign) उन्हें जम्मू कश्मीर में चल रहीं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा सुरक्षा की स्थिति और हालात को सामान्य बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया जाएगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में अफगानिस्तान, आॅस्ट्रिया, बुल्गारिया, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, डोमिनिकन गणराज्य, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, गिनी, हंगरी, इटली, केन्या, किर्गीज गणराज्य, मैक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, पोलैंड, रवांडा, स्लोवाक, ताजिकिस्तान, यूगांडा और उज़्बेकिस्तान के मिशन प्रमुख शामिल हैं। इससे पहले भी दो बार विदेशी राजनयिकों के दल जम्मू कश्मीर जा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

टेलीकॉम, धातु में लिवाली से सेंसेक्स नये शिखर पर
सेंसेक्स (Sensex) 40867 अंक पर और निफ्टी 12 हजार के पार

नई दिल्ली। टेलीकॉम, धातु, वित्त और बैंकिंग जैसे समूहों में हुयी जोरदार लिवाली के बल पर सोमवार को बीएसई (Sensex- Bombay Stock Exchange) का सेंसेक्स 41 हजार अंक की ओर लपकते हुये नये शिखर 40865 अंक के नये शिखर पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 12064 अंक पर रहा। बीएसई का सेंसेक्स 80 अंकों की बढ़त के साथ 30439.66 अंक के स्तर पर खुला। शुरूआती सत्र में ही यह बिकवाली के दबाव में 40393.90 अंक के निचले स्तर तक फिसला लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर सेंसेक्स 40865.95 अंक के नये रिकार्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सत्र में अभी यह 478.99 अंक अर्थात 1.19 फीसदी की तेजी लेकर 40838.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह से एनएसई का निफ्टी आठ अंकों की बढ़त के साथ 11922.45 अंक पर खुला। बिकवाली के कारण यह 11919.75 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसी दौरान शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 12064.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया। सत्र के दौरान यह पिछले दिवस की तुलना में145.80 अंक अर्थात 1.21 प्रतिशत बढ़कर 12058.20 अंक पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान टेलीकॉम में सबसे अधिक 5.61 प्रतिशत, धातु में 3.18 प्रतिशत, वित्त में 1.37 प्रतिशत और बैंकिंग में 1.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के शेयरों में उछाल | Sensex Bombay Stock Exchange

टेलीकॉम शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखी गई। बीएसई में कारोबार के दौरान भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के शेयर कीमत में 6 फीसदी की बढ़त देखी गई। खबर है कि दोनों कंपनियों ने एडजेस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की है। इस खबर के आते ही दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी आने लगी।

क्या हुआ था पिछले हफ्ते

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. कारोबार के अंत में सेंसेक्?स 215.76 अंक यानी 0.53 फीसदी लुढ़क कर 40,360 अंक के स्तर पर रहा। इसी तरह निफ्टी 54 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 11,915 अंक के स्?तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को आईटी सेक्?टर के शेयर पस्?त नजर आए. आईटी सेक्?टर के शेयर में गिरावट की वजह अमेरिकी वर्क वीजा को लेकर चल रही खबरें हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

आज अमेठी पहुंचेंगे राहुल, घेरेबंदी करने से पहले से मौजूद होंगी स्मृति ईरानी
2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह राहुल गांधी से सीधे मुकाबिल रहेंगी

लखनऊ(सच कहूँ)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जा रहे हैं लेकिन, उनसे पहले ही उनकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अमेठी पहुंच रही हैं। स्मृति शुक्रवार की सुबह गौरीगंज अस्पताल में सीटी स्कैन का शुभारंभ करेंगी। वह अमेठी में कंबल वितरण और बाजार सुकुल में कार्यकर्ताओं संग बैठक भी करेंगी।स्मृति ईरानी की सक्रियता से यह साफ संकेत है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह राहुल गांधी से सीधे मुकाबिल रहेंगी। वह राहुल की घेराबंदी में जुट गई हैं।भाजपा ने 2014 के चुनाव में हारी हुईं सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। स्मृति ईरानी अमेठी में 2014 में भी राहुल के मुकाबले मैदान में थीं और उन्होंने कड़ी टक्कर दी।

चुनाव हारने के बाद भी स्मृति ने अमेठी से अपना लगाव बनाए रखा

संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रतिनिधित्व वाली इस सीट पर स्मृति ने पिछले चुनाव को रोमांचक बना दिया था। राहुल उनसे करीब 1.07 लाख मतों से चुनाव जीते लेकिन, स्मृति के मैदान में आने से आम आदमी पार्टी से लड़ रहे कवि कुमार विश्वास सिमट कर महज 25527 मतों पर आ गए। चुनाव हारने के बाद भी स्मृति ने अमेठी से अपना लगाव बनाए रखा।

स्मृति ने साड़ियां बांटने से लेकर जनसंपर्क में भी सक्रियता दिखाई।

प्रदेश में सरकार बनने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनकी रैली में जाकर कांग्रेस पर जमकर बरसे। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बूथों तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। स्मृति ने साड़ियां बांटने से लेकर जनसंपर्क में भी सक्रियता दिखाई। अब जबकि लोकसभा चुनाव सामने है तो स्मृति ने अपनी जमीन को और मजबूत बनाना शुरू किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

पूरे देश में समय से पहले पहुंचेगा मानसून
नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से मिल रही राहत का दौर अब थम सकता है। सप्ताह की शुरुआत सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस से रूबरू होना पड़ेगा। वहीं, दिल्ली में मानसून समय से पूर्व दस्तक दे सकता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार इस साल मानसून दिल्ली में 6 से 7 दिन पूर्व आ सकता है। 22 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक हो सकती है।

स्काईमेट के अनुसार मानसून की चाल से लग रहा है कि यह न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि पूरे देश में मानसून समय से पूर्व पहुंचेगा। हालाकि पूर्वानुमान में दो से तीन दिन ऊपर नीचे हो सकते हैं। स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार पूर्व और उत्तर भारत में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तरी-पश्चिमी मैदानी इलाकों तक आते आते इसकी रफ्तार में कुछ कमी जरूर आएगी। लेकिन, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून समय से पहले ही आएगा।

25 जून तक यह देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेगा। इसमें पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्से भी शामिल होंगे। पूर्वानुमान में दो से तीन दिन ऊपर-नीचे होने की संभावना भी बनी रहती है। 1998 में मानसून 16 जून को दिल्ली पहुंचा था। मध्य दिल्ली के कई इलाकों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पानी की आपूर्ति नियमित न होने और गंदा पानी आने की वजह से यह समस्या कुछ दिनों से बनी हुई है। मजबूरी में लोगों को बाजार से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। लोग पानी को लेकर रतजगा भी कर रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।

सदर बाजार, पहाड़गंज, चूना मंडी, मंटोला, मोतिया खान, करोलबाग, डोरीवालान, मानकपुरा, आनंद पर्वत, वेस्ट पटेल नगर व बलजीत नगर सहित कई अन्य इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित है। लोगों का आरोप है कि कुछ दिनों से यह समस्या बनी हुई है। गर्मी का मौसम होने के बावजूद पानी की परेशानी को दूर करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड कोई उचित कदम नहीं उठाता है। मानकपुरा निवासी प्रवीण गुप्ता के मुताबिक भीषण गर्मी के मौसम में लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। पिछले वर्ष भी ऐसा ही हाल रहा था, उसके बाद भी पानी की समस्या को दूर करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के पास पानी की शिकायत लेकर जाते हैं तो उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। बाजार से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है, जिसका असर घर के बजट पर भी पड़ता है। कुछ ऐसा ही कहना दूसरे लोगों का भी था।

केंन्द्र सरकार के चार साल पूर्ण होने के बहाने जनता के बीच पहुंचेगी भाजपा
कोर कमेटी की बैठक में 10 जून तक का रोड़मैप तय

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की आज यहां हुई कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और कार्यकतार्ओं को सक्रिय करने के लिये रोड़मैप तैयार किया गया। पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पत्रकारों से कहा कि बैठक में केंन्द्र सरकार के चार साल पूर्ण होने पर प्रदेश में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा, विधानसभा चुनावों का रोड़मैप और चुनावी व्यूह रचना की समीक्षा की गई। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार के चार साल को बेमिसाल बताते हुये कहा कि केन्द्र सरकार जन आंकाक्षाओं पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में देश की साख अंर्तराष्ट्रीय जगत में बढी है।

उन्होंने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दस जून तक के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत एक जून को मोदी मैराथन दौड़, 2 जून को कमल संदेश यात्रा ,चार और पांच जून को शक्ति केन्द्र,सात और आठ जून को ग्राम सभा रात्रि चौपाल तथा नौ और दस जून को बूथ संपर्क अभियान संचालित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों की भारतीय जनता युवा मोर्चा,भारतीय महिला मोर्चा सहित सभी संगठन सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी.सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सीआर चौधरी, गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, कैबिनेट मंत्री अरूण चतुवेर्दी, राजेन्द्र राठौड़, यूनुस खान शामिल रहे। विदित रहे कि भाजपा ने विधानसभा में मिशन 180 और लोकसभा में मिशन 25 बना रखा है।

इसको अमलीजामा पहनाने के लिए पार्टी ने केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रमों के साथ शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में गत महीनों में हुए उपचुनाव के हार के बाद भाजपा एक बार फिर चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। भाजपा नेताओं का मानना है कि राज्य सरकार के प्रति कहीं न कहीं एंटीइंकबेंसी का सामना करना पड़ सकता है। अब इसको कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं। चुनाव में उनका अधिक से अधिक उपयोग करने की योजना पर भाजपा नेताओं ने काम करना शुरू कर दिया है।